Home Blog Page 1172

लखनऊ: हेल्थ जोन ग्लैमर जोन आलमबाग ने मनाई अपनी रजत जयंती

  • हेल्थ जोन ग्लैमर जोन आलमबाग ने 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रजत जयंती मनाई।
  • फाउंडर तान्या साहनी ने महिलाओं के स्वास्थ्य, ग्रूमिंग और विकास के लिए इस संस्थान की स्थापना की थी।
  • सेंटर की प्रमुख सेवाओं में वेट लॉस थेरेपी, स्किन पिगमेंटेशन रिमूवल और मसाज थेरेपी शामिल हैं।
  • हजारों महिलाओं ने अब तक संस्थान की सेवाओं का लाभ उठाकर आत्मविश्वास बढ़ाया है।
  • संस्थान के कर्मचारी ग्राहकों के साथ व्यक्तिगत जुड़ाव रखते हैं और उन्हें परिवार जैसा अनुभव देते हैं।

लखनऊ: आलमबाग स्थित हेल्थ जोन ग्लैमर जोन ने 23 नवंबर 2024 को अपनी स्थापना की रजत जयंती का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर प्रतिष्ठित अतिथि रीना त्रिपाठी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और संस्थान की फाउंडर तान्या साहनी और उनकी कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल महिलाओं के स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में अग्रणी है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी सफल रहा है।

तान्या साहनी का विज़न और संस्थान की यात्रा

फाउंडर तान्या साहनी ने बताया कि 25 साल पहले हेल्थ जोन ग्लैमर जोन की स्थापना विभिन्न आयु वर्ग और कार्यक्षेत्र की महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए की गई थी।
• संस्थान ने महिलाओं के स्वास्थ्य, व्यक्तिगत ग्रूमिंग, व्यक्तित्व विकास, और मेकअप की विभिन्न विधाओं में उन्हें सहायता प्रदान की।
• अब तक, आलमबाग और गोमती नगर स्थित सेंटर के माध्यम से हजारों महिलाओं ने यहां से सेवाएं ली हैं।
• यहां उपलब्ध सेवाओं में वेट लॉस थेरेपी, स्किन पिगमेंटेशन रिमूवल थेरेपी, और मसाज थेरेपी शामिल हैं।

महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और आत्मविश्वास का केंद्र

हेल्थ जोन ग्लैमर जोन ने न केवल महिलाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाया है, बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि की है।
• वेट लॉस थेरेपी ने कई महिलाओं को उनके स्वास्थ्य लक्ष्य प्राप्त करने में मदद की।
• स्किन पिगमेंटेशन रिमूवल थेरेपी और मसाज थेरेपी ने महिलाओं को विभिन्न रोगों और त्वचा की समस्याओं से निजात दिलाई।

ग्राहकों से जुड़ाव और सेवाओं का व्यक्तिगत स्पर्श

संस्थान की सबसे खास बात यह है कि यहां की सेवाओं के साथ-साथ ग्राहकों को व्यक्तिगत जुड़ाव का अनुभव मिलता है।
• श्वेता, रेखा, रजनी, रूबी, काजल, और हेमलता जैसे कर्मचारियों ने अपने व्यक्तिगत स्पर्श और सेवा भावना से ग्राहकों को परिवार जैसा अनुभव प्रदान किया है।
• ये कर्मचारी न केवल ग्राहकों की सेवाओं का ध्यान रखते हैं, बल्कि उनके सुख-दुख में भी सहभागी बनते हैं।

UPSTF ने किया अंतर्राज्यीय डीजल तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, कौशाम्बी से दो गिरफ्तार

truenewsup upstf ankit
truenewsup upstf ankit
  • एसटीएफ ने कौशांबी जिले में पेट्रोल और डीजल तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
  • पेट्रोल पंप मालिक और मैनेजर की मिलीभगत से हो रही थी तस्करी।
  • मध्य प्रदेश में ऊंचे दामों पर डीजल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़।
  • आरोपियों के पास से 1,800 लीटर डीजल, महिंद्रा ट्रक, तीन मोबाइल फोन और पहचान पत्र बरामद हुए।
  • अंतर्राज्यीय तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा ट्रक और 1,800 लीटर डीजल बरामद।
  • गिरोह रिलायंस पेट्रोल पंप से सस्ते दामों पर डीजल खरीदकर मध्य प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेचता था।
  • ट्रक में एक गुप्त टैंक बनवाकर डीजल की तस्करी की जाती थी; प्रति लीटर 6-7 रुपये का मुनाफा होता था।
  • अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया; स्थानीय पुलिस और आपूर्ति विभाग आगे की कार्रवाई में जुटे हैं।

कौशाम्बी/लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 22 नवंबर 2024 को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कौशांबी जिले में डीजल तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया। गिरोह का संचालन कौशांबी के पेट्रोल पंप से किया जा रहा था। गिरोह के सदस्य सस्ते दामों पर डीजल खरीदकर मध्य प्रदेश जैसे सीमावर्ती राज्यों में ऊंचे दामों पर इसे बेचते थे। एसटीएफ ने गिरोह के सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

1. दीपक कुमार, पुत्र स्व. नेकराम, निवासी ग्राम राला नयापुरवा, जनपद कौशांबी।

2. सचिन करवरिया, पुत्र मुन्ना लाल करवरिया, निवासी ग्राम सिघिया भरवारी, थाना कोखराज, जनपद कौशांबी।

दोनों अभियुक्तों को कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के यमुना नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

बरामद सामग्री

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की:

1. 1,800 लीटर हाई स्पीड डीजल और लाइट डीजल।

2. महिंद्रा मैक्स ट्रक (नंबर: UP-32-XN-5976), जिसमें डीजल छिपाने के लिए विशेष टैंक बनाया गया था।

3. तीन मोबाइल फोन।

4. दो आधार कार्ड और दो पैन कार्ड।

गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई

एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई को पेट्रोल और डीजल की अवैध तस्करी के बारे में लगातार सूचनाएं मिल रही थीं। बताया गया कि कौशांबी जिले में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप से डीजल सस्ते दामों में खरीदा जाता है और इसे बिना किसी दस्तावेज के सीमावर्ती राज्यों, विशेष रूप से मध्य प्रदेश में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है।

इस सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण में निरीक्षक जयप्रकाश राय के नेतृत्व में एक टीम गठित की। टीम ने विश्वसनीय सूत्रों की मदद से अभियुक्तों के मूवमेंट की जानकारी जुटाई।

22 नवंबर 2024 को सूचना मिली कि अभियुक्त मध्य प्रदेश में डीजल तस्करी के लिए कौशांबी के महेवाघाट से गुजरने वाले हैं। टीम ने स्थानीय पुलिस और जिला आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर यमुना पुल के पास घेराबंदी की। वहां ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें नीचे की तरफ एक विशेष टैंक में 1,800 लीटर डीजल छिपा हुआ मिला।

गिरोह की कार्यप्रणाली

गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी सचिन करवरिया के साथ मिलकर यह धंधा चला रहा था।

• दोनों कौशांबी के कल्याणपुर-सैनी रोड स्थित रिलायंस जियो पेट्रोल पंप से पेट्रोल पंप के मालिक घनश्याम जायसवाल उर्फ अनुज और एकाउंट मैनेजर पवन जायसवाल की मिलीभगत से डीजल कम दाम में खरीदते थे।

• महिंद्रा मैक्स ट्रक में बने विशेष टैंक में डीजल लोड किया जाता था, और ऊपर अन्य सामान लाद दिया जाता था ताकि किसी को शक न हो।

• ट्रक चित्रकूट के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाया जाता था। वहां पेट्रोल पंपों पर सेटिंग के माध्यम से डीजल ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

• इस अवैध कारोबार से प्रति लीटर 6-7 रुपये का मुनाफा होता था।

आर्थिक लाभ और आरोपियों के बयान

अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि इस अवैध कारोबार से अब तक लाखों रुपये कमा चुके हैं। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप के मालिक और मैनेजर की मदद से हर महीने बड़ी मात्रा में डीजल सीमावर्ती राज्यों में भेजा जाता था।

कानूनी कार्रवाई

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ महेवाघाट थाने में धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, जिला आपूर्ति विभाग और स्थानीय पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।

सांसद के बड़बोले बयान के बाद भाजपा सीसामऊ सीट हारी, सांसद रमेश अवस्थी का बयान: “जनता समझ चुकी है सपा की रणनीति, इंडिया गठबंधन की हार तय, इसलिए दे रहे भ्रामक बयान”

औरैया/लखनऊ: औरैया में भाजपा के तुर्कीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी पहुंचे। जहां पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

तुर्कीपुर कार्यालय पर पहुंचकर कानपुर सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि उपचुनाव में सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ही विजयी होंगे। कहा कि समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन पूरी तरह से हार चुका है।

इसलिए बौखलाहट में वह इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जिस तरह से उनके द्वारा लोकसभा चुनाव में लोगों को गुमराह करते हुए जीत हासिल की है। इसका परिणाम उनका गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें भुगतना पडे़गा।

गठबंधन पूरी तरह से फेल हो रहा

उन्होंने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस तरह से बयानबाजी कर रहे हैं। उससे यह स्पष्ट हो रहा है कि वह उपचुनाव पूरी तरह से हार चुके हैं। यही नहीं सांसद ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र एवं झारखंड में भी सरकार बना रही है। गठबंधन पूरी तरह से फेल हो रहा है। इटावा से लौटकर कानपुर जाते समय वह औरैया कार्यालय पहुंचे थे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार दुबे, संतोष शर्मा लल्ला, जिला महामंत्री कुलदीप दुबे,जिला मंत्री राहुल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष यशवीर सिकरवार, औरैया मंडल अध्यक्ष रामजी बाजपेई,जिला मंत्री विशाल शुक्ला, रामू त्रिवेदी, सौरभ राजपूत मौजूद रहे।

अब सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने सीधा सीएम पर साधा निशाना

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा में नसीम सोलंकी की जीत के बाद सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कानपुर के लोगो ने साबित किया ये कानपुर है रामपुर नहीं भाजपा की फुटबाल पंचर हुई है। अमिताभ वाजपेई ने कहा कि मुख्यमंत्री के तीन दौरे भी नहीं दिला सके जीत घमंड चकनाचूर हुआ है।

नोएडा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 25 लाख की ठगी: वॉट्सऐप ग्रुप में जोड़कर पहले दिया 20% तक का लाभ, फिर किया धोखा ।

शेयर बाजार में निवेश करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पीड़ित से 25 लाख रुपए ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को पांच से 20 प्रतिशत तक लाभ कमाने का झांसा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी शुभकांत जैन ने बताया कि वह लंबे समय से शेयर बाजार में निवेश करते हैं। उनका एक मूर्ति के निकट एक ऑफिस भी है। जहां उनके अलावा पत्नी बैठती हैं। दोनों शेयर बाजार में ब्रोकर का भी काम करते हैं।

वाट्सऐप ग्रुप से जोड़कर ठगी उन्होंने बताया कि पत्नी का भाई उत्सव जैन भी शेयर बाजार में लंबे समय से निवेश करते आ रहे हैं। 16 नवंबर को उनके साले उत्सव जैन के वॉट्सऐप नंबर पर एक मैसेज आया। मैसेज में शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का आश्वासन दिया था। संपर्क करने पर ठगों ने एक स्टॉक ट्रेडिंग कंपनी और उसके ऐप के बारे में बताया। उनका प्रीफेंशियल ट्रेडिंग खाता खुलवाया। फिर ठग ने बताया कि अपर व लोअर सर्किट में डीमेट खाते के माध्यम से ट्रेडिंग नहीं की जा सकती है।

पहले 20 प्रतिशत मिला लाभ ठग ने ऑनलाइन सत्र के माध्यम से खाता खोलने, पैसा जमा करने की जानकारी दी। शुरुआत में आरोपियों द्वारा दी जानकारी एकदम सटीक निकली। शेयरों में पांच से 20 प्रतिशत का लाभ मिला। पीड़ित ने शुरुआत में छोटी धनराशि निवेश की और खाते से लाभ समेत पूरी धनराशि वापस भी निकाल ली। इससे पीड़ित को कंपनी पर यकीन हो गया।

इसके बाद धीरे-धीरे लगाए 25 लाख पीड़ित ने धीरे-धीरे करके 25 लाख रुपए निवेश किए। निवेश के लिए उत्सव जैन ने अपने बहनोई शुभ कांत जैन से भी नौ लाख रुपए उधार लिए थे। रुपए वापस निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने पांच प्रतिशत फीस व 20 प्रतिशत इनकम टैक्स के रूप में देने की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने तकनीकी दिक्कत आने का हवाला देकर बरगलाना शुरू कर दिया। तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड में पर्यवेक्षकों के रूप में तीन-तीन नाम नियुक्त किए हैं। इन पर्यवेक्षकों की सूची में कौन-कौन शामिल हैं, जानिए।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को वोटों की गिनती होगी और चुनाव नतीजे सामने आएंगे। इससे पहले कांग्रेस अलर्ट हो गई है। पार्टी ने दोनों राज्यों के लिए तीन-तीन ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। महाराष्ट्र के लिए पार्टी ने अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और जी परमेश्वर को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। वहीं झारखण्ड  के लिए तारिक अनवर, मल्लू भाटी और  कृष्णा अलावुरु को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।

दोनों राज्यों में तीन-तीन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

कांग्रेस ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की मतगणना के बाद पैदा होने वाली किसी भी परिस्थिति को ध्यान में रखते इन छह नेताओं को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से इm संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर को महाराष्ट्र के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और भारतीय युवा कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू को झारखंड के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का ऑब्जर्वर बनाया गया है।

दोनों राज्यों कल होगी काउंटिंग

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि झारखंड में दो चरणों में चुनाव कराए गए। झारखंड में पहले चरण में 43 सीट पर 13 नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था, जबकि 20 नवंबर को दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीट पर चुनाव कराए गए थे। दोनों राज्यों में मतगणना 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के गठबंधन ‘महायुति’ तथा महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच मुकाबला है। महा विकास आघाडी में कांग्रेस, शिवसेना (उबाठा) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) शामिल हैं।

झारखंड में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) तथा ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबला है। राजग में भाजपा, आजसू, जनता दल (यूनाइटेड) तथा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शामिल हैं, जबकि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस तथा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) शामिल हैं।