Home Blog Page 1026

Bollywood Update: रणबीर ने आलिया को किया किस, और लाडली राहा ने टुकुर-टुकुर तिरछी नजरों से देखा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक हैं। दोनों की जोड़ी पर लोग खूब प्यार लुटाते हैं और इनसे भी ज्यादा इनकी लाडली बेटी राहा की चर्चा होती है। राहा बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टारकिड्स की लिस्ट में टॉप पर आती हैं। अपनी क्यूटनेस से आए दिन वो लोगों का दिल जीत लेती हैं। इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा के साथ वेकेशन मनाने के लिए थाइलैंड में हैं। तीनों ने नए साल का आगाज भी इसी वेकेशन पर किया है। इस फैमिली वेकेशन पर उनके साथ परिवार के कई और लोग भी हैं। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन और वेकेशन की खूबसूरत झलकियां आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस को दिखाई हैं। ये तस्वीरें लोगों का दिल जीतने में कामयाब हैं।

राहा भी कर रहीं मस्ती

इनमें से एक तस्वीर लोगों का खासा ध्यान खींच रही है। इस तस्वीर में पावर कपल साथ नजर आ रहा है। साथ में राहा की क्यूटनेस का भी जादू चल रहा है। ये तस्वीर काफी क्यूट है और पोस्ट की पहली झलक भी यही है। इसमें आलिया भट्ट को रणबीर कपूर किस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने गोद में राहा को कैरी किया है। रणबीर कपूर आलिया को किस करते हुए एक फैमिली फोटो ले रहे हैं। इस दौरान राहा अपने मम्मी-पापा को रोमांटिक मिजाज में देख रही हैं, जिस तरह से वो अपनी आंखे तिरझी करके देख रही हैं वो काफी मजेदार है। इसके अलावा भी आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और राहा के साथ कई और तस्वीरें भी साझा की हैं। कुछ तस्वीरों में राहा के साथ आलिया खेल रही हैं तो वहीं कई तस्वीरों में राहा को रणबीर अपनी गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘2025: जहां प्रेम ले जाता है, बाकी सब अपने आप चलते हैं…!!’

नए साल पर की फैमिली ने मस्ती

इन तस्वीरों में राहा कपूर, याच पर मस्ती करती नजर आईं। वो खुले नीले आसमान को भी निहारती दिखीं। बता दें, इस फैमिली वेकेशन पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के साथ दोनों की मां नीतू कपूर और सोनी राजदान नजर आईं। आलिया की बहन शाहीन भट्ट भी वेकेशन एंजॉय करती दिखीं। इनके अलावा रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर, उनके पति और बेटी समारा भी साथ नजर आए। इतना ही नहीं रणबीर कपूर के करीबी दोस्त अयान मुखर्जी भी इस वेकेशन पर कपूर फैमिली के साथ चिल करते दिखे। इस थाइलैंड वेकेशन से कई ग्रुप फोटोज भी काफी वायरल हुईं, जिसमें पूरी फैमिली एक साथ नए साल पहली शाम को ढलते हुए देख रही थी।

Bollywood News: एक्टिंग के साथ-साथ प्लेन उड़ाने में भी माहिर, ब्यूटी विद ब्रेन की परफेक्ट मिसाल हैं ये एक्ट्रेस

चंडीगढ़ में 3 जनवरी 1979 को जन्मी गुल पनाग के पिता भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट जर्नल थे। इसलिए उनकी स्कूल एजुकेशन अलग-अलग जगहों पर हुई। उन्होंने मैथ्स में बैचलर्स के बाद पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री अपनी एक्टिंग और ब्यूटी के लिए मशहूर इस एक्ट्रेस को डिंपल गर्ल भी कहा जाता है। जिन्हें एक्टिंग के अलावा बाइक चलाने और एरोप्लेन उड़ाने का भी शौक है। अपनी खूबसूरत स्माइल से दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस गुल मिस इंडिया का खिताब भी जीत चुकी हैं। गुल पनाग ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वहीं साल 1999 में मिस इंडिया और मिस ब्यूटीफुल का खिताब अपने नाम किया था। मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला किया।

एक्ट्रेस बनीं पायलट

साल 2003 में फिल्म ‘धूप’ से गुल ने एक्टिंग की दुनिया में एंट्री की। उन्होंने ‘जुर्म’, ‘डोर’ और ‘नोरमा सिक्स फीट अंडर’ जैसी कई शानदार फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। गुल पनाग एक सर्टिफाइड पायलट हैं। उनके पास कमर्शियल पायलट का लाइसेंस है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस को बाइक राइड करने का भी शौक है। गुल पनाग राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी है। उन्होंने चंडीगढ़ संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारी थी, लेकिन उन्हें किरण खेर से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।

एक्ट्रेस की प्रोफेशनल-पर्सनल लाइफ

गुल पनाग एक्टिंग के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए भी हमेशा चर्चा में रही हैं। एक्ट्रेस कर्नल शमशेर सिंह फाउंडेशन चलाती हैं। उन्होंने वॉकहार्ट फाउंडेशन के सलाहकार बोर्ड में भी काम किया। इतना ही नहीं उन्होंने इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में भी भाग लिया था। वह नवंबर 2010 में दिल्ली हाफ मैराथन का भी हिस्सा रही हैं। पनाग ने एयरलाइन पायलट, ऋषि अटारी से 13 मार्च 2011 को चंडीगढ़ के एक गुरुद्वारे में पंजाबी सिख रीति-रिवाज से शादी की। इस जोड़े का एक बेटा है, जिसका नाम निहाल है।

    • 2007 – सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए जी सिने क्रिटिक्स अवार्ड
    • 2020 नॉमिनेटेड – सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (ड्रामा सीरीज पाताल लोक) के लिए फिल्मफेयर ओटीटी पुरस्कार

Sports News :रोहित शर्मा प्लेइंग 11 से बाहर: रेस्ट या खराब फॉर्म वजह? ऑस्ट्रेलिया में भारतीय कप्तान ने दिलाई 2014 की याद

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया इस वक्ता ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है। जहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में 3 जनवरी 2025 से खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने खुद को रेस्ट देने का फैसला उस वक्त किया जब टीम इंडिया इस सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। रोहित शर्मा के इस फैसले ने हर भारतीय फैन को हैरान कर दिया है।

मुश्किल स्थिति में लिया रेस्ट

टीम इंडिया इस सीरीज में एक मुश्किल स्थिति में है। वहीं रोहित शर्मा ने आखिरी टेस्ट मैच में रेस्ट ले लिया। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कप्तानी जसप्रीत बुमराह कर रहे हैं। बुमराह ने टॉस के दौरान बताया कि रोहित शर्मा ने खुद को रेस्ट दिया है, लेकिन फैंस को इस बात पर भरोसा नहीं हो सका। दरअसल रोहित शर्मा इस सीरीज के पहले मुकाबले में नहीं खेल सके थे। उस दौरान बुमराह की कप्तानी में टीम इंडिया ने मैच जीता था, लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की वापसी के बाद टीम इंडिया एक भी मैच नहीं जीत सकी। दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता, तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा, वहीं चौथा टेस्ट भी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने नाम किया। ऐसे में रोहित शर्मा का रेस्ट लेना फैंस को खटक रहा है। यह रेस्ट लेने से ज्यादा ड्रॉप होना लग रहा है।

क्या हो गया रोहित शर्मा की The End?

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उस दौरान पूरे देश में रोहित शर्मा की कप्तानी और उनके खेल को लेकर फैंस ने जमकर तारीफ भी की थी। हालांकि वर्ल्ड कप जीतने के कुछ ही महीनों के बाद वही फैंस उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। ऐसा हो भी क्यों ना रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान और बतौर बल्लेबाज बेहद खराब प्रदर्शन किया है। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह से खामोश हो गया है। उन्होंने BGT 2024-25 में 5 पारियों में सिर्फ 31 रन बनाए हैं। ऐसे में लग रहा है कि टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का अंत काफी नजदीक है।

फैंस को आई 2014 की याद

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा अगर इस टेस्ट मैच के बाद संन्यास ले लेते हैं तो मेलबर्न टेस्ट उनके करियर का आखिरी टेस्ट होगा। साल 2014 में ऐसा ही कुछ भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने भी किया था। एमएस धोनी ने 2014 में खेले गए मेलबर्न टेस्ट के बाद अचानक से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जो कि फैंस के लिए एक बड़ा झटका था। एमएस धोनी भी उस दौरान बुरे फॉर्म से गुजर रहे थे। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया उस सीरीज में मैच नहीं जीत पा रही थी। ऐसा ही कुछ रोहित शर्मा के साथ भी होता नजर आ रहा है।

नई दिल्ली:ट्रंप के शपथग्रहण से पहले भारत आ सकते हैं अमेरिकी NSA जेक सुलिवन, जानिए इसकी वजह

 महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों पर भारत-अमेरिका पहल (आईसीईटी) का जायजा लेने के लिए अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के अगले सप्ताह की शुरुआत में भारत की यात्रा करने की संभावना है। आईसीईटी कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी और रक्षा नवाचार जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच एक ऐतिहासिक पहल का प्रतिनिधित्व करता है। सुलिवन की यात्रा अमेरिका के निवर्तमान बाइडेन प्रशासन की ओर से नई दिल्ली की अंतिम उच्चस्तरीय यात्रा होगी।

अजित डोभाल के साथ होगी व्यापक चर्चा

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप का शपथग्रहण 20 जनवरी को होगा। समझा जाता है कि सुलिवन छह जनवरी को दिल्ली में होंगे और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल के साथ व्यापक चर्चा करेंगे। अमेरिकी के एनएसए की भारत यात्रा पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। उम्मीद है कि सुलिवन और डोभाल अपनी वार्ता में, आईसीईटी के क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श करेंगे, जिसे बाइडेन के राष्ट्रपति रहते भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के विस्तार के लिए शुरू की गई महत्वपूर्ण पहल माना जाता है।

वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों होगी मुलाकात

आईसीईटी को मई 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बाइडेन द्वारा महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अधिक सहयोग के उद्देश्य से शुरू किया गया था। पिछले साल, दोनों पक्षों ने सेमीकंडक्टर, महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत दूरसंचार और रक्षा क्षेत्रों में भारत-अमेरिका सहयोग को गहरा करने के लिए कई परिवर्तनकारी पहल की शुरुआत की थी। सुलिवन की यात्रा के दौरान, भारत-अमेरिका के समग्र रणनीतिक संबंधों और बाइडेन के राष्ट्रपति रहते दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ बनाने की दिशा में प्राप्त परिणामों की दोनों पक्षों द्वारा समीक्षा किए जाने की भी उम्मीद है। अमेरिकी एनएसए के विदेश मंत्री जयशंकर और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से भी मिलने की संभावना है। सुलिवन ने आखिरी बार पिछले साल जून में भारत की यात्रा की थी।

Big Boss 18 Updates : नॉमिनेशन में बड़ा ट्विस्ट! इन कंटेस्टेंट्स पर मंडराया एलिमिनेशन का खतरा

‘बिग बॉस 18’ के अपकमिंग वीकेंड का वार में जबरदस्त धमाका होने वाला है क्योंकि इस बार दो या तीन नहीं बल्कि 7 कंटेस्टेंट्स को नॉमिनेट किया गया है। इस हफ्ते 7 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए हैं और सबके मन में यही सवाल है कि क्या शो से इस हफ्ते सिंगल या फिर डबल एलिमिनेशन होने वाला है। वहीं ‘बिग बॉस 18’ के ग्रैंड फिनाले के पहले घर में अब सिर्फ 10 कंटेस्टेंट बचे हैं, ऐसे में फैंस हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि हर बीतते दिन के साथ ड्रामा और भी नया देखने को मिल रहा है।

रजत दलाल ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले सबसे मजबूत दावेदारों में से एक हैं और उन्हें घर से बाहर नहीं निकाला जाएगा। उन्हें ये भी कहा कि वह अपनी गलतियों से काफी कुछ सीख रहे हैं।

विवियन डीसेना भी ग्रैंड फिनाले की रेस में टक्कर दे रहे हैं। बिग बॉस के लाड़ले से अब उम्मीद कि जा सकती है कि वह जाग गए हैं और विनर बनाने के लिए तैयार हैं।

बिग बॉस द्वारा बार-बार बचाए जाने के बाद भी अविनाश मिश्रा को इस हफ्ते अन्य प्रतियोगियों के परिवार के सदस्यों ने खूब खरी खोटी सुनाई, जिसके बाद उन्हें नॉमिनेट किया गया।

हालांकि ईशा सिंह इस हफ्ते के वोटिंग ट्रेंड में पीछे रही हैं, लेकिन उन्हें शो से बाहर नहीं किया जाएगा। वह एक बार फिर से बच गई हैं।

श्रुतिका अर्जुन का नाम सुन सभी चौंक गए क्योंकि टाइम गॉड और उनकी दोस्त चुम दरंग सिर्फ करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर को बचा सकीं।

चाहत पांडे अकेले खेल रही हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि पिछले कुछ हफ्तों से वह लाइमलाइट से दूर रही हैं। उम्मीद है कि वह बचे हुए कुछ दिनों में वापसी करेंगी।

कशिश कपूर के इस हफ्ते शो छोड़ने की संभावना सबसे ज्यादा है क्योंकि शो सलमान खान से बहस के बाद वह घर वालों के निशाने पर हैं। वह वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शो में आई थीं तो उनके एलिमिनेट होने पर किसी को हैरानी नहीं होगी।