Home Blog Page 1167

Bloating Tips: सर्दियों में ज्यादा खाने से हो रहा है पेट फूलने का परेशानी? अपनाएं ये 5 उपाय और तुरंत पाएं राहत।

सर्दियों के मौसम हर एक खाने की चीज स्वादिष्ट लगती है। टेस्टी व्यंजन स्वाद हम सभी काफी चखते हैं। कई बार तो इतना खा लेते हैं कि जिसे पचा पाना बना काफी मुश्किल होता है। कई बार पेट की परेशानियां उल्टा-पुल्टा खाने से भी होता है, जिससे पेट फूलने की समस्या होने लगती है। अक्सर हेल्दी डाइट लेने और एक्सरसाइज करने के बाद भी पेट फूलने की समस्या होने लगती है। ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए आप किचन में रखीं इन चीजों का प्रयोग कर सकते हैं।

अदरक

अगर सर्दियों में आपका भी कुछ भी खाने से पेट फूलने लगता है, तो आप इसे राहत पाने के लिए यह उपाय जरुर करें। हर घर में अदरक का इस्तेमल भोजन का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही यह पेट के लिए काफी लाभकारी है। अदरक की हर्बल चाय पीने से डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त रहता है और इससे ब्लोटिंग को दूर करता है।

सौंफ

सौंफ का सेवन नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर किया जाता है। जिससे मुंह की दुर्गंध दूर होती है। लेकिन इसका इस्तेमाल ब्लोटिंग की समस्या को दूर करता है।

पुदीना

पुदीना में आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, इसकी तासीर ठंडी होती है। यह पेट को राहत पुहंचाने का काम करता है। आप चाहे तो एक कप पुदीने की चाय पिएंगे तो पेट के मसल्स को आराम मिलेगा और ब्लोटिंग से भी निजात मिलेगा।

जीरा

पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए आप जीरा का प्रयोग कर सकते हैं। एक चम्मच साबुत जीरा एक कप पानी में मिलाएं और इसे उबाल लें। जब यह गुनगुना हो जाए तो इसे धीरे-धीरे जरुर पिएं।

नींबू

वैसे नींबू पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको पेट फूलने की तकलीफ रहती है तो आप एक ग्लास गुनगुना पानी लें और उसमें एक नींबू को निचोड़ लें और पी जाएं। इससे न सिर्फ बॉडी डिटॉक्स होगी और पेट फूलने की समस्या दूर हो जाएगी।

दिल्ली के प्रदूषण से बचना चाहते हैं? तो इन खूबसूरत प्राकृतिक स्थलों की सैर जरूर करें।

भारत के कई हिस्सों में इस समय प्रदूषण से बुरा हाल हो रखा है। जहरीली हवाओं में  रह-रह कर जीना दुश्वार हो जाता है। दिल्ली के आसपास इलाकों में एक्यूआई लेवल 1000 के पार पहुंच गया है। इस दौरान अगर आप घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो भारत की इन जगहों पर जरुर जाएं। यहां पर आप प्रदूषण न के बराबर मिलेगा। यहां आप खुलकर सांस ले सकते हैं।

आइजोल

अगर आप शांत और सुकून से भरे जगह की तलाश में हैं तो आप इन परफेक्ट जगहों पर जरुर जा सकते हैं। खूबसूरत पहाड़ियों और घाटियों से घिरा ये शहर आपका का मन मोह लेगा। यहां की खूबसूरती और प्राकृतिक नजारे देखकर आपका मन खुश रहेगा।

मैंगलोर

दक्षिण भारत में घूमने के लिए कई शानदार जगहें है। यदि आप घूमने फिरना पसंद है तो आप मैंगलोर को अपनी लिस्ट में जरुर शामिल करें। यहां आप बीच के साथ ही प्राचीन मंदिर घूम सकते हैं। यहां आपको अलग आर्किटेक्चर देखने को मिलेगा।

गंगटोक

सिक्किम में मौजूद गंगटोक शहर बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर घूमने का लिहाज से काफी आकर्षक, प्राकृतिक और बादलों से घिरी हुई शानदार जगह। इस पॉल्यूशन फ्री शहर में आप मजे कर सकते हैं।

कोल्लम

केरल में तिरुवनंतपुरम में एयरपोर्ट में करीब 80 किमी दूर कोल्लम शहर बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर शांति से भरा वातावरण देखने को मिल जाएगा। यहां पर आप प्रचीन इतिहास और आधुनिक लाइफस्टाइल जरुर देख सकते हैं।

मुंबई इंडियंस ने खो दिया बेशकीमती खिलाड़ी, इस कारण हाथ से निकल गया बड़ा मौका।

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दा में हो रहा है, जिसमें पहले दिन की नीलामी पूरी हो गई है। इसमें स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत सबसे महंगे प्लेयर बने हैं, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा है। वहीं श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में खरीदा है। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने मेगा ऑक्शन में RTM पहले इस्तेमाल करने की वजह से एक स्टार खिलाड़ी को वापस पाने का मौका गंवा दिया। यह प्लेयर कोई और नहीं बल्कि आकाश मधवाल हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने आकाश मधवाल को खरीदा

आकाश मधवाल ने पिछले कुछ समय से मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था और वह काफी किफायती साबित हुए थे। आईपीएल 2023 में उन्होंने 14 विकेट और आईपीएल 2024 में पांच विकेट हासिल किए थे। वह आईपीएल में एक बार पांच विकेट हॉल भी ले चुके हैं। मधवाल की लाइन और लेंथ भी ठीक है और अहम मौकों पर वह विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं। मधवाल के लिए राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच बिडिंग वॉर भी देखने को मिला। लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन में इस प्लेयर पर बोली नहीं लगाई। खास बात ये रही है कि मुंबई के पास आरएटीम का ऑप्शन भी नहीं बचा था, क्योंकि टीम पहले ही नमन धीर के लिए इसका इस्तेमाल कर चुकी थी। ऐसे में अगर मुंबई के पास RTM होता, तो वह इस प्लेयर को वापस पा सकती थी।

फिर ऑक्शन में आकाश मधवाल को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.2 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। उनके पास वह काबिलियत है कि वो टीम को किसी भी मुश्किल परिस्थिति से निकाल सकें। उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं लिस्ट-ए में उनके नाम पर 25 विकेट दर्ज हैं।

मुंबई ने सिर्फ चार प्लेयर्स को ही खरीदा

ऑक्शन के पहले दिन मुंबई इंडियंस ने सिर्फ चार प्लेयर्स को ही खरीदा है। इनमें ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रोबिन मिंज और कर्ण शर्मा शामिल हैं। इससे पहले आईपीएल रिटेंशन में मुंबई ने जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को रिटेन किया था। उनके पास एक आरटीएम था, जो उन्होंने नमन धीर के लिए उपयोग किया। मुंबई की गिनती आईपीएल के सबसे सफल फ्रेंचाइजी में होती है और टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पांच बार खिताब जीता हुआ है।

बिग बॉस 18: एलिस कौशिक को शो से किया गया बाहर, सलमान खान ने बताई इसकी वजह।

सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो में से एक ‘बिग बॉस 18’ चर्चा में बना हुआ है। इस हफ्ते गेम में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है। इस हफ्ते घर में दो एलिमिनेशन होने वाले थे, लेकिन पूरा खेल बदल गया और शो से अविनाश, ईशा और विवियन के टीम की एक सदस्य बेघर हो गई। गेम शो के 7वें हफ्ते में विवियन डीसेना, दिग्विजय राठी, करणवीर मेहरा, एलिस कौशिक, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा और कशिश कपूर सहित सात कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए थे। कुछ मजबूत दावेदारों के डेंजर जोन में होने के कारण खेल और भी रोमांचक होता दिखाई दिया। वहीं इस हफ्ते वोटिंग ट्रेंड में सबसे नीचे एलिस कौशिक थी और उन्हें ‘बिग बॉस 18’ के घर से बाहर जाना पड़ा।

एलिस कौशिक हुईं बेघर

दिग्विजय और विवियन वोटिंग ट्रेंड में सबसे ऊपर बने हुए हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर करणवीर मेहरा और अविनाश मिश्रा हैं। सबसे नीचे तीन दावेदार में चाहत पांडे, एलिस कौशिक और कशिश कपूर है। इस हफ्ते घर में सबसे कम वोट एलिस और कशिश मिले थे। अगर भविष्यवाणी के अनुसार डबल एविक्शन होता है तो दोनों के बाहर होने की संभावना थी, लेकिन बिग बॉस ने ऐसा जाल बिछाया की एलिस उसमें फंस गई और अपनी एक गलती की वजह से बेघर हो गई। इस बात का खुलासा सलमान खान ने कर दिया है कि वह शो से बाहर क्यों हुई।

सलमान खान ने बताई एलिस की गलती

एपिसोड के शुरू होते ही सलमान खान कहते हैं कि आप सभी को पता होगा की आज, 24 नवंबर को एक सदस्य घर से बाहर जाने वाला है, जिस पर सभी हां कहते हैं। सुपरस्टार सलमान सवाल करते हैं, ‘आप लोगों को क्या लगता है कौन इस बार घर से बाहर होने वाला है।’ ये सुन सभी चुप हो जाते हैं, लेकिन उसी वक्त एलिस कौशिक कहती है, ‘मुझे अच्छे से पता है सर मैं इस बार घर से बाहर होने वाली हूं।’ इस पर सलमान खान कहते हैं कि ‘ये बोल कर खुद तुमने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली नहीं तो आज शायद तुम बच जाती है, लेकिन एक और बात की जब तुम्हें खुद पर विश्वास नहीं है तो लोग कैसे कर सकते हैं जो कि इस हफ्ते दर्शकों को साफ समझ आ गया। अगर मेरे वोट आपको बचा सकता तो मैं कर देता।’

केन्या के बाद अब बांग्लादेश ने भी दिया झटका, अदाणी की ऊर्जा परियोजना का मामला बना सुर्खियों में।

ढाका: गौतम अदाणी के खिलाफ अमेरिकी कोर्ट द्वारा कार्यवाही किए जाने के बाद से दुनिया के कई देशों ने उनकी कंपनी से जुड़े प्रोजेक्ट को रद्द करना या समीक्षा करना शुरू कर दिया है। हाल ही में केन्या ने अदाणी से जुड़े एक प्रोजेक्ट को रद्द करने का ऐलान किया था। इसके बाद अब बांग्लादेश ने भी अदाणी से जुड़े एक प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा ऐलान किया है। बांग्लादेश ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार द्वारा भारत के अदाणी समूह सहित विभिन्न व्यापारिक समूहों के साथ हस्ताक्षरित बिजली समझौतों की जांच के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने की सिफारिश की है।

इस संबंध में अंतरिम सरकार ने एक समीक्षा समिति का गठन किया था, जिसने रविवार को यह सिफारिश की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘बिजली, ऊर्जा और खनिज संसाधन मंत्रालय की राष्ट्रीय समीक्षा समिति ने 2009 से 2024 तक शेख हसीना के निरंकुश शासन के दौरान हस्ताक्षरित प्रमुख बिजली उत्पादन समझौतों की समीक्षा के लिए एक प्रतिष्ठित कानूनी और जांच एजेंसी को नियुक्त करने की सिफारिश की है।’’ मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस के कार्यालय ने बयान जारी कर कहा कि समिति इस समय सात प्रमुख ऊर्जा और बिजली परियोजनाओं की समीक्षा कर रही है।

अदाणी से जुड़े प्रोजेक्ट की होगी जांच

इसमें अदाणी (गोड्डा) बीआईएफपीसीएल का 1,234.4 मेगावाट का कोयला आधारित संयंत्र शामिल है। अदाणी (गोड्डा) बीआईएफपीसीएल अदाणी पावर लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। छह अन्य समझौतों में एक चीन की कंपनी के साथ हुआ है, जिसने 1,320 मेगावाट का कोयला आधारित बिजली संयंत्र बनाया है। बाकी समझौते बांग्लादेशी व्यापारिक समूहों के साथ किए गए हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे पिछली सरकार के करीबी हैं।