Home Blog Page 1166

महाकुंभ 2025: आपदा प्रबंधन योजना को लेकर जिलाधिकारी प्रयागराज की बैठक सम्पन्न

dm prayagraj mahakumbh 2025
dm prayagraj mahakumbh 2025
  • सरकारी और निजी अस्पतालों, बस स्टेशनों, सर्किट हाउस और अन्य प्रमुख भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश।
  • 88 होल्डिंग एरिया, प्रमुख अस्पतालों, पीएचसी, बस स्टेशनों और एयरपोर्ट पर मेडिकल बूथ स्थापित करने और 30 नवंबर तक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के निर्देश।
  • सभी ब्लड बैंकों में 25 दिसंबर तक पर्याप्त रक्त भंडारण सुनिश्चित करने और ब्लड डोनर्स की सूची तैयार करने पर जोर।
  • अस्पतालों में इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट रोकने हेतु 30 नवंबर तक इलेक्ट्रिकल और फायर सेफ्टी ऑडिट की व्यवस्था।
  • होल्डिंग एरिया में पानी, प्रकाश, मोबाइल टॉयलेट्स, कम्बल और अलाव जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश।

    प्रयागराज, 25 नवम्बर 2024: जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार, प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के आयोजन के दृष्टिगत आपदा प्रबंधन योजना पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से आपदा प्रबंधन की तैयारियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जन सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

    महाकुंभ 2025 के भव्य आयोजन को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने सभी विभागों को उनकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए कड़े दिशा-निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रबंधन योजना के तहत स्वास्थ्य, अग्निशमन, पुलिस, सिविल डिफेंस, रोडवेज, पर्यटन और जलकल विभाग को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया।

    फायर सेफ्टी पर जोर

    जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों, बस स्टेशनों और सर्किट हाउस का फायर सेफ्टी ऑडिट कराया जाए। उन्होंने अस्पतालों में फायर सेफ्टी इक्विपमेंट संचालित करने के लिए कर्मियों को प्रशिक्षित करने का भी निर्देश दिया।

    मेडिकल व्यवस्था की तैयारी

    जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को महाकुंभ के दृष्टिगत सभी चिन्हित 88 होल्डिंग एरिया, प्रमुख अस्पतालों, पीएचसी और बस स्टेशनों पर मेडिकल बूथ स्थापित करने को कहा। उन्होंने इन बूथों पर चिकित्सकों, जीवन रक्षक दवाओं और फर्स्ट एड की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    ब्लड बैंक और एम्बुलेंस सेवा

    महाकुंभ में रक्तदान की जरूरत को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी ब्लड बैंकों में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ब्लड डोनर्स की सूची तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, सभी प्रमुख रेलवे और बस स्टेशनों पर एम्बुलेंस तैनात करने के लिए कहा गया।

    इलेक्ट्रिकल सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं

    अस्पतालों में शॉर्ट सर्किट की घटनाओं को रोकने के लिए 30 नवंबर तक इलेक्ट्रिकल और फायर सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, मेला अवधि में 24/7 इलेक्ट्रिशियन तैनात करने की बात कही गई।

    अन्य विभागों की तैयारियां

    जिलाधिकारी ने जलकल विभाग को होल्डिंग एरिया में पानी की टंकियों की व्यवस्था करने और सेतु निगम को निर्माणाधीन पुलों पर बैरियर लगाने के निर्देश दिए। वहीं, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार करने के लिए कहा।

    सामान्य सुविधाओं की व्यवस्था

    जिलाधिकारी ने सभी होल्डिंग एरिया में पेयजल, प्रकाश, मोबाइल टॉयलेट्स, कम्बल और अलाव जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने का आदेश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशु पांडेय और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिर्जापुर: मंत्री आशीष पटेल ने सड़क हादसे में घायलों की मदद कर दिखाई मानवीयता

    min ashish patel sadak hadsa
    min ashish patel sadak hadsa
    • मिर्जापुर में बाइक और लकड़हारे की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
    • प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने अपनी गाड़ी रुकवाकर तुरंत घायलों की मदद की।
    • मंत्री और उनके कार्यकर्ताओं ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया।
    • दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, और अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री के साथ राहत कार्य में मदद की।
    • मंत्री की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई को जनता ने सराहा।

    मिर्जापुर/लखनऊ, 25 नवंबर 2024: सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे मिर्जापुर के बरकछा कला मेन रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक बाइक सवार, उसका साथी और पैदल चल रहे एक लकड़हारे के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल ने मानवीयता का परिचय देते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की सहायता की।

    मंत्री की त्वरित प्रतिक्रिया

    घटना के समय मंत्री आशीष पटेल लोवर खजुरी स्थित “द विन्ध ग्रैंड पैलेस मैरिज लॉन” में एक वैवाहिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। रास्ते में हादसे को देखकर मंत्री ने बिना समय गंवाए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अपनी टीम और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत तीनों घायलों को पास के मंडलीय अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंत्री ने अपने वाहन काफिले में से एक गाड़ी को रोका और उसे घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए इस्तेमाल किया। साथ ही, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर घायलों के इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की। मंत्री ने इस दौरान घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

    मंत्री के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं का सहयोग

    इस घटना के समय मंत्री के साथ मौजूद उनके कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी घायलों की मदद में पूरा सहयोग किया। दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, उदय पटेल, अशोक पटेल, हर्षित पटेल, हेमंत बिंद, संजय उपाध्याय और राहुल ओझा सहित कई अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। इन सभी ने घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने और उनकी देखरेख में सक्रिय भूमिका निभाई। घटना के बाद मंत्री आशीष पटेल की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय जनता ने सराहना की। उन्होंने मंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मानवीय गुण ही उन्हें एक जिम्मेदार और लोकप्रिया नेता बनाते हैं। मंत्री की इस पहल से घायलों को समय पर इलाज मिल सका, जिससे उनकी जान बच पाई।

    हादसे से जुड़ी मुख्य बातें

    1. घटना का समय और स्थान: हादसा मिर्जापुर के बरकछा कला मेन रोड पर शाम करीब 4:30 बजे हुआ।
    2. हादसे में शामिल लोग: एक बाइक सवार, उसका साथी और पैदल चल रहे लकड़हारे की टक्कर हुई।
    3. मंत्री की भूमिका: आशीष पटेल ने तुरंत गाड़ी रुकवाकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
    4. कार्यकर्ताओं का सहयोग: मंत्री के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।
    5. स्थानीय प्रशंसा: मंत्री की त्वरित और मानवीय कार्रवाई की जनता ने खुलकर प्रशंसा की।

    यह घटना दर्शाती है कि जिम्मेदार नेता संकट के समय केवल दिशा निर्देश नहीं देते, बल्कि स्वयं भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। मंत्री आशीष पटेल की इस मानवीयता और संवेदनशीलता ने न केवल तीन लोगों की जान बचाई, बल्कि यह भी दिखाया कि जनता की सेवा ही एक नेता का पहला कर्तव्य है।

    यूपी के गांवों में अमृत सरोवरों पर मनाया जाएगा संविधान दिवस, यहाँ जानें क्या है पूरी योजना

    samvidhan diwas
    samvidhan diwas
    • अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष आयोजन करने के दिये गये निर्देश
    • अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान की प्रस्तावना का होगा पाठ

    लखनऊ, 25 नवम्बर 2024: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने पर 26 नवंबर 2024 को प्रदेश की ग्राम पंचायतों में बने अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। संविधान दिवस के अवसर पर गांवों में बने अमृत सरोवर स्थलों पर पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद कर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया जाएगा। ग्राम्य विकास विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त जनपदों को संविधान दिवस मनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। मुख्यालय से जारी पत्र में सभी जनपदों से कहा गया कि संविधान दिवस के उपलक्ष्य पर समस्त अमृत सरोवर स्थलों पर 26 नवंबर 2024 को सुबह 11 बजे जनभागीदारी कराते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया जाए। पत्र में कहा गया कि अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूहों, सरकारी अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय समुदायों को शामिल किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

    उल्लेखनीय है कि संविधान दिवस 26 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन को हम हर साल संविधान दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन हम संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाते हैं। संविधान दिवस एक राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाले पर्व है, भारत का संविधान भारत के लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष और समतावादी ढांचे को परिभाषित करने वाला आधारभूत दस्तावेज है। प्रत्येक पृष्ठभूमि के लोगों तक इस आवश्यक ज्ञान की पहुँच हो, इसलिए विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में निर्मित किये गये अमृत सरोवर स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये गये हैं। आयुक्त ग्राम्य विकास विभाग जी एस प्रियदर्शी द्वारा अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूहों सरकारी अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता कराते हुए संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराने के निर्देश निर्गत किये गये हैं।

    जन समस्याओं के समाधान हेतु तय की जाए जवाबदेही- केशव प्रसाद मौर्य

    truenewsup janta darshan kpm
    truenewsup janta darshan kpm
    • उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया जनता दर्शन कार्यक्रम
    • डिप्टी सीएम ने कहा- हर व्यक्ति की हर समस्या का हर सम्भव किया जायेगा निदान

    लखनऊ, 25 नवम्बर 2024: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने कैम्प कार्यालय 7- कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन में आये फरियादियों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का हर सम्भव निदान किया जायेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का त्वरित व संतुष्टिपरक समाधान किया जाय। निर्देश दिए कि समस्याओं का सम्पूर्ण समाधान किया जाय और समस्याओं के समाधान हेतु सम्बन्धित की जवाबदेही तय होनी चाहिये। निर्देश दिए कि जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जों के मामलों को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ हल किया जाए और जहां जरूरत हो‌, कठोर कार्यवाही की जाए।

    उन्होने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े और बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने महिलाओं, दिव्यांग जनो, बुजुर्गों आदि की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित गति से निदान करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जनता दर्शन में भूमि विवाद, दुर्घटनाओं से संबंधित, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, भूमि पर कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों ने रखी। उप मुख्यमंत्री फरियादियों के पास खुद चलकर गये और एक- एक व्यक्ति की समस्या को उनसे सीधे संवाद करते हुए सुना। जनता दर्शन मे लगभग 2 दर्जन से अधिक ज़िलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समस्याओं के निस्तारण के बावत कई जिलों के जिला अधिकारियो, वरिष्ठ अधिकारियों व शासन के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए यथोचित दिशा निर्देश दिए। जमीन सम्बन्धी अधिकांश प्रकरणों में उन्होंने सम्बन्धित जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजा जाय और सार्थक समाधान कराया जाय।

    बिग बॉस 18: हिना खान की एंट्री से मचा धमाल, कंटेस्टेंट्स ने एक-दूसरे के खिलाफ उगले तीखे बयान।

    ‘बिग बॉस 18’ वीकेंड का वार के एक और धमाकेदार एपिसोड में दबंग होस्ट सलमान खान इस बार हिना खान के साथ स्टेज पर नजर आए। एक्ट्रेस की जोरदार एंट्री देख बॉलीवुड के भाईजान उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए, जिसके बाद बिना भी इमोशनल होती दिखाई दीं। वह शो में रजत दलाल से जुड़े मुद्दे पर बात करते हैं, विवियन डीसेना के बारे में उनकी धमकी भरी टिप्पणियों को बताते हैं कि घर के बाहर क्या हो सकता है। लेकिन इतना ही नहीं, वह शिल्पा शिरोडकर से करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना की दोस्ती के बारे में भी बात करते दिखाई देते हैं।

    हिना खान ने शिल्पा को दी ये सलाह

    सलमान खान उनकी दोस्ती के बारे में बात करते हुए उनसे पूछते हैं, ‘आपके अनुसार, आपका नंबर 1 और 2 कौन है?’ हालांकि, शिल्पा इसका जवाब नहीं दे पाती हैं। वहीं हिना खान के घर में एंट्री करते ही कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे के खिलाफ बोलने लगते हैं। हिना ने शिल्पा से एक पक्ष चुनने और दो नावों पर सवार न होने को कहा, उन्हें अपने करीबी दोस्त करणवीर को नामांकित करने के लिए बुलाया और साफ किया कि कारण के बारे में अभी तक लोगों को अच्छे से नहीं पता है।

    • सदस्यों ने रजत और अविनाश को बताया ‘सड़ा हुआ सेब’

    जब हिना खान घर के सदस्यों को टीमों में बांटती हैं और सभी को प्रत्येक समूह से एक सड़ा हुआ सेब चुनने के लिए कहती हैं तो ज्यादातर लोग अविनाश, रजत और करण को घर का ‘सड़ा हुआ सेब’ कहते हैं।

    • हिना खान ने सच्चाई का किया पर्दाफाश

    प्रतियोगियों को आईना दिखाने के लिए, ओजी शेर खान के नाम से मशहूर हिना खान उनसे मिलने के लिए बिग बॉस के घर में एंट्री करती हैं। वह दर्शकों को असली और नकली लगने वाली चीजों के बारे में सबको जानकारी देती है।

    • सलमान ने हिना खान को कहा फाइटर

    बिग बॉस ने हिना खान के बिग बॉस के सफर का थ्रोबैक वीडियो दिखाया, जिसके बाद वह सलमान से मिलते ही भावुक हो गईं। उन्होंने अपनी सेहत के बारे में अपडेट शेयर किया और खान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही कैंसर को हरा देंगी।

    • घरवालों का करणवीर पर फूटा गुस्सा

    ईर्ष्या के एक नए टास्क में घरवालों ने उन कंटेस्टेंट्स को बुलाया जो उनसे ईर्ष्या करते हैं और उनमें से ज्यादातर ने करणवीर मेहरा का नाम लिया।