Home Blog Page 1199

अमेठी: दबंगों से परेशान परिवार, घर में लगाया ऐसा पोस्टर कि जिम्मेदारों ने पसीना छोड़ा

  • अमेठी में अजीबो गरीब मामला आया सामने
  • दबंगों से परेशान पीड़ित परिवार ने लगाया घर बिकाऊ का पोस्टर
दबंगों के चलते पीड़ित द्वारा घर बिकाऊ का लगाया गया पोस्टर
  • पीडित परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मांगी मदद
  • थाना और तहसील में शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने का आरोप
  • खेत से आलू, सरसों उठा ले गए दबंग, गेहूं भी काट ले जाने की धमकी
  • पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताया जान का खतरा
  • दबंगों द्वारा घर में ताला लगाने का भी आरोप
  • अमेठी जनपद के जामों थाना क्षेत्र के शिवपुर घाटमपुर गांव का मामला

लोकसभा चुनाव: सपा ने जारी की नई सूची, जानें कौन कहां से बना प्रत्याशी

  • समाजवादी पार्टी ने यूपी लोकसभा के 7 प्रत्याशियों की सूची जारी की
  • फूलपुर से अमरनाथ मौर्या को मिला टिकट
  • श्रावस्ती से रामशिरोमणि वर्मा को मिला टिकट
  • डुमरियागंज से भीष्म शंकर “कुशल” तिवारी को मिला टिकट
  • संतकबीरनगर से लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद को मिला टिकट
  • सलेमपुर से रमाशंकर राजभर को मिला टिकट
  • जौनपुर से बाबू सिंह कुशवाहा को मिला टिकट
  • मछलीशहर से सुश्री प्रिया सरोज को मिला सपा का टिकट

लोकसभा चुनाव: फतेहपुर सीकरी में भाजपा प्रत्याशी को विजय घोष तक पहुंचाने में चौधरी यशपाल सिंह की बड़ी भूमिका- ललित चाहर

  • चौधरी यशपाल सिंह ने किया त्याग, खुद की दावेदारी होने के बावजूद वर्तमान प्रत्याशी का कर रहे दिलीय सहयोग
  • पनवारी गांव स्थित श्रीराम कॉलेज में किया था कार्यक्रम
  • कार्यक्रम में जनता से राजकुमार चाहर को सांसद बनाने की अपील भी किया
  • कार्यक्रम का व्ययभार भी स्वयं चौधरी यशपाल सिंह ने लिया

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जस्टिस आयोग के लीगल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के सीनियर नेता डॉक्टर ललित चाहर ने कहा कि फतेहपुर-सीकरी की आन-बान-शान यशपाल चौधरी हैं। उन्होंने अभी हाल ही में फतेहपुर-सीकरी लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए बहुत बड़ा त्याग किया है। उनका टिकट न होने के बावजूद उन्होंने पूरे मन से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नामित प्रत्याशी राजकुमार चाहर जी के लिए प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया है, उन्होंने लोगों से अपील भी किया है।

इस लोकसभा चुनाव में आपकी दावेदारी बहुत मजबूत थी लेकिन अभी हाल ही में आपने ग्राम पनवारी स्थित श्री राम कॉलेज में लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार चाहर जी के लिए स्वत: एक कार्यक्रम भी आयोजित किया और सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी की, बड़ी बात यह है कि इस कार्यक्रम में आने वाले व्यय का भार भी स्वयं यशपाल जी ने ही लिया। इस दरियादिली की वजह से ही आगामी लोकसभा चुनाव में राज कुमार चाहर की होने वाली जीत का सबसे बड़ा श्रेय यशपाल चौधरी को जाता है।

श्रद्धांजलि: पीएम मोदी, सीएम योगी समेत तमाम लोगों ने कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

  • मंत्री दारा सिंह चौहान, निदेशक पंचायती राज अटल कुमार राय समेत कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे पैतृक आवास
  • वाराणसी के मणिकर्णिका घाट में हुआ अंतिम संस्कार
  • गुरुवार की शाम को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में हुआ था निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की मां जितना देवी का अंतिम संस्कार वाराणसी मणिकर्णिका घाट पर किया गया। बड़ी संख्या में राजनेता व प्रशासनिक अधिकारी अंतिम संस्कार के बाद वाराणसी में उनके पैतृक गाँव फ़त्तेहपुर खौदा में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गौरतलब है कि बीमारी की वजह से इलाज के दौरान राजभर की माँ जितना देवी का निधन गुरुवार की शाम को लखनऊ स्थित निजी अस्पताल में हो गया था। निधन की खबर मिलने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री ,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और तमाम मंत्रियों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुख्य राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने बताया है निधन के बाद उनके पैतृक गांव फतेहपुर खौदा में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचने वालों में यूपी के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक मधुबन रामविलास चौहान, विधायक पिंडरा अवधेश सिंह, सांसद अंबेडकरनगर रितेश पांडेय, सांसद लालगंज संगीता आजाद, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, भाजपा नेता मुन्ना दुबे, दयाल ग्रुप के राजेश सिंह दयाल, निदेशक पंचायती राज अटल कुमार राय, गाजीपुर से भाजपा प्रत्याशी पारस नाथ राय, पूर्व एमएलसी राजदेव सिंह, पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह, वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश कुमार मिश्रा, ब्लाक प्रमुख पिंडरा रविशंकर सिंह, गौतम सिंह नेशनल हेड मनीष कुमार मिश्रा संपादक अनादि टीवी ,अमित सिंह,आदि ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।

श्रीरामनवमी: मुख्य सचिव व डीजीपी ने की तैयारियों की समीक्षा

  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में श्रीराम नवमी पर्व की तैयारियों के संबंध में की गई समीक्षा बैठक
  • अयोध्या में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक रामनवमी का मेला जारी रहेगा, 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
  • पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि रामनवमी को मद्देनजर रखते हुए सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे लगातार ड्यूटी करनी है
  • स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन बचाव हेतु प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस की तैनाती रहेगी, मेला क्षेत्र के 12 स्थानों पर बनाए गए अस्थायी चिकित्सा केन्द्र

लखनऊः मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में श्रीरामनवमी पर्व की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि अयोध्या में 9 अप्रैल से रामनवमी मेला का शुभारंभ हो चुका है, जो 17 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस बार 25 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए पहले से ही सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली जाए। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आपातकालीन बचाव हेतु प्रमुख स्थलों पर एंबुलेंस की तैनाती रहे। सभी चिकित्सालयों को अलर्ट मोड पर रखा जाए। मेला क्षेत्र में कुल 12 स्थानों पर अस्थायी चिकित्सा केन्द्र बनाये गए है, इन केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में स्पिलिन्ट, स्ट्रेचर एवं आक्सीजन की अनिवार्य रूप से उपलब्धता रहे।
उन्होंने कहा कि भीड़ नियंत्रण एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या धाम क्षेत्र व विभिन्न होल्डिंग एरिया एवं पार्किंग के स्थानों पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगा कर गर्भगृह की लाइव स्ट्रीमिंग की जाए। मंदिर परिसर व बाह्य सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 24×7 ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। इसके अलावा कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24×7 निगरानी रखी जाए।

उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी विभिन्न स्थलों पर भीड़ का आकलन व विभिन्न ट्रैफिक डायवर्जन की आवश्यकता का आकलन, निर्णय व अनुश्रवण किया जाये। सीसीटीवी मॉनिटरिंग यलो जोन व रेड जोन- अयोध्या धाम क्षेत्र में विभिन्न कंट्रोल रूम में स्थापित कैमरों के माध्यम से श्रद्धालुओं के मूवमेंट को मॉनिटर किया जाये, यदि किसी स्थान पर कोई आवश्यकता हो तो उसे पूर्ण कराया जाये।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आने वाले मार्गों मुख्यतः साकेत पेट्रोल पम्प से लता मंगेशकर चौक होते हुए सरयू घाट एवं सरयू घाट से हनुमानगढी एवं हनुमानगढी से कनक भवन व राम लला मंदिर को विभिन्न जोन एवं सेक्टरों में विभाजित कर पुलिस बल का व्यवस्थापन किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि सरयू नदी व राम की पैड़ी पर सुरक्षा हेतु जल पुलिस, विभिन्न मन्दिरों व मेला क्षेत्र में पुलिस एवं पीएसी बल का व्यवस्थापन किया जाये। अयोध्या धाम में चारों तरफ विभिन्न स्थानों पर 24 एएनपीआर कैमरों के माध्यम से वाहनों एवं श्रद्धालुओं की संख्या एवं अम्बेडकरनगर, सुलतानपुर एवं बाराबंकी जनपदों की सीमा पर लगाए गए कैमरों के माध्यम से आने वाले वाहनों एवं श्रद्धालुओं की संख्या का आंकलन एवं प्रोजेक्शन किया जाये।

इस दौरान पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे लगातार ड्यूटी करनी है। पिछली बार से भी बेहतर व्यवस्था रामनवमी तक करनी होगी। ब्रीफिंग पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की आकस्मिक व्यवस्था आने पर उसका निस्तारण किया जाए।
बैठक में बताया गया कि लगभग 20 स्थानों पर जिला स्तरीय अधिकारियों को सूचना एकत्रित करने हेतु डेप्लॉय किया गया है। श्रृद्धालुओं की सुविधा हेतु विभिन्न पार्किंग स्थल व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पीएफसी की व्यवस्था की जा रही है।
पेयजल व्यवस्था के लिए अयोध्या धाम के सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 285 स्थलों पर 1523 टैप स्थापित किये गये है। मेला क्षेत्र में पूर्व से स्थापित समस्त 955 हैण्डपम्प व 322 स्टैण्ड पोस्ट क्रियाशील हैं। रामपथ पर कुल 15 ड्रॉप डाउन बैरियर लगाकर व 13 होल्डिंग एरिया बनाकर सुरक्षित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है। सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में 50 स्थानों पर पीए सिस्टम व विभिन्न स्थानों पर स्थापित 111 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये गये हैं। मेले के अवसर पर पुलिस व्यवस्था को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पादित कराने हेतु सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस नयाघाट पुलिस चौकी के निकट मेला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यलो जोन व रेड जोन की निगरानी के लिए 560 कैमरे स्थापित किए गए हैं। बैठक में पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, एडीजी ट्रैफिक बी0डी0पॉलसन, सचिव गृह डा0 संजीव गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।