Home Blog Page 1184

जौनपुर पत्रकार हत्याकांड: एनयूजे ने मुख्यमंत्री से की मांग, जौनपुर के पत्रकार के हत्यारों को जल्द मिले सख्त सजा

  • मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आशुतोष श्रीवास्तव के परिजनों के लिए मांगी आर्थिक मदद
  • प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद से मिला एनयूजे का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ: जौनपुर के दिवंगत पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के हत्यारों को जल्द और सख्त सजा मिले, ऐसी मांग एनयूजे की उत्तर प्रदेश इकाई ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना, प्रदेश संरक्षक द्वे के बक्श सिंह एवं अजय कुमार, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान एवं लवकेश सिंह ने बुधवार को लोकभवन स्थित कार्यालय में प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एवं सूचना संजय प्रसाद से भेंट कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से हत्यारोपियों के लिए सख्त सजा और परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की मांग उठाई गई है।

एनयूजे के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश भर में उनके बेहतर कानून-व्यवस्था के मॉडल को लेकर सराहा जा रहा है। इसी कड़ी में उनसे यह अपेक्षा भी बढ़ जाती है कि पत्रकारों की कलम रोकने की हिमाकत करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी ऐसी सख्त कार्रवाई कर नजीर स्थापित करें। आशा है मुख्यमंत्री ऐसी व्यवस्था करेंगे कि पत्रकारों की कलम रोकने की कोशिश करने से पहले माफिया सौ बार सोचेंगे।एनयूजे के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को जौनपुर के पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की नृशंस हत्या के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की 13 मई, 2024 को जौनपुर में गोली मारकर गोतस्करों द्वारा हत्या कर दी गई थी। अभी तक इस घटना में नामजद आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाना तो दूर पकड़ा तक नहीं जा सका है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा में घोर लापरवाही बरती जा रही है। श्री श्रीवास्तव ने अपनी हत्या से पूर्व पुलिस से इस बात की शिकायत भी की थी कि कुछ अराजक तत्व उनकी जान के पीछे पड़े हैं। इसके बावजूद भी पुलिस ने उनकी शिकायत की कोई परवाह नहीं की, जिसका परिणाम यह हुआ की श्री श्रीवास्तव असमय ही काल के गाल में समा गए।

प्रदेश संरक्षक के बक्श सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्रकारों के लिए मजबूत सुरक्षा कानून बनाने की मांग लाजमी है। हमें विश्वास है कि मुख्यमंत्री इस ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कड़ा कदम उठाएंगे। संरक्षक अजय कुमार ने कहा कि आशुतोष श्रीवास्तव के मामले में लापरवाह जौनपुर पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरोपी का पुलिस हिरासत से भाग जाना घोर लापरवाही है। पुलिस एक सप्ताह से उसे खोजते फिर रही है, अभी तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर ही है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुपम चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्रकारों को काफी अपेक्षाएं हैं। पत्रकारों के लिए मजबूत सुरक्षा कानून बनाया जाना अति आवश्यक हो गया है। जिससे पत्रकार भाई-बहन भी निर्भयतापूर्वक अपने कर्तव्य का निर्वहन कर सकें। उन्होंने कहा कि कई बार मौखिक और लिखित रूप में इस मांग को उठाने के बावजूद सरकार एवं शासन का ध्यान इस ओर नहीं गया है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि पत्रकारों को सच उजागर करने पर अपराधियों और माफियाओं की गोली का शिकार होना पड़ रहा है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी/प्रवक्ता डॉ.अतुल मोहन सिंह ने बताया कि एनयूजे प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को ज्ञापन सौंपकर जौनपुर के दिवंगत पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के परिवार के भरण-पोषण के पचास लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग उठाई है। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए प्रदेश के सभी पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके,ऐसी स्थायी व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

ये चुनाव वक्फ बोर्ड हटाने, लव जिहाद रोकने, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर – डॉ. राजेश्वर सिंह

  • झारखंड के गोड्डा में भाजपा का मेगा रोड शो, पूर्व सीएम शिवराज के साथ नजर आये डॉ. राजेश्वर सिंह
  • झारखंड पहुंचे डॉ.राजेश्वर सिंह, गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में किया जनसंपर्क
  • उन्होंने कहा ये चुनाव सीएए- एनआरसी लागू करने, यूसीसी लाने, अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का जनादेश
  • उन्होंने बताया कि गोड्डा के अजेय योद्धा हैं निशिकांत दुबे, 4 लाख वोटों से चौथी बार जीत कर पहुंचेंगे संसद
  • निशिकांत दुबे के प्रयासों से देवघर में बना एम्स और हवाई अड्डा

गोड्डा: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ झारखंड के गोड्डा से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड शो किया, रोड शो में गोड्डा से भाजपा विधायक अमित मंडल, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा और पूर्व विधायक अशोक भगत भी साथ थे। गोड्डा पहुंचने पर विधायक राजेश्वर सिंह ने लगातार तीन बार से निशिकांत दुबे को संसद भेजने वाली शिव और शक्ति की दिव्य नगरी देवघर की धरा को प्रणाम किया। इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक ने डॉ. निशिकांत दुबे को अपना बड़ा भाई बताते हुए गोड्डा का अजेय योद्धा कहा, विधायक ने डॉ. निशिकांत दुबे ने कहा कि निशिकांत दुबे एक आदर्श राजनेता हैं जो जनता के मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते हैं, संसद में प्रत्येक चर्चा पर भी इनकी उपस्थिति अवश्य होती है।

विधायक डॉ. सिंह ने निशिकांत दुबे द्वारा कराये गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक कर्मठ और संघर्षशील जनसेवक के रूप में सांसद के प्रयासों से देवघर में एम्स, हवाई अड्डे का निर्माण हुआ, बीते 10 सालों में गोड्डा में करीब 700 किमी सड़क का निर्माण हुआ और कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का विकास हुआ। सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, नैनो यूरिया प्लांट, अदानी पावर प्लांट और सीमेंट फैक्ट्री लाने के निशिकांत दुबे के प्रयासों को प्रशंसनीय बताया। डॉ०राजेश्वर सिंह ने प्रचंड बहुमत से तीसरी बार मोदी सरकार की आवश्यकता को जनता के सामने रखते हुए कहा कि ये चुनाव आस्था के सम्मान एवं संस्कृति का संरक्षण करने वाली विचाराधारा तथा राम को काल्पनिक कहने वाली, नवरात्रि व श्रावण मास की पवित्रता पर कुठाराघात करने वाली, सनातन को जड़ से उखाड़ने की बात करने वाली विचाराधारा के बीच है। ये चुनाव आतंकवाद, नक्सलवाद को संरक्षण देने वाली, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाली विचाराधारा को उखाड़ फेंकने के लिए युद्ध है।

विधायक ने आगे जोड़ा कि ये चुनाव 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन जारी रखने, 3 करोड़ परिवारों के लिए पीएम आवास बनवाने, किसान सम्मान निधि जारी रखने, हर वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान योजना का लाभ देने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है। ये चुनाव विरासत और विकास के लिए, देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए, देश की उन्नति, आर्थिक प्रगति के लिए, मजबूत आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के लिए, युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है। ये चुनाव वक्फ बोर्ड हटाने, CAA-NRC लागू करने, 5 करोड़ से अधिक घुसपैठियों को देश से निकालने, UCC लागू करने, लव जिहाद खत्म करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है। सरोजनीनगर विधायक ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा, “आज गोड्डा की जनता की आँखो में निशिकांत दुबे के लिए जो अखंड विश्वास देख रहा हूँ, वो ऐतिहासिक विजय का प्रमाण है। गोड्डा की महान जनता के संकल्प का सामर्थ्य चौथी बार की अभूतपूर्व विजय में परिवर्तित होने जा रहा है, महादेव के परम भक्त को पुनः देवभूमि देवघर का प्रतिनिधित्व देने जा रहा है।”

झारखंड: गोड्डा पहुंचे डॉ०राजेश्वर सिंह, भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के लिए किया जनसंपर्क

  • झारखंड पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, बाबा बैजनाथ का लिया आशीर्वाद, निशिकांत दुबे के लिए किया प्रचार
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबा वैद्यनाथ के दर्शन कर की भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की कामना
  • उन्होंने बताया कि झारखंड में अंत्योदय से सर्वोदय का लक्ष्य पूरा कर रहे निशिकांत दुबे

झारखंड: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मंगलवार को झारखंड राज्य के गोड्डा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे के समर्थन में जनसंपर्क करने गोड्डा पहुंचे, विधायक ने सर्व प्रथम देवघर स्थित वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया। वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के उपरांत विधायक ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर लिखा “बाबा वैद्यनाथ से समस्त प्रियजनों की विजय एवं भाजपा के लिए प्रचंड बहुमत की कामना की।”

सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में 3 बार से लगातार भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के लिए जनसंपर्क किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान सरोजनीनगर विधायक ने गोड्डा में निशिकांत दुबे द्वारा कराए गए कार्यों से जनता को अवगत कराते हुए कहा कि गोड्डा में निशिकांत दुबे के प्रयासों से देवघर में एम्स और हवाई अड्डा बन रहा है, नई रेलवे लाइन बनीं, पुनासी बांध बन रहा है, 1,37,225 घरों तक नल से जल पहुंचा, 1,39,674 परिवारों के पीएम आवास बनें, 2,27,291 को किसान सम्मान निधि मिली, 2,89,093 घरों में टॉयलेट्स बनें, 7,35,735 को आयुष्मान योजना का लाभ मिला, 17,64,258 परिवारों को फ्री राशन मिल रहा है।

विधायक डॉ. सिंह ने आगे जोड़ा कि निशिकांत दुबे के प्रयासों से गोड्डा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से 692 किमी सड़क बनीं,18,007 को श्रमयोगी मानशक्ति का लाभ मिला, 20,941 को कौशल विकास प्रशिक्षण मिला, 2,32,140 को दीन दयाल अंत्योदय योजना का लाभ मिला, 5,73,470 को मुद्रा योजना का लाभ मिला, 6,93,162 श्रमिकों के ई श्रम कार्ड बनें। निशिकांत दुबे झारखंड में अंत्योदय से सर्वोदय का लक्ष्य पूरा कर रहे हैं।

गोरखपुर: सीएम योगी ने पूछा हालचाल तो दर्शनार्थी हुए निहाल

  • गोरखनाथ मंदिर में गुजरात, छतीसगढ़ और बिहार से आए श्रद्धालुओं ने किया मुख्यमंत्री का अभिवादन
  • सीएम को देखते ही लगे जय श्री राम, हर हर महादेव और जय योगी जी महाराज के जयकारे
  • बच्चों को देखकर सीएम ने बुला लिया अपने पास, प्यार-दुलार के साथ गिफ्ट की चॉकलेट

गोरखपुर: लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी भाजपा के लिए राज्य व अन्य प्रदेशों में धुआंधार प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार सुबह अचानक और बिलकुल अनौपचारिक ढंग से मिलकर गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार व अन्य प्रांतों के श्रद्धालु निहाल हो गए। सीएम ने सभी का हालचाल जाना, कोई दिक्कत तो नहीं पूछकर अपनत्व का एहसास कराया। साथ ही इन श्रद्धालुओं के बच्चों को अपने पास बुला लिया। उन्हें प्यार और आशीर्वाद देने के साथ ही चॉकलेट दिया। सीएम योगी से मिलकर भाव विह्वल श्रद्धालु लगातार जय श्रीराम, हर हर महादेव और जय योगी जी महाराज के जयकारे लगाते रहे।

शनिवार को महाराष्ट्र में चुनावी रैलियां को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ देर शाम गोरखनाथ मंदिर पहुंचे थे। मंदिर परिसर स्थित अपने आवास में रात्र विश्राम करने के बाद रविवार सुबह उनकी दिनचर्या परंपरागत रही। महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने अपने ब्रह्मलीन गुरुदेव महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर मत्था टेका और उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात हर बार की तरह वह मंदिर परिसर के भ्रमण पर निकले। प्रातःकालीन भ्रमण के दौरान गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन करने दूसरे राज्यों (छतीसगढ़, बिहार, गुजरात आदि) से आए श्रद्धालुओं के समूह ने जैसे ही देश के सबसे बड़े राज्य के मुख्यमंत्री और गोरक्षपीठाधीश्वर को देखा, उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रुक गए उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही यह पूछकर उन्हें भावविभोर कर दिया कि यहां कोई दिक्कत तो नहीं हो रही।

इन श्रद्धालुओं के साथ उनके बच्चे भी महायोगी गोरखनाथ का दर्शन करने आए थे। सीएम योगी ने बच्चों को अपने पास बुला लिया, सबके माथे पर हाथ फेरकर प्यार-दुलार और आशीर्वाद देने लगे। उन्होंने बच्चों से उनका नाम, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा, खूब हंसी ठिठोली की और सभी को चॉकलेट देकर विदा किया। अपने और अपने बच्चों के प्रति सीएम योगी का यह अपनापन देखकर श्रद्धालुओं का समूह लगातार जयकारे लगाता रहा। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर प्रवास पर हों, तो गोसेवा उनकी दिनचर्या का परिहार हिस्सा होती है। रविवार सुबह भी मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह गोशाला में पहुंचे। यहां गोवंश को उनके नाम से आवाज देकर अपने पास बुलाया। उन्हें रोटी-गुड खिलाकर उनकी सेवा की। थी उन्होंने गोशाला के स्वयंसेवकों को भीषण गर्मी में गोवंश की देखभाल के लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर निर्देशित किया।

डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया पहल से पीएम मोदी ने उज्ज्वल किया युवाओं का भविष्य– डॉ.राजेश्वर सिंह

  • डॉक्टर राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी की सशक्त लीडरशिप का असर, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में रैंकिंग में 14वें से दूसरे पायदान पर पहुंचा यूपी
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने गौरी बाजार में निकाला मेगा रोड शो, छह दिन में सभी छह मंडलों में भव्य पदयात्रा निकाल किया कौशल किशोर के समर्थन में प्रचार
  • इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के 1.82 करोड़ युवा पहली बार कर रहे मतदान, अब परिवारवाद, जातिवाद से आगे बढ़ चुका युवा, विकास के मुद्दों पर करता है बात
  • उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल अमृतलाल के हैं, हमारी अमृत पीढ़ी के लिए हैं, 25 साल से कम देश की 55 प्रतिशत आबादी के हैं
  • साथ ही उन्होंने इंडी गठबंधन को देश को खोखला करने वाला दीमक बताया

लखनऊ: बुधवार को सरोजनीनगर में अलग ही नजारा था, हर कोई भाजपा के रंग में रंगा नजर आ रहा था, हर तरफ से राजेश्वर सिंह और कौशल किशोर के समर्थन में नारेबाजी हो रही थी। भाजपा कार्यकर्ता जोश और उत्साह में लबरेज थे। मौका था भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा निकाली जा रही छठवें दिन की पदयात्रा का।

विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह द्वारा मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में छठवें दिन की सरोजनीनगर संकल्प पदयात्रा गौरी बाजार से हाइडल चौराहे के बीच आयोजित की गयी। गौरी बाजार से शुरू हुई पदयात्रा का पूरे रास्ते में 10 से अधिक स्थानों पर कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता द्वारा स्वागत किया गया। पूरे रास्ते भर क्षेत्रवासी फूलों की वर्षा कर रोड शो का स्वागत करते नजर आए।

पदयात्रा का समापन हाइडल चौराहे पर किया गया जहां बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया और कौशल किशोर के पक्ष में मतदान की अपील की। युवा सशक्तिकरण के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए विधायक ने कहा कि आज हमारे युवा योगी-मोदी जी के साथ हैं। पिछली सरकारों ने युवाओं के हाथ में तमंचे थमाए थे, भाजपा ने उनके हाथों में कंप्यूटर और टेबलेट थमाया। पहले युवाओं को बम बनाने की ट्रेनिंग दी जाती थी, अब प्रदेश के युवा ब्रम्होस मिसाइल बना रहे हैं, चंद्रयान लैंड करावा रहे हैं।

राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खुद को युवा नेता कहने वाले बनारस के युवाओं को नसेड़ी कहते हैं, मोदी जी ने युवा शक्ति को अमृत पीढ़ी कहकर सम्मानित किया। युवा तो युवा है उसकी कोई जाति नहीं होती। विधायक ने सवाल उठाते हुए पूछा कि विपक्ष द्वार फिर क्यों एक विशेष वर्ग के ही विद्यार्थियों को विदेश में पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा क्यों की गई है। युवा अब जातिवाद, परिवारवाद से आगे बढ़ चुका है, अब युवा विकास के मुद्दों पर बात करता है। युवा शक्ति को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने की दिशा में किये गए सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि कहा कि डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया से पीएम मोदी ने युवा शक्ति को उज्ज्वल भविष्य की गारंटी दी है। जुलाई 2015 में स्किल इंडिया मिशन के लॉन्च होने के बाद से सालाना 1 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है। डिजिटल इंडिया के तहत किए गए प्रयासों से 25 करोड़ से 85 करोड़ इंटरनेट कनेक्शन हो गए, प्रति माह 19.5 जीबी प्रति व्यक्ति डेटा खपत है, 100 करोड़ से अधिक लोगों के पास स्मार्टफोन है। आज विश्व 46% डिजिटल लेनदेन भारत में होता है।

डॉ. सिंह ने कहा कि आज ग्रामीण बच्चों तक भी टेक्नोलॉजी की पहुंच है, 2018 और 2022 के बीच ग्रामीण भारत में स्मार्टफोन का स्वामित्व दोगुना से अधिक बढ़कर 36% से 75% तक हो गया है। किसान के 12 साल के बेटे ने टूटे मोबाइल से यूट्यूब से कोडिंग सीखकर 3 ऐप बना दिए, अब अपनी आंठवी की पढाई के साथ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस बीएससी की ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा है। यूपीएससी 2023 में योगी सरकार की मुफ्त ‘अभ्युदय’ कोचिंग से 20 छात्रों ने यूपीएससी क्लीयर किया है।

भाजपा विधायक ने आगे कहा कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में स्टार्टअप इंडिया ने नए विचारों को मंच दिया, उन्हें फंडिंग के स्रोतों से जोड़ा है। आज भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है, 1.25 लाख से अधिक पंजीकृत स्टार्टअप हैं, जिसने 12 लाख से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। स्टार्टअप इकोसिस्टम केवल बड़े महानगरों तक ही सीमित नहीं है, यह 760 से अधिक जिलों तक पहुंच चुका है। भाजपा के संकल्प पत्र का उल्लेख करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने कहा अगले 5 सालों में स्टार्टअप इंड़िया सीड फंड योजना और स्टार्टअप क्रेडिट गारंटी योजना का विस्तार करके स्टार्टअप के लिए पर्याप्त फंडिंग सुनिश्चित की जाएगी।

पदयात्रा के दौरान भाजपा नेता राजेश चौहान, शिव शंकर सिंह शंकरी, कर्नल दयाशंकर दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद मौर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनूप मिश्रा, दीपक गुप्ता, वीरू सिंह, मंडल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, विवेक राजपूत, पार्षद सौरभ सिंह मोनू, पिंकी रावत , पार्षद प्रतिनिधि राम नरेश रावत , लवकुश रावत, मंडल प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, रजनीश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, श्रीराम गुप्ता, अर्जुन लोधी, वीर बहादुर सिंह वीरू, नरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, सुशांत, अनिल सिंह, रितेश सिंह, पार्षद गीता गुप्ता, संजय गुप्ता, सुनीता श्रीवास्तव, सुनीता विश्वकर्मा, योगिता, सपना सोनी, कंचन सोनी, रंजीत विश्वकर्मा, फरीन खान, गुड़िया, रंगोली, प्रीति, नेहा सिंह, नेहा रावत, दीप्ति सिंह, कांति पांडेय, सुमन सिंह, उषा रावत, मधु चौरसिया, अधिवक्ता संघ से मनु श्रीवास्तव, मीना सिंह कठावर, राहुल मिश्रा, श्यामेंद्र सिंह, विनोद सिंह, अरविंद शर्मा,पर्वतीय समाज से गणेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह रावत, पूनम शाह, गरिमा शाह, भुवन चंद्र पांडेय, पुष्पा नेगी, अल्पसंख्यक समाज सेसिराज अली खान, शेर अली खान, शाहनाज बानो, मनमोहन सिंह, सरदार सर्वजीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा से साधना गुप्ता, पूजा सिंह, पिंकी सिंह, अनीता शर्मा, गीता प्रजापति, मंजरी शुक्ला, सरोज सिंह, मंजू गौर,सरोजनी नगर आदर्श व्यापार मंडल तथा छठ पूजा जनकल्याण समिति से ओम प्रकाश शर्मा, विनोद कुमार सिंह, ए के सिंह, रवीश कुमार श्रीवास्तव तथा बड़ी संख्या में भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।