Home Blog Page 1179

सुशासन के बारे में वे न बोलें जिनकी सुशासन की क्लास में फीस माफ़ थी-डॉ.राजेश्वर सिंह

  • ऋतिक हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी जारी घमासान पर सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने सपा पर उठाया सवाल
  • ऋतिक मर्डर केस में सपा के जातिगत कार्ड पर सरोजनीनगर विधायक ने आंकड़ों के साथ किया तीखा प्रहार
  • उन्होंने कहा वोटबैंक के लिए पहले कारसेवकों पर गोलियां चलवाई, आतंकियों के मुक़दमे वापस लिए अब सपा लखनऊ में जातिगत विभाजन पैदा करना चाह रही
  • बहुचर्चित बदायूं काण्ड और कन्नौज भाजपा नेता नीरज मिश्रा की नृशंश हत्या पर किसको बचा रही थी सपा सरकार
  • सपा शासनकाल में देश भर की एक तिहाई घटनाएं यूपी में घटती थी, हर दिन औसतन होते थे 7650 क्राइम के वारदात
  • सपा शासन काल में पुलिस अधिकारी मुकुल द्विवेदी और जियाउल हक हत्या काण्ड ने पूरे पुलिस विभाग को किया था लज्जित

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के बंथरा क्षेत्र मेंg बहुचर्चित ऋतिक हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी राजनीति थमने के नाम नहीं ले रही है, रविवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनधि मंडल ने खुले शब्दों में मामले को जातिगत रंग देने की कोशिस की। मामले को जातिगत रंग में रंगने के प्रयासों से छुब्ध सरोजनीनगर भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाजवादी पार्टी के काले कारनामों का काला चिट्ठा खोलते हुए तीखा हमला बोला।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) पर ही पोस्ट कर लिखा, ”काठ की हांडी कितनी बार चढ़ेगी – आज वो सुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं जिनकी सुशासन की क्लास में फीस माफ़ थी! आश्चर्य होता है!!”

“आप भूल गए होंगे पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली – जातिवाद, तुष्टिकरण की राजनीति की प्रश्रयदाता समाजवादी पार्टी की निकृष्ट मानसिकता की राजनीति और राम – परशुराम में भेद करने की दूषित मानसिकता का सरोजनीनगर में कोई स्थान नहीं है! आप भूल गए हों पर उत्तर प्रदेश की जनता नहीं भूली, जब SP के शासनकाल में आप की सरकार की गोलियों ने 40 राम भक्तों का सीना छलनी कर दिया था!! कितनी माँओं की गोद सुनी हुई थी, कितनो का सुहाग उजड़ गया था। उनकी सिसकियाँ आज भी थमी नहीं है।

जब सपा शासनकाल में पुलिस भी सुरक्षित नहीं थी, कर्तव्यनिष्ठ सीओ श्री राजेश साहनी जी को सपा संरक्षित 5 गुंडों ने जीप की बोनट पर लटकाकर कैसरबाग से हजरतगंज तक खींचा! कुंडा में सीओ श्री जियाउल हक जी की नृशंस हत्या की गयी, जवाहर बाग, मथुरा में एसपी सिटी श्री मुकुल द्विवेदी जी की निर्मम हत्या कर यूपी पुलिस को लज्जित किया था! तब क्या बेबसी थी आपकी?

सपा सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की सारी हदें पार कर दी थी, जब आपकी सरकार ने 2013 में संकट मोचन मंदिर वाराणसी में हमले के दोषियों सहित 19 कुख्यात आतंकियों के मुकदमें वापस लेने का प्रयास किया! क्या मजबूरी थी आपकी? वर्ष 2014 में बदायूं में दो नाबालिक बेटियों के साथ गैंगरेप कर उनकी निर्मम हत्या की गयी, पेड़ पर लटका दिया गया, पुलिस ने ऑनर किलिंग के नाम पर परिवार को दोषी बनाया!! किसको बचा रही थी आप की सरकार?

2004 में कन्नौज से लोकसभा चुनाव लड़ रहे वर्तमान सपा प्रमुख को भाजपा बूथ अध्यक्ष श्री नीरज मिश्रा जी ने बूथ कैप्चरिंग से रोका तो उनकी गला काटकर निर्मम हत्या हो गयी!! किस हद तक राजनीतिक द्वेष था?

क्या याद नहीं आपको – सपा शासनकाल में देश भर की एक तिहाई घटनाएं यूपी में घटती थी – हर दिन, 13 मर्डर, 24 रेप, 21 अटेम्प्ट टू रेप, 33 किडनैपिंग, 19 दंगे और 136 चोरी, एक दिन में औसतन 7650 क्राइम की घटनाएं घटती थी।”

अंत में सरोजनी नगर विधायक ने लिखा कि योगी आदित्यनाथ के सुशासन में अपराध और अपराधियों की कोई जगह नहीं है। विधायक ने सवाल उठाया कि आज जो सपा के हारे हुए प्रत्याशी दूसरे सिपहसलारों के साथ ढ़ाई साल बाद राजनीति की रोटियाँ सेंकने आये हैं, पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के स्थान पर जातिवाद की राजनीति को हवा देने आए हैं!! वो अब तक कहाँ थे? डॉ. राजेश्वर सिंह ने आगे लिखा कि बंथरा में घटी दुखद घटना से पूरा सरोजनीनगर परिवार आहत है! हम एक साथ खड़े हैं!! लापरवाही के दोषी 4 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया, घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है! श्रद्धेय योगी आदित्यनाथ जी के शासन में कोई अपराधी न बचा है और न ही बचेगा।

लखनऊ:यूपी में देर रात 2 IPS अफ़सरों के हुए तबादले

  • पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद में तैनात एडीसीपी को पुलिस मुख्यालय भेजा गया
  • एसपी स्थापना, पुलिस मुख्यालय को डीसीपी, पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के रूप में मिली नई तैनाती

लखनऊ: सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रदेश की पुलिसिंग में अपडेट किया जा रहा है, उसी को मद्देनज़र रखते हुए उत्तरप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा देर रात 2 आईपीएस अफ़सरों के तबादले किए गए हैं।

प्रदेश में जिन दो आईपीएस आधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें विवेक चन्द्र यादव व सुरेंद्र नाथ तिवारी हैं। एडीसीपी, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद विवेक चन्द्र यादव को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तरप्रदेश बनाया गया और पुलिस अधीक्षक स्थापना सुरेन्द्र नाथ तिवारी को डीसीपी, पुलिस कमिश्नरेट, गाजियाबाद बनाया गया है।

LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते बीस दिनों में किया ये बड़ा काम, दिए कड़े दिशनिर्देश

  • सीएम योगी यूपी के सभी मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके हैं बैठक
  • सीएम प्रदेश के सभी 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके बैठक
  • जनप्रतिनिधियों को खुद को कार्यकर्ता समझकर काम करने के निर्देश
  • वोटर लिस्ट को लेकर भी चिंता के बजाय काम करने के निर्देश
  • वोटर लिस्ट में कोई सही नाम न छूटे- सीएम योगी
  • वोटर लिस्ट में कोई गलत नाम शामिल न हो- सीएम योगी
  • विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने अफसरों की शिकायत की
  • 18 मंडलों के सांसदों, विधायकों, MLC के साथ की बैठक
  • सीएम योगी आदित्यनाथ बीते 20 दिनों में 18 मंडलों के जनप्रतिनिधियों के साथ कर चुके हैं बैठक

लखनऊ: UPSTF को मिली बड़ी कामयाबी, दबोचे 6 जालसाज़

  • एसटीएफ़ की टीम ने लखनऊ से धोखाधड़ी करने वाले गैंग का किया पर्दाफ़ाश
  • दो पहिया वाहन ऑन के फाइनेंस में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गैंग के सरगना समेत 6 अभियुक्तों को एसटीएफ़ की टीम ने किया गिरफ्तार
  • ⁠एसटीएफ द्वारा गिरफ़्तार किए गए आकिब खान, अभिषेक सिंह, मोहम्मद इब्राहिम, जुनैद खान, अब्दुल दानिश खान, मोहम्मद उस्मान उर्फ बाबू के पास से 20 दोपहिया वाहन बरामद हुए
  • ⁠सभी अभियुक्तों को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के नॉर्थ जोन के इंदिरानगर थानाक्षेत्र से किया गया गिरफ्तार

युवा ऋत्विक की दर्दनाक मृत्यु मेरे सरोजनीनगर परिवार की अपूर्णनीय क्षति है, आरोपी किसी भी दशा में बच नहीं पायेंगे: डॉ०राजेश्वर सिंह

लखनऊ: भाजपा विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के बंथरा निवासी ऋत्विक की हत्या पर गहरा दुःख़ व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव के शब्दों की कड़े शब्दों में प्रतिक्रिया दी है।

लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से जनप्रिय भाजपा विधायक डॉ०राजेश्वर सिंह ने बीते रविवार बंथरा थानांतर्गत युवा ऋत्विक की दर्दनाक मृत्यु पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरे सरोजनीनगर परिवार की बड़ी क्षति है। उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि वो अपनी सरकार को याद करें किस प्रकार से माफिया सरकार चला रहे थे, प्राप्त आँकड़ों के मुताबिक़ न सिर्फ़ उनकी सरकार में साल में 25000 हत्याएं होती थी बल्कि हत्या के मामले में यूपी पूरे देश में पहले स्थान पर था।अभी तक योगी सरकार में न तो माफिया बचे हैं और न ही आगे बच पाएँगे, उसी प्रकार इस घटना के आरोपी भी किसी भी दशा में बच नहीं पाएँगे, घटना के चिन्हित ज़िम्मेदार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और आरोपियों के ख़िलाफ़ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिये गए हैं।

  • योगीराज में हर अपराधी को उचित दण्ड मिला है, इस मामले में भी लापरवाह ज़िम्मेदारों को निलम्बित किया गया है और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • अखिलेश राज में यूपी को हत्या व लूट के लिए जाना जाता था- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠पूर्व के आँकड़ों के मुताबिक़ आपकी सरकार में प्रदेश में हर दिन औसतन 13 हत्याएं होती थी और 5 साल में लगभग 25000 हत्याएं हुई- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠अखिलेश सरकार में तो माफिया ही सरकार चलाते थे और हत्या के मामले में उस वक्त यूपी पूरे देश में नम्बर-1 था- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠इस दु:खद घटना पर अखिलेश यादव आपको राजनीति नहीं करना चाहिए, आपके द्वारा राजनीतिक बयान देकर समाज में उन्माद फैलाना और समाज को विभाजित करना ठीक नहीं, ऐसी घटनाओं में आपको संवेदनशील होना चाहिए- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠मेरा सुझाव है कि अपने विवेक का इस्तेमाल करिए और कुछ हारे हुए स्थानीय टिकेटार्थी और चुनाव परिजीवी नेताओं के बहकावे में मत आइए- डॉ०राजेश्वर सिंह
  • ⁠न कोई बचा है, न कोई बचेगा
    सरकार सख्त कार्रवाई कर रही है,
    योगी जी के राज में न्याय ही होगा-डॉ०राजेश्वर सिंह