वाराणसी: काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी वर्दी में नहीं बल्कि पुजारी के रूप में नज़र आएंगे। श्री काशी विश्वनाथ धाम के गर्भगृह में पुजारी के रूप में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की तैयारी की जा रही है। पुलिसकर्मी मंदिर आए श्रद्धालुओं की दर्शन में मदद करेंगे और भारी भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी भी इन कर्मियों के कंधों पर होगी। इनकी मंदिर में तैनाती से पहले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए साफ्ट स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
इस ट्रेनिंग में यह भी कहा जाएगा कि VVIP आगमन के दौरान श्रद्धालुओं को धक्का मारकर नहीं हटाएंगे। उनको “नो टच पालिसी” का पालन करना होगा। इतना ही नहीं गर्भगृह में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी की ड्यूटी पुजारी के वेश में लगाई जाएगी। वहीं उनके सहयोग में एक-एक महिला व पुरुष पुलिसकर्मी सादे वेश में भी तैनात रहेंगे।
बसपा सुप्रीमो मायावती की महाराष्ट्र के नागपुर में चुनावी जनसभा
गुरुवार 11 अप्रैल को इंदौरा क्षेत्र के बेजोन बाग मैदान में प्रत्याशियों के समर्थन में संबोधित करेंगी चुनावी जनसभा
“बहुजन हिताय बहुजन सुखाय” के नारे को लेकर बिना किसी गठबन्धन के चुनावी रण में बसपा
लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती गुरुवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपने प्रत्याशियों के समर्थन हेतु महाराष्ट्र के नागपुर के इंदौरा क्षेत्र स्थित बेजोन बाग मैदान में दोपहर बाद चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगी।
बसपा सुप्रीमो इस लोकसभा चुनाव में बिना किसी गठबंधन के अकेले ही अपनी पार्टी के “बहुजन हिताय बहुजन सुख़ाय” वाले नारे के साथ चुनावी मैदान में डटी हुई हैं और न सिर्फ उत्तरप्रदेश बल्कि अन्य प्रदेशों में भी अपनी बातों को जनता के बीच रखकर पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेगी। इसी कड़ी में गुरुवार को महाराष्ट्र के नागपुर स्थित इंदौरा क्षेत्र के बेजोन बाग मैदान में सुश्री मायावती अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगी और यह संदेश देंगी कि एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी को भी एनडीए व विपक्ष को इंडी गठबंधन बनाना पड़ा है तो वहीं बहुजन समाज पार्टी आज भी लोगों के जमीनी मुद्दों को लेकर जनता के बीच आई है। अब यह जनता की पसंद है कि वो किसे पास करती है और किसे फेल करती है।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय में बुधवार को प्रेस कांफ्रेंस किया। इस प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के सम्बन्ध में सपा को क्यों वोट दें, इसके लिए कई सारे वादे किए और उन सभी वादों को पूरा करने के लिए भी जनता से वादा किया।
प्रेस कांफ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान
2025 तक जाति आधारित जनगणना कराएंगे
इसके आधार पर 2029 तक सभी को हिस्सेदारी
2029 तक भूख से मुक्ति दिलाएंगे
2029 तक गरीबों का पूर्ण उन्मूलन
निजी क्षेत्र में सभी वर्गों को भागीदारी देंगे
दूध समेत सभी फसलों की MSP देंगे
कानून गारंटी के रूप में किसानों को MSP
किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मुफ्त
किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे
किसान आयोग का गठन किया जाएगा
भूमिहीन किसानों को 5 हजार हर माह पेंशन
हर 10 किमी पर एक मंडी की स्थापना
गन्ना किसानों के लिए 10 हजार करोड़ का रोलिंग फंड
पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करेंगे
मनरेगा की मजदूरी 450 रुपए बढ़ाएंगे
लड़कियों को KG से PG तक मुफ्त शिक्षा
अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे
सेना में स्थाई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेंगे
शहरी रोजगार गारंटी अधिनियम जारी करेंगे
सभी रिक्त सरकारी नौकरियों को तत्काल भरेंगे
लैपटॉप वितरण योजना पूरे देश में लागू होगी
हर राशनकार्ड धारक को 500 रुपए का मोबाइल डाटा देंगे
मुख्य सचिव तथा केंद्रीय सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने संयुक्त रूप से गेहूं खरीद की समीक्षा की
समीक्षा बैठक में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्षों में क्रय केन्द्रों पर गेहूं अथवा धान विक्रय करने वाले किसानों को पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं
केन्द्र प्रभारियों के मोबाइल पर मिस्डकॉल करके पंजीकरण, एमएसपी, विक्रय के उपरांत 48 घंटे में भुगतान, बटाईदारों से खरीद तथा क्रय केन्द्रों पर किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं आदि के बारे में जागरूक करने के निर्देश
लखनऊः मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र तथा केंद्रीय सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति संजीव चोपड़ा ने गेहूं खरीद की गहन समीक्षा की। बैठक में प्रदेश में 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए चर्चा की गई। अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने गेहूं खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि क्रय केन्द्र पर किसानों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिये। गत वर्षों में क्रय केन्द्रों पर गेहूं अथवा धान विक्रय करने वाले किसानों को पुनः पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है, केन्द्र प्रभारियों के मोबाइल नम्बर पर मिस्डकॉल करके पंजीकरण, एमएसपी, विक्रय के उपरांत 48 घंटे में भुगतान, बटाईदारों से खरीद तथा क्रय केन्द्रों पर किसानों को प्रदान की जा रही सुविधाओं आदि के बारे में जागरूक किया जाये। प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन, रेडियो जिंगल तथा प्रचार वाहन के माध्यम से गेहूं क्रय योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपदों में केन्द्र प्रभारियों व अधिकारियों द्वारा गांव-गांव भ्रमण कर गेहूं विक्रय के लिए किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित किया जाये। तहसील दिवस, किसान गोष्ठी, चौपाल आदि में कैम्प अथवा स्टॉल लगाकर कृषक पंजीकरण कराया जाये। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर बैनर होर्डिंग लगाकर किसानों को गेहूँ की एम०एस०पी० व अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक किया जाए। इसके अलावा ऐसे किसानों जिन्होंने पूर्व में गेहूं अथवा धान विक्रय किया है, उनसे कॉल सेन्टर व कन्ट्रोल रूम से विक्रय हेतु संपर्क स्थापित किया जाये। बैठक में बताया गया कि 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद के लिए 6,414 क्रय केन्द्र संचालित हैं, जो गत वर्ष की तुलना में 600 अधिक हैं। अब तक 2,82,315 किसान पंजीकृत करा चुके है। केन्द्र पर दैनिक खरीद की कोई सीमा नहीं है। मोबाइल क्रय केन्द्र के माध्यम से भी गेहूं खरीद की जा रही है। एक जनपद का किसान किसी अन्य जनपद में भी गेहूं विक्रय कर सकता है। 100 कुंतल तक गेहूं बिक्री करने वाले किसानों को सत्यापन से छूट प्रदान की गई है। किसान की एक से अधिक तहसीलों में भूमि होने की स्थिति में भी एक साथ क्रय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। गेहूँ क्रय योजना के अनुश्रवण एवं सुचारूरूप से संचालन हेतु शासन स्तर से प्रदेश के सभी सम्भाग में नोडल अधिकारी नामित कर जनपदों का भ्रमण तथा प्राप्त फीड बैक के अनुसार अपेक्षित कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश स्तर पर अपर आयुक्त खाद्य एवं रसद की अध्यक्षता में क्रय एजेन्सियों के प्रतिनिधियों के साथ समिति गठित कर गेहूँ खरीद की समीक्षा की जा रही है। जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्रय एजेन्सियों के अधिकारी व मण्डी परिषद के अधिकारियों की कमेटी गठित कर गेहूँ की आवक व बाजार भाव की समीक्षा व निगरानी कर गेहूँ खरीद की प्रगति लाने के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है। 25 लाख किसानों के मोबाईल नम्बरों पर प्रदेश मुख्यालय से तथा 80 लाख किसानों को जनपद स्तर पर कृषि विभाग के माध्यम से गेहूँ खरीद के सम्बन्ध में एस०एम०एस० प्रेषित किया गया है। बैठक में अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद आलोक कुमार, खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विजय कुमार अपनी पत्नी के साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के भी कई नेता भी भाजपा में शामिल हुए। लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व डीजीपी विजय कुमार और उनकी पत्नी समेत कई दलों के नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
इसके साथ ही बीजेपी में शामिल होने वालों में बीएसपी के प्रवक्ता रहे धर्मवीर चौधरी, मनोज अग्रवाल, सचिन शर्मा समेत कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा की यूपी में सभी 80 सिम जीतने का लक्ष्य हमने रखा है और उसे दिशा में हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं।