Home Blog Page 1023

आज प्रधानमंत्री मोदी देश को कई बड़ी सौगातें देने वाले हैं, जिससे आम लोगों को होगा बड़ा फायदा।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को देश के लोगों को कई बड़ी सौगातें देने वाले हैं। पीएम मोदी सोमवार को नए जम्मू रेलवे डिवीजन के उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा पीएम रेल से जुड़ी कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी तेलंगाना के चारलापल्ली में नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन और पूर्वी तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला रखेंगे।

जम्मू रेलवे डिवीजन से मिलेगा बड़ा फायदा

पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, जम्मू रेलवे डिवीजन के बनने के बाद 742.1 किलोमीटर लंबे पठानकोट, जम्मू, उधमपुर, श्रीनगर, बारामूला, भोगपुर, सिरवाल और बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिन्दर नगर खंडों को काफी फायदा मिलने वाला है। भारत के अन्य हिस्सों और इस क्षेत्र के संपर्क में सुधार होगा और इसके साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सामाजिक-आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

अन्य परियोजनाओं से भी बड़े फायदे

रेलवे द्वारा तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में चारलापल्ली न्यू टर्मिनल स्टेशन को नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में डेवलप किया गया है। इस करीब 413 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। इसके बनने के बाद सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा जैसे शहर के मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़-भाड़ कम होगी।

इसके साथ ही पीएम मोदी सोमवार को पूर्व तटीय रेलवे के रायगढ़ रेलवे डिवीजन भवन की आधारशिला भी रखेंगे। रायगढ़ रेलवे डिवीजन ओडिशा, आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में संपर्क में सुधार करेगा और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास का प्रतिनिधित्व करेगा।

स्पोर्ट्स न्यूज़ :चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा, जानिए किसे सौंपी गई कप्तानी, पहले मैच में होगी पाकिस्तान से टक्कर।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन पाकिस्तान और संयुक्तर अरब अमीरात (UAE) के दुबई में होना है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का 19 फरवरी से आगाज होगा जो 9 मार्च तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है लेकिन 12 जनवरी से श्रीलंका में शुरू होने वाली दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी।

विक्रांत रविंद्र केनी को 17 सदस्यीय भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट 2019 के बाद पहली बार आयोजित किया जा रहा है और भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के राष्ट्रीय चयन पैनल ने मुख्य कोच रोहित जलानी के नेतृत्व में जयपुर में ट्रेनिंग शिविर के बाद टीम का चयन किया। जलानी ने कहा कि यह संतुलित टीम है जो किसी भी प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला करने के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट के सभी भारतीय मैचों का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा।

दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी​ में भारत के मैचों का शेड्यूल

12 जनवरी 2025

दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक – भारत बनाम पाकिस्तान

13 जनवरी 2025

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक – भारत बनाम इंग्लैंड

15 जनवरी 2025

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक – भारत बनाम श्रीलंका

16 जनवरी 2025

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक – भारत बनाम पाकिस्तान

18 जनवरी 2025

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक – भारत बनाम इंग्लैंड

19 जनवरी 2025

दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक – भारत बनाम श्रीलंका

21 जनवरी- मेगा फाइनल।

दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम इस प्रकार है: विक्रांत रविंद्र केनी (कप्तान), रविंद्र गोपीनाथ सैंटे (उप-कप्तान), योगेंदर सिंह (विकेटकीपर), अखिल रेड्डी, राधिका प्रसाद, देपेंद्र सिंह (विकेटकीपर), आकाश अनिल पाटिल, सनी गोयत, पवन कुमार, जितेंद्र, नरेंद्र, राजेश, निखिल मन्हास, आमिर हसन, माजिद मागरे, कुणाल दत्तात्रेय फनासे और सुरेंद्र।

बॉलीवुड अपडेट :गोल्डन ग्लोब्स 2025,भारतीय फिल्म से चूका अवॉर्ड, ‘शोगुन’ ने बिखेरा अपना जलवा

2025 के अवॉर्ड शोज की शुरुआत अब हो चुकी है। गोल्डन ग्लोब्स 2025 के विजेताओं की पूरी सूची अब सामने आ चुकी है। हॉलीवुड ने कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में बेवर्ली हिल्टन में फिल्म और टेलीविजन से जुड़े सितारों के बीच गोल्डन ग्लोब्स 2025 का आयोजन किया गया। एमिलिया पेरेज को सबसे ज्यादा नॉमिनेशन्स मिले। द बियर, शोगुन, विकेड और चैलेंजर्स भी विनर्स की लिस्ट में दबदबा बनाते नजर आए। कॉमेडियन निक्की ग्लेसर ने इस समारोह की मेजबानी की। ब्रूटलिस्ट सबसे ज्यादा नामांकन के साथ ड्रामा श्रेणी में सबसे ऊपर है।

भारतीय फिल्म को मिली निराशा

भारत ने पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के साथ इस अवॉर्ड नाइट में नॉमिनेशन हासिल करके जगह बनाई थी।। छाया कदम, कनी कुसरुति और दिव्या प्रभा अभिनीत यह फिल्म सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी फिल्म के लिए नामांकित हुई और पायल को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए भी नामांकित किया गया था। फिलहाल दोनों ही अवॉर्ड हासिल करने में ये फिल्म सफल नहीं रही।

यहां देखें पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म (ड्रामा)- द ब्रूदलिस्ट

ड्रामा फिल्मों में बेस्ट एक्टर- एड्रियन ब्रॉडी, द ब्रूटलिस्ट

ड्रामा फिल्मों में बेस्ट एक्ट्रेस- फर्नांडा टोरेस, आई एम स्टिल हियर

बेस्ट टेलीविजन सीरीज (ड्रामा)- शोगुन

ड्रामा टेलीविजन सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस- अन्ना सवाई, शोगुन

बेस्ट टेलीविजन सीरीज (संगीतमय या हास्य)- हैक्स

बेस्ट सहायक एक्टर टेलीविजन: तदानोबू असनो, शोगुन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस टेलीविजन: जेसिका गनिंग, बेबी रेनडियर

बेस्ट टेलीविजन एक्टर ड्रामा सीरीज: हिरोयुकी सनाडा, शोगुन

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मोशन पिक्चर: कीरन कल्किन, ए रियल पेन

बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस म्यूज़िकल/कॉमेडी सीरीज: जीन स्मार्ट, हैक्स

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस मोशन पिक्चर: ज़ो सलदाना, एमिलिया पेरेज़

बेस्ट टेलीविजन एक्टर – म्यूज़िकल/कॉमेडी सीरीज: जेरेमी एलन व्हाइट, द बियर

बेस्ट पिक्चर – गैर-अंग्रेजी भाषा: एमिलिया पेरेज

बेस्ट परफ़ॉर्मेंस इन स्टैंड-अप कॉमेडी ऑन टेलीविजन: अली वोंग

बेस्ट स्क्रीनप्ले मोशन पिक्चर: पीटर स्ट्रॉघन, कॉन्क्लेव

बेस्ट टेलीविजन एक्टर लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर: कॉलिन फैरेल, द पेंगुइन

बेस्ट टेलीविजन एक्ट्रेस लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टेलीविज़न मोशन पिक्चर: जोडी फोस्टर, ट्रू डिटेक्टिव: नाइट कंट्री

बेस्ट एनिमेटेड मोशन पिक्चर: फ्लो

बेस्ट एक्टर मोशन पिक्चर (म्यूज़िकल/कॉमेडी): सेबस्टियन स्टेन

बेस्ट एक्ट्रेस मोशन पिक्चर (म्यूजिकल/कॉमेडी): डेमी मूर

बेस्ट डायरेक्टर मोशन पिक्चर: ब्रैडी कॉर्बेट, द ब्रूटलिस्ट

बेस्ट स्कोर मोशन पिक्चर: ट्रेंट रेज्नर और एटिकस रॉस, चैलेंजर्स

बेस्ट सॉन्ग मोशन पिक्चर: एल माल, एमिलिया पेरेज

सिनेमैटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट: विकेड

बेस्ट लिमिटेड सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टेलीविजन मोशन पिक्चर: बेबी रेनडियर

कीव:रूस-यूक्रेन युद्ध की तीसरी बरसी से पहले चिंतित हुआ यूक्रेन, जेलेंस्की सहयोगियों से करेंगे अहम मांग।

 रूस के साथ जंग लड़ते 3 साल होने से पहले ही यूक्रेन भयभीत हो गया है। युद्ध की तीसरी बरसी पर जेलेंस्की को रूस से भारी हमले का खतरा सता रहा है। लिहाजा राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपने सहयोगियों से हवाई सुरक्षा को और पुख्ता बनाने में मदद की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह जर्मनी में इस सप्ताह होने वाली बैठक में अपने सहयोगियों से अपनी हवाई सुरक्षा बढ़ाने का आह्वान करेंगे।

जेलेंस्की ने कहा कि जर्मनी के रामस्टीन वायुसेना ठिकाने पर बृहस्पतिवार को होने वाली रामस्टीन समूह की बैठक में दर्जनों साझेदार देश हिस्सा लेंगे, ‘‘जिनमें वे देश भी शामिल होंगे जो न केवल मिसाइलों से बचाव के लिए, बल्कि निर्देशित बमों और रूसी विमानन के खिलाफ भी हमारी क्षमताओं को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।’’ यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शनिवार को अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा, ‘‘हम उनके साथ इस पर चर्चा करेंगे और उन्हें मनाने का प्रयास जारी रखेंगे। हमारा लक्ष्य अब भी हमारी वायु रक्षा को मजबूत करना है।

अमेरिका समेत तमाम यूरोपीय देश लेंगे बैठक में हिस्सा

’’ अमेरिका के रक्षामंत्री लॉयड जे.ऑस्टिन इस बैठक में भाग लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अक्टूबर में रामस्टीन में होने वाले शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले थे, लेकिन अमेरिका में आए तूफान मिल्टन के कारण वह शामिल नहीं हो सके। जेलेंस्की यह मांग ऐसे समय करेंगे जब अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे और लगभग तीन साल से चल रहे युद्ध को शीघ्र समाप्त करने का संकल्प लेंगे। पांच जनवरी

ट्रेवल अपडेट: अगर महाकुंभ में शामिल होने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी से टिकट बुक करवा लें, ये ट्रेनें हैं सबसे बेहतर

साल 2025 में महाकुंभ मेला की शुरूआत 13 जनवरी से हो रही है। संगम नगरी प्रयागराज में होने वाला महाकुंभ का समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। यह कुंभ मेला 45 दिनों तक चलेगा। ऐसे में अगर आप भी महाकुंभ में शामिल होना चाहते हैं, तो आप सड़क मार्ग, रेल मार्ग या वायु मार्ग ये प्रयागराज पहुंच सकते हैं। दिल्ली से प्रयागराज की दूरी करीब 676 किमी है। सड़क मार्ग से सिर्फ 10 घंटे में यह सफर पूरा किया जा सकता है। वहीं ट्रेन के जरिए आप सिर्फ 6 घंटे में यह सफर तय कर सकते हैं। अगर आप बजट में यात्रा करना चाहते हैं, तो रेल मार्ग बढ़िया ऑप्शन है।

बता दें कि महाकुंभ के लिए देशभर से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। आप ट्रेन या बस से बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। महाकुंभ पर पर्यटकों की काफी भीड़ होती है। ऐसे में आप पहले से टिकट बुक करा लें, जिससे कि आपको कंफर्म टिकट मिल जाए। कुंभ के लिए आप अभी से टिकट बुक करवा सकते हैं। दिल्ली से प्रयागराज के लिए ट्रेन का किराया 700 रुपए से 2000 रुपए तक है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दिल्ली से प्रयागराज चलने वाली कुछ ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वंदे भारत एक्सप्रेस

इसके साथ ही दिल्ली, कानपुर, वाराणसी से प्रयागराज के लिए आपको वंदे भारत एक्सप्रेस मिल जाएगी। यह ट्रेन सुबह 06:00 बजे से दिल्ली से रवाना होगी, जोकि दोपहर 12:08 मिनट पर प्रयागराज पहुंचेगी। इस ट्रेन का टिकट 1420 रुपये (CC) और 2760 रुपये (EC) में मिल जाएगा।

तेजस 

दिल्ली से आप तेजस का टिकट बुक करके भी आप प्रयागराज पहुंच सकते हैं। इस ट्रेन का किराया 1715 रुपए है। दिल्ली से प्रयागराज के बीच यह ट्रेन सिर्फ कानपुर में ही रुकती है। यह शाम को 05:10 मिनट पर चलती है और रात 12:00 बजे प्रयागराज पहुंचती है।

गरीब रथ

आप महाकुंभ में शामिल होने के लिए दिल्ली से गरीब रथ भी ले सकते हैं। यह शाम को 04:10 पर रवाना होगी और 06:48 घंटे का सफर तय करके रात करीब 11:00 बजे के आसपास आपको प्रयागराज पहुंचा देगी। गरीब रथ भी सिर्फ कानपुर में रुकती है।

हल्दिया एक्सप्रेस

बता दें कि हल्दिया एक्सप्रेस दिल्ली के आनंद विहार से रात 8:30 बजे निकलेगी और सुबह 04:00 बजे आपको प्रयागराज स्टेशन पर पहुंचाएगी। इस ट्रेन का टिकट 1,000 रुपए है। हल्दिया एक्सप्रेस आनंद विहार से चलती है और गाजियाबाद के रास्ते कानपुर होते हुए प्रयागराज पहुंचती है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस

वहीं विक्रमशिला एक्सप्रेस भी आनंद विहार से दोपहर 01:15 मिनट पर निकलती है। यह ट्रेन साढ़े साल घंटे का सफर तय करके आपको रात 08:43 पर प्रयागराज पहुंचाएगी। यह ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार से होते हुए कानपुर और फिर सीधे प्रयागराज तक का सफर तय करती है। इस ट्रेन का किराया 925 रुपए है।

दिल्ली से प्रयागराज के लिए ट्रेन

इसके साथ ही आप प्रयागराज हमसफर, पूर्वा एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, शिव गंगा एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और मगध एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनों के माध्यम से प्रयागराज जा सकते हैं। वहीं आपको बता दें कि इन सभी ट्रेनों में अभी कंफर्म टिकट मिल जाएगा। इसलिए अगर आप महाकुंभ में शामिल होना चाहते हैं, तो अभी से टिकट बुक करवा लें, जिससे कि आपको बाद में कोई असुविधा न हो।