Home Blog Page 1161

रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 11 जनवरी को होगा, जन्मभूमि परिसर में भव्य तैयारियां जारी

ram lala
ram lala
  • रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 11 जनवरी 2025 को पौष शुक्ल द्वादशी पर होगा।
  • भक्तों ने अब तक 940 किलो चांदी भेंट की, जिसकी 90-98% शुद्धता पाई गई।
  • प्रशिक्षित वैदिक पुजारियों को रामलला की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है।
  • 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अपोलो हॉस्पिटल का निर्माण होगा।
  • सभी 18 मंदिरों की आरती का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर किया जाएगा।

अयोध्या/लखनऊ, 26 नवम्बर 2024: श्री राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव इस बार 11 जनवरी 2025 को पौष शुक्ल द्वादशी के पावन अवसर पर आयोजित किया जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक के बाद महासचिव चंपत राय ने इस आयोजन की जानकारी दी। यह आयोजन पिछले वर्ष 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के क्रम को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है।

महत्वपूर्ण निर्णय और तैयारियां

रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन के लिए 5 दिनों की योजना भी बनाई जा सकती है। महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर की साज-सज्जा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

भक्तों की भेंट और वैदिक पुजारी चयन

रामलला के प्रति भक्तों की आस्था का यह आलम है कि अब तक 940 किलो चांदी भेंट की जा चुकी है। रैंडम सैंपल परीक्षण में इसकी शुद्धता 90-98% पाई गई है। इसके अलावा, रामलला की सेवा के लिए प्रशिक्षित वैदिक पुजारियों का चयन हो चुका है। ये पुजारी 18 अलग-अलग मंदिरों में बारी-बारी से सेवा देंगे।

स्वास्थ्य सुविधाएं और आधुनिक निर्माण कार्य

श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में अत्याधुनिक अपोलो हॉस्पिटल का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं, जन्मभूमि पथ पर 600 मीटर लंबी और 9 मीटर चौड़ी कैनोपी बनाई जाएगी, जिसका निर्माण एलएनटी और सीपीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है।

प्रेक्षा गृह और सीधा प्रसारण

महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यूसुफ आरा मशीन के पास 70 एकड़ भूमि पर 500 लोगों की क्षमता वाला प्रेक्षा गृह और विश्राम गृह बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी 18 मंदिरों की आरती का सीधा प्रसारण दूरदर्शन पर दिखाने के लिए भी समझौता हो चुका है।

बैठक में लिए गए निर्णय

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता महंत नृत्य गोपाल दास ने की। बैठक में मंदिर निर्माण के अंतिम चरण और भव्य साज-सज्जा पर गहन चर्चा की गई। लगभग 5 घंटे चली इस बैठक में राम जन्मभूमि परिसर को दिव्य और भव्य स्वरूप देने की योजनाएं तैयार की गईं।

Winter Care Tips: ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए अपनी सेहत का ख्याल रखें, जानें सर्दी से बचने के आसान उपाय

सर्दी दस्तक दे चुकी है लेकिन कुछ लोग फैशन के चलते है गर्म कपड़े पहनने से अभी भी बच रहे हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आप जल्द ही बीमार पड़ सकते है। सर्दियों में मस्ती भरे दिन तो जरुर होते हैंन लेकिन साथ में कई बीमारियां भी लेकर आते हैं। ठंड के मौसम में सर्दी और फ्लू आपको परेशान कर सकता है। अगर आप भी इस मौसम में गर्म कपड़े नहीं पहन रहे तो सर्द हवाओं के चलते आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाएगी। इसलिए कुछ बातों का ध्यान रखकर अपनी सेहता का ध्यान रखें।

सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियां

सामान्य सर्दी

इस मौसम में खांसी और जुकाम जैसी समस्या बहुज जल्द घेर लेती है। वैसे तो सामान्य रुप से होने वाली सर्दी ज्यादा परेशान तो नहीं करती लेकिन यह कई दिन चलती है। जिस वजह से आपको काफी तकलीफ हो सकती है। जैसे कि नाक से पानी  बहना, गले में दर्द, तेज सिरदर्द और बलगम जमना होना। यह सब समस्याएं परेशान करती है।

फ्लू

ठंड के मौसम में फ्लू की बीमारी सबसे ज्यादा फैलती है। इस कारण आपके नाक, मुंह, गले और फेफड़ों को प्रभावित करता है। फ्लू के दौरान बुखार भी आ जाता है, जिस ठीक होने में 4-5 दिन लग जाते हैं। हालांकि, खांसी और गले का दर्द भी काफी परेशान करता है।

ड्राई स्किन

सर्दियों को दौरान ड्राई स्किन होना आम बात है। ठंड में गर्म पानी से नहाने और धूप में बैठे रहने से स्किन ड्राई होने लगती है। कई बार तो स्किन में रैशेज होने लगते है। वहीं, यूवी किरणें हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

सर्दी में खुद का बचाव कैसे करें

  • ठंड के मौसम में साफ-सफाई का ध्यान रखना काफी जरुरी है। इस दौरान  बैक्टीरियल इंफेक्शन ज्यादा फैलता है।
  • जितना आराम करेंगे उतना बेस्ट है। इसके साथ ही लिक्विड चीजों का सेवन ज्यादा करें।
  • अगर आपके आसपास जिन लोगों को जुकाम हो रखा है, उन सभी से दूरी बनाकर रखें। उनकी चीजों का यूज न करें।
  • प्रतिदिन एक्सरसाइज करें।
  • जब आपको लगे आप ज्यादा ही बीमार हैं, तो डॉक्टर को दिखाएं।
  • गर्म पानी पिएं।
  • जितना भी ताजे फल और हरी सब्जियों का सेवन करेंगे उतना ही अच्छा है।
  • गर्म कपड़े पहनें और खुद को ठंड से बचाकर रखें।
  • ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए स्किन को अच्छे से माइश्चराइज करें।

IRCTC Tour Packages: IRCTC ने कपल्स के लिए ‘अद्भुत अंडमान’ टूर पैकेज पेश किया, पत्नी को खुश करने का बेहतरीन मौका!

हनीमून पर जाना हो या फिर कपल को वेकेशन के लिए प्लान बनाना हो। अक्सर हम किसी अच्छी और अनोखी जगह पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन कई कपल्स ऐसे होते हैं, जो बजट के कारण फॉरेन ट्रिप प्लान नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वह आसपास की कोई ठीक-ठाक जगह पर जाते हैं। अगर आप भी बजट की वजह से फॉरेन ट्रिप प्लान नहीं कर पा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि IRCTC कपल्स के लिए एक बेहद शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के आगे मालदीव भी फेल हो जाएगा। यहां का हसीन नजारा यकीनन आपको बहुत पसंद आएगा और आपकी पार्टनर भी फॉरेन-वॉरेन भूल जाएगी।

पैकेज का नाम

अगर आप भी अंडमान-निकोबार की हसीन वादियों में पार्टनर संग घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक बेहतरीन हवाई पैकेज है। इस टूर पैकेज का नाम ‘अद्भुत अंडमान’ है। इस यात्रा के दौरान पर्यटकों को लखनऊ से कोलकाता होते हुए हवाई जहाज से अंडमान-निकोबार लेकर जाया जाएगा।

कब शुरू होगा पैकेज

IRCTC अक्सर देश के अलग-अलग पर्यटकों स्थलों के अलावा धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च करता है। इस बीच IRCTC कपल्स के लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज में यात्रियों को लखनऊ से अंडमान तक जाने के लिए हवाई सफर कराया जाएगा। यह पैकेज 7 दिन और 6 रात का है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

आपको बता दें कि इस टूर पैकेज में यात्रियों के लिए लखनऊ से पोर्ट ब्लेयर तक आने-जाने की व्यवस्था फ्लाइट से की गई है। इसके साथ ही इस पैकेज में रुकने-खाने के लिए 3 स्टार होटल का इंतजाम किया गया है। यात्रा के दौरान पर्यटकों को पोर्ट ब्लेयर हैवलॉक और नील द्वीप में होटल स्टे के साथ ही पोर्ट ब्लेयर में सेल्युलर जेल, कोर्बिन कोव बीच और रॉस द्वीप हैवलॉक में बोटिंग से हैवलॉक द्वीप दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही नील द्वीप में लखमनपुर समुद्र तट, समुद्र के किनारे कई रंगीन मछलियां और प्राकृतिक पुल जैसी जगहें दिखाई जाएंगी। यहां पर आप सैर करने के अलावा ग्लास बॉटम नाव की सवारी के साथ स्नॉर्कलिंग भी कर सकते हैं।

किराया

टूर पैकेज के लिए प्रति व्यक्ति के रहने का पैकेज 71,900 रुपए देना पड़ेगा। वहीं दो लोगों के एक साथ ठहरने पर आपको 58,600 रुपए कीमत चुकानी पड़ेगी। इसके साथ ही 3 व्यक्तियों के साथ रुकने पर 58,200 रुपए प्रति व्यक्ति किराया देना होगा। वहीं पेरेंट्स के साथ ठहरने पर बेड के साथ बच्चों का पैकेज किराया 53,500 है। वहीं बिना बेड के आपको किराया 50,100 रुपए है।

ऐसे करें बुकिंग

आईआरसीटीसी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इस पैकेज की बुकिंग “पहले आओ-पहले पाओ” जैसी है। यात्रा की बुकिंग लखनऊ स्थित IRCTC कार्यालय और IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट irctctourism.com पर भी जाकर कर सकते हैं।

प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बीच स्कूल खुलेंगे या नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने इस पर क्या कहा, जानें

दिल्ली-एनसीआर में गंभीर श्रेणी में पहुंचे प्रदूषण को लेकर आज फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमारा सुझाव है कि अगले दो दिनों का AQI लेवल देखा जाए। परसों आंकड़े लाइए फिर हम देखेंगे कि पिछले दो दिनों में क्या रुझान रहा है? इसके बाद शैक्षिक संस्थानों को खोले जाने से संबंधित मामले पर फैसला लेंगे।

28 नवंबर को है अगली सुनवाई

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट कमेटी को कहा कि वह शीघ्र तय करें कि स्कूल खुलेंगे या नहीं। कोर्ट अगली सुनवाई में तय करेगा कि GRAP-4 के प्रावधानों में ढील दी जाएगी या नहीं। अगली सुनवाई गुरूवार 28 नवंबर को होगी।

दिल्ली पुलिस पर तल्ख हुआ सुप्रीम कोर्ट

इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा कि सिर्फ 23 जगहों पर ही चेक पोस्ट क्यों लगाए गए? हम CAQM आयोग को धारा-14 के तहत दिल्ली के पुलिस आयुक्त पर मुकदमा चलाने का निर्देश देंगे। कोर्ट ने कहा कि हम CAQM को सभी एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने, जवाब लेने और उन पर मुकदमा चलाने का निर्देश देंगे।

GRAP- 4 के दिशानिर्देशों का पालन ठीक से नहीं हुआ

कोर्ट ने कहा कि दिल्ली सरकार ने 18 से 23 नवंबर के बीच GRAP- 4 के दिशानिर्देशों का पालन ठीक से नहीं किया है। ट्रकों को दिल्ली आने से रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए।

बंद की गईं फिजिकल क्लासेज

ASG एश्वर्या भाटी ने कहा कि कल हम AQI के मुताबिक, GRAP 2 के स्टेज पर थे लेकिन आज अब तक AQI लगभग 324 है। एश्वर्या भाटी ने कोर्ट को बताया कि स्कूलों के लिए फिजिकल क्लासेज पर रोक जारी है। एनसीआर में गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर के लिए सभी फिजिकल क्लासेज बंद कर दी गई हैं।

पाकिस्तान की जेल में इमरान खान से मिले PTI नेता, विरोध प्रदर्शन को लेकर हुई अहम बातचीत

इस्लामाबाद/नई दिल्ली/लखनऊ: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं ने सोमवार को उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में उनसे मुलाकात की, जबकि पार्टी का काफिला इस्लामाबाद की ओर कूच कर रहा है। खान (72) पिछले साल से रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद हैं और उनकी पार्टी के अनुसार, उन पर 200 से अधिक मामले दर्ज हैं। उनमें से कुछ में खान को जमानत मिल गई है, कुछ में उन्हें दोषी ठहराया गया और कुछ अन्य पर सुनवाई जारी है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष गौहर अली खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में बंद पार्टी के संस्थापक इमरान खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद गौहर ने मीडिया से कहा, ‘‘हां, मैंने उनसे (खान से) मुलाकात की।’’

विरोध प्रदर्शन को लेकर हुई चर्चा

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार, गौहर ने खैबर पख्तूनख्वा के सूचना सलाहकार बैरिस्टर सैफ और पार्टी नेता अली मोहम्मद खान के साथ जेल में बंद पार्टी संस्थापक से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि मुलाकात का उद्देश्य इस्लामाबाद में विरोध प्रदर्शन से संबंधित नवीनतम घटनाक्रम से खान को अवगत कराना तथा इस मामले पर उनका मार्गदर्शन लेना था। मुलाकात के बाद एक बयान में गौहर ने कहा कि उनसे पार्टी की रणनीति के बारे में चर्चा की गई। राजधानी में विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पार्टी के नेता यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि खान कार्रवाई की रूपरेखा तैयार करने में पूरी तरह से शामिल हों। सूत्रों ने बताया कि यह कोई पूर्व निर्धारित मुलाकात नहीं थी, क्योंकि तय कार्यक्रम के अनुसार पार्टी के नेता हर मंगलवार को खान से मिलते हैं।

इस्लामाबाद की तरफ कूच कर रहे हैं PTI समर्थक

इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर और विपक्षी नेता उमर अयूब के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों के खिलाफ कूच के दौरान पंजाब में दाखिल होने पर कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। स्वाबी से रवाना होकर काफिला पंजाब क्षेत्र में आगे बढ़ा, लेकिन अटक ब्रिज, चाच इंटरचेंज और गाजी बरोथा नहर के पास उन्हें पुलिस प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जहां अधिकारियों ने खान की पार्टी के समर्थकों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

यह भी जानें

स्वाबी से रवाना होने से पहले भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने पार्टी सदस्यों से आगे बढ़ने का आग्रह करते हुए कहा, ‘‘हमें आगे बढ़ना चाहिए और खान की रिहाई तक पीछे नहीं हटना चाहिए।’’ बाद में, गाजी में एक संक्षिप्त पड़ाव पर, उन्होंने समर्थकों से कहा कि ‘‘तैयार रहें, क्योंकि हमें आगे और प्रतिरोध का सामना करना होगा।’’