Home Blog Page 1032

स्वास्थ बेनिफिट्स: माथे पर हल्का थपथपाने से होते हैं शानदार फायदे, जानिए विशेषज्ञों की राय

जो व्यक्ति योग करता है तो वह शारीरिक और मानसिक रुप से संतुलन बनाएं रखने के लिए कई अभ्यास बताएं गए है। माथे को थपथपाना एक प्रकार की उत्तेजना उत्पन्न करने वाली अभ्यास है, जो शरीर के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है और ताजगी का अहसास कराता है। इसको करने से सिरदर्द, तनाव और मानसिक शांति कम होती है। माथे को थपथपाने से चेहरे की त्वचा को कसने, झुर्रियों को कम करने और मानसिक शांति प्राप्त करने के लिए सबसे फायदेमंद है।

माथे का थपथपाने के फायदे

चेहरे पर नेचुरल ग्लो आएगा

अगर आप माथे का थपथपाते हैं, तो यह ब्लड को बढ़ावा देता है, जिससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है। इसको अगर आप अभ्यास करेंगे तो त्वचा हेल्दी दिखती है। नियमित रुप से माथे को थपथपाने से चेहरे की त्वचा में कसाव आता है और यह युवा दिखाई देती है। इसलिए त्वचा को चमकदार और जवां बनती है।

माइग्रेन सिरदर्द ठीक होता

माथे को थपथपाने से माइग्रेन सिरदर्द में काफी आराम मिलता है। माथे को हल्के हाथ से थपथपाने से सिर का दर्द में आराम मिलता है।

जुखाम और राइनाइटिस के लिए फायदेमंद

सर्दियों के दौरान जुकाम और राइनाइटिस की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए इससे बचने और राहत पाने के लिए भी माथे को थपथपाना बेहद प्रभावी उपाय है। माथे पर हल्के हाथ से थपथपाने से नाक की नलिकाओं में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे नाक की जकड़न कम होती है। यह अभ्यास सर्दी जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

कैसे माथे पर थपथपाना है

माथे को थपथपाने का अभ्यास करने के लिए आप अपनी उंगलियों के टिप्स का उपयोग कर सकते हैं और हल्के हाथ से माथे पर थपथपाएं। जोर से न करे और 2-3 मिनट तक क्रिया करें।

Health Benefits: ग्लोइंग स्किन और गट हेल्थ के लिए यह ड्रिंक नहीं है किसी चमत्कार से कम, निखार देखकर हर कोई पूछेगा इसका सीक्रेट

खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से हेल्थ की समस्याओं से जूझना पड़ता है। बाहर के जंक फूड के खान से चेहरे पर पिंपल्स और झुर्रियां परेशान करती है। हेल्दी स्किन और गट के लिए न जाने हम सभी क्या-क्या नहीं करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी जादुई ड्रिंक बताने जा रहे हैं, जो त्वचा को प्राकृतिक निखार देगा। इसे बनाने के लिए जिन चीजों का प्रयोग किया जाता है वो न सिर्फ त्वचा को निखारेंगी बल्कि आपके गट और हेल्थ के लिए काफी लाभदायक है। आइए आपको बताते हैं कांजी बनाने के फायदे।

कांजी कैसे बनाएं

– काली गाजर- 2-3

– नमक – 1 चम्मच

– पिसा हुआ सरसों पाउडर – 1 चम्मच

– काला नमक- 1/2 चम्मच

– हींग 1/3 चम्मच

– पानी 3 गिलास

ऐसे बनाएं कांजी 

– इसके लिए आप काली गाजर लें और उसे 2-2 इंच के लंबे टुकड़ों में छीलकर काट लें।

– अब आप एक पैन लें और इसमें 3 गिलास पानी डालकर उबाल लें।

– पानी में उबाल आ जाए तो उसे एक बाउल में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें और फिर इसमें काली गाजर डाल दें।

– पानी का रंग गुलाबी हो जाए तो इसमें रॉक सॉल्ट, सरसों पाउडर, काला नमक और हींग डालकर अच्छे से मिला लें।

– अब इस पानी को एक जार में भरकर 3-4 दिन के लिए फेरमेंट होने के लिए रख दें।

– तैयार है आपकी कांजी ड्रिंक।

कांजी पीने के फायदे

कांजी पीने से क्लियर ग्लोइंग स्किन मिलती है। चमकदार त्वचा तभी बनती है, जब हम गट फ्रेंडली हेल्दी फर्मेंटेड फूड खाते हैं। इस ड्रिंक में फर्मेंटेशन की वजह से ये ड्रिंक प्रोबियोटिक से रिच होती है, इसके सेवन से एसिडिटी, हार्टबर्न, आईबीएस, कॉन्स्टिपेशन, ब्लोटिंग से बचाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर आप ऐसी हेल्दी चीजें पिएंगे तो गट हेल्दी रहेगा। गट हेल्दी रहने की वजह से स्किन ग्लोइंग होगी।

पाकिस्तान(पेशावर): खैबर पख्तूनख्वा में अज्ञात हमलावरों का हमला, दो पुलिसकर्मियों की जान गई

 पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को तड़के अज्ञात हमलावरों के हमले में दो पुलिसकर्मी मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले के दरबान कलां में हुआ, जो दक्षिणी वजीरिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। हमले के बाद अज्ञात हमलावर भाग गए। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

वाहनों की जांच करते हैं तालिबान के लड़ाके

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान (TTP) के अलग हुए समूह दरबान इलाके में सक्रिय हैं और अक्सर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हैं। कई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तालिबान के लड़ाके आमतौर पर शाम के समय जिले की सड़कों पर कब्जा कर सड़कों पर वाहनों की जांच शुरू कर देते हैं।

पाकिस्तान में पुलिस के जवान

खैबर पख्तूनख्वा के सीएम ने क्या कहा?

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर ने चौकी पर हमले की निंदा की और पुलिस से हमले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करने को कहा। मुख्यमंत्री ने एक अधिकारी सहित दो पुलिसकर्मियों की मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त की। खैबर पख्तूनख्वा के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने भी हमले की निंदा की और अपनी संवेदना व्यक्त की।

क्या कहते हैं आंकड़े

सोमवार को जारी एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, खैबर पख्तूनख्वा में सुरक्षा बलों ने 2024 में 270 आतंकवादियों को मार गिराया, जिनमें इनाम वाले बड़े आतंकवादी भी शामिल थे। प्रांतीय सूचना निदेशालय द्वारा जारी पुलिस विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रांतीय पुलिस ने अभियान के दौरान 802 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल ड्यूटी के दौरान 149 पुलिस अधिकारी मारे गए और 232 घायल हुए।

हेल्थ टिप्स : आपकी ये आदतें एंग्जायटी को और भी बढ़ा सकती हैं, आज ही इन्हें छोड़ें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में तनाव और एंग्जायटी की समस्या आम हो गई है। हालांकि अगर समय पर इस पर ध्यान न दिया जाए, तो यह आपके जीवन की गुणवत्ता को खराब कर सकता है। वहीं अगर आप पहले से एंग्जायटी से जूझ रहे हैं, तो आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना चाहिए। वरना आपकी एंग्जायटी बद से बदतर हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि एंग्जायटी से जूझने वाले लोगों को किन आदतों से दूरी बनानी चाहिए।

एंग्जायटी को बदतर बना सकती हैं ये आदतें

अगर आप भी एंग्जायटी के शिकार हैं, तो आपको अपना खाना स्किन नहीं करना चाहिए। क्योंकि समय पर खाना न खाने से ब्लड शुगर लेवल घट सकता है। जिसके कारण आपको थकान, चिड़चिड़ापन और एंग्जायटी बढ़ सकती है। अक्सर हम काम के चक्कर में खाना स्किप कर देते हैं, अगर आपकी भी ऐसी आदत है, तो आपको आज से ही इस आदत को छोड़ देना चाहिए।

इसके साथ ही कैफीन का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। हालांकि यह कुछ देर के लिए भले ही आपको राहत दे सकती है, लेकिन इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। कैफीन का सेवन करने से दिल की धड़कनें तेज हो सकती हैं और आपको बेचैनी महसूस हो सकती है।

बता दें कि खराब नींद पैटर्न भी आपकी एंग्जायटी को बढ़ा सकता है। क्योंकि जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं, तो आपका शरीर और दिमाग दोनों प्रभावित होता है, जिसकी वजह से चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है।

अगर आप पानी कम पीते हैं, तो आपको इस आदत को बदलना चाहिए। क्योंकि पानी की कमी से आपके शरीर की एनर्जी घट सकती है और इसकी वजह से चिड़चिड़ापन होता है। वहीं डिहाइड्रेशन आपकी मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करती है।

वहीं अगर आप सेडेंटरी लाइफ जी रहे हैं, तो आपकी एंग्जायटी और चिंता दोनों बढ़ सकती हैं। जब आप फिजिकल एक्टिविटी पर ध्यान देते हैं, तो एंडोर्फिन नामक हार्मोन बूस्ट होता है और इससे आपका मूड बेहतर होता है।

बहुत ज्यादा शुगरी फूड का सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल तेजी से घट या बढ़ सकता है। इससे आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिलता है। अधिक चीनी का सेवन चिंता और तनाव को बढ़ाता है।

बॉलीवुड न्यूज़: सोनाक्षी सिन्हा ने पूरे देश से पांच घंटे पहले ही मनाया नया साल, जानिए कैसे बैठा यह खास गणित

‘दबंग’ एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबार ने नए साल का जश्न माना है। दोनों ने साथ मिलकर नए साल का आगाज किया। हाल में ही शादी के बंधन में बंधे जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा का एक साथ पहला न्यू ईयर सेलिब्रेशन रहा। दोनों इस खास मौके के लिए वेकेशन पर पहले ही निकल गए थे। अब अपने जश्न की झलकियां दोनों ने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रही हैं। दोनों ने भारत में 12 बजने से पांच घंटे पहले ही नए साल का सेलिब्रेशन कर लिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इनका नया साल पांच घंटे पहले ही कैसे आ गया? इस सवाल का जवाब हम आपको देते हैं और इसके साथ ही सेलिब्रेशन की झलकियां भी साझा करते हैं।

सोनाक्षी ने ऐसे किया न्यू ईयर सेलिब्रेट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले कुछ समय से ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों ने इसी दक्षिणी देश में नए साल का जश्न मनाया है। भारत से पांच घंटे पहले ही यहां नए साल का आगाज हो गया है। बीती रात ही सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह और जहीर इकबाल ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी और जश्न का आनंद लेते देखे जा सकते हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई शैली में 2025 का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को चूमा और गले लगाया। सोनाक्षी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘हमारा हैप्पी न्यू ईयर हो गया!!! हैप्पी न्यू ईयर फ्रॉम सिडनी।’ अब इस पोस्ट पर उनके चाहने वाले उन्हें नए साल की बधाई दे रहे हैं।

यहां देखें वीडियो

इस तरह सोनाक्षी ने की शादी

सोनाक्षी ने इस साल 23 जून को मुंबई में अपने घर पर अपने चाहने वालों की मौजूदगी में जहीर से शादी की। यह एक निजी शादी थी। शादी के बाद मुंबई के मशहूर रेस्टोरेंट और इवेंट वेन्यू बैस्टियन में एक पार्टी रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते को औपचारिक बनाने से पहले सात साल तक डेटिंग की। हाल ही में ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में दोनों ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की। शत्रुघ्न सिन्हा से संपर्क करने के अपने शुरुआती प्रयासों को याद करते हुए जहीर ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘जब मैं उनसे मिलने गया तो 6-8 बॉडीगार्ड खड़े थे, फिर उनसे शादी के लिए हाथ कैसे मांगना संभव था?’ यह सुनकर दर्शक हंस पड़े।

सोनाक्षी ने खुद की थी पापा से बात

सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा, “फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे लगता है कि हम माता-पिता से बात करने के लिए तैयार हैं और मैंने कहा कि हां, तो उनसे बात करो।’ जहीर ने अपना बचाव करते हुए कहा, ‘मुझे उनसे बात क्यों करनी चाहिए? मैंने अपने पिता से बात की है, आपको अपने पिता से बात करनी चाहिए।’ सोनाक्षी ने स्वीकार किया, ‘उनकी बात सही थी, इसलिए मैं अपने पिता के पास गई और उनसे बात की और वे खुश हुए, इसलिए सभी खुश थे।