Home Blog Page 1046

“Salman Khan Birthday: 59 की उम्र में भी बनाए रखा फिट और मस्कुलर बॉडी , डाइट में इन 10 चीजों को किया है शामिल”

बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सलमान खान आज 27 दिसंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे है। सलमान खान अपने बर्थडे को काफी धूमधाम से मनाते है। 59 की उम्र में एक्टर ने अपनी कमाल की बॉडी बना रखी है। सलमान खान आज भी ऐसे लगते हैं जैसे अभी भी ही फिल्मों में डेब्यू किया होगा। एक्टर अपनी हेल्थ और फिटनेस के लिए काफी जागरुक रहते है। सलमान अपने बिजी शेड्यूल में भी जिम जाकर वर्कआउट करते हैं। 2 घंटे तक जिम करते हैं इसके साथ ही डाइट भी अच्छे से फॉलो करते हैं। 59 की उम्र में सलमान खान ने बना रखी है तंदुरुस्त डोले वाली बॉडी। सलमान खान के जन्मदिन पर जानें उनके डाइट, वर्कआउट और फिटनेस की जर्नी।

सुबह जल्दी उठना

रोजाना सलमान खान जल्दी उठते हैं, इसके बाद वो वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, साइकिलिंग और स्विमिंग करते हैं। एक्सरसाइज के साथ ही सलमान खान अपने खाने-पीने का भी काफी ध्यान रखते हैं।

जानें सलमान की डाइट प्लान

एक्टर अपने खाने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी फैट शामिल करते हैं। उनको सबसे ज्यादा देसी घी का खाना पसंद है। सलमान ब्रेकफास्ट में अंडे, लो-फैट दूध और प्रोटीन शेक लेते हैं। दोपहर के समय खाने में दाल-रोटी-चावल, सलाद और मटन या तली हुई मछली खाते हैं। शाम के समय वो सेब और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं। रात के समय वह चावल, चिकन और सलाद खाते हैं और सोने से पहले लो-फैट मिल्क प्रोटीन पीते हैं।

सलमान का वर्कआउट प्लान

एक्टर की फिटनेस का राज रेगुलर वर्कआउट करना है। वे जिम में वेट ट्रेनिंग, कार्डियो, साइकिलिंग और स्विमिंग करते हैं। रात को जल्दी सोते हैं जिससे पर्याप्त नींद मिल सके।

हेल्थ बेनिफिट्स “Winter Superfood: एनीमिया से लेकर कब्ज तक की समस्याओं का समाधान, सर्दियों में गुड़ के सेवन की बनाएं आदत”

भारत में स्वस्थ जीवन के परंपरा की नींव काफी गहरी है। आयुर्वेद में बताया गया है कि हमारी रसोई में मौजूद सभी मसाले और हर्ब्स कई बीमारियों की दवा है। वहीं सर्दियों के मौसम में हर किचन में गुड़ मिल जाता है। गुड़ की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से इसको सर्दियों का सुपरफूड कहा जाता है। बता दें कि गुड़ एक औषधीय चीज या मिठाई से कहीं ज्यादा है। करीब 600 ईसा पूर्व के आसपास गन्ना मलय प्रायद्वीप और बर्मा से भारतीय उपमहाद्वीप में आया था। लगभग तब से ही यहां गुड़ का उत्पादन हो रहा है। मौजूदा समय में पूरी दुनिया का 70% भारत में बनता है।

गुड़ का सेवन करने से एनर्जी लेवल बढ़ता है और इसमें कई जरूरी विटामिन्स, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम पाया जाता है। गुड़ का सेवन एनीमिया के जोखिम से भी बचाता है। वहीं यह जोड़ों के दर्द के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

गुड़ की न्यूट्रिशनल वैल्यू

गुड़ में शुगर सुक्रोज और फ्रुक्टोज के रूप में होता है। इसलिए इसका स्वाद मीठा होता है और इसको खाने से फौरन एनर्जी मिलती है। गुड़ में विटामिन A, C और E पाया जाता है। यह विटामिन्स शरीर के लिए जरूरी होता है। वहीं गुड़ में आयरन और मिनरल्स पाया जाता है।

गुड़ खाने के फायदे

बता दें कि भारतीय भोजन पद्धति में भोजन करने के बाद एक टुकड़ा गुड़ खाने का रिवाज है। यह रिवाज अब हमारे बीच इस कदर रच-बस गया है कि जो लोग मीठा नहीं खाते हैं, वह भी गुड़ खाने से इंकार नहीं करते हैं। गुड़ खाने से पाचन में मदद मिलती है। साथ ही यह ब्लड और लिवर को भी डिटॉक्स करता है। इसकी खासियत यह है कि गुड़ खाने से लंग्स और ब्रॉन्कियल इंफेक्शन से बचाव होता है। वहीं रोजाना गुड़ खाने से रेस्पिरेटरी डिजीज का जोखिम कम होता है।

अन्य फायदे

डाइजेस्टिव हेल्थ में सुधार

लिवर और ब्लड डिटॉक्स होता है।

रेस्पिरेटरी इंफेक्शन दूर होता है।

कॉन्स्टिपेशन की समस्या दूर होती है।

मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस कम होता है।

प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम से राहत मिलती है।

हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।

एनर्जी लेवल बढ़ता है।

किन लोगों को नहीं करना चाहिए गुड़ का सेवन

जो लोग वेट कम करने का प्रयास कर रहे हैं।

जो लोग डायबिटिक हैं या जिनका ब्लड शुगर सामान्य से ज्यादा रहता है।

जिनके दातों में सड़न या कैविटी है।

जो लोग शुगर सेंसिटिव हैं।

Political Party’s Update: भाजपा को मिला ₹2600 करोड़ से अधिक का चंदा, कांग्रेस और अन्य दलों को कितना मिला? जानें यहां

भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे की रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है। ये रिपोर्ट लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 31 मार्च 2024 तक के चंदे को लेकर जारी की गई है। चुनाव आयोग ने रिपोर्ट में बताया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को साल 2023-24 के दौरान सबसे ज्यादा 2,604.74 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा प्राप्त हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव से पहले 740 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा मिलने की घोषणा की थी। आपको बता दें कि भाजपा और कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए चंदे में चुनावी बॉण्ड से मिला हुआ चंदा शामिल नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्हें पार्टी की वार्षिक लेखा रिपोर्ट में घोषित किया जाना होता है, न कि चंदा विवरण में।

कांग्रेस को कितना चंदा मिला?

साल 2023 से 2024 के बीच विपक्षी दल कांग्रेस को चंदे के तौर पर 281.38 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे पहले कांग्रेस ने साल 2018-19 में 146 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिलने की बात कही थी। कांग्रेस को  प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिला है। ये कांग्रेस को चंदा देने वाला एकमात्र ट्रस्ट है। कांग्रेस को 1.38 लाख रुपये का ऐसा चंदा भी मिला है जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल और दिग्विजय सिंह समेत अन्य शीर्ष नेताओं से प्राप्त चंदा भी शामिल हैं। कांग्रेस को ‘हमारे नेता को हैप्पी बर्थडे–जेकेबी’ के टाइटल से भी कई चंदे मिले हैं।

भाजपा को कहां-कहां से चंदा मिला?

वहीं चुनाव आयोग की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, भाजपा को साल 2023-24 के दौरान प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से 723 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिला। वहीं, पार्टी को ट्रायम्फ इलेक्टोरल ट्रस्ट से 127 करोड़ रुपये से ज्यादा और आइन्जीगार्टिग इलेक्टोरल ट्रस्ट से 17 लाख रुपये से ज्यादा चंदा मिला है। इसके अलावा भाजपा वेदांता, भारती एयरटेल, मुथूट, जिंदल समूह और टीवीएस मोटर्स जैसे बड़े कॉर्पोरेट समूहों द्वारा खरीदे गए चुनावी बॉण्ड की भी प्रमुख लाभार्थी थी। फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से भाजपा को तीन करोड़ रुपये मिले।

अन्य दलों को कितना चंदा?

आम आदमी पार्टी को इस दौरान 11.06 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिला है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 7.64 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा मिला है। नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) को 14.85 लाख रुपये से ज्यादा चंदा मिला है।

New Year Special: नए साल का जश्न मनाने के लिए बजट फ्रेंडली इन 5 डेस्टिनेशन्स की करें सैर, रोमांचक यादों से भरपूर होगा सफ़र

साल 2024 का आखिरी महीना दिसंबर चला है। कुछ दिनों में हम सभी नए साल 2025 का वेलकम करने जा रहे हैं। ऐसे में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए के लिए ज्यादा दिन नहीं बचें। अगर आप  कहीं दोस्तों और फैमिली के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है। कम बजट में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए आप भारत के इन खूबसूरत जगहों पर जरुर जाएं। नववर्ष का जश्न मनाने के लिए आप इन 5 खूबसूरत जगहों पर जाएं।

ऋषिकेश

 नए साल का सेलिब्रेशन के लिए आप कम बजट में ऋषिकेश घूमने जा सकते हैं। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, बोट राइडिंग और ट्रेकिंग कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यहा पर आप गंगा आरती लाइव देख सकते हैं। ऋषिकेश में कई फेमस जगहें जहां आप जा सकते हैं जैसे कि परमार्थ निकेतन, त्रिवेणी घाट और नीलकंठ मंदिर देखने जा सकते हैं।

जयपुर

न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए आप कम खर्चे में पिंक सिटी जयपुर जा सकते हैं। यहां आप अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ एन्जॉय कर सकते हैं। यहां पर आप पत्रिका गेट, सिटी प्लेस, हवा महल और कई लोकप्रिक म्यूजियम देख सकते हैं। अब आप जयपुर में भी पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर ब्लून का मजा ले सकते हैं। आप यहां पर लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं।

मनाली

अगर आप न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए बर्फबारी लुत्फ ले सकते हैं। इस समय मनाली में स्नोफॉल हो रहा है। यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं इसके साथ ही लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं। यहां पर शॉपिंग भी कर सकते हैं। न्यू ईयर के जश्न मनाने के लिए मनाली सबसे बेस्ट जगह है। आप कम बजट के लिए हॉस्टल में रुक सकते हैं, ये ज्यादा महंगे नहीं होते है। यहां पर रेंट  पर टैक्सी और बाइक मिल जाती है।

ऊटी 

यदि आप न्यू ईयर के सेलिब्रेशन के लिए दक्षिण भारत की तरफ जाना चाहते हैं, तो आप साउथ की सबसे बेस्ट जगह ऊटी जा सकते हैं। यहां पर चाय बगान काफी सुंदर देखने को मिलेंगे। सर्दी दौरान यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है। आप कम बजट में यहां पर फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं।

 उदयपुर

राजस्थान का यह शहर झीलों के नाम से जाना जाता है। लेक ऑफ सिटी उदयपुर में आप नए साल का वेलकम अच्छे से कर सकते हैं। यहां पर आप लेक व्यू देख सकते हैं और लोकप्रिय म्यूजियम व इमारत देख सकते हैं। कम बजट में आप उदयपुर अच्छे से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर सकते है।

शिमला

अगर आपको पहाड़ों पर जाना सबसे ज्यादा पसंद है, तो आप शिमला जा सकते हैं। यहां पर बर्फबारी का मजा आप ले सकते हैं। शिमला में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए लेट नाइट पार्टी कर सकते हैं। यहां पर आप सुंदर चर्च देख सकते हैं। शिमला का सबसे फेमस मॉल रोड़ पर घूमने जा सकते हैं।

सरिस्का, राजस्थान

अगर आप न्यू ईयर को सेलिब्रेट प्राकृतिक और जनवरों के बीच करना चाहते हैं, तो आप सरिस्का घूमने जा सकते हैं। वाइल्ड लाइफ का मजा लेने के लिए आप यहां जरुर घूमने जाएं। यहां पर आप पार्टी भी कर सकते हैं। जंगल घूमने के लिए यह  सबसे बेस्ट जगह है। फैमिली और दोस्तों के साथ इस जगह पर आप जरुर घूमने जाएं।

बॉलीवुड अपडेट :कैमरे देखकर चिल्लाने लगी राहा, न्यू ईयर वेकेशन पर रवाना होते हुए रणबीर की लाडली ने फ्लाइंग किस बरसाए

सोशल मीडिया पर इन दिनों सितारों के साथ ही उनके स्टारकिड्स भी छाए रहते हैं। स्टारकिड्स का भी काफी क्रेज है। आर्यन खान, सुहाना खान, नीसा देवगन, नव्या, अनन्या जैसे स्टारकिड्स के बाद तैमूर और आराध्या की चर्चा होने लगी, लेकिन आज कल इन सभी स्टारकिड्स को एक बच्ची ने पीछे छोड़ दिया है। ये बच्ची कोई और नहीं बल्कि अपनी क्यूटनेस से हर किसी का दिल जीतने वाली आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर हैं। राहा इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चित स्टारकिड बन गई हैं। जब भी राहा स्पॉट होती हैं तो अपनी चार्मिंग अदाओं से लोगों के दिलों को छूने में कामयाब हो जाती हैं। हाल में ही उन्हें एक बार फिर स्पॉट किया गया और कुछ पलों में ही उनका वीडियो वायरल भी हो गया।

राहा ने दिखाई क्यूट अदा

राहा कपूर को मम्मी आलिया भट्ट और पापा रणबीर कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। राहा व्हाइट कॉर्ड सेट में नजर आईं। वो मम्मी-पापा के साथ न्यू ईयर की वेकेशन के लिए रवाना हो रही थीं। इसी बीच उनका एक प्यारा सा मोमेंट पैपराजी ने रिकॉर्ड कर लिया। फैमिली के साथ छुट्टियों पर जाने से पहले राहा काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखीं। मम्मी की गोल में नजर आ रही राहा, उछल-उछलकर अपना उत्साह जाहिर करती दिखीं। उन्होंने जाते हुए पैप्स को मुड़कर आवाज दी और बाय कहा और फिर झट से दूसरी ओर मुड़कर उन्हें फ्लाइंग किस देने लगीं। लगातार उन्होंने कई बार ऐसा किया और उन्हें ऐसा करता देख आलिया और रणबीर कपूर दोनों ही हंसने लगे। राहा की क्यूट हरकत नेटिजन्स को भी काफी पसंद आ रही है। वैसे जब से राहा ने बोलना सीखा है वो इस कदर ही अपनी प्यारी आवाज से लोगों का दिल जीत रही हैं, ठीक ऐसा ही अंदाज क्रिसमस पर भी देखने को मिला था।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

राहा को देखने के बाद एक शख्स ने लिखा, ‘कितनी क्यूट है राहा।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘बिल्कुल मम्मी आलिया पर गई और चुलबुली भी है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘ये अभी से सुपरस्टार बन गई है।’ एक और यूजर ने कहा, ‘इस तरह से पैप्स को बुलाना, कितान क्यूट था।’ बता दें, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल पूरे परिवार के साथ नए साल के सेलिब्रेशन के लिए वेकेशन पर जा रहे हैं। इस वेकेशन पर रणबीर की मां नीतू कपूर और आलिया की मां सोनी राजदान भी साथ जा रही हैं। इसके साथ ही आलिया की बहन शाहीन भी उनके साथ ही एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं।