Home Blog Page 1016

Australia tour of Sri Lanka:  BGT जीतते ही ऑस्ट्रेलिया के कप्तान में हुआ बदलाव, पैट कमिंस की जगह इस दिग्गज को सौंपी गई टीम की कमान

भारत को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हराने के बाद ऑस्ट्रेलियन टीम अब श्रीलंका का दौरा करेगी। इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी जो सिर्फ एक औपचारिकता होगी क्योंकि वह टीम इंडिया को सीरीज में हराने के साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2023-25 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

WTC फाइनल में अब ऑस्ट्रेलिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। 11 से 15 जून के बीच WTC फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका दौरे के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस दौरे के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में होगी क्योंकि पैट कमिंस पितृत्व अवकाश पर हैं। बता दें, कमिंस दूसरी बार पिता बनने वाले हैं और उनके श्रीलंका के खिलाफ खेलना पहले से ही मुश्किल लग रहा था जिस पर अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मोहर लगा दी है।

हेजलवुड और मार्श को नहीं मिली जगह

जोश हेजलवुड अपनी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं जबकि मिचेल मार्श को बाहर रखा गया है। दोनों खिलाड़ियों का ध्यान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर है जो श्रीलंका दौरे के तुरंत बाद होगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम के ऐलान की आखिरी तारीख 12 जनवरी है। अब देखना होगा कि इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलियन टीम में किस-किस खिलाड़ी को शामिल किया जाता है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान जॉर्ज बेली और नेशनल सिलेक्शन पैनल के चेयरमैन जॉर्ज बेली ने कहा कि श्रीलंका दौरे के लिए चुनौतीपूर्ण और रोमांचक जगह है, क्योंकि खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। हम उन टीम के सदस्यों के लिए आगे के अवसर को लेकर उत्साहित हैं जो अपने टेस्ट करियर की शुरुआत कर रहे हैं और उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में अपने खेल को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे, जहां आने वाले सालों में हमारे सामने कई महत्वपूर्ण दौरे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ (कप्तान), सीन एबॉट, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, सैम कोन्स्टास, मैट कुनेमन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, ब्यू वेबस्टर।

‘युजवेंद्र चहल के साथ दिखी कौन है ये मिस्ट्री गर्ल ? नेटिज़न्स ने किया दावा, नाम आया सामने

स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भले इस वक्त टीम से बाहर चल रहे हों, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ उन्हें खबरों में बनाए हुए है। युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा को लोग काफी पसंद करते थे। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया में छाई रहती थी, लेकिन काफी दिनों से दोनों के अलगाव की खबरों ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है। हार्दिक पांड्या के बाद अब युजवेंद्र के अलगाव की चर्चा को लोग बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। फिलहाल इन दावों को हवा देने वाला भी कोई और नहीं बल्कि क्रिकेटर और उनकी पत्नी ही हैं। पहले दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करनी बंद की और फिर बाद में यूजी ने एक साथ वाली सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं। ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी था और अफवाहों का गुबार और बड़ा हो गया। नए साल का सेलिब्रेशन भी दोनों ने अलग-अलग ही किया। फिलहाल इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखने के बाद कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।

वायरल हो रही तस्वीर

सामने आई तस्वीर को देख धनश्री के फैंस तिलमिला उठे हैं। इस तस्वीर में युजवेंद्र चहल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में लड़की ब्लैक स्वेट शर्ट और ब्लैक डेनिम में ठीक युजवेंद्र चहल के पीछे ही चलती दिख रही है। लड़की अपने चेहरे पर हाथ रखी है, जिससे उसका चेहरा पूरी तरह से दिख नहीं रहा है। दोनों एक होटल की लॉबी में नजर आ रहे हैं और इन्हें साथ एंट्री करते देखा जा सकता है। ये तस्वीर झट से वायरल हुई और इसे देखने के बाद अब लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ये लड़की है कौन और युजवेंद्र इसके साथ क्या कर रहे हैं? नेटिजन्स ने इस लड़की को पहचान लिया है और क्रिकेटर की पोल खोलनी भी शुरू कर दी है। अब लोगों का दावा है कि तस्वीर में दिख रही लड़की कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर आरजे महविश हैं।

लोगों ने पकड़ी चोरी!

इस तस्वीर को देखने के बाद एक इंस्टाग्राम यूजर ने झट से लिखा, ‘ये तो आरजे महविश है।’ वहीं एक दूसरे शख्स ने ठीक नीचे ही कमेंट किया, ‘ये आरजे महविश है और ये दोनों जुहू के एक होटल में हैं।’ कुछ भी कहें लेकिन लोगों कि निगाहों से युजवेंद्र बच नहीं पाए हैं। वो तस्वीर में व्हाइट स्वेटशर्ट और डेनिम पहने नजर आ रहे हैं। बीते दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें वो नशे में एक क्लब से बाहर आते नजर आए थे। फिलहाल अब इनके बीच क्या माजरा है इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है, लेकिन इनके बीच काफी करीबी दोस्ती है इसका अंदाजा इनकी एक और तस्वीर से लगाया जा सकता है।

साथ में किया था दोनों ने लंच

क्रिसमस के मौके पर आरजे महविश ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है, जिसमें वो युजवेंद्र चहल और कई और लड़कों के साथ लंच करती नजर आ रही हैं। सोफे पर ये लड़के एक तरफ बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ युजवेंद्र और आरजे महविश बैठी हुई हैं। महविश ने रेड स्वेटर कैरी किया है और ब्लैक जैकेट में यूजी ठीक उनके पीछे दिख रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए महविश ने लिखा, ‘क्रिसमस लंच विद फैमिली (परिवार के साथ क्रिसमस लंच)।’ इसी पोस्ट में एक और तस्वीर है जिसमें महविश फोन चला रही हैं और युजवेंद्र उनके साथ बैठे मुस्कुरा रहे हैं। इसके पोस्ट के कमेंट सेक्शन को भी बंद रखा गया है।

कौन हैं आरजे महविश

वैसे बता दें, युजवेंद्र चहल की ये दोस्त आरजे महविश काफी खूबसूरत और क्यूट हैं। आरजे महविश काफी पॉपुलर हैं और एक जानी-मानी रेडियो जॉकी हैं। सोशल मीडिया पर इनके चाहने वालों की कमी नहीं है और इनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं महविश एक्टिंग भी करती हैं और उन्होंने ‘सेक्शन 108’ नाम की फिल्म भी प्रोड्यूस की है। अनंत अंबानी की शादी के रिसेप्शन में भी इन्हें देखा गया था। आए दिन ये नई रील्स और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। जल्द ही ये अमेजन प्राइम के एक शो में भी नजर आने वाली हैं।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार और इमरान खान के बीच हुआ समझौता, पीटीआई वार्ता के लिए हुई तैयार

पाकिस्तान सरकार और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान में एक समझौता हुआ है। इसके तहत इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान-तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हो गई है। पीटीआई ने बुधवार को कहा कि वह देश में राजनीतिक तनाव कम करने में मदद के लिए सरकार के साथ तीसरे दौर की वार्ता में भाग लेगी।

बता दें कि यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं ने सरकार के साथ अगले दौर की वार्ता में शामिल होने के लिए पूर्व शर्त के रूप में पार्टी संस्थापक इमरान खान तक निर्बाध पहुंच की मांग की थी। रावलपिंडी में अदियाला जेल के बाहर मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष गौहर खान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने पार्टी नेताओं को सरकार की वार्ता समिति से मुलाकात का विकल्प दिया है, अगर वे सीधे उनसे नहीं मिल सकते हैं।

सरकार के सामने लिखित मांगें रखेंगे इमरान खान

दोनों पक्षों में वार्ता को लेकर समझौता होने के बाद इमरान खान ने पार्टी को निर्देश दिया है कि वे अपनी मांगें सरकार को लिखित रूप में प्रस्तुत करें। सरकार और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं के बीच पिछले महीने औपचारिक बातचीत शुरू हुई थी और अब तक दो दौर की बातचीत हो चुकी है। तीसरे दौर की वार्ता इस सप्ताह होने की उम्मीद थी, लेकिन मंगलवार को तहरीक-ए-इंसाफ के नेताओं को खान से मिलने की अनुमति नहीं दिए जाने के बाद मतभेद उभर आए। खान अगस्त 2023 से जेल में हैं।

वाशिंगटन न्यूज़ :एडल्ट स्टार को गुप्त धन के मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ट्रंप, किया यह अनुरोध

 अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एडल्ट स्टार को गुप्त धन देने के मामले में न्यूयॉर्क की अदालत के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने उच्चतम न्यायालय से अपने खिलाफ पोर्नस्टार को चुप कराने के लिए पैसे देने के मामले में शुक्रवार को सुनाई जाने वाली सजा को स्थगित करने का अनुरोध किया है। ट्रंप के वकीलों ने बुधवार को देश की शीर्ष अदालत में यह याचिका दायर की है। इससे पहले, न्यूयॉर्क की अदालत ने न्यायाधीश जुआन एम मर्चेन द्वारा सुनाई जाने वाली सजा को स्थगित करने से इनकार कर दिया था।

ट्रंप के मामले में 10 जनवरी को फैसला सुनाने पर अड़े न्यायाधीश मर्चेन ने पिछले साल मई में ट्रंप के खिलाफ 34 फर्जी व्यापारिक रिकॉर्ड के मामलों में मुकदमा चलाया था और उन्हें दोषी ठहराया था। मर्चेन ने संकेत दिया है कि वह जेल की सजा, जुर्माना नहीं लगाएंगे। अभियोजकों के बृहस्पतिवार सुबह जवाब दाखिल करने की संभावना है। ट्रंप के वकीलों ने सुनाई जाने वाली सजा पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध करते हुए कहा है कि इससे उनके राष्ट्रपति का पदभार संभालने की तैयारी में बाधा पैदा होगी। ट्रंप के वकीलों ने दोषसिद्धि को खारिज करने का अनुरोध करते हुए उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का उल्लेख किया है, जिसमें उन्हें आपराधिक अभियोजन से व्यापक छूट दी गई है। हालांकि उच्चतम न्यायालय ने यह फैसला एक अलग मामले में सुनाया था।

ट्रंप के वकीलों ने दिया ये तर्क

इस मामले में ट्रंप के वकीलों का कहना है कि राष्ट्रपति को अभियोजन से छूट मिली हुई है और पोर्नस्टार को चुप कराने के मामले में भी यह फैसला लागू होता है। ‘हशमनी’ का यह मामला ट्रंप के पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंधों से जुड़ा है। आरोप है कि ट्रंप ने पोर्नस्टार को संबंधों पर चुप्पी साधने के लिए पैसे दिए थे। अभियोजकों का कहना है कि 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से ठीक पहले पोर्नस्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को 1,30,000 डॉलर की राशि का भुगतान करने के मामले को छिपाने का प्रयास किया गया। डेनियल्स ने ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। ट्रंप ने आरोपों को खारिज कर दिया था। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने एक बयान में कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और इसे खारिज कर दिया जाना चाहिए। उनके वकीलों ने बताया कि ट्रंप ने न्यूयॉर्क की शीर्ष अदालत के समक्ष त्वरित सुनवाई के लिए एक अपील भी दायर की है।

रामस्टीन एयर बेस (जर्मनी):अमेरिका सीरिया से अपने सैनिकों को क्यों नहीं हटाना चाहता? रक्षामंत्री ऑस्टिन ने बताया इसकी वजह

 अमेरिका सीरिया से अपने सैनिकों को क्यों नहीं हटाना चाहता, इसे लेकर रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि सीरिया के नेता बशर अल असद के सत्ता से हटने के बाद आतंकवादी संगठन ‘इस्लामिक स्टेट’ (आईएस) फिर से अपनी जड़ें जमाने की पूरी कोशिश में है। मगर अमेरिका ऐसा नहीं होने देगा। इसलिए इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को फिर से जड़ें जमाने से रोकने के लिए अमेरिका को सीरिया में सैनिकों की तैनाती बनाए रखने की जरूरत है।

ऑस्टिन ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में बुधवार को कहा कि अमेरिकी सेना की अब भी वहां जरूरत है, विशेष रूप से उन हिरासत केन्द्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहां आईएस के हजारों आतंकवादी और उनके परिवार के सदस्य बंद हैं। अनुमान है कि इन केन्द्रों में आईएस के आठ से 10 हजार आतंकवादी बंद हैं और उनमें से कम से कम दो हजार को बेहद खतरनाक माना जाता है।

अमेरिकी सैनिक हटे तो इस्लामिक स्टेट होगा हावी

जर्मनी के रामस्टीन एयर बेस में ऑस्टिन ने कहा कि अगर सीरिया को ऐसे ही छोड़ दिया जाता है तो ‘‘मुझे लगता है कि आईएसआईएस के आतंकवादी फिर से सिर उठाएंगे। ’’ अमेरिकी रक्षा मंत्री लगभग 50 साझेदार देशों के साथ यूक्रेन के वास्ते सैन्य सहायता मुहैया कराने के संबंध में चर्चा करने के लिए रामस्टीन एयर बेस में हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आईएसआईएस पर अंकुश लगाने के लिए हमें अभी और कदम उठाने की जरूरत हैं।’’ आईएस से निपटने के लिए अमेरिका के सीरिया में करीब 2,000 सैनिक मौजूद हैं।