Home Blog Page 1033

Bigboss Update : ‘बिना रीढ़ की हड्डी वाले हैं’ कहकर आलोचना झेलने के बाद करणवीर मेहरा ने टॉप कंटेस्टेंट बनकर रच दिया इतिहास

टीवी की दुनिया का बेहद पॉपुलर रियालिटी शो ‘बिग बॉस-18’ अपने 87 दिनों का सफर तय कर चुका है। अब घर में केवल 10 कंटेस्टेंट रह गए हैं। बीते रोज बिग बॉस के सेट पर कंगना रनौत अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। यहां कंगना रनौत ने करणवीर मेहरा को बिग बॉस-18 का वर्तमान में टॉप Update :बताया है। करणवीर मेहरा भले ही अब टॉप कंटेस्टेंट्स में गिने जाने लगे हैं, लेकिन उनका यहां तक पहुंचने का सफर काफी मुश्किल रहा है। करणवीर मेहरा को बिग बॉस-18 के शुरुआती दिनों में खूब मलालत झेलनी पड़ी थी। इतना ही नहीं लोगों ने करणवीर मेहरा को बिना रीढ की हड्डी वाला इंसान तक बता दिया था। अब करणवीर ने दमदार वापसी की है और टॉप कंटेस्टेंट बन गए हैं।

अब इस हफ्ते हो सकता है बड़ा एविक्शन

बिग बॉस-18 का सफर अपने अंतिम पड़ाव में प्रवेश करने वाला है। बीते हफ्ते शो से सारा खान को बाहर कर दिया गया था। अब घर में केवल 10 कंटेस्टेंट बचे हैं। जिसमें कलर्स के लाड़ले एक्टर कहे जाने वाले विवियन डीसेना को भी करणवीर ने पीछे छोड़ दिया है। बीते रोज बिग बॉस-18 के सेट पर कंगना रनौत ने खुद इसका खुलासा किया है। जिसमें कंगना ने बताया कि करणवीर मेहरा वर्तमान में शो के टॉप कंटेस्टेंट हैं। बता दें कि करणवीर मेहरा और चुम दरांग की घर के अंदर अच्छी दोस्ती है और दोनों ही दमदार कंटेस्टेंट है।

शो में इन घरवालों के बीच चल रही जंग

बता दें कि बिग बॉस-18 के घर में अब केवल 10 कंटेस्टेंट्स बचे हैं और इस हफ्ते भी इविक्शन होने वाला है। वर्तमान में बिग बॉस-18 के घर के अंदर टॉप कंटेस्टेंट्स की बात करें तो इनमें से करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दरांग, अविनाश मिश्रा, रजत दलाल, ईशा सिंह का नाम शामिल है। इसके अलावा घर के अंदर कशिश कपूर, शिल्पा शिरोडकर, चाहत पांडे और श्रुतिका के बीच जंग देखने को मिल रही है। अब देखना होगा कि इस हफ्ते बिग बॉस के घर से किसकी विदाई होती है।

कीव:नए साल से पहले रूस ने यूक्रेन के खिलाफ फिर ताकत दिखाई, जानिए इस बार क्या उठाया कदम !

 रूस ने मंगलवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए मिसाइल और ड्रोन हमले किए। यूक्रेन की वायु सेना ने तड़के तीन बजे बैलिस्टिक मिसाइल के खतरे की सूचना दी, जिसके कुछ ही मिनटों बाद कीव में कम से कम दो धमाके सुने गए। सुबह आठ बजे एक और मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जिसके बाद शहर में कम से कम एक विस्फोट हुआ। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि मिसाइल का मलबा राजधानी के डार्नित्स्की जिले में गिरा, लेकिन किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बिजली की आपूर्ति बाधित

पूर्वोत्तर में सूमी क्षेत्र के अधिकारियों ने शोस्तका शहर के पास हमलों की सूचना दी। सूमी के मेयर मायकोला नोहा ने कहा कि 12 आवासीय इमारतों के साथ-साथ दो शैक्षणिक परिसरों को भी नुकसान पहुंचा है। वायु सेना ने यूक्रेन के कई अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाकर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किए जाने की भी सूचना दी है। युद्ध के दौरान यूक्रेन का लगभग आधा ऊर्जा बुनियादी ढांचा नष्ट हो गया है और बड़े पैमाने पर बिजली की आपूर्ति बाधित हुई है। यूक्रेन के पश्चिमी सहयोगियों ने उसे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए वायु रक्षा प्रणाली प्रदान की है। लेकिन, रूस ने बड़ी संख्या में मिसाइलों और ड्रोन के साथ संयुक्त हमलों के जरिए उसकी वायु रक्षा को तबाह करने की कोशिश की है।

रूस ने मार गिराए यूक्रेनी ड्रोन

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मंगलवार की सुबह कई क्षेत्रों में 68 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया। पश्चिमी रूस में स्मोलेंस्क क्षेत्र के प्रमुख वसीली अनोखिन ने कहा कि ड्रोन के टुकड़े एक तेल डिपो के क्षेत्र में गिरे, जिससे आग लग गई।

अमेरिका दे रहा है हथियार

इस बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने घोषणा की है कि उनका देश यूक्रेन को लगभग 2.5 अरब अमेरिकी डॉलर के अतिरिक्त हथियार भेजेगा। बाइडेन ने कहा कि उनका प्रशासन डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद का प्रभार ग्रहण करने से पहले यूक्रेन को रूस से लड़ने में मदद करने के लिए अपने पास उपलब्ध धन को खर्च करने के लिए तेजी से काम कर रहा है।

सिडनी टेस्ट के बाद स्टार खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता है ? चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नहीं खेलेंगे बड़ी सीरीज!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी से खेला जाएगा। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से ये मुकाबला काफी अहम होने वाला है। इस मैच के बाद टीम इंडिया स्वदेश लौटेगी और लिमिटेड ओवर सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज में आराम दिया जा सकता है। बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए ये बड़ा फैसला लिया जा सकता है। भारत 22 जनवरी से 12 फरवरी तक पांच मैचों की T20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज में इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। वनडे सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से ठीक सात दिन पहले समाप्त होगी। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है ताकि चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दिग्गज गेंदबाज पूरी ताकत के साथ मैदान पर उतर सके।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले मिलेगा आराम

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में भारत के तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई कर रहे हैं। मोहम्मद शमी की गैरमौजूदगी में इस तेज गेंदबाज ने अनुभवहीन तेज गेंदबाजी लाइन-अप की जिम्मेदारी संभाली हुई है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुमराह ने गेंद से अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह इस सीरीज में इकलौते ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने 30 विकेट अपनी झोली में डाले हैं। उनके आसपास भी कोई गेंदबाज नहीं है। मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने अकेले 50 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी की और 9 बल्लेबाजों का शिकार किया। हालांकि इसके बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके क्योंकि चौथी पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया।

पिछले 4 मैचों की तरह बुमराह के सिडनी टेस्ट में भी अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है। सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में गेंदबाजी का ज्यादातर भार उन्हीं के कंधों पर होगा। सिडनी टेस्ट के अंत तक बुमराह चार महीने के भीतर 10 टेस्ट खेल चुके होंगे। ऐसे में बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ आराम दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है।

इंग्लैंड का भारत दौरा (22 जनवरी  से 12 फरवरी, 5 T20I और 3 वनडे) 

भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल (5 T20I)

  • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I: 22 जनवरी 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I: 25 जनवरी 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I: 28 जनवरी 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I: 31 जनवरी 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां T20I: 02 फरवरी 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे) 

  • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI: 06 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)
  • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

साल 2024 में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने कितने श्रद्धालु पहुंचे? यहाँ जानें पूरी जानकारी

हर साल कई तीर्थयात्री 31 दिसंबर को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर जाकर साल का अंत करने का फैसला करते हैं। 2024 में भी, दिसंबर के अंत में माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। बोर्ड ने पहले कहा था कि वह राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करेगा, जिसमें प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या 50,000 तक सीमित है और कहा था कि नए साल की भीड़ को देखते हुए केवल आरएफआईडी कार्ड वाले भक्तों को ही वैष्णो देवी भवन की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। 2024 में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के बारे में बात करते हुए, एसएमवीडीएसबी के सीईओ अंशुल गर्ग ने कहा कि 94.83 लाख तीर्थयात्री मंदिर में पूजा-अर्चना करते हैं, जो एक दशक में दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।

कब-कब कितने लोग पहुंचे वैष्णो देवी मंदिर

उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में तीर्थयात्रियों की संख्या 1.04 करोड़ के उच्चतम स्तर को छू गई थी। वर्ष 2013 में तीर्थयात्रियों की संख्या 93.24 लाख से घटकर वर्ष 2014 में 78.03 लाख, वर्ष 2015 में 77.76 लाख तथा वर्ष 2016 में 77.23 लाख रह गई। वर्ष 2017 में यह संख्या बढ़कर 81.78 लाख तथा वर्ष 2018 में 85.87 लाख हो गई तथा वर्ष 2019 में यह संख्या फिर घटकर 79.40 लाख रह गई। रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष लगभग 94.80 लाख तीर्थयात्रियों ने माता वैष्णो देवी जी के दर्शन किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में मात्र 42,000 कम है, जब वार्षिक तीर्थयात्री 95.22 लाख थे।

तीर्थयात्रा मार्ग पर लगेंगे 200 नए सीसीटीवी कैमरे

अधिकारियों ने बताया कि श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित तथा परेशानी मुक्त अनुभव सुनिश्चित करने के लिए तीर्थयात्रा मार्ग पर 200 नए सीसीटीवी कैमरे लगाएगा। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच सुरक्षा चिंताओं को दूर करने और दर्शन प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन के बीच नियमित बैठकें हो रही हैं। श्राइन बोर्ड ने साल के अंत में होने वाले त्योहारों के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए एक सुचारू और सुरक्षित तीर्थयात्रा अनुभव सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अब इस देश में नहीं दी जाएगी मौत की सजा, इस प्रावधान को किया गया ख़त्म

दुनिया के विभिन्न हिस्सों में अपराधियों को मौत की सजा देने को लेकर बहस का दौर जारी है। एक ओर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मृत्युदंड की सजा को जोरदार तरीके से आगे बढ़ाने की बात कही है। तो वहीं, अब एक ऐसा देश सामने आया है जिसने अपने यहां मौत की सजा के प्रावधान को खत्म ही कर दिया है। यानी कि अब इस देश में किसी भी शख्स को मृत्युदंड नहीं मिलेगा। आपको बता दें किमौत की सजा खत्म करने वाले इस देश का नाम जिम्बाब्वे है।

कानून को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी

अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे में मृत्युदंड की सजा के प्रावधान को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनंगाग्वा ने इस सप्ताह मृत्युदंड को खत्म करने के कानून के प्रावधान को मंजूरी दे दी है। जिम्बाब्वे में आखिरी बार किसी कैदी को लगभग दो दशक पहले मौत की सजा दी गई थी। इस कारण से ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि जिम्बाब्वे मौत की सजा खत्म करने का कदम उठा सकता है।

कभी राष्ट्रपति एमर्सन को भी सुनाई गई थी मौत की सजा

आपको एक खास बात बता दें कि जिम्बाब्वे के वर्तमान राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा को भी कभी फांसी की सजा सुनाई गई थी। जिम्बाब्वे के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान साल 1960 के दशक में उन्हें ये सजा दी गई थी। एमर्सन मनांगाग्वा का जन्म साल 1942 में हुआ था। उन्होंने उपनिवेशवाद के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया था जिस कारण उन्हें दस साल जेल में भी रहना पड़ा था। वर्तमान में वह 2017 से जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हैं।

जिम्बाब्वे में ऐसे कितने कैदी हैं?

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 1960 के दशक में मनंगाग्वा को भी फांसी की सजा सुनाई गई थी। जिम्बाब्वे में करीब 60 कैदी ऐसे हैं, जिन्हें मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। हालांकि, अब इस नए कानून के आने के बाद सभी की सजा को माफ कर दिया जाएगा। बता दें कि जिम्बाब्वे में अंतिम बार किसी को साल 2005 में मौत की सजा दी गई थी।