Home Blog Page 1066

यूपी राजभवन में आयोजित डिजाइन कार्यशाला: राज्यपाल ने किया अवलोकन, छात्रों को प्रेरित किया

यूपी राजभवन में आयोजित डिजाइन कार्यशाला: राज्यपाल ने किया अवलोकन, छात्रों को प्रेरित किया
यूपी राजभवन में आयोजित डिजाइन कार्यशाला: राज्यपाल ने किया अवलोकन, छात्रों को प्रेरित किया
यूपी राजभवन में आयोजित डिजाइन कार्यशाला: राज्यपाल ने किया अवलोकन, छात्रों को प्रेरित किया
  • राज्यपाल का अवलोकन: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में आयोजित डिजाइन कार्यशाला में भाग लिया और छात्रों की कला की प्रशंसा की।
  • 57 छात्रों की भागीदारी: लखनऊ विश्वविद्यालय के 57 छात्र-छात्राओं ने टेक्सटाइल डिजाइन, फाइन आर्ट्स और व्यापारिक कला के अंतर्गत अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की।
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश: राज्यपाल ने कला में पर्यावरणीय मुद्दों को शामिल करने की प्रेरणा दी और इसे जागरूकता का माध्यम बताया।
  • प्रमाण-पत्र वितरण: कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
  • महत्वपूर्ण उपस्थिति: कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

लखनऊ, 23 दिसंबर, 2024: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन में आयोजित एक दिवसीय डिजाइन कार्यशाला का अवलोकन किया। इस कार्यशाला में लखनऊ विश्वविद्यालय के ललित कला संकाय के कला एवं शिल्प महाविद्यालय के 57 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से टेक्सटाइल डिजाइन, फाइन आर्ट्स और व्यापारिक कला के छात्र शामिल थे।

राज्यपाल ने छात्रों की कलात्मकता और रचनात्मकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए अपनी कला में पर्यावरणीय मुद्दों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने कहा, “पेंटिंग या डिजाइन में पर्यावरणीय संदेशों को शामिल करने से समाज में जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी।”

कार्यशाला का समापन समारोह उत्साहपूर्ण रहा, जिसमें सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। राज्यपाल ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनकी कलात्मक यात्रा में सफलता की कामना की। इस आयोजन ने न केवल प्रतिभागियों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया बल्कि उन्हें प्रोत्साहित और मार्गदर्शन भी दिया।

कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों में अपर मुख्य सचिव राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, संकायाध्यक्ष डॉ. रतन कुमार, और कई अन्य अधिकारी शामिल थे। कार्यक्रम ने पिछले वर्ष की कार्यशाला की सफलता को आगे बढ़ाते हुए एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया।

सर्दियों में इस विटामिन की कमी से स्किन ड्राई होने लगती है, अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 फूड

विंटर में सीजन में सबसे हमारी त्वचा प्रभावित होती है। सर्दी के मौसम में त्वचा अक्सर ड्राई हो जाती है। जिससे हम सभी परेशान रहते है। सूखी त्वचा दिखने में अच्छी नहीं लगती है। त्वचा में रूखापन सिर्फ मौसम की वजह से ही नहीं, बल्कि शरीर में कुछ खास पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है। जब शरीर में विटामिन ई और विटामिन ए की कमी से त्वचा ड्राई और खुरदरी हो जाती है। इन विटामिन्स की कमी से त्वचा नमी खोने लगती है। इसलिए जरुरी है कि अपनी डाइट में कुछ ऐसे फूड शामिल करें, जो ज पोषक तत्व से भरपूर हो। आइए आपको इन 5 फूड्स के बारे में बताते है।

अखरोट और बादाम

सबसे ज्यादा विटामिन ई अखरोट और बादाम में पाया जाता है। अगर आप रोजाना मुट्ठीभर ड्राई फ्रूट्स खाते है, तो शरीर को जरुरी पोषण मिलता है और यह त्वचा भी हेल्दी और मुलायम बनी रहती है।

गाजर

गाजर एक ऐसी सब्जी है जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए का सोर्स होता है। इसे सलाद, जूस या सब्जी के रुप में खा सकते है। यह स्किन को हेल्दी रखती है।

एवोकाडो

एवोकाडो सुपरफूड है इसके सेवन से विटामिन ई और हेल्दी फैट्स पर्याप्त मात्रा में होता है। यह त्वचा को नमी को प्रदान करता है और ड्राईनेस को दूर करता है।

पालक

सर्दियों में पालक सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। यह सेहत के लिए तो अच्छा ही और स्किन के लिए भी काफी बढ़िया है। पालक सेवन से विटामिन ए और विटामिन ई से भरपूर होती है। इसके सेवन से त्वचा को पोषण मिलता है और मॉइश्चारइज करता है।

इसके साथ ही आप सूरजमुखी के बीज का सेवन भी कर सकते हैं, जो विटामिन ई का अच्छा स्रोत है।

Christmas 2024: क्रिसमस को खास बनाने के लिए गुरुग्राम की इन 3 शानदार जगहों पर घूमने जाएं, मिलेगा मजा भरपूर

क्रिसमस की धूम अब हर जगह देखने को मिल रही है। क्रिसमस डेकॉरेशन के आइटम से लेकर मॉल में क्रिसमस की शानदार सजावट देखने को मिल रही है। चर्च भी सुंदर तरीके से सज चुके है। हर साल दुनियाभर में 25 दिसंबर 2024 को क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो क्रिसमस ईसाइयों का त्योहार है लेकिन इसे भारत में भी काफी उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप गुरुग्राम मे रहते हैं या आसपास तो आप यहां पर इन 3 जगहों पर जरुर घूमने जाएं। चलिए आपको इन 3 जगहों के बारे में बताते हैं।

साइबर हब

यहां पर आपको जाने के लिए किसी भी तरह की एंट्री फीस नहीं देने होगी। जिन लोगों को पार्टी करने का शौक सबसे ज्यादा है, तो यह जगह उनके लिए भी बढ़िया है। क्रिसमस के दौरान यहां पर सुंदर और अद्भुत सजावट देखने को मिलती है। क्रिसमस के दिन आप भी अपने दोस्त या फैमिली के साथ यहां पर जा सकते हैं।

एंबियंस मॉल

क्रिसमस डे पर आप एंबियंस मॉल जा सकते हैं। यहां पर सुंदर सजावट देखने को मिलती है, जो लोगों को काफी आकर्षित करती है। यहां हर साल एक बड़ा क्रिसमस ट्री को सजाया जाता है। मॉल के हर एक मंजिल पर फेयरी लाइट्स, रेनडियर और सजावट की तरह-तरह की चीजें लगी रहती है। यहां पर आप फन एक्टिविटीज कर सकते है।

डीएलएफ मेगा मॉल

गुरुग्राम के डीएलएफ मेगा मॉल में आप क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए जा सकते हैं। मॉल के बाहर ही यहां पर क्रिसमस का आकर्षक सजावट देखने को मिलता है। यहां पर अंतरराष्ट्रीय और स्थानीय ब्रांड्स क्रिसमस पर खास डिस्काउंट और ऑफर्स मिलते हैं। क्रिसमस को पर्व को मनाने के लिए और बच्चों के साथ घूमने के लिए अच्छा मौका है।

Winter Health Care: सर्दी से बचने के लिए दूध में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें, जो मौसमी बीमारियों से भी करेंगी बचाव

दूध का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। वैसे तो यह बात हम सभी जानते हैं। वहीं बचपन से ही दूध पीना हमारी डाइट का एक अहम हिस्सा बन जाता है। तो वहीं दूध पीने के दौरान हम उसमें कई चीजों को भी शामिल करते हैं, जिससे दूध की गुणवत्ता बढ़ जाती है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में आप दूध में कुछ ऐसी चीजों को मिक्स कर सकते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं। साथ ही दिमाग और बाकी सेहत का भी ध्यान रखती हैं।

बता दें कि ऐसी बहुत सारी चीजें आपकी रसोई में मौजूद हैं, जिन्हें सर्दियों में दूध में उबालकर पीने से दूध की गुणवत्ता दोगुनी हो जाती है। यह हमारे पूरे स्वास्थ्य के लिए काफी बेनिफिशियल होती है। ऐसे में आप भी अपने बच्चों की डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

बादाम वाला दूध

बादाम और दूध से अच्छा कॉम्बिनेशन और क्या हो सकता है। क्योंकि बादाम और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होता है और यह हमारे पूरे स्वास्थ्य और दिमाग को भी बूस्ट करने का काम करता है। वहीं बादाम बच्चे भी बड़े चाव से खा लेते हैं। वैसे तो सर्दियों में आपको बादाम के दूध का सेवन जरूर करना चाहिए। आप दूध में बादाम का पाउडर डालकर भी पी सकते हैं। या फिर आप दूध में बादाम को ऐसे ही पकाकर पी सकते हैं।

अदरक वाला दूध

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप दूध में थोड़ा सा अदरक का टुकड़ा डालकर उसे उबालकर पी सकते हैं। यह दूध में अच्छा फ्लेवर एड करने के साथ ही सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। वहीं रोजाना अदरक वाले दूध का सेवन करने से आपका शरीर गर्म रहता है और मौसमी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। साथ ही यह पाचन शक्ति को भी दुरुस्त रखने में सहायक होता है।

खजूर और दूध

खजूर और दूध एक बेहतरीन हेल्थ टॉनिक है। यह शरीर को गर्म रखने के साथ पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और याददाश्त को बूस्ट करने में काफी मददगार होता है। अगर आप रोजाना 2-3 खजूर का दूध के साथ सेवन करने से शरीर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसलिए आपको अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

जायफल और दूध

सर्दियों में दूध के साथ चुटकी भर जायफल का पाउडर मिलाकर पीने से शरीर को गर्माहट मिलती है। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और जायफल ठंड में शरीर को अंदर से गर्म बनाएं रखने में सहायता करता है। इसका सेवन करने से मौसमी बीमारियों का खतरा कम होता है। जायफल में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। यह इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ स्किन और बालों को भी बहुत फायदा मिलता है।

रैपर लैश्करी एमटीवी हसल 4 के विजेता बने , सियाही ने हासिल किया ‘ओजी हसलर’ का खिताब

भारत के मशहूर रैप रियलिटी टीवी शो ‘एमटीवी हसल 04 देसी हिप-हॉप’ को तीन महीने बाद विनर मिल चुका है। रागा रेजर्स के लैश्करी ने देसी हिप-हॉप चैंपियन का खिताब जीता है और भारत के सबसे बड़े रैप बैटलग्राउंड के चौथे सीजन की ओजी हसलर सियाही बने। शानदार आवाज और धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ, लैश्करी ने हर हफ्ते अपने रैप सॉन्ग से लोगों का दिलों जीता है और ग्रैंड फिनाले एपिसोड में अपना जलवा दिखाते हुए छा गए। वह इस सीजन के एक देसी हिप-हॉप आइकन साबित हुए। सियाही ने ओजी हसलर का खिताब जीता है। ‘एमटीवी हसल 4: हिप हॉप’ डोंट स्टॉप के ग्रैंड फिनाले पहुंचने वाले प्रतियोगियों – धार्मिक, नाम सुजल, सियाही, 99साइड, विचार और लैश्करी के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। एमसी स्क्वायर और उदय पांधी ने अपने गेस्ट अपीयरेंस से ये एपिसोड और भी ज्यादा यादगार बना दिया है।

एमटीवी हसल 4 विनर रैपर लैश्करी हुए इमोशनल

ट्रॉफी जीतने की खुशी में लैश्करी ने कहा, ‘एमटीवी हसल 4: हिप हॉप’ डोंट स्टॉप जीतना मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलावकारी अनुभव है। अपने हुनर ​​को निखारने से लेकर प्रशंसकों से अपार प्यार और समर्थन पाने तक, इस मंच ने मुझे बहुत कुछ दिया है, खासकर रागा सर ने, जिन्होंने मुझे खुद को निखारने और खुद को बेहतर बनाने में मदद की है। मैं इस जीत को हमेशा संजो कर रखूंगा और यह ट्रॉफी उन सभी कड़ी मेहनत का सबूत है जो मैंने इतने सालों में की है।’ ये सुन इक्का और रफ्तार के अलावा बाकी जज की आंखों में आंसू आ गए। एमटीवी हसल 4 विनर ये स्पीच देते वक्त इमोशनल नजर आए।

रफ्तार का कमबैक

‘एमटीवी हसल 04 देसी हिप-हॉप’ से रफ्तार जज के रूप में वापस आए और बादशाह, राजा कुमारी, किंग और सीजन 1 की विजेता एम जी बेला शो में स्पेशल गेस्ट बन नजर आए। सीधे मौत, नैजी, रियार साब और संबाता जैसी मशहूर हस्तियों ने भी ग्रैंड फिनाले की रौनक बढ़ाई, जबकि होस्ट तल्हा सिद्दीकी और जिजी ने सभी को खूब एंटरटेन किया। बता दें कि ‘एमटीवी हसल 03 रिप्रेजेंट’ की ट्रॉफी दिल्ली के उदय पांधी ने जीती थी।