Home Blog Page 1030

न्यू ऑरलियन्स में हमला और लास वेगास के बाद 24 घंटे के भीतर अमेरिका में हुआ तीसरा धमाका

अमेरिका नये साल का आगाज होते ही धमाकों से दहल गया है। बीते 24 घंटे में अमेरिका के होनोलूलू में तीसरे ब्लास्ट होने की जानकारी सामने आ रही है। इसमें कम से कम 3 लोग मारे गए हैं। इससे पहले बुधवार को न्यू ओर्लियंस और उसके बाद लास वेगास के ट्रंप होटल के बाहर विस्फोट की घटना सामने आ चुकी है। न्यू ओर्लियंस के आतंकी हमले में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। वहीं ट्रंप होटल के बाहर टेस्ला ट्रक विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि 7 घायल हुए हैं। अब इसके बाद होनोलूलू में 24 घंटे के भीतर हुए तीसरे विस्फोट ने खलबली मचा दी है।

बताया जा रहा है कि होनोलूलू में यह विस्फोट नववर्ष के जश्न में की गई आतिशबाजी के दौरान हुआ। विस्फोट होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। होनोलूलू अग्निशमन विभाग ने एक बयान में कहा कि यह दुर्घटना होनोलूलू के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अमेरिकी वायु सेना एवं नौसेना के संयुक्त अड्डे के पास एक घर के बाहर हुई। यह स्थान यूएसएस एरिजोना मेमोरियल से कुछ ही दूरी पर है।

घायलों को कराया अस्पताल में भर्ती

आपातकालीन चिकित्सा सेवा (ईएमएस) के अनुसार, दो लोगों को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और अन्य 20 को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। आपातकालीन सेवा विभाग के निदेशक डॉ.जिम आयरलैंड ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ ईएमएस में 30 वर्षों के मेरे कार्यकाल के दौरान यह सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है।’’ होनोलूलू के मेयर रिक ब्लैंगियार्डी ने एक बयान में कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Bollywood News:क्या मीटू के आरोपों ने साजिद खान का करियर बर्बाद कर दिया?

साल 2018 में हॉलीवुड के ‘मीटू’ कैंपेन की शुरुआत हुई थी। हॉलीवुड से शुरू हुए इस कैंपेन की आग बॉलीवुड तक पहुंची और कई दिग्गज सितारों को इसकी आंच में जलना पड़ा। बॉलीवुड के डायरेक्टर साजिद खान भी इसकी चपेट में आए और उनकी जिंदगी तबाह कर गया। साजिद खान का अब इसको लेकर दर्द फूट पड़ा है। साजिद खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया कि बीते 6 साल में उन्होंने खुद की जिंदगी खत्म करने का कई बार प्रयास किया है। इतना ही नहीं साजिद खान ने बताया कि मीटू कैंपेन के बाद उनका करियर भी तबाह हो गया था।

कई बार खत्म करना चाहते थे जिंदगी

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ इंटरव्यू में साजिद खान ने इसको लेकर खुलकर बात की है। जिसमें साजिद खान ने बताया, ‘मैंने पिछले छह साल में कई बार अपना जीवन समाप्त करने के बारे में सोचा है। ये मेरी जिंदगी का सबसे खराब दौर रहा है। फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर्स असोसिएशन से हरी झंडी मिलने के बाद भी मेरे पास 6 साल तक काम नहीं रहा। मैं 14 साल से इस फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। मेरे पिताजी के बाद हम सारे भाईबहनों ने यहां काम करना शुरू किया था। मुझे खुशी होती कि मेरी मां ये देखती कि मैं फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो रहा हूं। मैं अपने करियर के सबसे बुरे दौर से बीते 6 साल में गुजरा हूं।’

हाउसफुल-4 के दौरान लगे थे गंभीर आरोप

बता दें कि साल 2018 में हॉलीवुड से शुरू हुआ एक कैंपेन ‘मीटू’ ने बॉलीवुड में भी खूब हंगामा काटा था। इस कैंपेन में बॉलीवुड की एक्ट्रेस ने भी हिस्सा लिया और अपने साथ हुए एक्सपीरियंस को भी बताया। इसी दौरान साजिद जब अपनी फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग कर रहे थे। तभी शर्लिन चोपड़ा समेत कुछ एक्ट्रेस ने साजिद खान पर भी मीटू के आरोप लगाए थे। जिसके बाद साजिद को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इन आरोपों के बाद से साजिद की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

लखनऊ: किंग इंग्लिश चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट शाहबाज अहमद के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित

किंग इंग्लिश चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट शाहबाज अहमद के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
किंग इंग्लिश चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट शाहबाज अहमद के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
किंग इंग्लिश चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट शाहबाज अहमद के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित
  • किंग इंग्लिश चिकित्सालय में चीफ फार्मासिस्ट शाहबाज अहमद के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित।
  • अधीक्षक डॉ. आर.सी. गुप्ता ने कार्यक्रम का उद्घाटन कर उनकी सेवाओं की सराहना की।
  • सहकर्मियों और स्टाफ नर्सों ने उनके अनुभव और योगदान को याद करते हुए भावुक पल साझा किए।
  • शाहबाज अहमद को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ के साथ सम्मानित किया गया।
  • सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने समाजसेवा और पारिवारिक जीवन को प्राथमिकता देने की बात कही।

    लखनऊ: आज किंग इंग्लिश चिकित्सालय, टूडियागंज, लखनऊ में चीफ फार्मासिस्ट शाहबाज अहमद के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन उनके दशकों के समर्पित सेवा काल को सम्मानित करने और उनकी सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया।

    कार्यक्रम का शुभारंभ

    कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे चिकित्सालय के सभागार में हुई। मुख्य अतिथि डॉ. आर.सी. गुप्ता, जो किंग इंग्लिश चिकित्सालय के अधीक्षक हैं, ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का उद्घाटन किया। उनके साथ अन्य प्रमुख हस्तियों में चीफ फार्मासिस्ट शकील अहमद, फार्मासिस्ट अशोक गुप्ता, और बाबू जहीर अहमद मौजूद रहे।

    शाहबाज अहमद के कार्यकाल की सराहना

    शाहबाज अहमद ने अपने कार्यकाल में फार्मेसी विभाग को बेहतर तरीके से प्रबंधित किया। उनकी देखरेख में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। उन्होंने हर चुनौती को धैर्य और कुशलता से संभाला। अधीक्षक डॉ. गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा,
    “शाहबाज अहमद जैसे समर्पित कर्मचारियों की वजह से हमारा अस्पताल हमेशा मरीजों की सेवा में अग्रणी रहा है। उनकी मेहनत और अनुशासन हम सबके लिए प्रेरणा है।”

    सहकर्मियों ने साझा किए अनुभव

    समारोह में मौजूद सहकर्मियों ने शाहबाज अहमद के साथ अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किए। स्टाफ नर्स रजिया बेगम, राजकुमारी, और संगीता ने कहा कि उनकी नेतृत्व शैली और शांत स्वभाव ने हमेशा कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया। फार्मासिस्ट अशोक गुप्ता ने कहा,
    “शाहबाज अहमद का अनुभव और मार्गदर्शन हमेशा हमारे लिए एक मार्गदर्शक की तरह रहा है। उनकी कमी हमें हमेशा महसूस होगी।”

    सम्मान और विदाई

    शाहबाज अहमद को कार्यक्रम के दौरान स्मृति चिह्न, पुष्पगुच्छ, और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने विदाई भाषण में सभी सहकर्मियों और अधिकारियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा,
    “यह अस्पताल मेरे लिए केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि मेरा दूसरा परिवार रहा है। मैं यहां से बहुत कुछ सीखकर जा रहा हूं, और आप सबके साथ बिताया हर पल मेरी यादों में रहेगा।”

    शाहबाज अहमद की भविष्य की योजनाएं

    शाहबाज अहमद ने सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा और अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि वह अपनी विशेषज्ञता का उपयोग जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए करेंगे।

    समारोह में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति

    इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में डॉ. आर.सी. गुप्ता, शकील अहमद, अशोक गुप्ता, जहीर अहमद, नसीम अहमद, दीपक, रजिया बेगम, राजकुमारी, और संगीता शामिल थे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की ली बैठक: दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व 6 से 10 जनवरी तक स्कूलों-कॉलेजों में चलाएं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम समेत दिए जरूरी निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की ली बैठक: दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व 6 से 10 जनवरी तक स्कूलों-कॉलेजों में चलाएं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम समेत दिए जरूरी निर्देश
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की ली बैठक: दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व 6 से 10 जनवरी तक स्कूलों-कॉलेजों में चलाएं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम समेत दिए जरूरी निर्देश
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की ली बैठक: दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने व 6 से 10 जनवरी तक स्कूलों-कॉलेजों में चलाएं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम समेत दिए जरूरी निर्देश
    • 5 जनवरी तक सभी जनपदों में संपन्न कर ली जाए जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठकः मुख्यमंत्री
    • सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही 23-25 हजार मौतें, सड़क दुर्घटना में मृत्यु राष्ट्रीय क्षति: मुख्यमंत्री
    • सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बढ़ानी होगी जागरूकता: मुख्यमंत्री
    • मुख्यमंत्री का निर्देश, बार-बार चालान होने पर निरस्त किया जाए लाइसेंस, सड़कों पर अनिवार्य रूप से लगाए जाएं साइनेज
    • परिवहन निगम के बसों के ड्राइवरों की नियमित कराई जाए स्वास्थ्य जांच, बनाए जाएं रोड सेफ्टी पार्क
    • दुर्घटना संभावित जनपदों व स्थलों को किया जाए चिह्नित, समाधान के लिए बनाई जाए कार्ययोजना
    • महाकुम्भ में ट्रैफिक पुलिस में बढ़ाने की जरूरत, पीआरडी जवान और होमगार्ड की भी संख्या भी बढ़ाएं: मुख्यमंत्री
    • ओवर लोडिंग, ओवर स्पीडिंग, ड्रंकन ड्राइविंग, रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर सख्ती से लगाई जाए रोकः मुख्यमंत्री
    • सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 1500 थानों व सभी नगर निकायों के बाहर होर्डिंग लगाकर किया जाए जागरूक, सड़कों पर दिखे साइनेज बोर्डः मुख्यमंत्री

    लखनऊ, 1 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को उप्र राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को सड़क सुरक्षा से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 5 जनवरी तक हर हाल में बैठक संपन्न कर लें। छह से 10 जनवरी तक सभी स्कूलों-कॉलेजों में सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने यह भी निर्देश दिए कि महाकुम्भ में बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए पीआरडी व होमगार्डों की संख्या बढ़ाई जाए।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर वर्ष हो रही 23-25 हजार मौतें देश व राज्य की क्षति है। यह दुर्घटनाएं जागरूकता के अभाव में होती हैं। सड़क सुरक्षा माह सिर्फ लखनऊ तक सीमित न रहे, बल्कि इसे प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी हर माह जनपदों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक हो, जिसमें पुलिस अधीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, आरटीओ, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी आदि उपस्थित रहें। जनपद स्तर पर हुए कार्यों की प्रोग्रेस को लेकर हर तीसरे महीने शासन स्तर पर मूल्यांकन किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उन जनपदों व स्थलों को चिह्नित करें, जहां अधिक दुर्घटनाएं संभावित हैं। इसके लिए कारणों का पता करते हुए इसके समाधान की कार्ययोजना बनाई जाए। नाबालिग ई-रिक्शा व अन्य वाहनों का संचालन न कर पाएं, इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ई-रिक्शा के रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई सुचारू रूप से की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सड़कों पर अनिवार्य रूप से साइनेज लगाए जाएं, जिससे लोगों को आवागमन में भी सहूलियत हो सके। उन्होंने कहा कि ओवरलोडिंग कतई बर्दाश्त नहीं है। इसे स्टॉर्टिंग पॉइंट पर ही रोका जाए। एक्सप्रेस व हाइवे पर लोडेड वाहन भी खड़े रहते हैं, जो दुर्घटना का कारण बनते हैं। इन वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटवाया जाए। हेलमेट, सीट बेल्ट तथा सड़क सुरक्षा के अन्य मानकों को अपनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाकर प्रेरित किया जाए।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि किसी वाहन का बार-बार चालान होने पर लाइसेंस/परमिट निरस्तीकरण आदि की कार्रवाई की जानी चाहिए। इस कार्रवाई को अनिवार्य रूप से फॉस्टैग से जोड़ा जाए। सूचना, परिवहन व सड़क सुरक्षा से जुड़े विभागों की तरफ से अपील करने वाली होर्डिंग लगाई जाए। इसे सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 1500 थानों व सभी नगर निकायों के बाहर भी लगाया जाए। राहगीरों/आमजन को जागरूक किया जाए कि दुर्घटना को देखकर भागें नहीं, बल्कि घायलों को गोल्डेन ऑवर के अंदर समीप के हॉस्पिटल या ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाएं। एंबुलेंस का रिस्पॉन्स टाइम न्यूनतम करें।

    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्कूलों-कॉलेजों में रोड सेफ्टी क्लब की तर्ज पर प्रत्येक जनपद में रोड सेफ्टी पार्क बनाए जाएं। रोड सेफ्टी अवेयरनेस कार्यक्रमों से स्कूली बच्चों को जोड़ते हुए यातायात नियम से जुड़े विषयों पर नाटक, संगीत, कविता, निबंध, संगोष्ठी, भाषण, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं कराई जाएं। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि परिवहन निगम के बसों के ड्राइवरों की नियमित स्वास्थ्य जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। बसों की फिटनेस का भी ध्यान रखा जाए। हर निकायों में वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी-पटरी वालों को स्थापित किया जाए। सड़कों पर कहीं भी अवैध स्टैंड न लगे, उनके लिए स्पेस बनाया जाए। ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए बाइकों में से मोडिफाई साइलेंसर व हॉर्न को प्रतिबंधित किया जाए। अवैध रूप से बसों का संचालन दुर्घटना का कारण बनता है। गैर अनुबंधित बसों का पंजीकरण कर उन्हें निर्धारित रूट प्रदान किया जाए। इससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी, साथ ही आमजन को भी सुविधा मिलेगी।

    बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह समेत विभिन्न विभागों के आलाधिकारी मौजूद रहे।

    मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: सीएम योगी

    मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: सीएम योगी
    मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: सीएम योगी
    मोदी सरकार की सौगात से लाभान्वित होंगे लाखों अन्नदाता किसान: सीएम योगी

    मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर डीएपी पर केंद्रीय कैबिनेट के निर्णय की सराहना की

    लखनऊ, 1 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर केंद्रीय कैबिनेट द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।

    मुख्यमंत्री ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज केंद्रीय कैबिनेट द्वारा डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) पर ₹3,500 प्रति मीट्रिक टन की एकमुश्त विशेष पैकेज सब्सिडी को 01/01/2025 से आगे बढ़ाने की स्वीकृति सराहनीय है। इस निर्णय से किसान बंधुओं को सस्ते और उचित मूल्य पर DAP उपलब्ध होगी।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाखों अन्नदाता किसानों को लाभान्वित करती इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार भी जताया।