Home Blog Page 1203

यूपी में अब अवैध खनन की डिजिटल निगरानी करेगी योगी सरकार

true news up
true news up
  • डिजिटल ऐप से होगा प्रदेश के प्रत्येक पट्टे का निरीक्षण
  • प्रदेश में पारदर्शी खनन व्यवस्था से अवैध खनन पर लगेगी लगाम
  • तय होगी खनन पट्टा धारकों की जवाबदेही
  • अवैध खनन की गतिविधि पर तुरंत त्वरित कार्रवाई करेगी योगी सरकार
  • अवैध खनन पर रोक से प्रदेश के राजस्व में बढ़ोतरी की उम्मीद

लखनऊ, 14 नवम्बर 2024 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की शासन व्यवस्था में लगातार तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। तकनीक का सहारा लेकर योगी सरकार प्रदेश में पारदर्शी शासन व्यवस्था लागू करने की दिशा में लगातार आगे बड़ रही है। इसी के मद्देनजर प्रदेश का भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग अवैध खनन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए खनन पट्टों की निगरानी के लिए विशेष निरीक्षण ऐप की शुरुआत की है। माइनिंग मित्र पोर्टल के सफल संचालन के बाद अब अवैध खनन पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के लिए सरकार अब खनन की गतिविधियों की डिजिटल निगरानी करेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश माइन मित्र, खनन व्यवसाय में पारदर्शिता लाने और अवैध गतिविधियों से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की एक योजना है। इस योजना के तहत, खनन से जुड़ी कई सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है। सीएम योगी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय ने राज्य के खनन पट्टों पर प्रभावी निगरानी के लिए एक विशेष ‘निरीक्षण ऐप’ विकसित किया है। इस ऐप का उद्देश्य खनन क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और खनन कार्यों को पारदर्शी बनाने बनाना है। ऐप के माध्यम से प्रत्येक खनन पट्टे का निरीक्षण अब डिजिटल माध्यम से एक क्लिक पर संभव हो सकेगा, जिससे किसी भी अवैध खनन गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सकेगी और त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी।

सचल दलों द्वारा वास्तविक समय पर होगी निगरानी

भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि ‘निरीक्षण ऐप’ का उपयोग सचल दलों द्वारा राज्यभर के खनन पट्टों में नियमित जांच के लिए किया जाएगा। यह ऐप न केवल निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगा, बल्कि जांच के परिणामों को त्वरित और एक क्लिक पर उपलब्ध कराने में भी सक्षम होगा। ऐप के माध्यम से विभिन्न जिलों में सक्रिय खनन पट्टों की निगरानी की जाएगी, जिससे राज्य में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

खनन पट्टा धारकों की तय होगी जवाबदेही

इस ऐप के माध्यम से खनन पट्टा धारकों की जवाबदेही भी सुनिश्चित की जाएगी। ऐप के डेटा से हर खनन पट्टे की जानकारी अब डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय और उच्च स्तर के अधिकारियों को सभी गतिविधियों का सटीक निरीक्षण प्राप्त होगा। निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि यह ऐप खनन पट्टे पर हुई प्रत्येक गतिविधि को रिकॉर्ड करेगा और इसकी समीक्षा करने की सुविधा भी देगा। इससे खनन पट्टा धारकों के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहेगी और उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में खनन पट्टा धारकों की इसके माध्यम से जवाबदेही भी तय की जाएगी।

ऐप के माध्यम से अवैध खनन पर रोक के साथ ही राजस्व में बढ़ोतरी की है उम्मीद

खनन निदेशक माला श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण ऐप से अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगेगा। किसी भी पट्टे में अनाधिकृत खनन गतिविधि होने पर ऐप द्वारा त्वरित सूचना संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेगी, जिससे अवैध खनन पर त्वरित कार्रवाई करना संभव होगा। इसके अतिरिक्त राज्य के खनन क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता आने से राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा दिया जा रहा प्रशिक्षण

निदेशालय द्वारा ऐप का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को ऐप की सभी विशेषताओं, कार्यप्रणाली और डेटा एंट्री प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। ऐप के सुचारू उपयोग से अवैध खनन पर निगरानी सटीकता से की जा सकेगी।

डिजिटल निगरानी से कुशल खनन संचालन की उम्मीद

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा विकसित निरीक्षण ऐप से राज्य में खनन पट्टों की निगरानी में सुधार होगा। इससे जहां एक ओर अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर राज्य के खनन क्षेत्र में अनुशासन और पारदर्शिता की नींव मजबूत होगी। ऐप के सफल क्रियान्वयन से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि राज्य के खनन क्षेत्र का डिजिटलीकरण और सुगम प्रशासन की दिशा में भी यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

उत्तरप्रदेश में एजेंसियों द्वारा 2.86 लाख मीट्रिक टन से अधिक हुई धान खरीद

true news up
true news up
  • 2023-24 में इस अवधि तक 35863 किसानों से हुई थी 2.20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद
  • 2024-25 में अब तक 42845 किसानों से हुई खरीद, पिछले वर्ष की अपेक्षा 65820 मीट्रिक टन से अधिक की हो चुकी खरीद
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 48 घंटे के भीतर हो रहा किसानों का भुगतान, अब तक किसानों को किया जा चुका 543 करोड़ का भुगतान
  • हकीकत से दूर हवाहवाई हैं विपक्ष के दावे, क्रय केंद्रों पर किसानों को दी जा रही पूरी सुविधा
  • धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल की दर से हो रहा भुगतान
  • इस वर्ष 117रुपये प्रति कुंतल अधिक एमएसपी दिया जा रहा

लखनऊ, 14 नवंबर 2024 : उत्तर प्रदेश में खरीफ क्रय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत एजेंसियों द्वारा अब तक 2.86 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीद हो चुकी है। वर्ष 2023-24 में 13 नवंबर तक एजेंसियों द्वारा 2.20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी यानी इस वर्ष 65820 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीद हो चुकी है। किसानों को अब तक 543 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। यह दावे बताते हैं कि विपक्ष हकीकत से दूर है और उसके दावे हवाहवाई हैं। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जनपदों व खाद्य-रसद विभाग के आलाधिकारी क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण भी कर रहे हैं। सीएम के निर्देश पर किसानों को 48 घंटे के भीतर भुगतान भी किया जा रहा है।

अब तक 65820 मीट्रिक टन से अधिक धान की हो चुकी खरीद

इस समय तेजी से धान खरीद हो रही है। खाद्य विभाग, पीसीएफ, यूपीएसएस, यूपीपीसीयू, मंडी परिषद व केंद्रीय एजेंसी भारतीय खाद्य निगम एजेंसियों द्वारा पिछले वर्ष 2023-24 तक 13 नवंबर की अवधि में 2.20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई थी, जो इस वर्ष 65820 मीट्रिक टन बढ़कर 2.86 लाख मीट्रिक टन से अधिक हो चुकी है। इस वर्ष 42845 किसानों से खरीद हुई है, जबकि पिछले वर्ष तक 35,863 किसानों से खरीद हुई थी।

48 घंटे के भीतर हो रहा भुगतान, अब तक किसानों को दिए जा चुके 543 करोड़ रुपये

विगत सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर धान खरीद को लेकर समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने धान खरीद में तत्परता व पारदर्शिता बरतने का निर्देश देते हुए कहा था कि किसानों को हर हाल में 48 घंटे के भीतर भुगतान किया जाए। इसकी नियमित समीक्षा भी की जाए। इस वर्ष किसानों को अब तक 543 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया जा चुका है। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिया था कि किसानों के बैठने, छाया, पेयजल आदि की बुनियादी सुविधा भी क्रय केंद्रों पर होनी चाहिए। सीएम के निर्देश के उपरांत स्थानीय प्रशासन व खाद्य-रसद विभाग की तरफ से क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। मुख्यालय से इसकी मॉनीटरिंग भी की जा रही है।

पश्चिमी यूपी में 31 जनवरी व पूर्वी उप्र में 28 फरवरी तक होगी धान खरीद

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू हुई थी, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। इस अवधि में बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, झांसी तथा लखनऊ संभाग के हरदोई, सीतापुर व लखीमपुर खीरी में भी धान खरीद की जा रही है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहली नवंबर से धान खरीद प्रारंभ हुई थी, जो 28 फरवरी तक चलेगी। इस अवधि में अयोध्या, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन, आज़मगढ़, वाराणसी, विंध्याचल, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूट व लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव जनपद में खरीद सुचारू रूप से चल रही है।

धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल की दर से हो रहा भुगतान

सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपये व ग्रेड ए का 2320 रुपये प्रति कुंतल तय किया है। किसानों को धान की उतराई, छनाई व सफाई की मद में 20 रुपये प्रति कुंतल की दर से प्रतिपूर्ति भी की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए खाद्य-रसद विभाग व अन्य क्रय एजेंसियों के कुल 4160 क्रय केंद्र निर्धारित किए गए हैं। क्रय केंद्र सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संचालित हो रहे हैं। इस वर्ष बटाईदार किसानों द्वारा भी पंजीकरण-नवीनीकरण कराते हुए धान की बिक्री जा रही है।

सहायता के लिए 18001800150 पर संपर्क करें किसान

किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टोल फ्री नंबर 18001800150 जारी किया गया है। किसान इस पर संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा वे जनपदों के खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क कर समस्या व शिकायत कर सकते हैं।

भारत में डिजिटल मीडिया का उदय और भविष्य

true news up
true news up
  • डिजिटल मीडिया का भारत में तेजी से विस्तार, सस्ते डेटा और स्मार्टफोन ने किया आसान।
  • सोशल मीडिया और ओटीटी प्लेटफार्म ने लोगों के संचार और मनोरंजन के तरीकों में बदलाव किया।
  • डिजिटल मीडिया ने स्वतंत्र पत्रकारिता को एक नया मंच प्रदान किया, जिससे विचारों की अभिव्यक्ति में वृद्धि हुई।
  • फेक न्यूज़ और डेटा सुरक्षा के मुद्दे डिजिटल मीडिया के विकास में प्रमुख चुनौतियाँ बने हुए हैं।
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्थानीय भाषाओं का उभार डिजिटल मीडिया के भविष्य को और भी सशक्त बनाएगा।

लखनऊ/नई दिल्ली, 14 नवंबर 2024 : डिजिटल मीडिया, जिसे इंटरनेट के माध्यम से समाचार, जानकारी और मनोरंजन की डिजिटल वितरण प्रणाली के रूप में जाना जाता है, पिछले कुछ वर्षों में भारत में तेजी से उभरकर सामने आया है। स्मार्टफोन और सस्ते डेटा पैक्स के बढ़ते प्रचलन ने डिजिटल मीडिया को भारतीय जनता तक पहुंचने में मदद की है। आज, भारत के लाखों लोग न केवल समाचार और जानकारी तक पहुंचते हैं, बल्कि सोशल मीडिया, वीडियो प्लेटफॉर्म और डिजिटल अखबारों के माध्यम से सक्रिय रूप से संवाद करते हैं।

इस लेख में, हम भारत में डिजिटल मीडिया के विकास, इसके प्रभाव, चुनौतियों और भविष्य पर विस्तार से चर्चा करेंगे।

डिजिटल मीडिया का उदय

भारत में डिजिटल मीडिया की शुरुआत 2000 के दशक के मध्य में हुई जब इंटरनेट और कंप्यूटर ने लोगों के बीच जगह बनानी शुरू की। लेकिन असली परिवर्तन 2016 में आया, जब रिलायंस जियो ने अपने सस्ते और उच्च-गति वाले डेटा पैक्स को भारतीय बाजार में लाकर पूरे इंटरनेट परिदृश्य को बदल दिया। इस कदम से डिजिटल मीडिया का प्रसार बेहद तेज़ हो गया, और भारतीयों के जीवन में इंटरनेट का महत्व बढ़ने लगा।

प्रमुख बदलाव और कारण:

1. सस्ते स्मार्टफोन और डेटा पैक्स – भारत में स्मार्टफोन और सस्ते डेटा प्लान्स के चलते हर वर्ग के लोग इंटरनेट से जुड़ पाए।

2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का प्रसार – फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स ने लोगों को जोड़ने का आसान और सशक्त माध्यम प्रदान किया।

3. वीडियो कंटेंट का प्रसार – यूट्यूब और ओटीटी प्लेटफॉर्म जैसे नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम और डिज़्नी+ हॉटस्टार ने मनोरंजन के लिए डिजिटल विकल्प प्रदान किए।

4. डिजिटल न्यूज़ और ई-पेपर – कई प्रमुख समाचार पत्रों और चैनलों ने अपने डिजिटल संस्करण लॉन्च किए, जिससे लोगों को तुरंत समाचार और अपडेट्स मिलने लगे।

डिजिटल मीडिया का समाज पर प्रभाव

डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव ने भारतीय समाज को कई प्रकार से प्रभावित किया है। इसके कई सकारात्मक और नकारात्मक पहलू भी हैं।

सकारात्मक प्रभाव:

1. सूचना तक त्वरित पहुंच – डिजिटल मीडिया ने जनता को हर घटना और समाचार से तुरंत जोड़ने का कार्य किया है।

2. शिक्षा और ज्ञान का प्रसार – इंटरनेट के माध्यम से लोगों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नॉलेज बेस पहुंचना आसान हो गया है।

3. व्यवसायों के लिए नए अवसर – डिजिटल मीडिया ने छोटे और बड़े व्यवसायों के लिए एक नया बाज़ार खोल दिया है।

4. स्वतंत्र पत्रकारिता और स्वतंत्र विचार – डिजिटल मीडिया ने लोगों को अपनी राय व्यक्त करने और जागरूकता फैलाने का एक मंच प्रदान किया है।

नकारात्मक प्रभाव:

1. फेक न्यूज़ और मिसइनफॉर्मेशन – डिजिटल मीडिया के कारण झूठी खबरें और गलत जानकारी तेजी से फैलती हैं।

2. डेटा गोपनीयता का जोखिम – इंटरनेट पर बहुत सी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने के कारण डेटा चोरी और गोपनीयता से जुड़े मामले बढ़ रहे हैं।

3. साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया का नकारात्मक प्रभाव – सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग, बुलिंग और नकारात्मकता से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

4. परंपरागत मीडिया की गिरावट – प्रिंट मीडिया और अन्य परंपरागत मीडिया को डिजिटल मीडिया के चलते अपने दर्शक वर्ग को खोने का सामना करना पड़ा है।

डिजिटल मीडिया की चुनौतियाँ

हालांकि डिजिटल मीडिया ने भारतीय समाज में कई सकारात्मक परिवर्तन किए हैं, लेकिन इसके सामने कुछ बड़ी चुनौतियाँ भी हैं, जिनका समाधान करना आवश्यक है।

1. फेक न्यूज़ – डिजिटल मीडिया प्लेटफार्मों पर फेक न्यूज़ का प्रसार रोकना सबसे बड़ी चुनौती है। यह समाज में नकारात्मकता और दुष्प्रभाव फैला सकता है।

2. कंटेंट सेंसरशिप – डिजिटल प्लेटफार्म पर गलत जानकारी और आपत्तिजनक कंटेंट को नियंत्रित करना कठिन है।

3. गोपनीयता और डेटा सुरक्षा – साइबर सुरक्षा और डेटा गोपनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

4. मानसिक स्वास्थ्य – सोशल मीडिया पर अत्यधिक निर्भरता मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, खासकर युवाओं के लिए।

5. संतुलन की कमी – डिजिटल मीडिया पर एक निश्चित विचारधारा या एकांगी दृष्टिकोण दिखाने की संभावना रहती है, जिससे लोगों का दृष्टिकोण संकुचित हो सकता है।

भारत में डिजिटल मीडिया का भविष्य

डिजिटल मीडिया के भविष्य में कई महत्वपूर्ण संभावनाएं हैं जो इस क्षेत्र को और अधिक प्रभावशाली बनाएंगी।

1. एआई और मशीन लर्निंग का उपयोग – कंटेंट सिफारिश प्रणाली और पर्सनलाइज़ेशन के लिए AI और मशीन लर्निंग का अधिक उपयोग किया जाएगा।

2. डिजिटल भुगतान में वृद्धि – डिजिटल भुगतान और ई-कॉमर्स की वृद्धि के साथ, डिजिटल मीडिया भी अधिक इंटरैक्टिव और आर्थिक लाभदायक बनेगा।

3. स्थानीय भाषा और क्षेत्रीय कंटेंट का उभार – भारत में डिजिटल मीडिया में स्थानीय भाषाओं का बड़ा योगदान हो सकता है, जिससे अधिक लोगों तक इसकी पहुंच बढ़ेगी।

4. वर्चुअल रियलिटी और ऑगमेंटेड रियलिटी – डिजिटल मीडिया में वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी के उपयोग से एक नया अनुभव मिलेगा। इससे गेमिंग, मनोरंजन और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम खुलेंगे।

5. ओटीटी प्लेटफार्म्स का विकास – ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ओरिजिनल कंटेंट का बढ़ता चलन दर्शाता है कि आने वाले समय में डिजिटल मीडिया में मनोरंजन और जानकारी के नए स्रोत जुड़ेंगे।

डिजिटल मीडिया ने भारतीय समाज में एक नई क्रांति ला दी है। यह न केवल सूचना और समाचार तक त्वरित पहुंच प्रदान करता है, बल्कि लोगों को अपने विचार साझा करने और संचार करने का भी अवसर देता है। हालाँकि, इसके साथ कई चुनौतियाँ भी हैं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए डिजिटल मीडिया का उपयोग किया जाना चाहिए।

भारत में डिजिटल मीडिया का भविष्य उज्जवल दिख रहा है, और जैसे-जैसे तकनीकी विकास हो रहा है, डिजिटल मीडिया का प्रभाव और उपयोग भी बढ़ता जा रहा है। सही नीतियों और प्रभावी नियमन के साथ, यह क्षेत्र न केवल भारतीय समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है, बल्कि एक सशक्त और शिक्षित समाज के निर्माण में भी सहायक हो सकता है।

कंप्यूटर सिस्टम (Computer System): परिचय, कार्यप्रणाली और आज के युग में इसकी उपयोगिता

true news up
true news up
  • कंप्यूटर सिस्टम आधुनिक तकनीकी उपकरण है जो हमारे जीवन के लगभग हर क्षेत्र में उपयोग किया जा रहा है।
  • इसमें मुख्य घटक हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर हैं, जो इनपुट-आउटपुट प्रक्रिया के माध्यम से कार्य करते हैं।
  • कंप्यूटर का उपयोग शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य सेवाएं, मनोरंजन और सरकारी सेवाओं में व्यापक रूप से हो रहा है।
  • सुपरकंप्यूटर, मेनफ्रेम कंप्यूटर, पर्सनल कंप्यूटर, और लैपटॉप विभिन्न प्रकार के कंप्यूटर सिस्टम के उदाहरण हैं।
  • आने वाले समय में कंप्यूटर सिस्टम AI और मशीन लर्निंग जैसी उन्नत तकनीकों के साथ और भी अधिक शक्तिशाली बनेंगे।

लखनऊ/नई दिल्ली, 14 नवंबर 2024 : कंप्यूटर सिस्टम आधुनिक युग का एक ऐसा तकनीकी उपकरण है जो हमारे जीवन के हर क्षेत्र में उपयोग हो रहा है। चाहे कार्यालय में कार्य हो या घर पर मनोरंजन, शिक्षा में सुधार हो या स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार – कंप्यूटर सिस्टम ने हमारी कार्यप्रणाली को तीव्र और सटीक बना दिया है। इस लेख का उद्देश्य कंप्यूटर सिस्टम के सभी प्रमुख पहलुओं जैसे इसकी कार्यप्रणाली, घटक, उपयोगिता और वर्तमान समय में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा करना है।

कंप्यूटर सिस्टम क्या है? (What is a Computer System?)

कंप्यूटर सिस्टम एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो विभिन्न इनपुट डिवाइसों के माध्यम से डाटा को प्रोसेस कर उपयोगकर्ता के लिए जानकारी के रूप में आउटपुट देता है। कंप्यूटर सिस्टम में मुख्यतः हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का संयोजन होता है, जो उसे कार्य करने योग्य बनाते हैं। हार्डवेयर में CPU, मेमोरी, और इनपुट-आउटपुट डिवाइसेस आते हैं, जबकि सॉफ्टवेयर में ऑपरेटिंग सिस्टम और एप्लिकेशन सॉफ़्टवेयर शामिल होते हैं।

कंप्यूटर सिस्टम के घटक (Components of a Computer System)

कंप्यूटर सिस्टम के घटक मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर।

  1. हार्डवेयर (Hardware) • CPU (Central Processing Unit): कंप्यूटर का मुख्य प्रोसेसर, जो डाटा प्रोसेस करता है।
    • मेमोरी (Memory): डेटा को अस्थायी या स्थायी रूप से संग्रहित करती है।
    • स्टोरेज डिवाइस: जैसे हार्ड ड्राइव और SSD, जो दीर्घकालिक भंडारण प्रदान करते हैं।
    • इनपुट-आउटपुट डिवाइसेस: कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, आदि, जो उपयोगकर्ता को सिस्टम से इंटरैक्ट करने में मदद करते हैं।
  2. सॉफ्टवेयर (Software) • ऑपरेटिंग सिस्टम: जैसे Windows, macOS, Linux, जो कंप्यूटर को ऑपरेट करने में मदद करता है।
    • एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर: जैसे वर्ड प्रोसेसर, वेब ब्राउज़र, जो विशेष कार्यों को पूरा करते हैं।

कंप्यूटर सिस्टम की कार्यप्रणाली (How Does a Computer System Work?)

कंप्यूटर सिस्टम इनपुट, प्रोसेसिंग, और आउटपुट के तीन चरणों में काम करता है:

  1. इनपुट (Input) • इनपुट डिवाइसेस जैसे कीबोर्ड, माउस के माध्यम से डेटा कंप्यूटर में इनपुट किया जाता है।
  2. प्रोसेसिंग (Processing) • CPU इनपुट डेटा को प्रोसेस कर आवश्यक गणना करता है।
  3. आउटपुट (Output) • प्रोसेसिंग के बाद, आउटपुट डिवाइसेस जैसे मॉनिटर या प्रिंटर पर परिणाम प्रदर्शित किया जाता है।

कंप्यूटर सिस्टम के प्रकार (Types of Computer Systems)

कंप्यूटर सिस्टम को उनकी क्षमता और उपयोग के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में बांटा जा सकता है:

  1. सुपरकंप्यूटर: जटिल गणनाओं और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए उपयोग।
  2. मेनफ्रेम कंप्यूटर: बड़े पैमाने पर डाटा प्रोसेसिंग, जैसे बैंकिंग में उपयोग।
  3. पर्सनल कंप्यूटर: घर और कार्यालय के व्यक्तिगत कार्यों के लिए।
  4. लैपटॉप: पोर्टेबल कंप्यूटर, जो काम और व्यक्तिगत उपयोग के लिए उपयुक्त है।

आज के युग में कंप्यूटर की उपयोगिता (Importance of Computers in Today’s World)

कंप्यूटर आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। ये कई क्षेत्रों में क्रांति लाने के साथ-साथ कार्यों को तेज और कुशल बनाते हैं।

  1. शिक्षा में कंप्यूटर की भूमिका • ऑनलाइन लर्निंग: कंप्यूटर ने ऑनलाइन कक्षाओं और डिजिटल पाठ्यक्रमों को सुलभ बनाया है। छात्र अब कहीं भी और कभी भी पढ़ाई कर सकते हैं।
    • शैक्षिक सॉफ्टवेयर: विभिन्न विषयों के अध्ययन के लिए शैक्षिक सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं, जो शिक्षण को अधिक रुचिकर बनाते हैं।
  2. व्यवसाय में कंप्यूटर की उपयोगिता • ऑटोमेशन और उत्पादकता: कंप्यूटर से विभिन्न कार्यों का ऑटोमेशन संभव हुआ है। इन्वेंट्री मैनेजमेंट, रिपोर्टिंग और बिलिंग जैसे कार्यों में कंप्यूटर अत्यधिक सहायक है।
    • ई-कॉमर्स: ऑनलाइन शॉपिंग और व्यापार ने लोगों को घर बैठे व्यापार करने का मौका दिया है, जिससे वैश्विक स्तर पर बाजार का विस्तार हुआ है।
  3. स्वास्थ्य सेवाओं में कंप्यूटर का योगदान • डायग्नोस्टिक्स: कंप्यूटर से संचालित मशीनें, जैसे MRI और CT स्कैन, रोग निदान में सहायता करती हैं।
    • डिजिटल रेकॉर्ड कीपिंग: मरीजों का डेटा कंप्यूटर में संरक्षित किया जाता है, जिससे चिकित्सा प्रक्रियाओं को गति मिलती है।
  4. वित्तीय क्षेत्र में कंप्यूटर का उपयोग • ऑनलाइन बैंकिंग: कंप्यूटर ने बैंकिंग को सुरक्षित और सुलभ बनाया है, जिसमें डिजिटल भुगतान प्रणाली शामिल है।
    • शेयर बाजार में ट्रेडिंग: कंप्यूटर के जरिए निवेशक शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं, जो तेजी से और सटीक परिणाम देता है।
  5. मनोरंजन और मीडिया में कंप्यूटर का प्रभाव • डिजिटल मीडिया: लोग कंप्यूटर पर संगीत, फिल्में और टीवी शो देख सकते हैं।
    • गेमिंग और एनीमेशन: उच्च ग्राफिक्स के कारण कंप्यूटर गेमिंग और एनीमेशन में बड़े पैमाने पर उपयोग होते हैं।
  6. सरकारी कार्यों में कंप्यूटर का उपयोग • ई-गवर्नेंस: कंप्यूटर ने सरकारी सेवाओं को डिजिटल बना दिया है, जिससे नागरिक आसानी से विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
    • डेटा प्रबंधन: नागरिकों का डेटा संग्रहीत कर योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है।
  7. वैज्ञानिक अनुसंधान में कंप्यूटर की उपयोगिता • डेटा विश्लेषण: जलवायु परिवर्तन और जैविक अनुसंधान में कंप्यूटर का व्यापक उपयोग होता है।
    • सिमुलेशन: वैज्ञानिक शोध में सिमुलेशन से विभिन्न प्रक्रियाओं का अध्ययन किया जा सकता है।

कंप्यूटर सिस्टम का भविष्य (Future of Computer Systems)

कंप्यूटर तकनीक तेजी से विकसित हो रही है। आने वाले वर्षों में, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), मशीन लर्निंग और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी प्रौद्योगिकियाँ कंप्यूटर सिस्टम को और भी शक्तिशाली बनाएंगी। कंप्यूटर भविष्य में और भी स्वायत्त होंगे, जिससे ये अधिक कुशल और अनुकूलनशील बन जाएंगे।

कंप्यूटर सिस्टम ने हमारे जीवन को सरल और अधिक उत्पादक बना दिया है। आज, यह शिक्षा, व्यवसाय, स्वास्थ्य, वित्त, और संचार के हर पहलू में मौजूद है। कंप्यूटर सिस्टम की कार्यप्रणाली, घटक और विभिन्न क्षेत्रों में उपयोगिता को समझने से हमें इसका अधिकतम लाभ उठाने में मदद मिलती है। तकनीकी प्रगति के साथ, कंप्यूटर भविष्य में भी हमारे जीवन को बदलते रहेंगे और हमारी कार्यक्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने यूपी के ऊर्जा और नगर विकास के क्षेत्रों के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर कार्यों की प्रगति जानी

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कृषक फीडरों के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को शीघ्र बदलने तथा किसानों को रात में भी सिंगल फेज बिजली दी जाये
  • केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास के क्रियान्वयन में सहयोग का दिया आश्वासन
  • सभी सरकारी कार्यालयों, सरकारी कार्यालयों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों पर 31 मार्च 2025 तक स्मार्ट मीटर लगाये जाएं
  • विद्युत चोरी रोकने और लोड जानने के लिए फीडर सहित ट्रांसफार्मर में भी मीटर लगाए जाएं
  • प्रदेश की जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाने पर दिया बल
  • पीएम आवास योजना के लाभार्थियों के पंजीकरण में बरते सावधानी
  • एनयूएलएम लाभार्थियों के जीवन स्तर को सुधरने और उनकी आमदनी बढ़ाने के करें प्रयास
  • डीसीसीसी एक अभिनव पहल, स्वच्छता का सन्देश देकर निकायों से केंद्रीय मंत्री ने की बात
  • स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के कार्यों को जमीनी स्तर पर उतारने के किये जाएं ठोस प्रयास
truenewsup

लखनऊ: 13 नवंबर 2024: केंद्रीय मंत्री उर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय मनोहर लाल आज अपने एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। जहां चौधरी चरण हवाई अड्डे पर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर, महापौर सुषमा खर्कवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय मनोहर लाल जी बुधवार को नगरीय निकाय निदेशालय में प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास विभाग से सम्बंधित विभिन्न मुद्दों पर विभागीय मंत्री एके शर्मा और राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू की मौजूदगी में अधिकारियो से विभागीय कार्यों की चर्चा की। उन्होंने दोनों विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी समस्याओं और केंद्र से सहयोग पर भी वार्ता की। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन में केंद्र सरकार पूर्ण रूप से सहयोग करेंगी।

केंद्रीय मंत्री ने ऊर्जा विभाग के कार्यों के क्रियान्वयन पर वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के ट्रांसफार्मर को मुफ्त और शीघ्र बदलने की कार्यवाही की जाये, जिससे किसानों के नलकूपों में रात में अंधेरा न रहे, इसके लिए उन्हें रात में भी सिंगल फेज लाइट दी जाये। साथ ही प्रीपेड स्मार्ट मीटर सभी सरकारी कार्यालयों, सरकारी कालोनियों और वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में 31 मार्च 2025 तक लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया जाये। उन्होंने प्रदेश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ाने पर बल दिया। उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्ता पूर्ण बिजली देने के लिए ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता को कम करने, तथा जर्जर लाइनों को बदलने पर ध्यान देने को कहा। प्रदेश में लाइन लॉस और विद्युत चोरी रोकने के लिए ठोस प्रयास किये जाएं। फीडर के साथ ही ट्रांसफार्मर में भी मीटर लगाए जाएं। उन्होंने अन्य राज्यों की तरह प्रदेश में भी मोबाइल सब स्टेशन संचालित करने तथा ट्रांसमिशन लाइन की स्ट्रेंथ जाँचने के लिए आधुनिक तकनीकी का प्रयोग करने की बात कही। उन्होंने उपभोक्ताओं को सुलभ करायी जा रही सुविधाओं तथा ऊर्जा विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री ने नगर विकास के कार्यों और योजनाओं की प्रगति पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के चयन में गड़बड़ी न हो। भारत सरकार को भेजे जाने वाले पात्र व्यक्तियों की सूची में विशेष सावधानी बरतें। इसी प्रकार एनयूएलएम के लाभार्थियों की आमदनी बढ़ाने तथा उनके जीवन स्तर को सुधारने तथा रोजगार के अवसर सुलभ कराने के प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के तहत कराये जा रहे कार्यों को जमीनी स्तर पर लागू करने के ठोस प्रयास किये जाये। निकायों से निकलने वाले के सोर्स सेग्रीगेशन और वेस्ट प्रोसेसिंग की स्थिति में सुधार करें। उन्होंने निकायों में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने साफ किये गए कूड़ा स्थलों और सीटीयू स्थलों का सुंदरीकरण कराने, नगरीय तलाबों, झीलों व नदियों की साफ-सफाई पर भी ध्यान केंद्रित किया। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने निकायों के स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम एवं नगरी सड़कों को केंद्र की योजना से सम्बद्ध करने का आग्रह किया।

डीसीसीसी एक अभिनव पहल : केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री ने निदेशालय में स्थापित डीसीसीसी (डेडिकेटेड कमांड एंड कण्ट्रोल सेंटर) का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र द्वारा स्वच्छता कार्यों और अन्य योजनाओं के प्रगति कार्यों की मॉनिटरिंग ऑनलाइन माध्यम से करने की सराहना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की निकायों के अधिशासी अधिकारियों और स्वच्छता के कार्यों जुटे अन्य कर्मचारियों से ऑनलाइन माध्यम से संवाद भी किया। उन्होंने निकायों में स्वच्छता और अन्य कार्यों की मॉनिटरिंग से लिए स्थापित डीसीसीसी को एक अभिनव पहल बताते हुए सराहना की।

बैठक में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, राज्य मंत्री राकेश राठौर ‘गुरू’, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव ऊर्जा नरेंद्र भूषण, अध्यक्ष यूपीपीसीएल डॉ. आशीष गोयल, संयुक्त सचिव भारत सरकार, सचिव नगर विकास अजय शुक्ला जी, एमडी ट्रांसमिशन, एमडी यूपीपीसीएल पंकज कुमार, निदेशक नगरीय निकाय अनुज कुमार झा, निदेशक नेडा अनुपम शुक्ला, विशेष सचिव और दोनों विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।