Home Blog Page 1183

लखनऊ में पुरुष दिवस पर पुरुषों के योगदान को सराहा गया: टी.एन. मिश्रा को शिक्षा रत्न सम्मान से नवाजा गया; आयोजन में कई प्रतिष्ठित हस्तियों को किया गया सम्मानित – लखनऊ न्यूज।

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित स्मृति भवन में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर ‘गोल्डन एज युग पुरुष सम्मान समारोह’ का आयोजन हुआ। इसे लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन और गाइड समाज कल्याण संस्थान ने मिलकर आयोजित किया। इसका उद्देश्य समाज में योगदान देने वाले पुरुषों

.

इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्य फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के संस्थापक और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. जी.के. गोस्वामी के साथ विशिष्ट अतिथि पूर्व आयकर आयुक्त कैप्टन पी.के. बजाज ने समारोह में शामिल थे।

पुरुषों के योगदान का सम्मान करना जरूरी गाइड समाज कल्याण संस्थान की संस्थापक डॉ. इंदु सुभाष ने बताया कि उनकी संस्था वर्षों से समाज में लैंगिक समानता और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा, यह दिन पुरुषों के योगदान का सम्मान करने जरूरी है ,जो समाज में संतुलन बनाने का पहल कर रहे है।

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित स्मृति भवन में अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के मौके पर ‘गोल्डन एज युग पुरुष सम्मान समारोह।

इन हस्तियों को मिला सम्मान समारोह में कई क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों को सम्मानित किया गया। जिसमें निर्मल कुमार (95 वर्ष) को दरैवेति चरेवेति सम्मान,टी.एन. मिश्रा (93 वर्ष)को शिक्षा रत्न सम्मान,वरुण विद्यार्थी (75 वर्ष) को समाज प्रवर्तक सम्मान,मेजर जनरल कालिया (76 वर्ष) को सेवा रत्न सम्मान,डॉ. गौतम पालीत (76 वर्ष) को चिकित्सा सेवा सम्मान,सुनील लाल (70 वर्ष) को कला रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही राजेश अग्रवाल और डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह को युग पुरुष मैन ऑफ एक्सीलेंस सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में इन लोगों ने लिया भाग कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ मैनेजमेंट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर ए.के. माथुर ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजसेवी, शिक्षाविद और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सम्मानित हस्तियों ने अपने अनुभव साझा कर समाज सेवा की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन में डॉ. इंदु सुभाष ने सभी का धन्यवाद दिया ।

बीमारी से बचाव के लिए स्वच्छ शौचालय का करें उपयोग : लखनऊ में बच्चों ने चित्रकला और स्लोगन के जरिए दिया संदेश, प्रतियोगिता में भाग लेने वालों को किया गया सम्मानित – लखनऊ न्यूज।

लखनऊ के सरोजनीनगर विधान सभा के कल्ली पश्चिम में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के बच्चों के द्वारा स्वागत गान से किया गया,इसके बाद बच्चों ने स्वच्छता पर नुक्कड़ न

.

इस मौके पर अमित शुक्ला, वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक, डिटॉल ने स्वच्छ शौचालय का हमारे स्वास्थ्य पर प्रभाव से सभी को अवगत कराया। कमलेश कुमार, राज्य समन्वयक, ने बच्चों से कहा कि स्वच्छता के साथ स्वच्छ शौचालय का प्रयोग हमें कई बीमारियों से बचाता है। बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया गया।

सरोजनीनगर विधान सभा के कल्ली पश्चिम में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को विश्व शौचालय दिवस कार्यक्रम।

अभिभावकों ने भी साफ़ सफाई के महत्व पर अपने विचार प्रकट किए व हाथ धुलाई का प्रदर्शन करके दिखाया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों को हार्पिक प्रदान कर प्रत्येक बच्चे को डिटोल साबुन वितरित किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रकाश चन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न इस कार्यक्रम में विद्यालय की सहायक शिक्षिका रीता मौर्या, पूनम वर्मा, अनीता सिंह, सुनीता सिंह, रितु पाटिल, अनुदेशक दिव्या सिंह, देवेन्द्र सिंह सहित 30 से अधिक अभिभावक और 254 विद्यार्थियों, रसोईयों और विद्यालय प्रबन्ध समिति (SMC) के सदस्यों ने सहभाग किया।

श्रावस्ती डीएम ने वसूली की समीक्षा बैठक की: अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने और बड़े बकायदारों से वसूली करने के निर्देश दिए – श्रावस्ती न्यूज़।

श्रावस्ती में वसूली को लेकर जिला अधिकारी काफी सख्त हैं। वहीं वसूली से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ डीएम ने बैठक की। इस दौरान जिन विभागों के द्वारा लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया। उनको भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वसूली के लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करें

.

साथ ही जिले के बड़े बकायादारों जिनको आरसी जारी की गई है। उसमें भी तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व वसूली से ही सरकार द्वारा तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जाता है। इसलिए विभागीय अधिकारी विशेष रुचि लेकर राजस्व वसूली में तेजी लाएं और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करें। जिलाधिकारी की समीक्षा के दौरान पता चला कि माह अक्टूबर, 2024 में वन 59.21 प्रतिशत, स्टाम्प एवं रजिस्ट्री 71.48 प्रतिशत, वाणिज्य कर जीएसटी 72.76 प्रतिशत की वसूली की गई है।जो लक्ष्य से कम है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को दायित्व के साथ कार्य कर प्रत्येक दशा में शत-प्रतिशत वसूली कर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।

वहीं जिलाधिकारी ने राजस्व वादों की भी गहन समीक्षा किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले के बड़े बकायदारों से वसूली हेतु जो आरसी जारी हुई है। उसमें तेजी लाएं तथा इसके लिए अपर जिलाधिकारी समय-समय पर समीक्षा भी करते रहे। ताकि वसूली बढ़ सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र के आवेदन लम्बित न रहने पाए। समय से रिपोर्ट लगाकर प्रमाण पत्रों को जारी किया जाय।

इस समीक्षा के दौरान राजस्व वसूली, भूमि पट्टा आवेदन, किसान दुर्घटना बीमा, स्वामित्व योजना, खतौनी पुनरीक्षण आदि की भी समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

अब इस बार टीम इंडिया का पाकिस्तान दौरा भी रद्द, पाक बोर्ड ने कहा- हमें कोई फर्क नहीं पड़ता।

चैंपियसं ट्रॉफी 2025 का अगले साल पाकिस्तान में आयोजन होना है जिसमें शिरकत करने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम ने पाक सरजमीं पर पैर रखने से इनकार कर दिया है। भारत सरकार से अनुमति नहीं मिलने के बाद बीसीसीआई की ओर से ये बड़ा फैसला लिया गया है। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन पर तलवार लटकी हुई है। इस बीच पाकिस्तान के लिए एक और झटका देने वाली खबर सामने आई रही है। दरअसल, टीम इंडिया के बाद भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने भी पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। इस टीम को पाकिस्तान में होने वाले T20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेना था लेकिन भारत सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के कारण टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी। राष्ट्रीय महासंघ ने 19 नवंबर को यह जानकारी दी।

पाकिस्तान में 23 नवंबर से तीन दिसंबर तक होने वाली इस टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए भारतीय टीम को बुधवार को वाघा सीमा पार करनी थी। भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मिल गया था लेकिन विदेश मंत्रालय से मंजूरी नहीं मिल सकी।

पाकिस्तान जाने की नहीं मिली परमिशन

भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट एसोसिएशन (आईबीसीए) के महासचिव शैलेंद्र यादव ने पीटीआई से कहा कि उन्हें अनौपचारिक रूप से बताया गया है कि ब्लाइंड क्रिकेट टीम को पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उनकी टीम को कल वाघा सीमा पर जाना था। लेकिन अभी तक मंत्रालय के अधिकारियों से कोई मंजूरी नहीं मिली है। इसलिए वह थोड़े निराश हैं।

यादव ने कहा कि अगर उन्हें समय पर जानकारी दी जाती तो वे चयन ट्रायल के जरिए टीम चुनने की प्रक्रिया से बच जाते। यादव ने कहा कि वे कह रहे हैं कि जब मुख्यधारा की क्रिकेट टीम सुरक्षित नहीं है तो आप वहां कैसे सुरक्षित रह सकते हैं। बेशक वह फैसले को स्वीकार करेंगे लेकिन अंतिम क्षण तक फैसले को क्यों रोके रखा गया। उन्हें एक महीने या 25 दिन पहले क्यों नहीं बताया गया। एक प्रक्रिया है। पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने पिछले सप्ताह ही साफ कर दिया था कि भारत वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम पाकिस्तान भेजे या नहीं लेकिन यह प्रतियोगिता तय समय पर ही होगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव: पीएम मोदी ने वोटरों से की यह महत्वपूर्ण अपील।

महाराष्ट्र और झारखंड दोनों ही राज्यों में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। आपको बता दें कि झारखंड में ये दूसरे चरण का चुनाव है जिसमें राज्य की कुल 38 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को ही एक चरण में वोटिंग होगी। इस अहम दिन को ध्यान में रखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र और झारखंड वोटर्स से खास अपील की है।

झारखंड के वोटर्स से पीएम मोदी की अपील

पीएम नरेंद्र मोदी ने झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर X पर वोटर्स से अपील करते हुए लिखा- “झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और आखिरी चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट डालने जा रहे अपने सभी युवा साथियों का मैं विशेष अभिनंदन करता हूं। आपका एक-एक मत राज्य की ताकत है।”

पीएम ने महाराष्ट्र के लिए क्या कहा?

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के वोटर्स के लिए भी संदेश दिया। उन्होंने लिखा- “आज महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की सभी सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। राज्य के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे पूरे उत्साह के साथ इसका हिस्सा बनें और लोकतंत्र के उत्सव की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सभी युवा और महिला मतदाताओं से अपील है कि वे बढ़ चढ़कर वोट डालें।”

महाराष्ट्र में 149 सीटों पर चुनाव लड़ रही है बीजेपी

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल बीजेपी सबसे ज्यादा 149 सीट पर चुनाव लड़ रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 81 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। तो वहीं, अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP 59 सीट पर चुनाव लड़ रही है।

NDA को झारखंड में 51 से अधिक सीटें- बाबूलाल मरांडी

झारखंड में वोटिंग के दिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड में लोगों का मूड हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM सरकार को बदलने का है। भाजपा-एनडीए को 51 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी और हम सरकार बनाने जा रहे हैं।