Home Blog Page 1048

कौशांबी पुलिस की बड़ी सफलता: महाकुंभ-2025 की सुरक्षा के मद्देनजर अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश

कौशांबी पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश
कौशांबी पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश
कौशांबी पुलिस की बड़ी सफलता: अंतर्राज्यीय ठगी गिरोह का पर्दाफाश
  • कौशांबी पुलिस ने महाकुंभ-2025 की सुरक्षा के तहत अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया।
  • तीन आरोपियों को नकली आभूषणों और फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया गया।
  • बरामदगी में 2.482 किलोग्राम नकली सोने के आभूषण, नकद ₹24,053 और तीन फर्जी आधार कार्ड शामिल।
  • आरोपियों पर थाना संदीपनघाट में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
  • पुलिस ने जनता से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

कौशांबी: आगामी महाकुंभ-2025 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए कौशांबी पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जो श्रद्धालुओं को असली सोने और चांदी के सिक्कों का झांसा देकर नकली आभूषण थमाकर ठगते थे। पुलिस ने मौके पर भारी मात्रा में नकली गहने, नकद राशि और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कौशांबी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 25 दिसंबर 2024 से “ऑपरेशन इंटरसेप्ट” और “ऑपरेशन चक्रव्यूह” नामक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत 27 दिसंबर को सुबह 9 बजे, थाना संदीपनघाट और एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) की टीम ने ग्राम काजीपुर, पानी टंकी के पास से इन तीन ठगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण:

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह श्रद्धालुओं को असली गहने दिखाकर नकली आभूषण देकर ठगता था। आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद हुई:

  • नकली सोने के आभूषण: कुल 2.482 किलोग्राम।
  • चांदी का नकली सिक्का: सन 1905 का।
  • नकद राशि: ₹24,053।
  • फर्जी आधार कार्ड: 3।

आरोपियों की पहचान:

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  1. बीरबल उर्फ मोहन शर्मा (पुत्र लक्ष्मण शर्मा), निवासी शंकरपुर, थाना जिनेवा, जिला कानपुर देहात।
  2. राजू सिंह (पुत्र स्व. बीरबल सिंह), निवासी सरवन खेड़ा, थाना जिनेवा, जिला कानपुर देहात।
  3. लक्ष्मी बंजारा (पत्नी लक्ष्मण शर्मा), निवासी छोटा मंदर, थाना छोटा मंदर, जिला भोपाल, मध्य प्रदेश।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में कौशांबी जनपद के थाना संदीपनघाट के प्रभारी विजेन्द्र सिंह, एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह और उनकी टीम के अन्य अधिकारी शामिल थे। यह कार्रवाई प्रयागराज क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई।

कानूनी कार्रवाई और अभियोजन:

गिरफ्तार ठगों के खिलाफ थाना संदीपनघाट में मामला दर्ज किया गया है (मुअसं. 336/2024, धारा 318/336/337 बीएनएस)। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

महाकुंभ-2025 की सुरक्षा के प्रयास:

महाकुंभ-2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रयागराज क्षेत्र में “ऑपरेशन इंटरसेप्ट” और “ऑपरेशन चक्रव्यूह” जैसे अभियानों के माध्यम से सुरक्षा चाक-चौबंद की जा रही है। मेला क्षेत्र और उसके बाहरी मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस की अपील:

कौशांबी पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Health Tips: इन लोगों को आंवला सेवन से नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है

आंवला का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। विटामिन सी रिच आंवला इम्यून सिस्टम को मजबूती देता है। खासतौर से, सर्दी के मौसम में हर किसी को विटामिन सी रिच फूड आइटम्स को खाने की सलाह दी जाती है। अमूमन लोग सर्दियों में जूस में इसे शामिल करते हैं या फिर इसका अचार या मुरब्बा बनाकर खाना पसंद करते हैं। आप भी इसे किसी ना किसी रूप में खाते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि आंवला का सेवन हर किसी के लिए लाभदायक नहीं होता है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जिन्हें आंवला खाने से बचना चाहिए। अगर वे आंवला खाते हैं तो उनकी सेहत पर नेगेटिव असर पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को आंवला के सेवन से बचना चाहिए-

अगर आपका ब्लड शुगर कम है

आंवला आपके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और इसलिए इसे डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर बहुत कम हो जाता है या अगर आप पहले से ही मधुमेह की दवा ले रहे हैं, तो आंवला आपके लिए बहुत ज़्यादा परेशानी खड़ी कर सकता है। इसका बहुत ज़्यादा सेवन आपके शुगर लेवल को बहुत तेजी से गिरा सकता है, जिससे आपको चक्कर या कमज़ोरी महसूस हो सकती है।

अगर आपको किडनी की समस्या है

जिन लोगों को पहले से ही किडनी से जुड़ी कोई समस्या है, उन्हें भी आंवला का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, आंवला ऑक्सालेट से भरपूर होता है, जो किडनी स्टोन का कारण बन सकता है। अगर आपको पहले कभी पथरी हुई है या उसका रिस्क है, तो आंवले के सेवन से बचें। खासतौर से, इसे कच्चा या जूस के रूप में बिल्कुल भी ना लें।

अगर आप ब्लड थिनिंग की दवा ले रहे हैं

आंवला का सेवन तब आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, जब आप पहले से ही ब्लड थिनिंग की दवा ले रहे हैं। आंवला प्राकृतिक रूप से खून पतला करने वाली दवा के रूप में काम कर सकता है। इसलिए, अगर आप पहले से ही वारफेरिन या एस्पिरिन जैसी दवाएं ले रहे हैं, तो आंवला लेने से अत्यधिक रक्तस्राव या चोट लगने का जोखिम बढ़ सकता है।

सलमान खान अपने बर्थडे पर फैंस को खास तोहफा देंगे, ‘सिकंदर’ की पहली झलक मचाएगी धूम

इंतजार आखिरकार खत्म हो गया! सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ का पहला पोस्टर सामने आ गया है। साजिद नाडियाडवाला की अगली फिल्म सिकंदर का पहला पोस्टर बीती शाम यानी बुधवार को सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में सलमान खान पीछे से खड़े नजर आ रहे हैं। सामने से उनकी झलक अभी भी फैंस को देखने को नहीं मिली है। फैंस उनके नए रूप को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं। आज एक्टर अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट कर रहे हैं और इसी खास मौके पर एक्टर फैंस की मनोकामना पूरी कर देंगे। 59 बर्थडे के मौके पर ही फैंस को सलमान खान अपने नए लुक की झलक टीजर के जरिए दिखा देंगे। इस फिल्म को लेकर काफी बज है और इसके ऐलान के बाद से ही भाईजान के फैंस पल्के बिछाए इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

जल्द आएगा टीजर

ए.आर. मुरुगडोस अपनी शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में सलमान खान को एक नए और अलग अवतार में पेश करने के लिए निर्देशक तैयार हैं। फिलहाल सामने आए पहले पोस्टर में सलमान खान एक ताकतवर और मिस्ट्री से भरे पोज में नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर एक शानदार और रोमांचक सिनेमेटिक एक्सपीरियंस की झलक दिखाती है। सिकंदर का यह फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है और फैंस बड़े पर्दे पर मेगास्टार की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस पोस्ट के साथ ही एक और अहम जानकारी भी साझा की गई है कि मेकर्स सलमान के जन्मदिन पर फिल्म का टीजर जारी करेंगे, यानी की आज।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘सिकंदर’ सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘किक’ के बाद आने वाली पहली फिल्म है। ‘किक’ साजिद के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म भी थी। साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्टेड, ‘सिकंदर’ एक शानदार सिनेमेटिक एक्सपीरियंस बनने का वादा करती है, जिसमें एक्शन, ड्रामा और इमोशन का बेहतरीन मेल होगा। कहा जा सकता है कि इस कैची फर्स्ट लुक के साथ, सलमान खान की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म का काउंटडाउन अब ऑफिशियल तौर से शुरू हो रहा है। फिल्म को नए साल में ईद पर रिलीज किया जाएगा।

जामनगर में राधिका के लिए कराइ गयी बर्फबारी, सज-धज कर अंबानी परिवार की छोटी बहू ने जलवा बिखेरा

बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट अपनी शादी की तैयारियों के दिनों से ही चर्चा में आ गए। शादी के कई महीने बाद भी अनंत अंबानी और राधिका की चर्चा कम नहीं हुई है। जैसे ही इनकी तस्वीरें सामने आती हैं, वैसे ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं। इन तस्वीरों को लोग बार-बार देखते हैं। राधिका मर्चेंट का स्टाइल और कपड़े नया ट्रेंड सेट कर देते हैं। बाकी अंबानी लेडीज की तरह ही राधिका मर्चेंट भी स्टाइल आइकन बन गई हैं और अपनी सास नीता अंबानी की तरह ही नई नवेली हीरोइनों को फेल किए रहती हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर सिर्फ उनके ही बारे में बातें हो रही हैं और इस बार इसकी वजह उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें हैं, जिसे देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। एक वीडियो भी काफी वायरल है, जिसे उनकी बहन अंजली मर्चेंट ने ही साझा किया है।

राधिका ने क्रिसमस पर की मस्ती

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में राधिका मर्चेंट काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उन्होंने रेड शॉर्ट ड्रेस, ब्लैक स्टॉकिंग और बूट्स के साथ, बेज कलर की फरी जैकेट भी कैरी की है। इन तस्वीरों में उनका बदला हुआ नया लुक भी देखने को मिल रहा है। राधिका ने हाल में ही नया हेयर कट लिया है, जिसमें उनके हेयर बैंड्स माथे पर दिख रहे हैं। इन झलकियों में राधिका काफी मस्ती कर रही हैं। वो क्रिसमस थीम पार्टी में मौजूद हर एक चीज का पूरा मजा ले रही हैं। जहां कुछ तस्वीरों में वो अपने दोस्त ओरी के साथ नजर आईं तो वहीं कई तस्वीरों में खास तैयार की गई क्रिसमस स्ट्रीट पर तफरी करती दिखीं। क्रिसमस ट्री और पिनोकियों के साथ भी पोज देती वो रेड ड्रेस में नजर आईं। इसके अलावा उन्होंने एक तस्वीर में सिल्वर शिमरी गाउन भी कैरी किया, जिसमें वो किसी डीवा से कम नहीं लगी।

राधिका के लिए हुई बर्फबारी

इस खास थीम पार्टी का आयोजन जामनगर में ही किया गया है, जहां राधिका भी मौजूद थीं। जामनगर में राधिका के लिए स्नोफॉल भी कराया गया। अब आप सोच रहे होंगे कि गुजरात में स्नोफॉल कैसे हो सकता है तो बता दें कि ये असल बर्फबारी नहीं बल्कि कृत्रिम बर्फबारी थी, जिसके मजे लेते राधिका मर्चेंट नजर आई। उनकी बहन अंजली एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और इस खास मौके के लिए भी उन्होंने ने ही अपनी बहन को तैयार किया। राधिका की बड़ी सी स्माइल ने उनके इस लुक में चार चांद लगा दिए।

यहां देखें पोस्ट

चर्चा में रही दोनों की शादी

बता दें, ये बीत रहा साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के नाम रहा। साल की शुरुआत में ही दोनों की शादी चर्चाएं शुरू हो गई थी। लंबे वक्त से चल रहे इस रिलेशनशिप को दोनों ने 12 जुलाई 2024 को शादी का नाम दिया। ये शादी भारत की सबसे बड़ी और चर्चित शादी रही। देश और दुनिया के नामी लोग इस शादी में शिरकत किए। पूरा अंबानी परिवार भी इस शादी में डूबा नजर आया। शादी से पहले दो प्री-वेडिंग फंक्शन भी रखे गए थे। पहला प्री-वेडिंग गुजरात के जामनगर में हुआ तो दूलरा इटली और फ्रांस में क्रूज पर हुआ था।

पोप फ्रांसिस ने रोम की मुख्य जेल का किया दौरा, जानिए इसके पीछे की कहानी

रोम: पोप फ्रांसिस ने बृहस्पतिवार को रोम के मुख्य कारावास में अपने पवित्र वर्ष का आगाज किया और वह कैदियों के लिए आशा का संदेश लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने कैदियों को कैथोलिक चर्च के 25 साल में एक बार होने वाले उत्सव में शामिल किया। इस उत्सव के दौरान लगभग 3.2 करोड़ तीर्थयात्रियों के रोम आने की उम्मीद है।

फ्रांसिस अपनी व्हीलचेयर से खड़े हुए और रेबिबिया जेल में चैपल का दरवाजा खटखटाया तथा दहलीज के पार चले गए। उन्होंने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर दो रात पहले सेंट पीटर बेसिलिका में की गई अपनी भाव मुद्रा को दोहराया। बेसिलिका में पवित्र द्वार के उद्घाटन के साथ आधिकारिक तौर पर जुबली वर्ष की शुरुआत हुई। चर्च की लंबे समय से चली आ रही यह परंपरा अब हर 25 साल के अंतराल पर होती है और इसमें तीर्थयात्रा पर रोम आने वाले लोग शामिल होते हैं।

जेल में बंद कैदियों से फ्रांसिस ने क्या कहा

पोप फ्रांसिस ने जेल में प्रवेश करने से पहले कैदियों से कहा, ‘‘पहला पवित्र द्वार मैंने क्रिसमस पर सेंट पीटर्स में खोला था। मैं चाहता था कि दूसरा यहीं जेल में हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि हममें से प्रत्येक को यहां, अंदर और बाहर, अपने दिल के दरवाजे खोलने और यह समझने का अवसर मिले कि आशा निराश नहीं करती है।