Home Blog Page 1178

संगठन को मजबूत करना, समर्पित कार्यकर्ताओं को सशक्त-स्वावलंबी बनाना हमारा प्रमुख ध्येय-डॉ.राजेश्वरसिंह

  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने भाजपा वार्ड अध्यक्षों को समर्पित किए 6 नए ताराशक्ति केन्द्र, महिला स्वावलंबन के मॉडल बने 120 ताराशक्ति केंद्र
  • डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा स्थापित ताराशक्ति केंद्र बनें महिला कौशल प्रशिक्षण का हब, जन सहायता केंद्र के रूप में भी कर रहे कार्य
  • पर्यावरण संरक्षण के साथ महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण : सरोजनीनगर के ताराशक्ति केंद्रों पर निर्मित 18,000 से अधिक इको फ्रैंडली बैग स्कूलों में किए गए वितरित
  • युवाओं को प्रेरित करना देश, प्रदेश और समाज को आगे ले जाने का कार्यडॉ. राजेश्वर सिंह
  • रंग लाया डॉ. राजेश्वर सिंह का प्रयास, लखनऊ विश्वविद्यालय कृषि संकाय के लिए पिपरसण्ड में आवंटित हुई भूमि
  • उत्कृष्ट शिक्षणप्रशिक्षण वातावरण निर्माण के मेरे सपने को आकर देगा एलयू कृषि संकायडॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ: सरोजनीनगर से भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मंगलवार को अपने आशियाना स्थित आवास पर 6 नए तारा शक्ति केंद्र सिलाई सेंटरों का लोकार्पण किया। इन केन्द्रों की स्थापना विधायक द्वारा सीएसआर फण्ड के माध्यम से सिलाई – कढाई से सम्बंधित मोटराइज्ड और मैन्युअल सिलाई मशीनें, पीको और इंटरलॉकिंग मशीनें प्रदान कर की गयी है। मंगलवार को लोकार्पित किये गये ताराशक्ति केन्द्रों का संचालन खरिका प्रथम, खरिका द्वितीय, इब्राहिमपुर प्रथम एवं द्वितीय, शारदानगर द्वितीय तथा विद्यावती द्वितीय वार्ड के भाजपा अध्यक्षों द्वारा किया जायेगा। इससे पहले विधायक द्वारा करीब 1200 सिलाई – कढाई मशीने प्रदान कर स्वयं सहायता ससमुहों से जुडी महिलाओं के लिए 114 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि मातृशक्ति को समर्पित तारा शक्ति केंद्र मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। आज 6 नए केंद्र खुल रहे हैं, इसके लिए सरोजनीनगर की महिलाए बधाई की पात्र हैं, क्योकि उनके विश्वास, समर्पण और अथक परिश्रम से यही आज 120 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना और स्कूटर इंडिया चौराहे पर सरोजनीनगर के पहले ताराशक्ति केंद्र आउटलेट की स्थापना की जा चुकी है। विधायक ने सरोजनी नगर में 200 ताराशक्ति केन्द्रों की स्थापना और उनका सामन बाजार में बिकवाने के लिए आउटलेट की स्थापना का संकल्प व्यक्त किया। विधायक ने भाजपा संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति है, आज लोकार्पित ताराशक्ति केंद्रों की स्थापना का ध्येय समर्पित कार्यकर्ताओं को सशक्त, स्वावलंबी बनाना है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में कराये जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरोजनीनगर में जलभराव की समस्या के सम्बन्ध में विधानसभा में नियम 51 के अंतर्गत सम्बंधित मंत्री से वक्तव्य की मांग की है। विधायक ने आगे जोड़ा कि जून 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ में दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर राज्य राजधानी क्षेत्र (एससीआर) के गठन का प्रस्ताव दिया था और उनसे उसके प्रबंधन बोर्ड की अध्यक्षता करने का आग्रह किया था। एससीआर से पूरे क्षेत्र में नियोजित विकास होगा और आने वाली पीढ़ी को कोई समस्या नहीं होगा। विधायक नेआगे बताया कि सरोजनीनगर के विस्तारित क्षेत्र के विकास के लिए 34 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया मेरी प्राथमिकता शिक्षा है, जब देश आजाद हुआ था तब साक्षरता 18% थी, महिलओं की साक्षरता मात्र 9% थी, आज भारत उच्च शिक्षा का सबसे बड़ा नेटवर्क है। सरोजनीनगर शिक्षा के क्षेत्र में नयी ऊंचाइयों को छुए, इसके लिए वर्षों से लंबित लतीफनगर गर्ल्स डिग्री कॉलेज के निर्माण को पूरा करने के लिए 5 करोड़ से अधिक की स्वीकृति दिलाई गयी। स्कूलों को गोद लिया गया,10 कॉलेजों में स्मार्ट क्लास रूम, 25 में डिजिटल लाइब्रेरी, 6 रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं युवा सशक्तिकरण केंद्रों की स्थापना कर युवाओं को डिजिटल कोर्सों की फ्री ट्रेनिंग दी जा रही है। विधायक ने आगे जोड़ा मेरा लक्ष्य ऐसे 100 केंद्रों की स्थापना का है, क्योकि डिजिटल शिक्षा ही युवाओं का भविष्य हैं।

सरोजनीनगर विधायक ने युवा सशक्तिकरण के अपने प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा युवाओं को प्रेरित करना देश, प्रदेश और समाज को आगे ले जाने का कार्य है इसीलिए सरोजनी नगर में लगातार मेधावियों को लैपटॉप, टैबलेट और साईकिल प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है, बुजुर्गों को अयोध्या के दर्शन कराने के लिए अब तक 25 बार बस सेवा संचालित की गयी, मासिक संचालित यह बस सेवा अब महीने में 2 बार संचालित होगी।

कार्यक्रम में सभी सेंटरों की हेड, खरिका प्रथम लिली प्रधान, खरिका द्वितीय जानकी अधिकारी, इब्राहिमपुर प्रथम गीता एवं इब्राहिमपुर द्वितीय संगीता, शारदानगर द्वितीय बीनू मिश्रा तथा विद्यावती द्वितीय सुनीता लाम्बा, वार्ड अध्यक्ष ख़ारिका प्रथम जानकी अधिकारी, ख़ारिका दितीय प्रणव अग्निहोत्री, इब्राहिमपुर प्रथम सौरभ अवस्थी, इब्राहिमपुर द्वितीय महेंद्र सिंह, शारदा नगर द्वितीय सीमा सिंह, विद्यावती द्वितीय चंद्रभान सिंह, भाजपा नेता रमाशंकर त्रिपाठी, भाजपा महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, आमोद कुमार, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, कमलेश सिंह, के एन सिंह, सरभजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष के के श्रीवास्तव, शिव शंकर विश्वकर्मा, विनोद मौर्या, विवेक राजपूत, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष नीता दीक्षित, साधना गुप्ता, माधवी देवी व रश्मी सिंह, अतुल टंडन,अतुल दुबे आदि मौजूद रहे।

सरोजनीनगर में लखनऊ विश्वविद्यालय के तीसरे कैम्पस को भूमि आवंटन पर विधायक ने जताया आभार

सरोजनीनगर विधायक ने पिपरसण्ड में लखनऊ विश्वविद्यालय के तीसरे कैंपस की स्थापना के लिए भूमि आवंटित होने को अपने सपने को साकार होने का नाम दिया, अपने आधिकारिक एक्स ( ट्विटर) पर पोस्ट कर डॉ. सिंह ने लिखा “बधाई सरोजनीनगर!! सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के पिपरसण्ड ग्राम पंचायत में लखनऊ विश्वविद्यालय के तीसरे कैंपस ‘कृषि संकाय’ की स्थापना की जाएगी! सरोजनीनगर तहसील प्रशासन ने भूमि चिन्हित कर ली है, लखनऊ विश्वविद्यालय के इस नए कैंपस से युवाओं, विशेष रूप से सरोजनीनगर के छात्र-छात्राओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे! विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आलोक कुमार राय जी का विशेष रूप से आभार, सरोजनीनगर में उत्कृष्ट शिक्षण – प्रशिक्षण वातावरण निर्माण के मेरे सपने को आपने आकर दिया है! लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन कैंपस के लिए भूमि उपलब्ध कराने हेतु श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ एवं जिला प्रशासन का आभार!”

बता दें की डॉ. राजेश्वर सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय को अपनी विधानसभा क्षेत्र में स्थापित कराने के लिए लम्बे समय से प्रयासरत थे, उन्होंने सीएम योगी से विश्वविद्यालय के लिए निःशुल्क भूमि आवंटन का अनुरोध भी किया था।

UPPCL: अध्यक्ष यूपीपीसीएल की अध्यक्षता में प्रबन्धन व तकनीकी कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता सम्पन्न

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में विद्युत विभाग के तकनीशियन कर्मियों की लंबित न्यायोचित मांगो व मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु दिनांक 29 जुलाई 2024 को शक्ति भवन लखनऊ में अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन की अध्यक्षता में राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उप्र के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता सम्पन्न हुई। सम्पन्न हुई वार्ता में बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन की सकारात्मक पहल व दृष्टिकोट से तकनीकी संवर्ग व संघ की उम्मीदें प्राविधिक संघ द्वारा द्विपक्षीय वार्ता में संवर्ग की मांगों व समस्याओं पर अपना पक्ष रखते हुये, यथाशीघ्र कार्यवाही कर परिणामी आदेश जारी किये जाने हेतु की गयी अपील। संघ के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा उ.प्र.पा.का.लि. प्रबंधन से तकनीकी कार्मिको के द्वारा विभागीय कार्य हेतु वेतन से खर्च किये जा रहे पट्रोल व मोटरसाइकिल भत्ता प्रतिपूर्ति मांग की।

सोमवार को राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ उप्र के प्रतिनिधि मण्डल के द्वारा संवर्ग की न्यायोचित मांगो एवं मूलभूत समस्याओं के निवारण हेतु उ.प्र.पा.का.लि प्रबंधन की तरफ से डा०आशीष कुमार गोयल (IAS) अध्यक्ष, उ.प्र.पा.का.लि., रणवीर प्रसाद (IAS) प्रबंध निदेशक, उत्तर प्रदेश पावर उत्पादन/ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड, श्री के बी सिंह, निदेशक, कार्मिक उ.प्र.पा.का.लि., श्री राकेश प्रसाद, निदेशक, कार्मिक उ.प्र.राज्य विद्युत उत्पादन निगम.लि./उ.प्र.पावर ट्रांसमिसन का.लि. एवं मुख्य अभियंता, जल विद्युत श्री यू के सक्सेना आदि उपस्थित रहे। 
राविप प्राविधिक कर्मचारी संघ उप्र की तरफ से डी.के.मिश्रा (केंद्रीय संरक्षक), चन्द्रभूषण उपाध्याय (केंद्रीय अध्यक्ष), दीपक चक्रवर्ती (केंद्रीय उपाध्यक्ष), मो.वसीम (केंद्रीय महासचिव), सत्या उपाध्याय (पूर्वांचल महासचिव), अभिमन्यु कुमार (पश्चिमांचल महासचिव) अशोक पटेल एवं मुकेश कुमार उपस्थित रहे। वार्ता मे तकनीकी संवर्ग की विभिन्न न्यायोचित मांगो एवं मूलभुत समस्याओं के निवारण हेतु सौहार्दपूर्ण माहौल मे वार्ता सम्पन्न हुईं। वार्ता मे ग्रेड-पे सुधार, प्रोन्नति, आमेलन, इंक्रीमेंट, पट्रोल प्रतिपूर्ति, कैश लेस ईलाज आदि सहित विभिन्न मांगो पर प्रबंधन उप्र.पा.का.लि. द्वारा अनेकों बिन्दुओ पर समग्रता से सकारात्मक विचार कर उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया।

संघ के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा तकनीकी संवर्ग के कार्मिको को ए.सी.पी. व्यवस्था मे सुधार कर नॉन-फांगशनल ग्रेड-पे को इग्नोर किये जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इसी के साथ वर्ष 2013 व 2015 मे नियुक्त कार्मिको को पूर्ववर्ती समझौते के अनुरूप एक अग्रिम वेतन वृद्धि दिये जाने की मांग भी की गई, जबकि अन्य संवर्गो को उसका लाभ भी मिल चुका है। इसी प्रकार संघ प्रतिनिधी मण्डल के द्वारा प्रबंधन के संज्ञान मे लाया गया कि तकनीशियन कर्मियों के द्वारा प्रत्येक माह निजी वेतन से लगभग रु. 3000/- विभागीय कार्यों मे खर्च होते है, जिसकी प्रतिपूर्ति उप्र.पा.का.लि. के द्वारा नहीं की जा रही है, संघ द्वारा यह भी मांग की गई कि, तकनीकी कार्मिको को भी विभागीय कार्य हेतु किये गये खर्चो की प्रतिपूर्ति की जाये। आमेलन के संबंध मे विभागीय त्रुटि-पूर्ण चयन व नियुक्ति प्रक्रिया को भी प्रबंधन के सम्मुख रखा गया और अनुरोध किया गया कि आमेलन के माध्यम से सभी तकनीकी कार्मिको को स्थानांतरण हेतु विकल्प उपलब्ध कराया जाये। तकनीशियन से अवर अभियंता चयन द्वारा प्रोन्नति मे हो रही पदों की त्रुटि मे सुधार के लिए भी प्रबंधन को संज्ञानित करते हुए प्रबंधन से अधिकतम कर्मियों को चयन मे प्रतिभाग किये जाने हेतु आग्रह किया गया। साथ ही उत्पादन सहित सभी मांगो के साथ विस्तृत चर्चा हुई और संघ द्वारा शांतिपूर्ण आंदोलन मे शामिल कार्मिको के विरुद्ध सभी उत्पीरानात्मक कार्यवही को समाप्त किये जाने का अनुरोध भी शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन से किया गया। इसी के साथ अन्य मुद्दों पर आगे भी वार्ता का दौर जारी रखने का आश्वाशन शीर्ष ऊर्जा प्रबंधन उप्र.पा का.लि द्वारा दिया गया, जिससे सभी मांगो पर समग्रता से विचार कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

बंथरा कांड : मृतक ऋतिक के पिता बोले, विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह पर पूरा भरोसा, बंद हो जातिगत रंग देने की राजनीति

  • ऋतिक के परिजनों से मिले सरोजनीनगर विधायक, हर संभव सहायता के लिए किया आश्वस्त
  • विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने कहा, “सरोजनीनगर मेरा परिवार है”

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को बंथरा पहुंचकर मृतक ऋतिक पांडेय के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने मृतक ऋतिक पाण्डेय के पिता इंद्र कुमार पाण्डेय उर्फ़ बब्बन पाण्डेय को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया। मृतक ऋतिक के पिता बब्बन पांडेय ने विधायक पर पूरा विश्वास व्यक्त करते हुए सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और मामले को जातिगत रंग न देने की अपील की।

बंथरा पहुंचे सरोजनीनगर विधायक ने कहा की मामले के सारे आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में सूबे में सभी वर्गों को सुरक्षा, सम्मान और आगे बढ़ने का हर अवसर बिना भेदभाव समान रूप से मिल रहा है।

इस दौरान ब्राह्मण परिवार के अध्यक्ष शिव शंकर अवस्थी, भूपेन्द्र शर्मा, वीरेन्द्र तिवारी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रमाशंकर त्रिपाठी, अनिल दुबे, श्याम तिवारी, कर्नल दयाशंकर दूबे, अतुल बाजपेयी, पिंटू शुक्ला, सुनील कुमार शुक्ला “टुन्नू”, प्रसून जोशी, रीना उपाध्याय, अन्नु त्रिपाठी, अनूप मिश्रा, पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, पार्षद प्रतिनिधि विमल तिवारी, पार्षद प्रतिनिधि संजीव अवस्थी, पार्षद के एन सिंह, रमाकान्त मिश्रा “राजन”, राजू बाजपेयी, राजेश चावला, कमल कड़ायन मिश्रा, आशु शुक्ला, आर के मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष विवेक राजपूत, ब्लॉक प्रमुख सुनील कुमार रावत, नगर पंचायत बँथरा अध्यक्ष प्रतिनिधि रणजीत रावत भी मौजूद रहे।

UP विधानसभा मानसून सत्र: सोमवार को पांच दिवसीय सत्र की हुई शुरुआत, विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष ने किया जमकर हंगामा

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को दी बधाई
  • सीएम योगी ने विधानसभा अध्यक्ष के साथ विधान भवन स्थित समिति कक्ष का किया उद्घाटन
  • सीएम ने विधानसभा अध्यक्ष के कार्यकाल पर आधारित स्मारिका का भी किया विमोचन

लखनऊ: सोमवार से विधानमंडल के मानसून सत्र प्रारंभ होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई दी। वहीं मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विधान भवन स्थित नवनिर्मित समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा में अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष’ स्मारिका का विमोचन भी किया।

सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष को पुष्पगुच्छ देकर दी बधाई

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत आज से हो गई है। सोमवार को यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने समाजवादी पार्टी के नेता माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया, जिन्हें सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। सीएम योगी ने भी पुष्पगुच्छ देकर नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं। सीएम ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के सकुशल संचालन में विपक्ष भी बहुमूल्य योगदान देगा। बहरहाल मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा भी किया। इस दौरान विपक्ष के विधायक पोस्टर लेकर बेल तक पहुंच गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कराया 4 नए मंत्रियों का परिचय

सीएम ने कहा कि पंचायती राज और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री के रूप में ओम प्रकाश राजभर, प्रदेश सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री के रूप में अनिल कुमार, प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री के रूप में दरा सिंह चौहान और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सुनील शर्मा को मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। बता दें कि आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

सीएम योगी ने की सकारात्मक सहयोगी की अपील

मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र प्रारंभ हो रहा है ये मानसून सत्र है। हम सब जानते हैं कि उत्तर प्रदेश ने फरवरी में ही अपना बजट पेश कर दिया था। मानसून सत्र में प्रदेश की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पहला अनुपूरक मांग इस सदन में प्रस्तुत होगा। प्रदेश आज देश की सबसे बड़ी उभरती हुई अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हुआ है और यही कारण है कि यूपी ने पिछले 7 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में जिन ऊंचाईयों का प्राप्त किया वह अविस्मरणीय है।सीएम ने कहा कि सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चले और इसमें सभी का योगदान मिल सके इसके लिए मैं सभी जनप्रतिनिधियों का आह्वान करूंगा,सभी विपक्षी से कहूंगा कि वे जिन मुद्दों को लेकर सदन का ध्यान अपनी ओर करना चाहेंगे प्रदेश की जनता से जुड़ी हुई समस्या का हल करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है,सरकार जवाब देगी,सदन की कार्रवाई अच्छे से चल सके इसके लिए मैं सबसे अपील करूंगा कि वे सभी सकारात्मक सहयोग दें।

सीएम योगी ने विधानभवन के गलियारे में भी स्वीकार किया सभी का अभिवादन

अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जगजाहिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों का सम्मान करने के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने मानसून सत्र के पहले दिन सत्र में शामिल लोगों का अभिवादन विधानभवन की गैलरी में भी स्वीकार किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा ‘मोना’, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयकुमार सिंह जैकी, आकाश सक्सेना, प्रेमसागर पटेल आदि लोग भी मौजूद रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने समस्याओं के ऊपर चर्चा की बात की

इस दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि मैं विधानसभा में इस सरकार द्वारा उपेक्षित वंचित लोगों के मुद्दों को उठाने की पूरी कोशिश करूंगा। हम सभी मुद्दों को उठाएंगे चाहे वह बिजली का मामला हो, कानून व्यवस्था का मामला हो या शासन का। हमने अनुरोध किया था कि सत्र को 5 दिन और बढ़ा दिया जाए। अब सरकार तय करती है कि यह कितने दिन का होगा। हम इसे आगे भी जारी रखने की कोशिश करेंगे ताकि सभी समस्याओं पर चर्चा हो सके।

केंद्र व राज्य शासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम-सुरक्षित यात्रा के लिए किए हैं अनेक प्रबंधः सीएम योगी

  • सीएम ने अपने सरकारी आवास पर सोमवार को की मीडिया से बातचीत
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की दीं शुभकामनाएं
  • बोले- सरकार का प्रयास, कहीं भी दिक्कत, अव्यवस्था और आस्था से खिलवाड़ न हो
  • जगविख्यात है कांवड़ यात्रा, कोई भी पर्व व त्योहार, साधना बिना आत्मानुशासन के पूरी नहीं होतीः योगी

लखनऊ: देवाधिदेव महादेव का पावन श्रावण मास प्रारंभ हो चुका है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा जगविख्यात है। उत्तर भारत समेत पूरे देश के अंदर इस दौरान शिवभक्त महादेव के अनुष्ठान में लीन होकर सभी शिवालयों में जलाभिषेक के साथ अपनी असीम भक्ति का प्रदर्शन करते हैं। केंद्र व राज्य शासन ने मिलकर श्रद्धालुजनों की सुरक्षा, सुविधा, सुमग व सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए अनेक प्रबंध किए हैं। कहीं कोई दिक्कत, अव्यवस्था न हो, कोई भी आस्था के साथ खिलवाड़ न करने पाए, इन बातों को ध्यान में रखा गया है।

उक्त बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं। सीएम ने प्रदेशवासियों को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की शुभकामना भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों को आत्म अनुशासन की नसीहत दी। उन्होंने कहा की भगवान शिव बनने के लिए उनके जैसी साधना और भक्ति भी करनी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर कांवड़ियों द्वारा तोड़फोड़ की कई घटनाओं के वीडियो वायरल हुए। माना जा रहा है मुख्यमंत्री ने उसी के मद्देनजर ये बयान जारी किया है।

कोई भी साधना बिना आत्मानुशासन के पूरी नहीं होती

सीएम ने कहा कि हम लोग शिवभक्त हैं। महादेव की असीम कृपा हम पर बनी रही है। महादेव से प्रार्थना करते हैं कि उनकी कृपा सदैव बनी रहे। कोई भी पर्व व त्योहार, साधना बिना आत्मानुशासन के पूरी नहीं होती है। सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए हमें न केवल अंतःकरण, बल्कि बाहरी रूप से भी इस प्रक्रिया के साथ लीन होना पड़ेगा। शिवो भूत्वा शिवं यजेत (शिव बनने के लिए शिव जैसी साधना भी चाहिए)। सीएम योगी ने कहा कि आत्मानुशासन भी चाहिए। तब यह कांवड़ यात्रा न केवल श्रद्धा व विश्वास के प्रतीक, बल्कि आमजन के व्यापक विश्वास का प्रतीक बनकर उभरेगी।

समाज के अलग-अलग तबके के लोग कांवड़ यात्रियों के लिए कर रहे तत्परता से कार्य

सीएम योगी ने कहा कि असीम श्रद्धाभाव के साथ जनता-जनार्दन व समाज के अलग-अलग तबके के लोग कांवड़ यात्रियों के लिए तत्परता से कार्य कर रहे हैं। सरकार भी बेहतर पेट्रोलिंग, स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर लगाकर अनेक प्रयास कर रही है। आवश्यकतानुसार ड्रोन व हेलीकॉप्टर से निगरानी व पुष्पवर्षा की व्यवस्था भी की है।

सीएम ने दीं सुगम, सुरक्षित कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं

सीएम ने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा हम पर बनी रहे। उन्होंने शिवभक्तों से अपील की कि हम व्यवस्था के साथ जुड़कर यात्रा का न केवल आनंद लें, बल्कि श्रद्धा-विश्वास के साथ आत्मानुशासन का परिचय देते हुए पावन श्रावण मास के कांवड़ यात्रा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने में योगदान दें। सीएम ने सभी भक्तों को सुgamkkkk, सुरक्षित यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं भी दीं।