Home Blog Page 1073

Health Tips: किचन में मौजूद यह मसाला सिगरेट की लत से छुटकारा दिला सकता है, जानें इसका इस्तेमाल कैसे करें।

हमारे शरीर के लिए स्मोकिंग यानी धूम्रपान की आदत काफी खतरनाक होती है। यह आदत कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के जोखिम को बढ़ाती है। वहीं कुछ लोगों को स्मोकिंग की लत इतनी ज्यादा लग जाती है कि वह एक दिन में ढेरों सिगरेट पी जाते हैं। जबकि बीड़ी या सिगरेट के डिब्बे पर लंबी-चौड़ी वॉर्निंग लिखी होती है। कुछ लोग इस बुरी लत से निजात पाना चाहते हैं, लेकिन इससे पीछा छुड़ाना काफी मुश्किल होता है।

वैसे तो इस लत को छोड़ने के लिए आप कई ट्रीटमेंट्स ले सकते हैं। लेकिन इस लत से छुटकारा पाने के लिए शुरूआती फेज में आप रसोई में रखा एक मसाला भी इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, हम यहां पर काली मिर्च की बात कर रहे हैं। काली मिर्च में एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह निकोटिन की क्रेविंग को कम करने में आपकी सहायता कर सकती है। जिससे आप स्मोकिंग की लत को छोड़ सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप काली मिर्च का किस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

काली मिर्च का ऐसे करें इस्तेमाल

स्मोकिंग की लत को कम करने के लिए आप काली मिर्च के एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑयल एक अच्छा डिटॉक्सिफाइंग एजेंट होता है। यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर करता है। साथ ही यह निकोटिन की क्रेविंग को भी कम करता है। आप चाहें तो इसके लिए डिफ्यूजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप घर और ऑफिस में एक डिफ्यूजर रख सकते हैं। इसमें काली मिर्च एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंद मिक्स कर दें। बता दें कि इस ऑयल की खुशबू को सूंघने से सिगरेट की तलब कम होगी। आप सीधे तौर पर भी काली मिर्च एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे अपनी नाक में डाल सकते हैं।

इन तरीकों से करें काली मिर्च का इस्तेमाल

बता दें कि काली मिर्च एसेंशियल ऑयल को सूंघने के अलावा आप इस्तेमाल का अन्य तरीका भी अपना सकते हैं। यह तरीके भी काफी इफेक्टिव हैं। इसके लिए सूती कपड़ा लें और अब इस कपड़े को तवे पर रखकर हल्का सा गर्म कर लें। जब कपड़े में हल्की सी गर्माहट आ जाए, तो इस कपड़े पर काली मिर्च के तेल की कुछ बूंदे डालें। अब इस कपड़े से छाती की सिकाई करें। ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगी।

इसके साथ ही आप डाइट में अलग-अलग तरह से काली मिर्च शामिल कर सकते हैं। आप इसको जूस, सलाद, स्मूदीज और लेमन टी में भी एड कर सकते हैं। इससे सिगरेट की लत कम होने लगेगी। वहीं आप गर्म पानी में भी काली मिर्च एसेंशियल ऑयल डालकर उसकी भांप भी ले सकते हैं। यह तरीका भी काफी इफेक्टिव है। लेकिन इसका पहली बार में इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना न भूलें।

10 साल से 239 यात्रियों समेत लापता विमान की तलाश में अब अमेरिका शुरू करेगा नया तलाशी अभियान

कुआलालंपुर: करीब 10 साल से 239 साल से लापता हुए एक यात्री विमान का आज तक पता नहीं लगाया जा सका है। न तो विमान का कहीं मलबा मिला और न ही इसके यात्रियों के बारे में आज तक कुछ पता चल सका। यह हाल तब है, दुनिया में हाई टेक्नालॉजी का दौर चल रहा है। अमेरिका की एक कंपनी ने विमान का तलाशी अभियान चलाने का फैसला किया है। मलेशिया की सरकार ने विमान ‘एमएच370’ की तलाश फिर से शुरू करने के लिए अमेरिकी कंपनी के ‘नो फाइंड, नो फीस’ (विमान के बारे में पता नहीं चलने पर कोई शुल्क नहीं) प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है।

परिवहन मंत्री एंथनी लोके ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। ऐसा माना जाता है कि विमान एमएच370 करीब 10 साल पहले दक्षिणी हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। लोके ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने पिछले सप्ताह अपनी बैठक में टेक्सास की कंपनी ‘ओशन इनफिनिटी’ को समुद्र में 15,000 वर्ग किलोमीटर के नए स्थल पर खोज अभियान जारी रखने की अनुमति दे दी। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘ओशन इनफिनिटी द्वारा पहचाने गए प्रस्तावित नए खोज क्षेत्र, विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं के नवीनतम डेटा विश्लेषण पर आधारित हैं। कंपनी का प्रस्ताव विश्वसनीय है।’’

2014 में गायब हुआ था यात्री विमान

आठ मार्च, 2014 को उड़ान भरने के तुरंत बाद बोइंग 777 विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। इस विमान में 239 लोग सवार थे, जिनमें से अधिकतर चीनी नागरिक थे। इस विमान ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी।

रूस और यूक्रेन के बीच मिसाइलों की बौछार, कई लोगों की जान गई और सैकड़ों इमारतें तबाह हो गईं

कीवः रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध के 3 साल होने में अब केवल 2, 3 महीने का समय शेष रह गया है। इस दौरान युद्ध ने और अधिक भयावह रूप धारण कर लिया है। दोनों देश एक दूसरे के ऊपर इस वक्त ताबड़तोड़ हवाई हमले कर रहे हैं। रूस ने शुक्रवार को तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रूस ने यह हमला अपने परमाणु प्रमुख के बम ब्लास्ट में मारे जाने के बाद किया है। इस हमले के बाद रूस ने कहा कि यूक्रेन के हमले के जवाब में यह कार्रवाई की गई है। कीव में सूर्योदय से ठीक पहले कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनाई दी। इससे लोगों में दहशत फैल गई। मिसाइल हमले से तीन जिलों में नुकसान हुआ और आग लग गई। शहर के प्रशासन ने यह जानकारी दी ।

630 से अधिक इमारतों को पहुंचा नुकसान

प्रशासन ने कहा कि रूस के इस हमले में 630 आवासीय इमारतों, 16 चिकित्सा केंद्रों और 30 स्कूलों को नुकसान हुआ। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह हमला शुक्रवार को रोस्तोव सीमा क्षेत्र पर यूक्रेनी मिसाइल हमले के जवाब में किया गया। रूस के अनुसार, यूक्रेन ने हमले में अमेरिका में निर्मित छह ‘आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम” मिसाइलों और ब्रिटेन से मिलीं चार ‘स्टॉर्म शैडो एयर-लॉन्च’ मिसाइलों का इस्तेमाल किया। हालांकि उसने यूक्रेन के इस हमले से हुए नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।

क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर का ग्लैमरस अंदाज, स्टाइलिश लुक से फैंस का दिल मोह लिया।

क्रिसमस के त्योहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस त्योहार की उलटी गिनती भी शुू हो गई है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला इस त्योहार की सुगबुगाहट फिल्मी दुनिया में भी देखने को मिलने लगी है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस ने बीते रोज एक भव्य क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया। इस क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर समेत तमाम सितारों ने शिरकत की है। यहां करिश्मा कपूर का जलवा देखने को मिला। करिश्मा कपूर ने भी पार्टी में शानदार अंदाज में जलवा बिखेरा और फैन्स उनकी खूबसूरती को देखते ही रह गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की है। जिसमें करिश्मा कपूर ने फुल-लेंथ ड्रेस में जलवा बिखेरा। करिश्मा ने काली हील्स और हैंडबैग के साथ बैंगनी रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। ये क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें करिश्मा ने पपराज़ी के लिए शालीनता से रुकते हुए पोज भी दिए हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर आते ही फैन्स ने भी कमेंट्स की झड़ी लगा दी। एक फैन ने इस वीडियो के कमेंट्स में लिखा, ’90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस।’ एक अन्य ने लिखा, ‘वाह!!! बहुत अच्छा यार। बहुत अच्छा।’ दूसरे ने कहा, ‘हमारी पुरानी रानी के लिए सम्मान।’ एक उपयोगकर्ता ने टिप्पणी की, ‘बहुत सुंदर।’ एक प्रशंसक ने कहा, ‘क्या प्राकृतिक सुंदरता है।’ एक व्यक्ति ने प्रशंसा करते हुए कहा, ‘वह आज भी चुलबुली दिखती है।’

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की पार्टी में शामिल हुए ये सितारे

कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस की क्रिसमस पार्टी में करिश्मा कपूर के साथ ऋत्विक धनजानी, रोनित रॉय, सोनाली बेंद्रे, रेमो डिसूजा, अलवीरा खान अग्निहोत्री, अर्जुन बिजलानी, लिजेल डिसूजा, रवि दुबे, सरगुन मेहता, मंदिरा बेदी, मनीष पॉल, राहुल शेट्टी भी शामिल थे। , गीता कपूर समेत तमाम फिल्मी सितारों ने शिरकत की है। टेरेंस लुईस की क्रिसमस पार्टी में शामिल होने से पहले करिश्मा कपूर अपने भतीजे के वार्षिक दिवस में शामिल होने के लिए मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल गईं। सितारों से सजे इस कार्यक्रम में कई ए-लिस्ट हस्तियां एक साथ आईं, जो अपने नन्हे-मुन्नों का हौसला बढ़ाने के लिए वहां मौजूद थे। स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने वाले दयालु अभिभावकों में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान और गौरी खान, करीना कपूर और सैफ अली खान, शाहिद कपूर और अन्य शामिल थे।

उत्तरपूर्वी समुद्र तट पर फंसी रोहिंग्या शरणार्थियों की नौका, श्रीलंकाई नौसेना ने 25 बच्चों समेत 102 लोगों की जान बचाई

कोलंबो: श्रीलंका की नौसेना सैकड़ों रोहिंग्याओं के लिए उस वक्त भगवान बन गई, जब वह उत्तरपूर्वी तट के निकट समुद्र क्षेत्र में डूबने के कगार पर थे। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही श्रीलंका की सेना राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। नौसैनिकों ने उत्तरपूर्वी तट पर संकट में फंसे म्यामां के 25 बच्चों सहित 100 से अधिक रोहिंग्याओं को बचा लिया है। स्थानीय मछुआरों ने इन लोगों को बृहस्पतिवार को मुल्लईतिवु जिले के वेल्ला मुल्लीवैक्कल क्षेत्र में देखा था।

कयास लगाए जा रहे थे कि ये लोग ऑस्ट्रेलिया या इंडोनेशिया जा रहे हैं। मगर अचानक समुद्र तट पर उनकी नौका लहरों के बीच में फंस गई। नौसेना के प्रवक्ता ने इस पर कहा, ‘‘हमें अभी नहीं पता कि वे समुद्र में संकट में कैसे फंसे और वे कहां जा रहे थे।’’ नौसेना के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘वे मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एक नाव पर सवार थे।

बच्चों के साथ शामिल थीं 40 महिलाएं

श्रीलंका की नौसेना के अनुसार नाव में कुल 102 लोग सवार थे, जिनमें 25 बच्चे और 40 महिलाएं शामिल हैं। इनमें एक महिला गर्भवती भी थी।’’ नौसेना ने कहा कि उन्हें त्रिंकोमाली लाया गया है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। नौसेना ने इसी तरह दिसंबर 2022 में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में 100 से अधिक रोहिंग्याओं को बचाया था।