Home Blog Page 1017

डॉ.राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर की महिलाओं को समर्पित किए 5 नए तारा शक्ति केंद्र: अब तक स्थापित हुए 140 केंद्र

  • 200 केन्द्रों के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे ‘ताराशक्ति केंद्र’:डॉ. राजेश्वर सिंह ने 5 नए केन्द्रों का किया लोकार्पण
  • ताराशक्ति केंद्र के 5 दृष्टिकोण : स्वावलंबन, संगठन, कौशल विकास, सामाजिक सुरक्षा और व्यावसायिक सशक्तिकरण
  • सिलाई मशीन के धागों से बुना जा रहा महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय : डॉ. राजेश्वर सिंह की योजना ‘ताराशक्ति केंद्र’ ने गढ़े कई कीर्तिमान
  • रोजगार सृजन से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक, मातृशक्ति के समग्र विकास के केंद्र बन रहे ताराशक्ति केंद्र – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्टार्टअप्स के लिए लखनऊ के दूसरे को – वर्किंग स्पेस का उद्घाटन : माई प्लेस को-वर्क संस्था द्वारा की गई स्थापना
  • 2030 तक स्टार्टअप दे सकते हैं भारत की अर्थव्यवस्था में 1 ट्रिलियन डॉलर का अतिरिक्त योगदान – डॉ. राजेश्वर सिंह
  • 15.5 लाख प्रत्यक्ष रोजगार सृजित कर स्टार्टअप्स ने तैयार किया देश के 20 – 25% रोजगार का आधार – डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ: सरोजनीनगर विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने बुधवार को अपनी विधानसभा क्षेत्र में 5 नए ताराशक्ति केन्द्रों का लोकार्पण कर महिलाओं को समर्पित किया। मुजाफ़रखेड़ा, लालनगर हरदोइया, लालताखेडा, ऐन और पिपरसंड में स्थापित इन केन्द्रों के संचालन के साथ सरोजनीनगर में अब तक विधायक द्वारा 140 ताराशक्ति सिलाई केन्द्रों की स्थापना की जा चुकी है। इन केन्द्रों की स्थापना के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह ने 1500 से अधिक मशीने प्रदान की जिमें मैन्युअल और आटोमेटिक सिलाई मशीनें, पीको और इंटरलॉकिंग मशीनें शामिल हैं। अपनी स्वर्गीय माँ तारा सिंह की स्मृति में विधायक द्वारा स्थापित किये जा रहे ये केंद्र केवल सिलाई सेंटर तक सीमित नहीं हैं ये महिला सशक्तिकरण की दिशा में डॉ. सिंह के 5 प्रमुख दृष्टिकोण का प्रतिबिम्ब हैं।

महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन : इन केंद्रों की स्थापना का उद्देश्य महिलाओं को अपने और अपने परिवार की उन्नति अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए घर की दहलीज से बाहर निकल कर एक सुरक्षित वातावरण, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर प्रदान करना है। इस पहल के माध्यम से अब तक अबतक 7 हजार से अधिक महिलायें जुड़ चुकी हैं। डॉ. राजेश्वर सिंह सिलाई सेंटर के संचालन तथा सिलाई कढाई प्रशिक्षण के लिए निःशुल्क संसाधन प्रदान करते हैं।

महिलाओं का कौशल विकास : डॉ. राजेश्वर सिंह ने हर वर्ग, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्र और अल्प शिक्षित वर्ग की महिलाओं को आगे बढाने के उद्देश्य से इस पहल की शुरुआत की। सिलाई – कढाई महिलाओं का परंपरागत कौशल माना जाता रहा है, फिर भी शुरूआती दौर में इन केन्द्रों की स्थापना के लिए विधायक और उनकी टीम को काफी मसक्कत करनी पड़ी लेकिन धीरे – धीरे बड़ी संख्या में महिलायें इस पहल से जुडती गईं और आज सरोजनी नगर में 140 केंद्र संचालित हैं, 50 से अधिक केन्द्रों की स्थापना प्रक्रियाधीन है।

संगठन शक्ति : आज सरोजनीनगर में ताराशक्ति केन्द्रों से जुडी महिलाओं की मजबूत संगठन शक्ति है। डॉ. सिंह ने सिलाई – कढाई के हुनर को रोजगार में बदलने के उद्देश्य से ताराशक्ति केन्द्रों से जुड़ने वाली महिलाओं को उनकी संगठन शक्ति का एहसास दिलाया। सभी केन्द्रों को महिला स्वयं सहायता समूहों में परिवर्तित किया गया। आज सरोजनीनगर में न केवल 140 ताराशक्ति केंद्र संचालित हैं बल्कि 10 हजार के करीब महिलायें भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से संगठित हैं।

सामाजिक सुरक्षा : विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से ये केंद्र महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा का भी बेहतरीन माध्यम बन गए हैं। केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित सभी योजनाओं को इन केन्द्रों पर चस्पा किया जाता है। जो भी महिलायें इन योजनओं का पात्र होती हैं उन्हें योजना का लाभ भी दिलाया जाता है। यही नहीं इन केन्द्रों के माध्यम से अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी उनसे जुडी कल्याणकारी योजना का लाभ पाने में सहायता मिलती है।

आर्थिक सशक्तिकरण और ग्लोबल ब्रांडिंग : सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का उद्देश इन केन्द्रों को टेक्सटाइल हब के रूप में जोड़ना है ताकि इन पर बन रहे उत्पादों की अपनी एक ग्लोबल ब्रांडिंग की जा सके। इस क्रम में महिलाओं को माइक्रो लेवल पर ट्रेनिंग दी जा रही है। ताराशक्ति स्टोर के माध्यम से स्थानीय बाजार में विशेष पहचान दिलाई गयी। विधायक का लक्ष्य ई कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्मो के माध्यम से भी ताराशक्ति केन्द्रों के उत्पादों की ग्लोबल ब्रांडिंग करना है। यही नहीं विधायक ने तारा शक्ति केन्द्रों पर 20 हजार से ज्यादा इको फ्रेंडली बैग्स बनवाकर स्कूली बच्चों में वितरित किया।

इस अनोखी पहल से महिलाओं की जिंदगी बदल रहे डॉ. राजेश्वर सिंह की पहचान उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश भर में उन गिने चुने जनप्रतिनिधियों के रूप में होती है, जो भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

किया माई प्लेस कोवर्क द्वारा स्थापित स्टार्टअप्स के लिए लखनऊ के दूसरे को – वर्किंग स्पेस का उद्घाटन :

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को हजरतगंज में निजी संस्था माई कोवर्क स्पेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शुरू किए गए लखनऊ के दूसरे को – वर्किंग स्पेस का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने केंद्र पर मौजूद युवा उद्यमियों से मिलकर इस स्पेस की कार्यप्रणाली को समझा और इस पहल के लिए संस्था के संस्थापक और सीईओ सुधांशु रस्तोगी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर युवा उद्यमियों को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने बताया कि वर्ष 2016 में भारत में केवल 450 स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 1 लाख 40 हजार से अधिक ( डीपीआईआईटी पंजीकृत) हो गए हैं। इन स्टार्टअप्स का विस्तार देश भर के 670 से अधिक जिलों में है। इनकी बदौलत भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन गया है। भारत में 118 यूनिकॉर्न हैं, जिनकी वैल्यू 354 अमेरिकी डॉलर है। वित्त वर्ष 2023 में भारत की अर्थव्यवस्था में 140 बिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान, भारत की अद्वितीय उद्यमशील भावना का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।

स्टार्टअप्स के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए सरोजनी नगर विधायक ने आगे जोड़ा, उत्तर प्रदेश 14,358 डीपीआईआईटी-पंजीकृत स्टार्टअप्स के साथ अग्रणी है, जिनमें से 7,332 महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं। कार्यक्रम में सुधांशु रस्तोगी, संजीव रस्तोगी, राकेश रस्तोगी, भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद पांडेय, संजय गुप्ता (आदर्श व्यापर मंडल), लोकेश अवस्थी, इंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. सुजात हैदर जाफरी, अमित त्रिपाठी, नीलेश कपूर, नितीश अग्रवाल, आयुषी शुक्ला, हर्षित श्रीवास्तव, प्रणव अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे।

बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना बड़ी मुश्किल में घिरीं, क्या हो सकती हैं गिरफ्तार? जानें पूरी खबर

देश छोड़कर भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व पीएम शेख हसीना बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने पूर्व प्रधान मंत्री शेख हसीना और 96 व्यक्तियों के पासपोर्ट को रद्द कर दिया है। स्थानीय बांग्लादेशी मीडिया ने मंगलवार की शाम को बताया कि ये कार्रवाई जुलाई में देश में हुए विद्रोह के दौरान हुई मौतों और जबरन गायब करने की घटनाओं में शामिल होने के आरोपों के आधार पर की गई है। निरस्त किए गए पासपोर्टों में से 22 जबरन गायब किए जाने से जुड़े थे, जबकि हसीना सहित 75 लोग जुलाई के विद्रोह के दौरान हुई हिंसा से जुड़े थे, जिसके कारण कथित तौर पर कई मौतें हुईं।

गिरफ्तार हो सकती हैं शेख हसीना

इसके अतिरिक्त, जबरन पासपोर्ट गायब करने के आरोप में हसीना और 11 अन्य के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। अगर शेख हसीना भारत से हिलती भी हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। ट्रिब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित सभी आरोपी पक्षों की गिरफ्तारी और प्रस्तुति के लिए 12 फरवरी की समय सीमा जारी की है।

आईसीटी के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति एमडी गोलाम मुर्तुजा मोजुमदार ने मामले की गहन जांच के महत्व पर जोर देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। पुलिस महानिरीक्षक को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है कि आरोपी व्यक्तियों को पकड़ा जाए और न्यायाधिकरण के समक्ष लाया जाए।

दूसरी बार जारी किया गया है गिरफ्तारी वारंट

बता दें कि अगस्त 2024 में ऐतिहासिक सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अवामी लीग के नेतृत्व वाली सरकार गिरने के बाद भारत के लिए रवाना हुईं हसीना को अब अपने दूसरे गिरफ्तारी वारंट का सामना करना पड़ रहा है। जुलाई और अगस्त में बड़े पैमाने पर विद्रोह के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आरोपों ने उनके खिलाफ कानूनी जांच तेज कर दी है। ऐसे में हसीना बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं।

पाम बीच (अमेरिका): ग्रीनलैंड और पनामा नहर पर नियंत्रण के लिए सेना के उपयोग से भी ट्रंप पीछे नहीं हटेंगे

 अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के पहले ही कई बयानों से तहलका मचा दिया है। उनकी नजरें फिलहाल ग्रीनलैंड और पनामा नहर हासिल करने पर टिक गई हैं। इसके लिए उन्होंने जरूरत पड़ने पर सेना का इस्तेमाल करने का भी संकेत दिया है। ट्रंप के इस बयान ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप आगामी 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने वाले हैं।

उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे पनामा नहर और ग्रीनलैंड पर नियंत्रण पाने के लिए सैन्य बल के प्रयोग की संभावना से इनकार नहीं करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए दोनों पर अमेरिकी नियंत्रण महत्वपूर्ण है। अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में पदभार ग्रहण करने से दो सप्ताह से भी कम समय पहले अपने पुत्र डोनाल्ड ट्रंप जूनियर सहित सहयोगियों और सलाहकारों के प्रतिनिधिमंडल के ग्रीनलैंड में होने के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए ट्रंप ने दोनों क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए अमेरिकी सेना के प्रयोग का विकल्प खुला छोड़ दिया। ट्रंप के इस बयान ने हलचल पैदा कर दी है।

ट्रंप से पूछा गया था ये सवाल

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति से जब ये पूछा गया कि ग्रीनलैंड और पनामा नहर पर नियंत्रण के लिए क्या वे सेना के इस्तेमाल की संभावना से इनकार करेंगे, तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस पर कोई प्रतिबद्धता नहीं जताऊंगा।’’ ‘‘हो सकता है कि आपको कुछ करना पड़े। पनामा नहर हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण है।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमें राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों के लिए ग्रीनलैंड की आवश्यकता है।’’ ग्रीनलैंड डेनमार्क का एक स्वायत्त क्षेत्र है, जो लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी और नाटो का संस्थापक सदस्य है। ट्रंप ने कनाडा को अमेरिका में शामिल करने का विचार दिया है। उन्होंने कहा कि वह ऐसा करने के लिए सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेंगे, बल्कि ‘आर्थिक बल’ पर भरोसा करेंगे।

SA20 2025 Season: SA20 2025 सीजन के मैच भारत में लाइव कैसे देखें? जानें सभी 6 टीमों के फुल स्क्वाड

 क्रिकेट साउथ अफ्रीका द्वारा SA20 लीग का आयोजन किया जाता है। इस लीग की शुरुआत साल 2023 में हुई थी और तब से इसके दो सीजन हो चुके हैं और दोनों ही बार एडन माक्ररम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने खिताब जीता है। अब SA20 2025 के सीजन की शुरुआत 9 जनवरी से हो रही है। जिसमें एक बार फिर फैंस को क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। SA20 2025 सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों में कई ऐसे प्लेयर मौजूद हैं, जो चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।

8 फरवरी को होगा फाइनल मुकाबला

SA20 2025 सीजन में कुल 34 मुकाबले होंगे, जहां लीग स्टेज का पहला मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप और एमआई केपटाउन के बीच 9 जनवरी को होगा। लीग स्टेज का आखिरी मैच 2 फरवरी को होगा। फाइनल का महामुकाबला 8 फरवरी को जोहान्सिबर्ग के वांडरर्स क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम की निगाहें फिर एक बार खिताब जीतने पर होंगी।

SA20 2025 सीजन में हिस्सा लेने वाली टीमें और उनके कप्तान

टीमकप्तान
डरबन सुपर जायंट्सकेशव महाराज
जोबर्ग सुपरकिंग्सफॉफ डु प्लेसिस
एमआई केपटाउनराशिद खान
पार्ल रॉयल्सडेविड मिलर
प्रिटोरिया कैपिटल्सराइली रूसो
सनराइजर्स ईस्टर्न केपएडन माक्ररम

भारत में कैसे देख सकते हैं SA20 के मुकाबले 

क्रिकेट फैंस SA20 2025 सीजन के मुकाबले भारत में लाइव स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भारतीय क्रिकेट फैंस को अपने मोबाइल में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। जहां फैंस एसए20 के मुकाबलों का आन्नद ले सकते हैं।

SA20 2025 सीजन के लिए सभी टीमों का स्क्वाड: 

डरबन सुपर जायंट्स

ब्रैंडन किंग (वेस्टइंडीज), क्विंटन डी कॉक, नवीन-उल-हक (अफगानिस्तान), केन विलियमसन (न्यूजीलैंड), क्रिस वोक्स (इंग्लैंड), प्रेनेलन सुब्रायन, ड्वेन प्रिटोरियस, केशव महाराज, नूर अहमद (अफगानिस्तान), हेनरिक क्लासेन , जॉन-जॉन स्मट्स, वियान मुल्डर, जूनियर डाला, ब्राइस पार्सन्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, जेसन स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस (ऑस्ट्रेलिया), शमर जोसेफ (वेस्टइंडीज), सीजे किंग (रूकी)।

जोबर्ग सुपर किंग्स

फॉफ डू प्लेसिस, मोईन अली (इंग्लैंड), जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड), महेश तीक्ष्णा (श्रीलंका), डेवोन कॉन्वे (न्यूजीलैंड), गेराल्ड कोएत्जी, डेविड विसे (नामीबिया), लेउस डू प्लॉय (इंग्लैंड), लिजाद विलियम्स, नांद्रे बर्गर, डोनोवन फरेरा, इमरान ताहिर, सिबोनेलो मखान्या, तबरेज शम्सी, विहान लुब्बे, इवान जोन्स, डौग ब्रेसवेल (न्यूजीलैंड), जेपी किंग (रूकी)।

एमआई केप टाउन

राशिद खान (अफगानिस्तान), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), कागिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट (न्यूजीलैंड), अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, रयान रिकेलटन, जॉर्ज लिंडे, नुवान तुषारा (श्रीलंका), कॉनर एस्टरहुइजन, डेलानो पोटगीटर, रासी वेन डेर डुसेन, थॉमस काबर, क्रिस बेंजामिन (इंग्लैंड), कॉर्बिन बॉश, कॉलिन इनग्राम, रीजा हेंड्रिक्स, डेन पीड्ट, ट्रिस्टन लुस (रूकी)।

प्रिटोरिया कैपिटल्स

एनरिक नॉर्टजे, जिमी नीशम (न्यूजीलैंड), विल जैक्स (इंग्लैंड), रहमानुल्लाह गुरबाज (अफगानिस्तान), लियाम लिविंगस्टोन (इंग्लैंड), विल स्मीड (इंग्लैंड), मिगेल प्रिटोरियस, रिले रोसौव, ईथन बॉश, वेन पार्नेल, सेनुरान मुथुसामी, काइल वेरिन, डेरिन डुपाविलॉन, स्टीव स्टोक, तियान वैन वुरेन, मार्क्स एकरमैन, एविन लुईस (वेस्टइंडीज), काइल सिमंड्स, कीगन लायन-कैशेट (रूकी)।

पार्ल रॉयल्स

डेविड मिलर, मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), सैम हैन (इंग्लैंड), जो रूट (इंग्लैंड), दिनेश कार्तिक (भारत), क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी, मिशेल वान ब्यूरेन, कीथ डडगिन, नकाबा पीटर, एंडिले फेहलुकवायो, कोडी यूसुफ, जॉन टर्नर (इंग्लैंड), दयान गैलीम, जैकब बेथेल (इंग्लैंड), रुबिन हरमन, दीवान मरैस (रूकी)।

सनराइजर्स ईस्टर्न केप

एडेन मार्कराम, जैक क्रॉली (इंग्लैंड), रूलोफ वैन डेर मेरवे (नीदरलैंड्स), लियाम डॉसन (इंग्लैंड), ओटनील बार्टमैन, मार्को जेनसन, बेयर्स स्वानपेल, कालेब सेलेका, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रूगर, क्रेग ओवरटन (इंग्लैंड), टॉम एबेल (इंग्लैंड), साइमन हार्मर, एंडिले सिमलेन, डेविड बेडिंघम, ओकुहले सेले, रिचर्ड ग्लीसन (इंग्लैंड), डेनियल स्मिथ (रूकी)।

मेलबर्न:ऑस्ट्रेलिया में हुआ समुद्री विमान हादसा: हादसे में 3 घायल और 3 हुए लापता

ऑस्ट्रेलिया में एक पर्यटक द्वीप के पास समुद्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और तीन अन्य लापता हैं।  पुलिस ने कहा कि यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर रॉटनेस्ट द्वीप से उड़ान भरने के दौरान हुई। दुर्घटना के बाद सेसना 208 कारवां में सवार सात लोगों में से केवल एक व्यक्ति को सुरक्षित बचाया गया, जिसको कोई चोट नहीं लगी।

बताया जा रहा है कि स्वान रिवर सीप्लेन के स्वामित्व वाला यह विमान रॉटनेस्ट द्वीप से 30 किलोमीटर पूर्व में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया राज्य की राजधानी पर्थ में अपने बेस पर लौटते वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया। ऑस्ट्रेलिया के परिवहन सुरक्षा ब्यूरो एवं विमानन दुर्घटना अन्वेषक ने कहा कि विशेषज्ञ जांचकर्ताओं को घटनास्थल पर भेजा जा रहा है।

टेक-ऑफ के दौरान हुई दुर्घटना

ब्यूरो के मुख्य आयुक्त एंगस मिशेल ने बुधवार को एक बयान में कहा, टेक-ऑफ के दौरान फ्लोटप्लेन पानी से टकरा गया।” रॉटनेस्ट पर छुट्टियां मना रहे पर्यटक ग्रेग क्विन ने कहा कि उन्होंने विमान दुर्घटना देखी। क्विन ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प को बताया, “हम सीप्लेन को उड़ान भरते हुए देख रहे थे और जैसे ही वह पानी पर उतरने लगा, तभी वह पलट गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।” उन्होंने आगे कहा, “पानी में बहुत से लोग अपनी नावों पर सवार होकर घटनास्थल की ओर दौड़े और मुझे लगता है कि वे वास्तव में, बहुत जल्दी वहां पहुंच गए।”

पीएम अल्बनीज ने जाहिर किया दुख

अधिकारियों ने कहा कि तीन घायल लोगों को गंभीर लेकिन स्थिर स्थिति में पर्थ अस्पताल ले जाया गया। प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने दुर्घटना को “भयानक समाचार” बताया। अल्बानीज़ ने एबीसी टेलीविज़न को बताया, “आज सुबह उठते ही सभी आस्ट्रेलियाई लोगों ने ये तस्वीरें देखी होंगी।” “इसमें शामिल सभी लोगों के प्रति मेरी संवेदना है।