Home Blog Page 1067

हरमनप्रीत कौर ने इतिहास बनाया, महिला वनडे क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बनीं

Harmanpreet Kaur Runs As ODI Captain: भारतीय महिला टीम ने वड़ोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज महिला टीम को हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए कुल 314 रनों का स्कोर बनाया। इसके बाद विंडीज की टीम सिर्फ 103 रनों पर ऑलआउट हो गई और पूरे 50 ओवर्स भी नहीं खेल पाई। भारत ने 211 रनों से जीत दर्ज की है, जो महिला वनडे क्रिकेट में उसकी दूसरी सबसे बड़ी जीत है। मैच में भारत के लिए स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और रेणुका सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और इन प्लेयर्स की वजह से ही टीम जीतने में सफल हो पाई।

हरमनप्रीत कौर ने किया कमाल

स्मृति मंधाना और डेब्यू कर रही प्रतीका रावल (40 रन) ने पहले विकेट के लिए 110 रनों की साझेदारी की। इसके बाद मंधाना अपने शतक से चूक गईं और उन्होंने कुल 91 रन बनाए। हरलीन के बल्ले से 44 रन बनाए। टॉप ऑर्डर की तीन बल्लेबाज भारतीय टीम के बड़े स्कोर के लिए अच्छी नींव रख चुकी थीं। इसके बाद हरमनप्रीत ने सिर्फ 23 गेंदों में ही 34 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल था। इसी के साथ वह महिला वनडे क्रिकेट में हजार रन पूरे करने वाली दूसरी भारतीय कप्तान बन गई हैं। उनसे पहले मिताली राज महिला वनडे क्रिकेट में कप्तान के तौर पर कुल 5319 रन बना चुकी हैं।

अभी तक 26 वनडे मैचों में की है कप्तानी

हरमनप्रीत कौर ने अभी तक भारतीय टीम के लिए 26 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 1012 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल तीन शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं। महिला वनडे क्रिकेट में कप्तान के दौरान 143 रन उनका हाईएस्ट स्कोर रहा है।

मंधाना ने खेली दमदार पारी

स्मृति मंधाना पिछले कुछ समय से बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं और इस मैच में भी उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। वह 91 रन बनाकर आउट हुईं।  मंधाना की शानदार पारी के बाद हरलीन देयोल (50 गेंद में 44 रन), हरमनप्रीत कौर (23 गेंद में 34 रन), रिचा घोष (12 गेंद में 26 रन) और जेमिमा रोड्रिग्स (19 गेंद में 31 रन) ने तेजी से रन बनाए, जिससे भारतीय टीम ने 300 रनों के आंकड़े को पार किया। बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद रेणुका सिंह ने पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने वनडे करियर में पहली बार पांच विकेट हॉल हासिल किया है।

वीकेंड का वार बना बुरा सपना इन 2 कंटेस्टेंट के लिए , बिग बॉस ने किया घर से बाहर

बिग बॉस 18 में आज रविवार को एक बार फिर वीकेंड के वार में सलमान खान स्टेज पर पहुंचे। घरवालों की तकरार के बीच शुरू हुआ आज का वीकेंड वार 2 कंटेस्टेंट्स के लिए बुरी खबर लेकर आया। बिग बॉस 18 के घर से अब 2 कंटेस्टेंट्स को एक साथ बाहर कर दिया गया है। ये दोनों कंटेस्टेंट हैं ईडन रॉस और यामिनी। ये दोनों कंटेस्टेंट बिग बॉस 18 के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर पहुंची थीं। आज सलमान खान ने दोनों को लोगों के कम वोटों के आधार पर घर के बाहर कर दिया है। अब घर में केवल 11 कंटेस्टेंट बचे हैं।

घर में अब बची है केवल एक वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट

बता दें कि बिग बॉस के घर में सबसे पहले 2 कंटेस्टेंट्स को वाइल्ड कार्ड एंट्री कराई गई थी। जिसमें सबसे पहले दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर का नाम शामिल था। ये दोनों कंटेस्टेंट घर में आते ही काफी बवाल के मूड में दिखे। दोनों के बीच पहले से ही मनमोटाव की बातें भी देखने को मिलीं। इन दोनों के बाद बिग बॉस के घर में 3 वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर ईडन रोज, यामिनी और अदिति मिस्त्री को घर में जगह दी गई थी। इनमें से अब तक दिग्विजय सिंह राठी को बाहर कर दिया गया है। इससे पहले अदिति को सबसे पहले घर से बाहर किया गया था। इसके बाद दिग्विजय सिंह को बिग बॉस के घर से बाहर होना पड़ा। अब रविवार को वीकेंड के वार के दिन यामिनी और ईडन रोज को भी घर से बाहर कर दिया गया है।

अब 11 कंटेस्टेंट्स के बीच होगा ट्रॉफी का मुकाबला

अब बिग बॉस के घर में केवल 11 कंटेस्टेंट बचे हैं। अब तक 8 से ज्यादा कंटेस्टेंट्स को घर से बाहर जाना पड़ा है। बिग बॉस 18 शुरुआत में काफी ठंडा रहा था। अब बिग बॉस 18 ने भी रफ्तार पकड़ ली है। अब देखना होगा कि इन 11 घरवालों में से ट्रॉफी पर कौन कब्जा जमा पाता है। अब तक टॉप-5 कंटेस्टेंट की बात करें तो करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, शिल्पा शिरोडकर और चुम दरांग के साथ रजत दलाल भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

Champions Trophy 2025 का शेड्यूल जारी, भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला इस तारीख को होगा

 भारत और पाकिस्तान के बीत महामुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। टीम इंडिया ने आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेला था। इसी बीच चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल सामने आ गया है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले यूएई में खेलेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 08 टीमें हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा। जिसके लिए पीसीबी राजी हो गया है। हालांकि उन्होंने शर्त रखी है कि साल 2027 तक भारत में भी खेले जाने वाले सभी आईसीसी टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर ही खेले जाएंगे।

इस दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मैच

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को खेलेगी। यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। जो कि 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मुकाबले पर हर किसी की निगाहें होंगी। टूर्नामेंट में टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ 02 मार्च को खेलेगी। वहीं टूर्नामेंट का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 19 फरवरी को खेला जाएगा। जिसका आयोजन कराची में किया जाएगा।

नॉकऑउट मैचों के लिए खास इंतजाम

टूर्नामेंट के नॉकऑउट मैचों के लिए आईसीसी ने खास इंतजाम किया है। भारत के कारण यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जा रहा है। ऐसे में टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो, टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मैच दुबई में खेला जाएगा। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच का आयोजन पाकिस्तान में ही किया जाएगा। दूसरी ओर अगर टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो, फाइनल भी दुबई में खेला जाएगा। अगर टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचती है तो फाइनल मुकाबला लाहौर में आयोजित किया जाएगा। पहला सेमीफाइनल मैच 04 मार्च, दूसरा सेमीफाइनल 05 मार्च वहीं फाइनल मुकाबला 09 मार्च को खेला जाएगा।

गाजा में इजरायल के भयंकर हवाई हमले में 16 लोगों की मौत, ठंड ने हालात और खराब किए

दीर अल-बला (गाजा पट्टी): गाजा पट्टी में इजरायल के भीषण हवाई हमलों में कम से कम 16 लोग मारे गए हैं। फिलिस्तीनी चिकित्सा अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हमास सरकार से संबद्ध ‘सिविल डिफेंस’ के अनुसार, गाजा शहर में विस्थापितों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर हुए हमले में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। इजरायली सेना ने कहा कि उसने वहां शरण लिए हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया। ‘

अल-अक्सा शहीद’ अस्पताल के अनुसार, शनिवार देर रात दीर अल-बला में एक घर पर हुए हमले में कम से कम 8 लोग मारे गए। अस्पताल के पास स्थित नासिर अस्पताल के अनुसार, रविवार को आधी रात के बाद दक्षिणी शहर खान यूनिस में हुए हमले में 2 और लोग मारे गए। इन हमलों पर सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है।

गाजा में सर्दी का कहर

इजरायली मिसाइलों के अलावा सर्दी भी फिलिस्तीनियों पर कहर ढाने लगी है। गाजा में इन दिनों भीषण सर्दी पड़ रही है। इजरायल से 14 महीने से जारी युद्ध के कारण विस्थापित हुए लगभग 20 लाख लोगों में से कई लोग खुद को हवा, ठंड और बारिश से बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सहायता कर्मियों और निवासियों के अनुसार लोगों के पास कंबलों और गर्म कपड़ों की कमी है, अलाव के लिए लकड़ी बहुत कम है और जिन तंबुओं व तिरपालों में परिवार रह रहे हैं, वे महीनों से जारी उपयोग के कारण बहुत ही खस्ताहाल हो गए हैं। दक्षिणी शहर रफह से विस्थापित हुईं शादिया अयादा के पास अपने आठ बच्चों को खस्ताहाल तंबू के अंदर ठंड से बचाने के लिए केवल एक कंबल और एक गर्म पानी की बोतल है।

तेज हवा में लगता है डर

शादिया ने कहा, “जब भी हमें पता चलता है कि बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान है, तो हम डर जाते हैं क्योंकि हमारे तंबू हवा से उड़ जाते हैं।” रात के समय तापमान आम तौर पर पांच से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है, इसलिए अयादा को डर है कि उनके बच्चे गर्म कपड़ों के बिना बीमार पड़ जाएंगे। अयादा ने कहा कि जब वे अपना घर छोड़कर आए थे, तो उनके बच्चों के पास केवल गर्मियों के कपड़े थे। उन्होंने कहा कि उन्हें रिश्तेदारों और दोस्तों से कुछ गर्म कपड़े उधार लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उत्तरी गाजा से अपने परिवार के साथ विस्थापित हुईं 50 वर्षीय रिदा अबू जरादा ने बताया कि लोग तंबू के अंदर बच्चों को गोद में लेकर सोते हैं। ताकि उन्हें गर्म रखा जा सके।

उन्होंने कहा, “दरवाजे न होने और तंबू फटे होने के कारण रात में चूहे हमारे ऊपर चलते हैं। कंबल हमें गर्म नहीं रख पाते। हमें ऐसा लगता है कि जमीन पर बर्फ पड़ी हो। हम सुबह ठंड से ठिठुरते हुए उठते हैं।” उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि एक दिन मैं जागूं‍गी और पाऊंगी कि कोई बच्चा ठंड से मर गया है।” संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि अस्थायी आश्रयों में रह रहे लोग शायद सर्दियों में जीवित न रह पाएं। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को कहा था कि कम से कम 9,45,000 लोगों को सर्दी से जुड़े सामान की आवश्यकता है, जो गाजा में बहुत महंगे हो गए हैं।

जर्मनी के बाद नाइजीरिया में भी क्रिसमस के दौरान मची भगदड़, अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है

अबुजा: जर्मनी के बाद अब नाइजीरिया में क्रिसमस सेलीब्रेशन प्रोग्राम के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। नाइजीरिया क्रिसमस सेलिब्रेशन के दो कार्यक्रमों में दान एवं खाद्य सामग्री वितरण के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें मरने वालों की संख्या 32 हो गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि खाद्य सामग्री लेने के लिए अचानक भारी भीड़ जुट गई और भगदड़ मचने से कई लोग गिर गए, जिससे कई लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के प्रवक्ता तोचुकु इकेंगा ने बताया कि पहली घटना दक्षिण-पूर्वी अनम्ब्रा राज्य के ओकिजा शहर में हुई, जहां 22 लोगों की मौत हो गई। क्रिसमस के अवसर पर ओकिजा में एक परोपकारी व्यक्ति ने भोजन वितरण का आयोजन किया था, इसी दौरान भीड़ में भगदड़ गच गई। इसके अलावा, राजधानी अबुजा में एक गिरजाघर ने भोजन और कपड़ों के वितरण के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान भगदड़ मचने से हुए हादसे में दस लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।  (एपी)

जर्मनी में भी 5 लोगों की मौत

इससे एक दिन पहले शनिवार को जर्मनी में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 5 लोगों की मौत हो गई और 7 भारतीय समेत 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बता दें कि 25 दिसंबर को क्रिसमस समारोह को लेकर यूरोप की बाजारों में सजावट, खरीददारी और विभिन्न गीत-संगीत कार्यक्रम का दौर चल रहा है। इसमें लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस दौरान लोगों को उपहार भी बांटे जाते हैं। इसी दौरान भगदड़ मचने से यह हादसा हुआ है।