Home Blog Page 1072

महाकुंभ 2025 का आमंत्रण देने त्रिपुरा जाएंगे मंत्री आशीष पटेल और कपिल देव अग्रवाल

महाकुंभ 2025 का आमंत्रण देने त्रिपुरा जाएंगे मंत्री आशीष पटेल और कपिल देव अग्रवाल
महाकुंभ 2025 का आमंत्रण देने त्रिपुरा जाएंगे मंत्री आशीष पटेल और कपिल देव अग्रवाल
महाकुंभ 2025 का आमंत्रण देने त्रिपुरा जाएंगे मंत्री आशीष पटेल और कपिल देव अग्रवाल
  • मंत्री आशीष पटेल और कपिल देव अग्रवाल 22-23 दिसंबर को त्रिपुरा का दौरा करेंगे।
  • त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को महाकुंभ 2025 में भाग लेने का निमंत्रण देंगे।
  • 23 दिसंबर को अगरतला में महाकुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए भव्य रोड शो आयोजित होगा।
  • महाकुंभ भारतीय संस्कृति और एकता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का प्रयास है।
  • उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है।

लखनऊ, 21 दिसंबर 2024: उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल आगामी 22-23 दिसंबर को त्रिपुरा का दौरा करेंगे। इस विशेष दौरे का उद्देश्य प्रयागराज महाकुंभ 2025 के महत्व को राष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करना और त्रिपुरा के राज्यपाल व मुख्यमंत्री को इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने का निमंत्रण देना है।

इस दौरे के कार्यक्रम के तहत दोनों मंत्री 22 दिसंबर 2024 को अपराह्न में त्रिपुरा के अगरतला स्थित राज्य अतिथि गृह पहुंचेंगे। वहां वे त्रिपुरा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में प्रयागराज महाकुंभ 2025 के महत्व पर चर्चा करते हुए उन्हें औपचारिक रूप से इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में भाग लेने का निमंत्रण सौंपा जाएगा। यह मुलाकात दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूत करेगी।

दौरे के दूसरे दिन, 23 दिसंबर 2024 को, महाकुंभ 2025 के प्रचार-प्रसार के तहत अगरतला में एक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। इस रोड शो का उद्देश्य स्थानीय जनता को महाकुंभ की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता से परिचित कराना है। आयोजन के दौरान लोगों को महाकुंभ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। रोड शो में महाकुंभ की सांस्कृतिक झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे जनसमुदाय इस ऐतिहासिक आयोजन से गहराई से जुड़ सके।

प्रयागराज महाकुंभ भारतीय सभ्यता और संस्कृति का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। इस महोत्सव में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। उत्तर प्रदेश सरकार इस आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष प्रयास कर रही है। महाकुंभ 2025 का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति और एकता को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करना भी है।

Romantic Places: शादी से पहले मंगेतर के साथ इन अद्भुत जगहों का लुत्फ उठाएं और बेहतरीन समय बिताएं

Romantic Places: शादी से पहले मंगेतर के साथ इन खूबसूरत जगहों का आनंद लें और क्वालिटी टाइम बिताएं।

अगर आपकी भी कुछ ही महीनों में शादी होने वाली है, तो आप जीवनसाथी के साथ शादी के बंधन में बंधने से पहले उनके बारे में जान लें। सगाई या रोका से शादी के बीच के दिनों में आप अपने पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं। जिससे आप दोनों एक-दूसरे को समझ सकेंगे। हालांकि शादी तय होने के बाद अधिकतर लोग पार्टनर के साथ फोन कॉल पर बात करते हैं और उनकी पसंद-नापसंद जानते हैं। वहीं पार्टनर के रहन-सहन और बर्ताव को समझने के लिए आप उनके साथ कुछ वक्त बिता सकते हैं। वहीं अगर शादी में कुछ समय बचा हो, तो आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

इस ट्रिप पर आप अपने मंगेतर को समझ सकेंगे। आप दोनों के दोस्तों, परिवार और भाई-बहनों के साथ ट्रिप प्लान करें। अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ किसी ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आप शादी से पहले मंगेतर के साथ इन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप अपने पार्टनर के साथ रोड ट्रिप पर इन जगहों पर जा सकते हैं।

मुंबई से पुणे का सफर

अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो आप अपने मंगेतर के साथ पुणे तक रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पहाड़ों और हरियाली के रास्ते से होते हुए और खूबसूरत नजारों को देखते हुए पुणे पहुंच सकते हैं। पुणे में मानसून का नजारा बहुत आकर्षक होता है। बता दें कि मुंबई से पुणे तक का सफर करीब 200 किमी है। आप सफर के दौरान पार्टनर के साथ अच्छा-खासा वक्त बिता सकते हैं।

दिल्ली से ऋषिकेश

अगर आपकी शादी में कुछ महीने बचे हैं, वीकेंड पर पार्टनर के साथ आप ऋषिकेश का सफर तय कर सकते हैं। दिल्ली से आप बस, ट्रेन या अपनी गाड़ी से ऋषिकेश तक सफर तय कर सकते हैं। शादी से पहले पार्टनर को सहज महसूस कराने के लिए और उन्हें अच्छा दोस्त बनाने के लिए आप ऋषिकेश में ट्रेकिंग और रिवर राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं। वहीं शाम को गंगा के किनारे सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं।

जयपुर

आप अपने मंगेतर के साथ राजस्थान के बेहद खूबसूरत शहर जयपुर घूमने जा सकते हैं। आप यहां पर शादी की शॉपिंग भी कर सकते हैं। घूमने के साथ आप जयपुर में कई जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। वहीं शादी के लिए वेडिंग लहंगा और दुपट्टे आदि भी खरीद सकते हैं।

दिल्ली

शादी से पहले घूमने और शादी की शॉपिंग के लिए आप अपने मंगेतर के साथ दिल्ली जा सकते हैं। दिल्ली में घूमने के लिहाज से कई शानदार जगहें मौजूद हैं। आप दिल्ली में अक्षरधाम मंधिर, लाल किया, इंडिया गेट, हौज खास विला और कई सुंदर पार्क जा सकते हैं। इसके अलावा आप इन जगहों पर प्री-वेडिंग फोटोशूट करा सकते हैं। आप शादी से पहले पार्टनर के साथ फोटोशूट कराकर इस ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

विंटर में दिल को सेहतमंद रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें और अपनी दिनचर्या में शामिल करें

विंटर में दिल को सेहतमंद रखने के लिए इन टिप्स को अपनाएं और अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

कहा जाता है दिल जवां हो तो इंसान भी जवान रहता है। अब दिल को जवां रखने के लिए क्या किया जाए, यह बड़ा सवाल है। खराब जीवनशैली और गलत खानपान की वजह से दिल के स्वस्थ पर असर पड़ता है। अगर हम सभी अच्छी आदतें और बढ़िया डाइट लें, तो दिल को जवां रखा जा सकता है। वैसे विंटर में दिल को स्वस्थ रखना काफी जरुरी है। आइए आपको बताते हैं सर्दियों में अपने हार्ट को किस तरह से हेल्दी रखें।

ठंड से बचाएं

सर्दी के दौरान दिल को हेल्दी रखना बेहद जरुरी है। सर्दी के दौरान खुद को ठंड से बचाएं। अगर सर्दियों में आप खुद को ठंड से नहीं बचाते हैं तो इसका असर सबसे पहले दिल पर देखने को मिलता है। कई बार अत्यधिक ठंड लगने से दिल धड़कना बंद हो जाता है। सर्दियों में हार्ट अटैक मामले भी बढ़ जाते है।

गुनगुना पानी पिएं

सर्दियों में डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि दिल को स्वस्थ रखने के लिए गुनगुना पानी जरुर पिएं। हार्ट के लिए ठंडा पानी नुकसानदायक है। सर्दी में किसी कैटल मे या फिर पानी को गर्म करके हॉट वाटर बॉटल में रखें और इसे पिएं।

एक्सरसाइज करें

विंटर के दिनों में आलास करने से बचें। ध्यान रहे कि सर्दियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज करें, इससे दिल भी स्वस्थ रहता है।  आप चाहे तो 5-10 मिनट तक एक्सरसाइज कर सकते हैं।

नशीले पदार्थों से दूर रहे

अगर आप सिगरेट, शराब या तंबाकू का सेवन करते हैं, तो छोड़ दें, क्योंकि यह दिल के लिए यह सबसे बड़े दुश्मन है। दिल को स्वस्थ रखने के लिए इन सब चीजों को तौबा कर दीजिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए नशा करना छोड़ दें।

BigBoss 18: टॉप-5 में जगह बनाने वाला यह कंटेस्टेंट हुआ बाहर, नम आंखों के साथ दी गई विदाई

बिग बॉस 18 में शुक्रवार को एक अचानक से एविक्शन हुआ है। इस एविक्शन में दिग्विजय सिंह राठी को घर से बाहर कर दिया गया है। दिग्विजय सिंह राठी को वोटिंग के आधार पर टॉप-5 में जगह मिली थी। लेकिन टाइम गॉड के टास्क और इविक्शन की तरीकों के कारण दिग्विजय को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दिग्विजय सिंह के इविक्शन पर चाहत पांडे फूट-फूटकर रोई हैं।

वोटिंग के आधार पर टॉप-5 में थे दिग्विजय

बता दें कि दिग्विजय सिंह की घर के बाहर फैन फॉलेइंग है। दिग्विजय को वोटिंग के आधार पर शो में टॉप-5 में जगह मिली थी। लेकिन घरवालों ने टास्क के चक्कर में दिग्विजय सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल बीते दिनों टाइम गॉड का टास्क हुआ था। जिसमें श्रुतिका को घर का नया टाइम गॉड बनाया गया था। इसी दौरान शो में एविक्शन का टाइम आया और श्रुतिका को लोगों को नॉमिनेट करने का का टास्क दिया। इस टास्क में दिग्विजय सिंह को सबसे ज्यादा घरवालों ने एविक्शन के लिए वोट किया। वोटिंग के आधार पर टॉप-5 में रहने के बाद भी दिग्विजय सिंह को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

वीकेंड के वार में दिखेगा धमाल

अब बिग बॉस-18 में शनिवार को वीकेंड का वार होने वाला है। सलमान खान एक बार फिर से बिग बॉस के स्टेज पर नजर आने वाले हैं। अब घर में कम ही लोग बचे हैं। अब तक कई लोगों का एविक्शन हो गया है। इससे पहले तेजिंदर सिंह बग्गा को घर से बाहर किया गया था। अब आज शुक्रवार को दिग्विजय सिंह राठी भी घर से बाहर हो गए हैं। अब देखना होगा कि वीकेंड के वार पर किसकी क्लास सलमान खान लगाने वाले हैं।

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ही नहीं, अगले साल भी इन टूर्नामेंट्स में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान मैच को लेकर क्रिकेट फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। यही वजह है कि अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी का फैंस बहुत ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भले ही पाकिस्तान के हाथ में है लेकिन टूर्नामेंट हाईब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। यानी भारतीय टीम टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी बल्कि अपने मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी। हालांकि अगले साल सिर्फ ये ही एक टूर्नामेंट नहीं होगा जिसमें भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। इसके अलावा भी दोनों टीमें अन्य टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी। इनमें एशिया कप 2025 भी शामिल हैं।

भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत

भारत 2025 में मेन्स एशिया कप की मेजबानी करेगा, जो T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। 2025 एशिया कप मेन्स एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 17वां संस्करण होगा, जो अक्टूबर महीने के आसपास भारतीय सरजमीं पर खेला जाएगा। हालांकि अब तक इस टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है लेकिन भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस टूर्नामेंट में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान टीम भारत आएगी या फिर ये महामुकाबला किसी न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा।

यह टूर्नामेंट 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने वाली टीमों के लिए तैयारी में मदद करेगा। भारत टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रुप में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगी। भारतीय टीम सबसे ज्यादा एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम है। टीम इंडिया 8 बार एशियन चैंपियन रही है। इसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है जिसने 6 बार ये खिताब अपने नाम किया है।

कुल 6 टीमें करेंगी शिरकत

एशिया कप 2025 में कुल 6 टीमें भाग लेंगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल के पांच फुल मेंबर नेशन- अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के अलावा  संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE भी टूर्नामेंट में शिरकत करेगी। UAE ने 2024 ACC मेन्स प्रीमियर कप जीतने के बाद एशिया कप का टिकट हासिल किया था।

U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025

भारतीय पुरुष टीम ही नहीं बल्कि भारतीय महिला टीम भी अगले साल पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलती नजर आएगी। हालांकि ये मुकाबला U19 वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2025 में खेला जाएगा। मलेशिया में होने वाले इस टूर्नामेंट का आगाज 18 जनवरी को होगा और फाइनल 2 फरवरी को खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट के लिए भले ही भारत और पाकिस्तान को एक ग्रुप में नहीं रखा गया हो लेकिन दोनों टीमों के सुपर-6 राउंड में भिड़ने की काफी संभावना है।