Home Blog Page 1168

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को चुनाव में भारी पराजय, कांग्रेस प्रत्याशी ने दर्ज की बड़ी जीत।

बेंगलुरु: कर्नाटक में हुए विधानसभा उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी और उसकी सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि कर्नाटक में 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिनमें से 2 सीटों पर बीजेपी और एक सीट पर जनता दल (सेक्युलर) ने चुनाव लड़ा था। इन तीनों ही सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन की हार हुई है और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपना परचम लहराया है। इनमें सबसे चौंकाने वाली हार चन्नपटना सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बेटे निखिल कुमारस्वामी की हुई है। निखिल को कांग्रेस प्रत्याशी सीपी योगेश्वर ने 25 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से मात दी है।

एचडी कुमारस्वामी के लिए भी बड़ा झटका है यह हार

बता दें कि जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी के लिए यह उपचुनाव प्रतिष्ठा की लड़ाई था क्योंकि उनके बेटे निखिल पिछले चुनाव में हार का सामना करने के बाद एक बार फिर से चन्नपटना सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे थे। कुमारस्वामी ने इस साल लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद यह सीट खाली कर दी थी। हालांकि इस बार भी निखिल को मिली बड़ी हार ने कुमारस्वामी को जोर का झटका दिया होगा। निखिल ने चुनावों में काफी प्रचार किया था लेकिन जनता ने उन्हें साफतौर पर नकार दिया और उनके प्रतिद्वंद्वी को ज्यादा तरजीह दी।

बीजेपी और कांग्रेस के लिए अहम थे ये नतीजे

बता दें कि कर्नाटक की संदूर, शिग्गांव और चन्नपटना विधानसभा सीट पर हुए चुनावों के नतीजे बीजेपी और कांग्रेस, दोनों के लिए बहुत अहम थे। कांग्रेस की जीत ने निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राहत दी होगी। वहीं, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के लिए  संदूर और शिग्गांव उपचुनावों में मिली हार एक बड़ा झटका है क्योंकि इससे उन्होंने पार्टी के भीतर अपने आलोचकों का मुंह बंद करने का एक जरूरी मौका खो दिया। संदूर में कांग्रेस नेता ई. अन्नपूर्णा ने जीत दर्ज की जबकि शिग्गांव में कांग्रेस के ही यासिर पठान ने बाजी मारी है।

इमरान खान ने दिया “गुलामी की बेड़ियां तोड़ने” का ऐलान, पाकिस्तान में मच गया हड़कंप।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) ने एक बार फिर से देश में बड़े आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। इससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। इमरान खान की ओर से यह संदेश दिया गया है कि अब गुलामी की बेड़ियों को नहीं सहन करेंगे और इसे उखाड़ फेकेंगे। इससे इस्लामाबद में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर सरकार ने रविवार को सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

इमरान खान ने जनता से ‘‘गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने’’ के लिए एकजुट होने का आह्वान किया है। पाकिस्तान सरकार ने ‘पीटीआई’ द्वारा इस्लामाबाद में रविवार को किए जाने वाले प्रदर्शन को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजधानी की ओर जाने वाले राजमार्गों को शनिवार को ही बंद कर दिया, इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को आंशिक रूप से निलंबित कर दिया, सार्वजनिक परिवहन पर रोक लगा दी तथा महत्वपूर्ण सड़कों को कंटेनर खड़े कर अवरुद्ध कर दिया। इसके साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों को भी तैनात किया गया है। ‘

प्रदर्शन करने पर आमादा पीटीआई

पीटीआई’ के नेतृत्व ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि योजनानुसार रविवार को प्रदर्शन किया जाएगा तथा इसे न तो स्थगित किया जाएगा और न ही लक्ष्य हासिल होने से पहले इसे समाप्त किया जाएगा। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, ‘पीटीआई’ के नेताओं ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को एक उच्चस्तरीय बैठक की, जिसमें प्रदर्शन करने के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। खबर में बताया गया कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने कहा कि वह प्रस्तावित प्रदर्शन की तैयारियों का निरीक्षण करने और इस्लामाबाद तक पार्टी के मार्च का नेतृत्व करने के लिए अपराह्न तीन बजे स्वाबी पहुंचेंगे।

पंजाब के मुख्यमंत्री का ऐलान

मुख्यमंत्री ने मार्च में शामिल होने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं को अपराह्न तीन बजे तक स्वाबी पहुंचने का भी निर्देश दिया है। पीटीआई दो महीने में दूसरी बार प्रदर्शन करने जा रही है। प्रदर्शन स्थगित करने के सरकार के आह्वान को नजरअंदाज करते हुए पार्टी ने इस्लामाबाद की ओर बढ़ने की घोषणा की है। वहीं, अधिकारियों ने इस प्रदर्शन के दौरान संभावित खतरे की चेतावनी जारी की है। इमरान खान की पार्टी ने अपनी तीन मांगों को लेकर इस्लामाबाद तक एक लंबा मार्च करने की पिछले सप्ताह घोषणा की थी। पार्टी जेल में बंद खान और अन्य नेताओं को रिहा करने, आठ फरवरी के चुनावों में पीटीआई की जीत को मान्यता देने के अलावा 26वें संविधान संशोधन को निरस्त करने की मांग कर रही है। 26वें संविधान संशोधन ने न्यायाधीशों और मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया को बदल दिया था।

पाकिस्तान में आतंकी महले की चेतावनी

पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘एक्सप्रेस न्यूज टीवी’ की खबर के अनुसार, राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक प्राधिकरण (एनएसीटीए) ने इस्लामाबाद में पीटीआई के प्रदर्शन के दौरान संभावित आतंकवादी हमले की चेतावनी देते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इसने चेतावनी दी कि पीटीआई की सार्वजनिक सभा को आतंकवादी निशाना बना सकते हैं। इस्लामाबाद में 18 नवंबर से धारा-144 लागू है, जिसके तहत लोग एकत्र नहीं हो सकते। दूसरी ओर, पंजाब सरकार ने भी 23 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरे प्रांत में धारा 144 लागू कर दी है, जिसके तहत विरोध प्रदर्शन, सार्वजनिक सभाएं, रैलियां और धरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कड़ी सुरक्षा और प्रतिबंधों के बावजूद, पीटीआई अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पर अड़ी हुई है।

नोएडा की मेट्रो पार्किंग में लगेंगे EV चार्जिंग स्टेशन: हर कार से सालाना 4.04 टन तक कम होगा कार्बन उत्सर्जन, पार्किंग के लिए टेंडर आज जारी होंगे

पार्किंग में ई स्टेशन बनाने के बारे में जानकारी देते एनएमआरसी के एक्जूकिटिव डायरेक्टर महेंद्र प्रसाद।

नोएडा-ग्रेनो मेट्रो लाइन के 16 स्टेशन पर पार्किंग शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए जल्द कंपनी का चयन किया जाएगा। इसके अलावा इन सभी पार्किंग में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। प्रत्येक पार्किंग में तीन सेट ईवी चार्जिंग स

एनएमआरसी की मेट्रो इसी लाइन के स्टेशनों के लिए बनाई जाएगी पार्किंग।

दरअसल प्राधिकरण का प्लान है शहर में कार्बन उत्सर्जन की मात्रा को कम किया जाए। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण के साथ नोएडा मेट्रो भी पार्किंग में ईवी लगाने जा रहा है। जिससे सालाना प्रति ई कार 4.04 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। पार्किंग में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगने से मुसाफिर को फायदा होगा। वे यहां कार पार्क करके चार्जिंग करवा सकेंगे। साथ ही मेट्रो से सफर को पूरा कर सकते है।

सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण का प्रशासनिक खंड का कार्यालय।

वर्तमान में पार्किंग इस लाइन पर 21 मेट्रो स्टेशन हैं। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि 21 में से 16 स्टेशन पर ही पार्किंग की जगह उपलब्ध है। बाकी 5 पर जगह नहीं है। ऐसे में 16 स्टेशन पर पार्किंग के लिए टेंडर जारी कर दिया गया थ। 25 नवंबर को आवेदन करने की आखीरी तारीख थी। ऐसे में एक या दो दिन में टेंडर खोले जाएंगे। जिसके बाद कंपनी का चयन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि 16 में से सेक्टर-51, परी चौक समेत तीन-चार स्टेशन पर ही अभी पार्किंग चल रही हैं। जो एजेंसियां इन पार्किंग को संचालित कर रही थीं, उनके एग्रीमेंट का समय पूरा हो गया है। ऐसे में इन जगह भी नए सिरे से पार्किंग शुरू की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस लाइन पर रोजाना करीब 54 हजार लोग सफर कर रहे हैं। बढ़ती सवारियों को देखते हुए स्टेशनों पर पार्किंग की जरूरत पड़ने लगी है। सबसे ज्यादा पार्किंग सेक्टर-51 स्टेशन पर फुल रहती है।

पार्किंग में ईवी से फायदा दरअसल नोएडा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर 16 पार्किंग में ईवी की व्यवस्था होगी। यहां लोग अपने व्हीकल लाकर खड़े करके चार्ज कर सकते है। चार्जिंग के लिए अलग कंपनी का चयन किया जाएगा। चार्जिंग के लिए प्रति यूनिट के हिसाब से पेमेंट करना होगा।

मुसाफिरों की संख्या

सालमुसाफिर
2024-2554,276
2023-2447,000
2022-2336000
2021-2215000

मेरठ में दरोगा का बेटा निकला हथियारों का तस्कर, STF ने 17 बंदूकों के साथ पकड़ा

  • मेरठ में यूपी पुलिस के दरोगा राकेश सिंह के बेटे रोहन को STF ने हथियार तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।
  • रोहन के पास से 17 बंदूकें और 700 कारतूस जब्त किए गए।
  • STF की जांच में सामने आया कि यह गैंग पहले AK-47 जैसे खतरनाक हथियारों की सप्लाई कर चुका है।
  • रोहन ने पोस्ट ग्रेजुएशन किया था और दरोगा बनने की तैयारी भी की थी। परीक्षा में फेल होने के बाद वह ठेकेदारी करने लगा और फिर हथियार तस्करी में शामिल हो गया।
  • रोहन से पूछताछ जारी है, और STF गैंग के अन्य सदस्यों और सप्लाई नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

मेरठ/लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां यूपी पुलिस के दरोगा राकेश सिंह का बेटा रोहन हथियारों की तस्करी में शामिल पाया गया। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 17 बंदूकें और 700 कारतूस बरामद किए। यह मामला तब गंभीर हो गया जब जांच में पता चला कि यह गैंग पहले भी खतरनाक हथियार जैसे AK-47 की सप्लाई कर चुका है।

रोहन की गिरफ्तारी और बरामदगी

STF ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रोहन को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि रोहन हथियारों की सप्लाई का एक बड़ा नेटवर्क चला रहा था। वह अपने ग्राहकों से संपर्क करता, उनका नेटवर्क बनाता और सौदे तय होने के बाद हथियारों की सप्लाई करता था।

रोहन का बैकग्राउंड और अपराध की शुरुआत

रोहन ने पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने दरोगा बनने की तैयारी की, लेकिन परीक्षा में असफल रहने के बाद वह ठेकेदारी करने लगा। ठेकेदारी के दौरान उसकी मुलाकात एक शातिर अपराधी और हथियार तस्कर अनिल बालियान से हुई। ज्यादा पैसा कमाने के लालच में रोहन ने हथियार तस्करी का काम शुरू कर दिया।

रोहन का काम सिर्फ हथियारों की सप्लाई तक सीमित नहीं था। वह ग्राहकों से संपर्क करने और नेटवर्क तैयार करने का काम भी खुद करता था। वह यह सुनिश्चित करता कि हथियारों की डीलिंग गुप्त रहे और किसी को शक न हो।

दरोगा पिता पर उठे सवाल

रोहन के पिता राकेश सिंह यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग मथुरा में है। बेटे की इस हरकत से पुलिस विभाग की साख पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, मामले में उनके पिता का कोई सीधा जुड़ाव सामने नहीं आया है, लेकिन यह घटना परिवार और विभाग दोनों के लिए शर्मिंदगी का कारण बनी है।

STF की कार्रवाई और आगे की जांच

STF की टीम अब यह पता लगाने में जुटी है कि रोहन ने अब तक किन-किन जगहों पर हथियारों की सप्लाई की है। टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं। गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हथियार तस्करी का नेटवर्क कितना बड़ा ?

रोहन की गिरफ्तारी ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अवैध हथियारों की सप्लाई का यह नेटवर्क कितना बड़ा है। AK-47 जैसे खतरनाक हथियारों की सप्लाई होना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय है। रोहन ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनके आधार पर STF आगे की कार्रवाई कर रही है।

97वां “आपका विधायक-आपके द्वार” जनसुनवाई शिविर: जनसेवा की नई मिसाल

97वां 'आपका विधायक आपके द्वार' जनसुनवाई शिविर: जनसेवा की नई मिसाल
97वां 'आपका विधायक आपके द्वार' जनसुनवाई शिविर: जनसेवा की नई मिसाल
97वां 'आपका विधायक आपके द्वार' जनसुनवाई शिविर: जनसेवा की नई मिसाल
  • 97वां “आपका विधायक-आपके द्वार” शिविर कल्ली पूरब में आयोजित हुआ, जहां 40 समस्याओं का निवारण किया गया।
  • समस्याओं का समाधान: स्ट्रीट लाइट, पेंशन और साइकिल से जुड़े मुद्दों पर त्वरित समाधान का आश्वासन।
  • मेधावी छात्रों का सम्मान: ‘गाँव की शान’ पहल के तहत 4 छात्रों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।
  • ग्राम प्रधान और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान: ग्राम के नेतृत्व को मंच पर विशेष मान्यता दी गई।
  • ताराशक्ति निःशुल्क रसोई: जरूरतमंदों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

    लखनऊ (सरोजनीनगर), 24 नवंबर 2024: किसी भी विधानसभा क्षेत्र की प्रगति उसकी जनता की संतुष्टि और खुशहाली में निहित है। सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपने क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के प्रयास में निरंतर सक्रिय हैं। उनके द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर, ‘आपका विधायक आपके द्वार,’ इसका सटीक उदाहरण हैं। यह शिविर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए हर रविवार आयोजित किया जाता है। इस पहल ने अब तक 97 सफल आयोजन पूरे कर लिए हैं।

    कल्ली पूरब में हुआ आयोजन

    रविवार को 97वां जनसुनवाई शिविर ग्राम पंचायत कल्ली पूरब, मजरा ठाकुर खेड़ा में आयोजित किया गया। यह आयोजन डॉ. राजेश्वर सिंह की पूज्य माता मां तारा सिंह जी की स्मृति में किया गया। शिविर में 40 से अधिक समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की गई। इनमें प्रमुख रूप से:

    • स्ट्रीट लाइट से संबंधित 11 आवेदन,
    • विधवा और वृद्धा पेंशन के 5-5 आवेदन,
    • साइकिल के 9 आवेदन शामिल थे।

    सभी समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देकर विधायक ने ग्रामवासियों का विश्वास जीता।

    गाँव की शान: मेधावी छात्र सम्मान

    ‘गाँव की शान’ पहल के तहत ग्राम के चार मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया:

    • साक्षी मौर्य (91%)
    • अनुराग (74.66%)
    • यश कुमार (73.33%)
    • विजय लक्ष्मी (70.2%)

    उन्हें साइकिल, दीवार घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

    ग्राम प्रधान और वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान

    ग्राम प्रधान राम खेलावन जी और अन्य वरिष्ठ नागरिकों को विधायक ने मंच पर सम्मानित किया। यह कदम ग्रामीण समुदाय को जोड़ने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सराहनीय रहा।

    ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ की विशेष भूमिका

    शिविर में उपस्थित सभी लोगों को ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से ताजा और पौष्टिक भोजन प्रदान किया गया। यह योजना निराश्रित और जरूरतमंदों के लिए विधायक द्वारा चलाई जा रही है, जो क्षेत्र में सामुदायिक सेवा का एक मजबूत उदाहरण बन गई है।