Home Blog Page 1069

महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश, छावनी प्रवेश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश, छावनी प्रवेश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत
महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश, छावनी प्रवेश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत
महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश, छावनी प्रवेश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत
  • छावनी प्रवेश यात्रा में दिव्य और भव्य महाकुम्भ के साथ दिखी योगी सरकार की हरित महाकुंभ के संकल्प की झलक
  • सनातन धर्म के विस्तार के साथ वृक्ष लगाओ, सृष्टि बचाओ का जगह-जगह हुआ उद्घोष

महाकुम्भ नगर, 22 दिसंबर 2024: प्रयागराज में जनवरी 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुम्भ में जन आस्था के सबसे बड़े आकर्षण 13 अखाड़ों का महाकुम्भ नगर में प्रवेश का सिलसिला आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में रविवार को महाकुम्भ 2025 के लिए श्रीपंचदशनाम आवाहन अखाड़े ने पूरी भव्यता , राजसी अंदाज और विशिष्ट संदेश के साथ महाकुम्भ नगर में प्रवेश किया। जगह जगह श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने पुष्प वर्षा कर अखाड़े के संतों का स्वागत किया।

सबसे प्राचीन अखाड़े का महाकुम्भ नगर छावनी में हुआ भव्य प्रवेश

त्रिवेणी के तट पर लगने जा रहे आस्था के महा समागम में सनातन धर्म के विभिन्न अखाड़ों का महाकुम्भ नगर में प्रवेश का सिलसिला तेज हो गया है। रविवार को सनातन धर्म के 13 अखाड़ों में सबसे पहले अस्तित्व में आए श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर छावनी में प्रवेश हो गया। श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े ने अपने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी जी की अगुवाई में अपनी छावनी में प्रवेश किया। छावनी प्रवेश यात्रा की शुरुआत अखाड़े के मड़ौका स्थित आवाहन अखाड़े के स्थानीय आश्रम से हुई। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी जी का कहना है श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा सबसे प्राचीन अखाड़ा है जो अब तक प्रयागराज में 122 महाकुम्भ और 123 कुम्भ कर चुका है। अपने विशिष्ट संकल्प के साथ अखाड़े ने महाकुम्भ क्षेत्र में प्रवेश किया है। विभिन्न मार्गों से होते हुए अखाड़े ने तो त्रिवेणी पांटून पुल से अपनी छावनी में प्रवेश किया।
अखाड़े के श्री महंत गोपाल गिरी बताते हैं कि अखाड़े की इस छावनी प्रवेश यात्रा में एक दर्जन से अधिक महा मंडलेश्वर और 51 श्री महंतों के अलावा बड़ी संख्या ने नागा संन्यासी शामिल हुए।

प्रवेश यात्रा में गूंजे ‘ वृक्ष लगाओ , सृष्टि बचाओ ‘ के उदघोष

श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े की इस भव्य छावनी प्रवेश यात्रा में रथों में सवार महा मंडलेश्वर के अलावा घोड़ों और ऊंटों में सवार नागा संन्यासी श्रृद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने। प्रवेश यात्रा में सबसे आगे अखाड़े के देवता भगवान गजानन की का रथ था। इसके बाद अखाड़े के पंच परमेश्वर रमता पंच। रमता पंच के बाद अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर का रथ चल रहा था। प्रवेश यात्रा में संतों की तरफ से वृक्ष लगाओ , सृष्टि बचाओ के उद्घोष भी किए जा रहे थे। अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी जी का कहना है कि उनके अखाड़े का मूल उद्देश्य सनातन का प्रचार प्रसार और धर्म की रक्षा करना है। लेकिन वर्तमान समय में सृष्टि के सामने सबसे बड़ा संकट पर्यावरण की रक्षा का है। इसके लिए वह वृक्ष लगाओ, सृष्टि बचाओ महा अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं और सनातनियों से वृक्ष लगाने का संकल्प ले रहे हैं। उनका कहना है कि वह स्वयं महाकुम्भ में इस बार अखाड़े में आने वाले भक्तों को प्रसाद के रूप में 51 हजार फलदार पौधे दे रहे हैं। अखाड़े के शिविर में धरा की रक्षा के लिए भी विविध आयोजन किए जाएंगे।

श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने संतों का पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश, छावनी प्रवेश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत
महाकुम्भ 2025: श्री पंचदशनाम आवाहन अखाड़े का महाकुम्भ नगर में हुआ भव्य प्रवेश, छावनी प्रवेश यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं और महाकुम्भ प्रशासन ने पुष्प वर्षा के साथ किया स्वागत

श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े की छावनी प्रवेश यात्रा ने 11 किमी का सफर तय कर सेक्टर 20 में स्थित अपनी छावनी में प्रवेश किया। अखाड़े की भव्य और दिव्य यात्रा का शहर ने जगह जगह स्थानीय लोगों और महा कुम्भ प्रशासन की तरफ से पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया।

महाकुम्भ 2025: महाकुम्भ को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित, किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी

महाकुम्भ 2025: महाकुम्भ को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित, किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी
महाकुम्भ 2025: महाकुम्भ को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित, किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी
महाकुम्भ 2025: महाकुम्भ को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित, किसी भी आपात स्थिति से निपटने की पूरी तैयारी
  • सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि महाकुम्भ को भव्य और दिव्य बनाने में नहीं रखी जाएगी कोई कोर कसर
  • सभी तैयारियां समय पर होंगी पूरी, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए की गई है पूरी तैयारी
  • कुम्भ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन में प्रयागराज के हितधारकों के अमूल्य योगदान की हुई सराहना, महाकुम्भ में भी सहयोग की अपील

महाकुम्भ नगर, 22 दिसंबर 2024: रविवार को प्रयागराज के कुम्भ मेला, परेड स्थित पुलिस लाइन में महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए जनपद प्रयागराज के सभी हितकारियों के साथ महत्वपूर्ण एजेंडा बिंदुओं पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सभी अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि महाकुम्भ को भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं रखी जाएगी, जबकि सभी तैयारियों को समय पर पूरा कर लिया जाएगा। आश्वस्त किया गया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

संपूर्ण यातायात व्यवस्था की दी जानकारी
कार्यक्रम में सर्वप्रथम एसएसपी कुम्भ मेला प्रयागराज राजेश द्विवेदी द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं हितधारकों का स्वागत अभिनन्दन किया गया। इसके बाद क्रमशः यातायात एवं मूवमेंट प्लांट, पार्किंग प्लान, सिंगल यूज पॉलीथिन प्रतिबंध एवं स्वच्छ कुम्भ मेला संचालन, रेलवे मूवमेंट प्लान, मेला ले-आउट प्लान, आपदा प्रबंधन कार्य योजना एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। इसी क्रम में एडिशनल डीसीपी कमिश्नरेट प्रयागराज कुलदीप सिंह द्वारा कुम्भ मेले एवं शहर क्षेत्र की संपूर्ण यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी गई तथा प्रमुख मार्गो, स्थलों, पार्किंग स्थलों, रेलवे एवं बस स्टैंड के पार्किंग स्थलों पर ट्रैफिक प्लान को साझा किया गया।

मुख्य मार्गों पर नहीं लग सकेंगे भंडारे
पुलिस अधीक्षक यातायात, कुम्भ मेला, अंशुमन मिश्रा द्वारा मेले की महत्वपूर्ण सड़कों, पीपा पुलों एवं अन्य छोटे मार्गों के विषय में जानकारी साझा की गई एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए महत्वपूर्ण योजनाएं के विषय में विस्तृत योजना से अवगत कराया गया। इस दौरान जिलाधिकारी प्रयागराज द्वारा बताया गया कि जगह-जगह भंडारे करने की परमिशन सूची प्राप्त करने के बाद दी जाएगी, लेकिन मुख्य मार्ग पर भंडारे की परमिशन नहीं दी जाएगी। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण तैयारी “डिजास्टर मैनेजमेंट” के माध्यम से कर ली गयी है, जिसमे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, मेडिकल टीम तथा अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं द्वारा तैयारी कर ली गयी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति का सामना किया जा सके। हॉस्पिटल में 25 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था एवं प्रयागराज को स्वच्छ बनाये रखने की भी चर्चा की गयी।

जल्द पूरे होंगे अधूरे कार्य
डीएम मेला द्वारा अधूरे कार्य के सम्बंध में बताया गया कि से कम समय में सभी कार्य पूरा कराया जाएगा। वृक्षारोपण, सड़क सौंदर्य जैसे सभी कार्य जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि डिजिटल महाकुम्भ का सपना साकार हो, जिसमे सभी हितधारकों एवं प्रयागराज के नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दौरान आईजी, पीएसी द्वारा अनुभव को साझा करते हुए बताया गया कि सभी मिलकर इस महाकुम्भ को सफल बनाएंगे , जिसमे हितधारकों का साथ और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है, फिर भी कहीं कमी रह जाती है तो सब साथ मिलकर इस कमी को पूरा करेगे। इसी क्रम में मण्डलायुक्त प्रयागराज द्वारा कहा गया कि महाकुंभ विश्व स्तर का आयोजन है, इसे हम सभी को मिलकर संपन्न करना है। ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में जनपद प्रयागराज के हितधारकों का अमूल्य योगदान सदैव रहा है और आशा है कि इस महाकुंभ में भी आपका महत्वपूर्ण योगदान होगा।

मिलकर सफल बनाएंगे आयोजन
तत्पश्चात तत्पश्चात पुलिस आयुक्त द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि इस महाकुंभ को दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। आपदा व्यवस्था योजना, जल पुलिस, यातायात योजना, ड्रोन का प्रयोग, सर्विलांस तथा स्टेट एवं सेंट्रल की सभी एजेंसियां अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। लगभग 50,000 फोर्स इस महाकुम्भ को सकुशल संपन्न कराएगी, फिर भी हितधारकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। एडीजी जोन प्रयागराज द्वारा सभी अधिकारियों एवं हितधारकों की मेहनत की सराहना की गयी एवं प्रबंधन में आ रही कमियों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया। यह भी कहा गया कि इतना बड़ा आयोजन इतिहास में कभी नहीं देखा गया, लेकिन हम सभी प्रयागराज वासी और हितधारक मिलकर बड़े आयोजन को संपन्न कराएंगे।

महाकुम्भ 2025: मुख्यमंत्री की विजिट से पहले प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और एडीजी ने की तैयारियों की समीक्षा

महाकुम्भ 2025: मुख्यमंत्री की विजिट से पहले प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और एडीजी ने की तैयारियों की समीक्षा
महाकुम्भ 2025: मुख्यमंत्री की विजिट से पहले प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और एडीजी ने की तैयारियों की समीक्षा
महाकुम्भ 2025: मुख्यमंत्री की विजिट से पहले प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और एडीजी ने की तैयारियों की समीक्षा
  • समय पर पूरे होंगे सारे काम, आपसी समन्वय के साथ मिलकर काम करेंगे सभी विभाग
  • अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
  • जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा पांटून पुलों के विकास का कार्य, नाइट शिफ्ट लगाकार युद्धस्तर पर काम किया जाए पूरा
  • चेकर्ड प्लेट, साइनेज लगाने के काम में भी तेजी लाने के निर्देश, मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर नियमित जल छिड़काव की हो व्यवस्था
  • स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक की रहेगी खास व्यवस्था, सभी होल्डिंग एरिया और शटल बसों का रूट किया गया तय, इमरजेंसी प्लान भी तैयार

महाकुम्भनगर, 22 दिसंबर 2024: महाकुम्भ को अब एक माह से भी कम समय रह गया है और इस महाआयोजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। योगी सरकार की मंशा के अनुरूप जो कार्य अभी अधूरे हैं, उन्हें भी विभागीय समन्वय बनाकर तेजी से पूरा किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विजिट से पहले रविवार को मेला प्राधिकरण स्थित आईसीसीसी सभागार में प्रमुख सचिव नगर विकास, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और एडीजी प्रयागराज की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में इस पर चर्चा हुई। सभी अधिकारियों ने विभागों से मिलकर तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि समय से पूर्व श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएं।

प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी अजय चौहान ने कहा कि पांटून पुलों के कार्य तेजी से चल रहे हैं। लगातार नाइट शिफ्ट में युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। एक-दो दिन में सभी पांटून पुल क्रियाशील हो जाएंगे। साइनेज लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। प्रतिदिन 100 साइनेज लगाने का कार्य किया जा रहा है। इसे भी इस माह के अंत तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हर पार्किंग स्थल में चेकर्ड प्लेट रखी जा रही है। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम में तेजी लाते हुए सभी महत्वपूर्ण कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने कहा कि महाकुम्भ सिर्फ प्रयागराज ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए बड़ा अवसर है। इसमें कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। सभी मार्गों पर निरंतर पानी का छिड़काव किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं और संतों को किसी तरह की दिक्कत न हो। टैंकर में जीपीएस लगाए जाएं, ताकि इनकी मॉनीटरिंग की जा सके। इसके अलावा ड्रोन की भी मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि अधूरे कार्यों में तेज प्रगति के लिए पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की टीमों को मिलकर काम करना चाहिए। शहर और मेला क्षेत्र में सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। यह महाकुम्भ के दौरान भी ऐसा ही बना रहे, इसके लिए तेजी लाने की आवश्यकता है। अब तक मेला क्षेत्र में 200 में से 153 वाटर एटीम लग चुके हैं। सभी 25 सेक्टर में जल निगम को सप्ताह भर में हर व्यवस्था दुरुस्त कर लेनी है।

एडीजी भानु भास्कर ने ट्रैफिक की जानकारी देते हुए बताया कि इस बार महाकुम्भ में पार्किंग की विशेष व्यवस्था को लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाही स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक की खास व्यवस्था की गई है। सभी होल्डिंग एरिया और शटल बसों का रूट तय कर दिया गया है। इस दौरान इमरजेंसी प्लान भी तैयार है। स्वास्थ्य, फायर और जल पुलिस को अलग से तैयार किया गया है। किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए जिले के चार हॉस्पिटल्स को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। पार्किंग के लिए सभी प्रमुख स्थलों पर बैरियर रहेंगे। वाराणसी, जौनपुर रोड, अयोध्या जैसे मार्गों पर सबसे हैवी क्राउड होगा, जिसके मद्देनजर तैयारी की जा रही है। वहीं, मिर्जापुर रोड पर सरस्वती हाईटेक के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, छिवकी, झूंसी, प्रयाग, फाफामऊ स्टेशन पर होल्डिंग एरिया निर्धारित किया गया है।

इस अवसर पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने चेकर्ड प्लेट बिछाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में चेकर्ड प्लेट लगाने का काम जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए और ये सही से बिछाई गई हैं या नहीं, इसकी निरंतर मॉनीटरिंग भी होनी चाहिए। मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि प्रयाग, सूबेदार गंज स्टेशन पर क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्टेशन के नजदीक ही घाट विकसित किए गए हैं, जिससे महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई दिक्कत न आने पाए। महाकुम्भ के मद्देनजर जो तैयारियां की गई हैं, उनमें आरओबी और अंडर पास गेम चेंजर बनेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को नियुक्त कर दिया गया है। प्रमुख स्नान पर्वों पर एंट्री और एग्जिट रूट अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए अधिक से अधिक प्रिंट, डिजिटल और सोशल मीडिया का उपयोग किया जाए।

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किए गए IPS अधिकारियों के तबादले: लखनऊ के तीन ज़ोन के DCP को मिला जिलों में चार्ज, अब जनपदों की पुलिसिंग सुधारेंगे

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किए गए IPS अधिकारियों के तबादले: कानून व्यवस्था में सुधार की ओर एक कदम
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किए गए IPS अधिकारियों के तबादले: कानून व्यवस्था में सुधार की ओर एक कदम
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार द्वारा किए गए IPS अधिकारियों के तबादले: कानून व्यवस्था में सुधार की ओर एक कदम
  • उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने 15 IPS अधिकारियों के तबादले किए, जो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उठाए गए।
  • अजय पाल को प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, और डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का एसपी नियुक्त किया गया।
  • लखनऊ में उत्तरी ज़ोन के DCP के रूप में कार्यरत रामनयन सिंह को बहराइच का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया।
  • लखनऊ में पश्चिमी ज़ोन के DCP के रूप में कार्यरत डॉ. ओमवीर सिंह को बलिया का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया।
  • लखनऊ में दक्षिणी ज़ोन के DCP के रूप में कार्यरत केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया।
  • अमेठी, अंबेडकरनगर, कासगंज और सिद्धार्थनगर में नए पुलिस अधीक्षक की नियुक्ति की गई।
  • लखनऊ कमिश्नरेट में संकल्प शर्मा को पुलिस उपायुक्त के रूप में तैनात किया गया।
  • योगी सरकार का उद्देश्य पुलिस प्रशासन में सुधार और प्रदेश में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है।

लखनऊ, 22 दिसम्बर 2024: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन में बड़े फेरबदल किए हैं। राज्य में हाल ही में हुए इन तबादलों के परिणामस्वरूप 15 IPS अधिकारियों को उनके नए कार्यक्षेत्र में तैनात किया गया है। यह कदम प्रदेश के भीतर अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। योगी सरकार का स्पष्ट संदेश है कि पुलिस तंत्र में सुधार, कामकाजी दक्षता में वृद्धि और कानून व्यवस्था में निरंतर सुधार के लिए यह बदलाव जरूरी थे।

इन फेरबदल का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को नए दृष्टिकोण और ऊर्जा के साथ काम करने का अवसर देना है। योगी सरकार मानती है कि जब पुलिस अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदलता है, तो यह उन्हें नए चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करने का मौका देता है और प्रशासन में ताजगी भी आती है। ऐसे बदलावों से अधिकारियों के कामकाजी दृष्टिकोण में भी नवाचार होता है, जो प्रदेश में अपराधों को कम करने में सहायक हो सकता है।

प्रमुख फेरबदल:

  • अजय पाल को प्रयागराज का प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। अजय पाल पहले भी कई महत्वपूर्ण पुलिस पदों पर कार्य कर चुके हैं और उनकी नियुक्ति से उम्मीद जताई जा रही है कि प्रयागराज में कानून व्यवस्था में सुधार होगा।
  • डॉ. कौस्तुभ को जौनपुर का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। डॉ. कौस्तुभ की पुलिसिंग के क्षेत्र में काफी अच्छी पकड़ रही है, और वे जौनपुर में अपराध नियंत्रण के लिए काम करेंगे।
  • केशव कुमार को अंबेडकरनगर का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। यह बदलाव इस जिले में पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
  • अपर्णा रजत कौशिक को अमेठी का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। अपर्णा को उनकी कड़ी पुलिसिंग के लिए जाना जाता है, और उनकी नियुक्ति से अमेठी में कानून व्यवस्था और अपराधों पर नियंत्रण की उम्मीद जताई जा रही है।
  • अंकिता शर्मा को कासगंज का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति कासगंज में अपराधों को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।
  • अभिषेक महाजन को सिद्धार्थनगर का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। सिद्धार्थनगर में भी अपराधों पर काबू पाने के लिए यह नियुक्ति की गई है।
  • रामनयन सिंह को बहराइच का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। बहराइच जिले में अपराधों पर काबू पाने और शांति बनाए रखने के लिए यह नियुक्ति की गई है।
  • चिरंजीव नाथ सिन्हा को हाथरस का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। हाथरस जिले में कानून व्यवस्था में सुधार की दिशा में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  • प्राची सिंह को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से यह उम्मीद जताई जा रही है कि लखनऊ में पीएसी की भूमिका मजबूत होगी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।
  • अनूप कुमार को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक नियुक्त किया गया है, जो लखनऊ में सुरक्षा बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे।
  • विक्रांतवीर को देवरिया का पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। वे अब देवरिया जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।
  • ओमवीर सिंह को बलिया का पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है। बलिया जिले में सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा।
  • संकल्प शर्मा को लखनऊ कमिश्नरेट का पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। लखनऊ में अपराधों को नियंत्रित करने और शहर में सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह नियुक्ति की गई है।

योगी सरकार की मंशा और कानून-व्यवस्था में सुधार

योगी आदित्यनाथ सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि उत्तर प्रदेश में हर नागरिक को सुरक्षित वातावरण में जीवन जीने का अवसर मिले। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लगातार यह कहा है कि उनकी सरकार पुलिस तंत्र को सुधारने और उसे लोगों के प्रति ज्यादा उत्तरदायी बनाने की दिशा में काम कर रही है। इन IPS अधिकारियों के तबादले उसी कड़ी का हिस्सा हैं, जिसमें हर जिले में प्रशासनिक स्तर पर बदलाव किए गए हैं।

प्रदेश सरकार का यह भी मानना है कि पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली में बदलाव के कारण प्रशासन में ऊर्जा का संचार होता है, जो लंबी अवधि में कानून व्यवस्था में सुधार का कारण बनता है। राज्य के विभिन्न जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों और पुलिस उपायुक्तों के नियुक्त होने से यह संकेत मिलता है कि सरकार अपराध नियंत्रण को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही, यह संकेत भी मिलता है कि हर जिले की विशिष्ट जरूरतों और स्थितियों के आधार पर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था के लिए कदम

प्रदेश में हर नागरिक की सुरक्षा और शांति को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार द्वारा उठाए गए ये कदम बहुत महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। पुलिस तंत्र में सुधार, अधिकारियों की कार्यशैली में ताजगी और जनता के प्रति बेहतर सेवाएं देने के लिए ये फेरबदल किए गए हैं। साथ ही, यह भी स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है, ताकि उत्तर प्रदेश में शांति और सुरक्षा का वातावरण बेहतर हो सके।

इन प्रशासनिक बदलावों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कानून व्यवस्था में निरंतर सुधार हो, अपराधियों पर शिकंजा कसा जाए और जनता को सुरक्षा का अहसास दिलाया जाए। यह कदम राज्य के नागरिकों के लिए सुरक्षित और बेहतर भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

सरोजनीनगर विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धि: जनता से जुड़े रहने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह का ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ का 100 वाँ शिविर सम्पन्न, अभियान बना जनसंवाद के माध्यम से त्वरित समाधान की मिसाल

सरोजनीनगर विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धि: जनता से जुड़े रहने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह का 'आपका विधायक-आपके द्वार' का 100 वाँ शिविर सम्पन्न, अभियान बना जनसंवाद के माध्यम से त्वरित समाधान की मिसाल
सरोजनीनगर विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धि: जनता से जुड़े रहने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह का 'आपका विधायक-आपके द्वार' का 100 वाँ शिविर सम्पन्न, अभियान बना जनसंवाद के माध्यम से त्वरित समाधान की मिसाल
सरोजनीनगर विधानसभा की ऐतिहासिक उपलब्धि: जनता से जुड़े रहने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह का 'आपका विधायक-आपके द्वार' का 100 वाँ शिविर सम्पन्न, अभियान बना जनसंवाद के माध्यम से त्वरित समाधान की मिसाल
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने 100 ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ शिविर आयोजित कर जनता से जुड़ाव का नया रिकॉर्ड बनाया।
  • 100वें शिविर में क्षेत्रवासियों ने विकास संबंधित 182 प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
  • “गाँव की शान” पहल के तहत विद्यार्थियों को साइकिल और घड़ी देकर सम्मानित किया गया।
  • युवाओं के लिए 54वां गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित और खेल किट प्रदान की गई।
  • तारा शक्ति रसोई के माध्यम से शिविर में उपस्थितजनों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया।

लखनऊ, 22 दिसंबर 2024: सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जनसंवाद शिविरों की 100वीं कड़ी पूरी कर एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित किया है। जनता की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के प्रयासों में उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। यह उपलब्धि जनता के प्रति उनकी निष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है। 100वां शिविर क़स्बा बिजनौर के राजा बिजली पासी द्वितीय वार्ड में आयोजित किया गया, जहां क्षेत्रवासियों ने विकास से संबंधित 182 प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

शिविर में प्रस्तुत प्रस्तावों की विविधता

शिविर में प्राप्त 182 प्रस्तावों में आवास से संबंधित 102, राशन कार्ड से संबंधित 23, निराश्रित महिला पेंशन के 17, और वृद्धावस्था पेंशन के 11 मुद्दे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, 70 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं, इंद्राणी और तेजकली, को तत्काल आयुष्मान कार्ड बनाकर सौंपे गए। यह आयोजन न केवल समस्याओं के समाधान का माध्यम बना बल्कि एक सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने का प्रयास भी रहा।

“गाँव की शान” पहल और युवाओं का प्रोत्साहन

शिविर के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। हाईस्कूल में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रज्ञा सिंह (85%) और सौरभ पाल (76%), तथा इंटरमीडिएट के टॉपर्स शीतल वर्मा (80%) और शिवा रावत (70%) को साइकिल और घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, युवाओं को खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए क्षेत्र में 54वां गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित किया गया। क्लब को वॉलीबॉल, फुटबॉल, और कैरम जैसे खेलों की किट भी प्रदान की गईं।

तारा शक्ति रसोई: शानदार पहल

सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देते हुए, शिविर के दौरान तारा शक्ति रसोई द्वारा सभी उपस्थितजनों को ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। यह पहल सरोजनीनगर में डॉ. राजेश्वर सिंह की लोकप्रियता और उनकी सेवाभावना को दर्शाती है।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपने शिविर में समाजसेवियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्रमुख रूप से सेक्टर संयोजक मुकेश द्विवेदी, पार्षद लवकुश रावत, पूर्व प्रधान संदीप कुमार सैनी, बूथ अध्यक्ष अजीत मौर्या, और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। यह सम्मान उनके सतत योगदान और समाज के प्रति सेवा भावना के लिए दिया गया।

समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान

गौरतलब है कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय विधायक द्वारा जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखने व उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ शिविर विधायक बनने के तुरंत बाद से ही पिछले 100 सप्ताहों से लगातार आयोजित हो रहे हैं, जो जनता के प्रति अपने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की निष्ठा और सेवा भावना को उजागर करते हैं। उनका उद्देश्य न केवल क्षेत्रवासियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, बल्कि उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है। यह अभियान संवाद, सम्मान और समाधान का अद्भुत संगम है। डॉ. राजेश्वर सिंह के इस जनकल्याणकारी अभियान को लेकर जनता की प्रतिक्रियाएँ जानने के लिए आप हमारे साथ जुड़े रहें और इस प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।