Home Blog Page 1154

लड़कियों में समय से पहले शुरू हो रहे पीरियड्स, अर्ली प्यूबर्टी से बचने के लिए इन बातों का रखें खास ध्यान

आजकल कई केसेज देखने को मिल रहे है कि जिसमे बच्चियों को 8 से 10 साल की उम्र में ही पीरियड्स आ जा रहे हैं। इसके अलावा गर्ल्स के शरीर में दूसरे हार्मोनल चेंजस भी देखने को मिल रहे हैं। अभी उनका दिमाग इसके लिए अच्छे से विकसित नहीं हुआ है। दूसरी ओर, लड़के भी कई बार अर्ली प्यूबर्टी के शिकार हो रहे हैं। अगर आप भी बच्चों को उम्र से पहले बड़ा होने से बचाना चाहते है, तो उनके खाने-पीने से लेकर रोजाना की इन हरकतों का भी जरुर ध्यान रखें। क्योंकि शारीरिक और मानसिक विकास एक साथ होने की जरुरत है। ताकि बच्चे अपने शरीर और दिमाग के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठा सकें। छोटी बच्चियों को हाइजीन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। ऐसे में जल्दी पीरियड्स ना केवल उन्हें सोशली शर्मिंदा कर सकता है इसके अलावा कई सारे इंफेक्शन का कारण भी बन जाता है।

बच्चों को ना दें एनिमल फैट

एक शोध में पता चला है कि 3 साल से लेकर 7 साल के बच्चों को अगर एनिमल फैट ज्यादा खिलाते हैं, तो इससे बच्चों में हार्मोनल इंबैलेंस होने और जल्दी प्यूबर्टी आने का खतरा रहता है।

दूध की मात्रा पर ध्यान देना जरुरी

अपने बच्चों को कौन-सा दूध और कहां से खरीदकर पिला रहे हैं। इस बात का ध्यान जरुर रखें। बता दें कि, गाय-भैंस को दूध ज्यादा देने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए जाते हैं। अगर गर्ल्स ऐसा दूध पिएंगी तो शरीर में हार्मोनल गड़बड़ियां देखने को मिलेगी। ऐसे में अर्ली प्यूबर्टी की संभावना रहती है।

शुगर

खराब जीवनशैली के चलते कई सारी बीमारियों की जड़ शुगर है। यदि आपके बच्चे भी हद से ज्यादा मीठा खाते हैं तो उनके लिए इस आदत का कंट्रोल भी करें। इसके चक्कर में डायबिटीज और मोटापे को न्योता तो मिलता है, बल्कि इससे बच्चों में जल्द ही हार्मोनल बदलाव देखने को मिलने लगते है।

जंकफूड खाने से बचें

जितना हो सके जंकफूड के सेवन से दूर रहे। बच्चों को इनसे दूर रखें या फिर कम ही दें। जिससे लड़कियां मोटापे और बीमारियों के साथ ही अर्ली प्यूबर्टी से बचे रहें।

खेल कूद की कमी

आजकल के बच्चों का ध्यान खेल-कूद पर बिल्कुल नहीं रहता है। इसलिए जरुरी है कि आप बच्चों को रोजाना कम से कम 45 से 60 मिनट तक खेलने दें। ऐसा करने से ना केवल बच्चे फिट रहेंगे उनमें अर्ली प्यूबर्टी के लक्षण भी नहीं दिखेंगे।

स्क्रीन क्वालिटी पर ध्यान

दरअसल, बच्चे मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया पर क्या देख रहें, इस बात का भी ध्यान रखना काफी जरुरी है। ऐसे कंटेंट जो बच्चों से जुड़े नहीं हो और एडल्ट कंटेंट हैं, तो उन्हें देखने से भी बच्चों की पिट्यूटरी ग्लैड से ऐसे हार्मोंस निकलने लगते हैं, जो शरीर में अर्ली प्यूबर्टी लेकर आते हैं। अपने बच्चों का फोकस नॉलेज कंटेट और बच्चों वाले कंटेंट पर भी फोकस करवाएं।

सुनिए…सुनिए…सुनिए, वंदे भारत से भी तेज दौड़ने वाली ट्रेन आ रही है, क्या आप उसका नाम जानना चाहेंगे?

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संसद को बताया कि इंटीग्रल कोच फैक्टरी, चेन्नई में बीईएमएल के साथ मिलकर हाई-स्पीड ट्रेन सेट का डिजाइन बनाया जा रहा है। इस हाई स्पीड ट्रेन की स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। यह ट्रेन वंदे भारत से भी तेज दौड़ेगी। रेल मंत्री ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित उत्तर में कहा कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत वंदे भारत ट्रेनों की कामयाबी के बाद भारतीय रेलवे ने अब हाई-स्पीड ट्रेन सेट का डिजाइन बनाना शुरू कर दिया है।

280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रेन

आपको बता दें कि वंदे भारत एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है, जिसे साल 2019 में लॉन्च किया गया था। वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा है। अब हाई स्पीड की ट्रेन दौड़ेगी जिसकी रफ्तार 280 किलोमीटर प्रति घंटा है। रेल मंत्री ने बताया कि निर्माण लागत लगभग 28 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत अब तक 336 किलोमीटर पियर फाउंडेशन, 331 किलोमीटर पियर निर्माण, 260 किलोमीटर गर्डर कास्टिंग और 225 किलोमीटर गर्डर लॉन्चिंग पूरी हो चुकी है।

वंदे भारत की स्पीड को लेकर उठ रहे सवाल

वहीं, एक आरटीआई के जवाब में रेलवे मंत्रालय ने कहा कि साल 2020-21 में वंदे भारत ट्रेन की औसत गति 84.48 किमी प्रति घंटा थी। लेकिन साल 2023-24 में इसी वंदे भारत ट्रेन की औसत गति 76.25 किमी प्रति घंटा पर आ गई है। इसको लेकर रेलवे एक अधिकारी ने बताया कि वंदे भारत ही नहीं बल्कि देश में चलने वाली कई ट्रेनों के स्पीड में उन स्थानों पर कमी आई है, जहां बड़े पैमाने पर बुनियादी कार्य चल रहा है

Syed Modi International Super 300: पीवी सिंधु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीता मुकाबला, खुशी के मौके पर कही ये बात

सैयद मोदी इंटरनेशनल सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पीवी सिंधु ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले दौर का मैच जीतकर दूसरे दौर में जगह बना ली है। सिंधु ने उभरती हुई शटलर अनमोल खरब को 21-17, 21-15 से मात दी और उन्हें मैच में कोई मौका नहीं दिया। अब दो साल बाद टूर्नामेंट में वापसी कर ही सिंधु का सामना हमवतन इरा शर्मा से होगा जिन्होंने दीपशिखा सिंह को शुरुआती मैच में 21-13, 21-19 से हराया। वहीं पुरुष वर्ग में लक्ष्य सेन भी अपना मुकाबला जीतने में सफल रहे हैं।

जीत के बाद गदगद हुईं पीवी सिंधु

पीवी सिंधु ने जीत के बाद कहा कि मैं दो साल बाद यहां वापसी करके खुश हूं। मैं चोट के कारण पिछले साल नहीं खेल सकी थी लेकिन फिर से घरेलू सरजमीं पर खेलना अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार अनमोल के खिलाफ खेल रही थी और उसने अच्छा खेल दिखाया। हम दोनों साथ में एशियाई टीम चैम्पियनशिप में खेल चुके हैं इसलिए मुझे भरोसा था। यह मेरा पहला मैच था और मैंने कुछ गलतियां कीं लेकिन मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं।

लक्ष्य सेन ने जीता मुकाबला

विश्व चैम्पियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने मलेशिया के क्वालीफायर शोलेह ऐदिल को 21-12, 21-12 से मात दी। लक्ष्य का सामना रवि और इस्राइल के दानिल डुबोवेंको के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। मैच के बाद लक्ष्य ने कहा कि घरेलू दर्शकों के सामने खेलना हमेशा अच्छा होता है। मैं यहां पहले भी खेल चुका हूं लेकिन इस समय मेरा ध्यान अगले मैच पर लगा है। मेरा लक्ष्य बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट और विश्व चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने का है।

महिला एकल में दूसरी वरीय मालविका बंसोड, पांचवीं वरीय अनुपमा उपाध्याय, ईशारानी बरूआ, देविका सिहाग, उन्नति हुड्डा, तस्नीम मीर और श्रियांशी वालिशेट्टी भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहीं। मालविका ने विक्टोरिया दबाक्सिंका को 21-16, 21-7 से जबकि अनुपमा ने अजरबेजान की केशा फातिमा अजाहरा को 19-21, 22-20, 21-15 से पराजित किया। वहीं उन्नति ने थाईलैंड की थामोनवान निथिटिकराई को 21-12, 21-16 से हराया।

22 सालों तक प्रतिबंधित रही अनुराग कश्यप की सबसे विवादित फिल्म अब होगी रिलीज

अनुराग कश्यप को उनकी फिल्मों के विषय और अपने बेबाक स्वभाव के कारण बॉलीवुड के एक विवादास्पद निर्देशक के रूप में देखा जाता है। उन्होंने हमें ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘नो स्मोकिंग’, ‘देव डी’, ‘गुलाल’, ‘मनमर्जियां’ और ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ जैसी कई बेहतरीन फिल्में दीं। हालाँकि, उनकी निर्देशित पहली फिल्म 22 साल पहले मुसीबत में पड़ गई थी और आज तक रिलीज़ नहीं हो पाई है। अब इसकी रिलीज डेट के बादल छंटते नजर आ रहे हैं. के के मेनन, आदित्य श्रीवास्तव, विजय मौर्य, जॉय फर्नांडिस और तेजस्विनी कोल्हापुरे अभिनीत यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी।

यह फिल्म 22 साल बाद रिलीज होगी

‘पांच’ काफी हद तक 1976-77 में पुणे में जोशी-अभ्यंकर की सिलसिलेवार हत्याओं से प्रेरित है। उस दौरान फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चली थी और सीबीएफसी ने फिल्म से कई सीन हटाने को कहा था. बोर्ड ने हिंसा के दृश्यों और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के चित्रण पर आपत्ति जताई थी। अनुराग ने काफी मेहनत की, लेकिन फिल्म की रिलीज को मंजूरी नहीं मिल पाई। सिनेमाघरों के अलावा फिल्म को डिजिटली भी रिलीज करने की इजाजत नहीं दी गई।

कई फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई गई फिल्म

लेकिन पिछले सालों में यह फिल्म कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई गई। इसे देखने वालों से इसे काफी सराहना मिली। एक तरफ जहां यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो सकी, वहीं कई साइट्स पर इसके पायरेटेड वर्जन उपलब्ध हैं। अब 22 साल बाद इस फिल्म को आधिकारिक रिलीज मिलने जा रही है। निर्माता टीटू शर्मा ने इसकी रिलीज के बारे में खुलकर बात की।

ब्लैक फ्राइडे को भी लंबे समय तक नहीं मिली थी रिलीज डेट

प्रोड्यूसर टीटू शर्मा ने कहा, “‘पांच’ निश्चित रूप से अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मैं इसे अगले 6 महीनों में रिलीज करने की योजना बना रहा हूं। फिल्म के नकारात्मक पहलुओं को बहाल किया जा रहा है। जैसे ही वे तैयार होंगे, हम फिल्म रिलीज करेंगे।” गौरतलब है कि सिर्फ ‘पांच’ ही नहीं, अनुराग कश्यप की दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘ब्लैक फ्राइडे’ को भी लंबे समय तक रिलीज डेट नहीं मिली थी। आखिरकार इसे साल 2007 में रिलीज़ किया गया।

वेस्टइंडीज टीम का भारत दौरे के लिए ऐलान, सन्यास के बाद इस खिलाड़ी की ODI में पहली बार वापसी

India Women vs West Indies Women: वेस्टइंडीज महिला टीम को भारत का दौरा करना है, जहां उसे भारतीय महिला टीम के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ये दौरा दिसंबर में होगा। अब इसी के लिए वेस्टइंडीज की महिला टीम के स्क्वाड का ऐलान किया गया है। इसके लिए कप्तानी की जिम्मेदारी हेले मैथ्यूज को मिली है। वहीं उपकप्तान शेमाइन कैंपबेल को बनाया गया है। स्क्वाड में 33 साल की अनुभवी ऑलराउंडर स्टैफनी टेलर को जगह नहीं मिली है। वह चोट से उबर रही हैं। वहीं संन्यास के बाद डिएंड्रा डॉटिन वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

संन्यास के बाद पहली बार ODI में खेलेंगी डिएंड्रा

वेस्टइंडीज की स्टार डिएंड्रा डॉटिन ने साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने संन्यास से वापसी करते हुए वेस्टइंडीज के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेला। अब उनका नाम भारत के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की स्क्वाड में शामिल है। संन्यास के बाद अब उनकी पहली बार ODI स्क्वाड में वापसी हुई है। उन्होंने मार्च 2022 में आखिरी वनडे मैच खेला था। उनकी गिनती वेस्टइंडीज के बेहतरीन प्लेयर्स में होती है। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 143 वनडे मैचों में 3727 रन और 132 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 2817 रन बनाए हैं। उनके अलावा तेज गेंदबाज शबिका गजनबी और विकेटकीपर-बल्लेबाज राशदा विलियम्स भी वनडे और टी20 दोनों टीमें में वापस आ गई हैं।

कोच शेन डिट्ज ने कही बड़ी बात

वेस्टइंडीज के कोच शेन डिट्ज ने कहा कि हम टी20 विश्व कप में हासिल की गई अच्छी लय को इस सीरीज में बरकरार रखना चाहते हैं। हमें अभी लंबा रास्ता तय करना है। इसके लिए हमें लगातार अच्छा करत रहने की जरूरत है और यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के खिलाफ छह मैच खेलने का अच्छा अवसर है। हम आगे बढ़ने के लिए और अधिक लड़कियों को फ्रेंचाइजी क्रिकेट से जोड़ना चाहते हैं और भारत की ओर देखना चाहते हैं। ​

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज की वनडे और टी20 टीम

हेले मैथ्यूज (कप्तान), शेमाइन कैंपबेल (उप-कप्तान), आलिया अल्लेने, शमिलिया कॉनेल, नेरिसा क्राफ्टन, डिएंड्रा डॉटिन, अफी फ्लेचर, शबिका गजनबी, चिनेले हेनरी, जैदा जेम्स, कियाना जोसेफ, मैंडी मंगरू, अश्मिनी मुनिसर, करिश्मा रामहरैक, राशदा विलियम्स

भारत महिला टीम और वेस्टइंडीज महिला टीम के बीच वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल: 

पहला टी20 मैच – 15 दिसंबर, नवी मुंबई

दूसरा टी20 मैच – 17 दिसंबर, नवी मुंबई

तीसरा टी20 मैच – 19 दिसंबर, नवी मुंबई

पहला वनडे – 22 दिसंबर, बड़ौदा

दूसरा वनडे – 24 दिसंबर, बड़ौदा

तीसरा वनडे – 27 दिसंबर, बड़ौदा