Home Blog Page 1015

2025 ट्रेवल प्लेसेस: साल 2025 में इन 5 बेहतरीन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें, मिलेगा नया अनुभव

दुनियाभर में घूमने-फिरने में दिलचस्पी रखने वाले लोग हमेशा कहीं न कहीं की ट्रिप प्लान कर लेते हैं। फेमस पर्यटन स्थल हर किसी के पसंदीदा होते हैं। इन जगहों पर कभी पर्यटकों की कमी नहीं होती है। सालों से इन जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा मिला है। इस लिस्ट में विदेशी पर्यटक स्थल और देश के पर्यटक स्थल दोनों शामिल हैं। बता दें कि जो लोग शानदार प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं, उनके लिए भारत पर्यटन स्थलों से समृद्ध देश है। यहां पर समुद्री तटों के विकल्प और ऊंची बर्फीली पहाड़ियां हैं। हरे-भरे मैदानी क्षेत्र तो सफेद रेतीले मैदान भी हैं। आप जंगल सफारी से लेकर ऊंट सफारी और क्रूज से लेकर फैरी तक के सफर का आनंद उठा सकते हैं।

बता दें कि साल 2024 में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिला है। साल 2024 में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद करोड़ों की संख्या में सैलानी अयोध्या पहुंचे। तो दूसरी ओर पीएम मोदी के आह्वान पर अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षदीप पर पर्यटकों की काफी संख्या बढ़ी। वहीं अब साल 2025 में भी कई पर्यटन स्थल लोकप्रिय हो सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी नए साल 2025 में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आज इस आर्टिकल के जरिए देश के पांच फेमस पर्यटन स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं।

आलाप्पुझा, केरल

अगर आप भी केरल की प्राकृतिक सुंदरता को निहारना चाहते हैं, तो अलाप्पुझा जा सकते हैं। यहां पर आपको पारंपरिक हाउसबोट का अच्छा अनुभव मिलेगा। एलेप्पी के नाम से जाना जाने वाली यह जगह सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां पर आप नवंबर से फरवरी के बीच घूमने आ सकते हैं। इस दौरान आप अलाप्पुझा बीच, वेम्बनाड झील, मारारी बीच, कुमारकोम पक्षी अभयारण्य और पुन्नमदा झील के प्राकृतिक परिवेश का अनुभव करें। यहां पर रेवी करुणाकरण मेमोरियल म्यूजियम, सेंट मैरी चर्च और अलाप्पुझा लाइट हाउस का लुत्फ उठाएं।

जैसलमेर

जैसलमेर थार रेगिस्तान में बसा है, यह राजधानी की संस्कृति के साथ हमेशा बदलते टीलों और परंपराओं का अनुभव कराने के लिए एक परफेक्ट जगह है। प्राचीन बलुआ पत्थर की वास्तुकला, कभी न खत्म होने वाला रेगिस्तान और तेज धूप ने जैसलमेर को ‘गोल्डन सिटी’ का खिताब दिया है। आप नवंबर से फरवरी के बीच इस खूबसूरत शहर को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप वुड फॉसिल पार्क, कुलधरा गांव, व्यास छतरी, जैसलमेर युद्ध संग्रहालय, जैसलमेर किला, कोठारी की पटवों की हवेली, गड़ीसर झील, नाथमल जी की हवेली और थार रेगिस्तान को घूम ने जा सकते हैं।

गिर नेशनल पार्क

गुजरात में गिर राष्ट्रीय वन के नाम से फेमस यह पार्क भारत में मैजेस्टिक एशियाई शेरों को देखने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह पार्क जूनागढ़, अमरेली और गिर सोमनाथ जिलों में फैला हुआ है। यह काठियावाड़-गुर शुष्क वन का हिस्सा है। नवंबर से मार्च तक का समय इस जगह को घूमने के लिए सबसे बेहतर है। यहां आप जंगल सफारी के जरिए 674 शेर, 300 तेंदुए और 425 पक्षियों की प्रजातियों में से कोई एक देख सकते हैं।

गोवा

समृद्ध पुर्तगाली संस्कृति, जीवंत नाइटलाइफ़ और शानदार समुद्र तट की वजह से गोवा साल भर घूमने के लायक है। साल 2025 में भी गोवा भारत में घूमने के लिहाज से सबसे अच्छी जगहों में से एक है। वैसे तो गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से फरवरी का है। इस दौरान आप कलंगुट, अरम्बोल, अगोंडा, पणजी, कैंडोलिम, बागा, वागाटोर, कोल्वा, पालोलेम और वर्का की खोज करें। समुद्र तट पर मौज-मस्ती के अलावा कयाकिंग, सर्फिंग या स्कूबा डाइविंग भी कर सकते हैं।

बॉलीवुड अपडेट :क्या प्रतीक उतेकर फिल्मी हसीनाओं के बेहद करीबी हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा बीते कुछ दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें सामने आ रही हैं और तलाक तक के दावे किए जा रहे हैं। इन सभी खबरों के बीच धनश्री वर्मा की कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर के साथ एक फोटो भी वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ दावा किया जा रहा है कि प्रतीक उतेकर ही धनश्री और युजवेंद्र चहल के रिश्ते में दरार डाल रहे हैं। हालांकि इन दावों के बीच प्रतीक उतेकर का भी बयान सामने आ गया है। साथ ही प्रतीक उतेकर की दूसरी हीरोइन्स के साथ भी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसमें प्रतीक उतेकर मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर और माधुरी दीक्षित समेत कई बड़ी हीरोइन्स के साथ रोमांटिक पोज देते दिख रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि प्रतीक उतेकर कौन हैं।

कौन हैं प्रतीक उतेकर?

प्रतीक उतेकर मुंबई के रहने वाले हैं और टीवी की दुनिया में काफी नाम कमा चुके हैं। प्रतीक ने डांस रियालिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे और कड़ी मेहनत से प्रतीक टीवी की दुनिया के स्टार डांसर बन गए। इतना ही नहीं प्रतीक ने डांस के बाद कोरियोग्राफी का जिम्मा संभाला और काफी काम किया है। प्रतीक बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुके हैं। इनमें से प्रियंका चोपड़ा, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और सलमान खान जैसे सुपरस्टार शामिल हैं। प्रतीक उतेकर अक्सर ही डांसिंग रियलिटी शो में नजर आते रहते हैं। यहां आने वाले सुपरस्टार्स के साथ प्रतीक फोटो खिंचाते हैं और उसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। इसी क्रम में प्रतीक ने धनश्री के साथ भी फोटो खिंचाई थी।

प्रतीक का धनश्री से कैसा है रिश्ता?

प्रतीक उतेकर और धनश्री दोनों ही डांसिंग रियालिटी शो के सेट पर मिले थे। यहां साथ काम करने के बाद प्रतीक ने धनश्री के साथ भी फोटो खिंचाई थी। बाद में ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। हालांकि प्रतीक और धनश्री के बीच कुछ चक्कर नहीं है। इसकी खुद सफाई प्रतीक अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर दे चुके हैं। प्रतीक ने बीते रोज अपने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ‘दुनिया कितनी फालतू है कि एक फोटो से ही मेरे इंस्टाग्राम डीएम को भर दिया और अपनी ही कहानियां बना डालीं। कृपया बड़े हो जाइये।’

हेल्थ टिप्स : अगर गैस की वजह से पेट गुब्बारे की तरह फूल जाता है, तो इस बीज का करें सेवन, पेट संबंधी समस्याओं में मिलेगा आराम

अक्सर लोगों को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें काफी परेशान करती हैं। गैस, भूख न लगना, कब्ज, ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं आजकल आम हैं। असल में सही खानपान और हेल्दी लाइफस्टाइल न होने की वजह से इनडाइजेशन की समस्या होती है। तो वहीं कुछ लोगों का पेट सुबह आसानी से साफ नहीं होता है। तो कुछ लोगों का पेट खाना खाते ही फूलने लगता है। अगर आपको भी अधिक गैस बनने या फिर स्मेली फार्ट आने की समस्या है, तो यह इनडाइजेशन की ओर इशारा करता है।

इसका मतलब होता है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। अजवाइन पेट की गैस, दर्द, अपच और स्मेली फार्ट की दिक्कत को दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। अजवाइन पाचन को दुरुस्त रखने, स्मेली फार्ट और गैस की समस्या से राहत पाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको पेट की गैस, दर्द, अपच और स्मेली फार्ट की समस्या होने पर किस तरह से अजवाइन का सेवन करना चाहिए।

इन तरीकों से करें इस्तेमाल

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो पेट की गैस को दूर करने के लिए आप अजवाइन का कई तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। खाना बनाने के दौरान या फिर खाना खाने के बाद अजवाइन को हल्का सा भूनकर उसमें काला नमक मिलातर गुनगुने पाने से पिएं।

इसके अलावा आप अजवाइन को पानी में उबालकर इसकी चाय का भी सेवन कर सकते हैं।

आप कुकिंग में अजवाइन के पत्ते का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप रोटी बनाते समय आटे में इसको डाल सकती हैं। इससे भी फायदा मिलेगा।

आप चाहें तो अजवाइन को हींग के साथ भी भूनकर खा सकती हैं। इससे पेट की गैस कम होती है और स्मैली फार्ट यानी एयर रीजन से निकलने वाली गैस भी कम होती है।

अजवाइन में कार्मिनेटिव और एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं। यह भी गैस की समस्या को दूर करने में कारगर हैं।

गैस, अपच और डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर करने में अजवाइन फायदेमंद होती है। इससे आपका पेट फूला हुआ महसूस होता है और यह ब्लोटिंग की समस्या को भी दूर करने में सहायक है।

बता दें कि अजवाइन में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। यह पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या में भी आराम पहुंचाता है। अजवाइन का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट आसानी से साफ होता है।

हेल्थ बेनिफिट्स :99% लोग नहीं जानते चाय पीने का सही समय, गलत समय पर चाय पीने से शरीर में खाना नहीं पचता

ज्यादातर घरो में सुबह-सुबह चाय से शुरुआत करते हैं। नाश्ते में चाय का सेवन करते हैं। कई लोग चाय पीने को एनर्जी बूस्टर मनाते है। कुछ लोगों को चाय का इतना शौक है कि सुबह उठते ही दूध वाली चाय का सेवन करते हैं। 99 फीसदी लोग नहीं जानते है कि वह चाय को गलत टाइम पर पी रहे हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं चाय पीने का सही समय।

डॉक्टर के मुताबिक खाली पेट चाय पीने से बड़े बुजुर्गों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसके सेवन से दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है। तो आपको बता दें कि चाय की जगह क्या पीना चाहिए। 

सही तरीके से चाय को कैसे पिएं

गलत समय पर चाय पीने से शरीर कुपोषण का शिकार भी हो सकता है। डॉक्टर के मुताबिक जब आप चाय के साथ किसी चीज को पीते हैं, तो उसके पोषक तत्व शरीर को नहीं लगते हैं। इसके कारण कमजोरी, थकान, सांस चढ़ना आदि दिक्कतें हो सकती हैं।

दूध वाली चाय के नुकसान

वैसे तो चाय में दूध न हो तो मजा नहीं आता है। हालांकि, दूध वाली चाय नहीं पीनी चाहिए। कुछ लोग चाय बनाते समय गलती करते हैं। इसे पीने से खाने से आयरन नहीं मिलता है और एनीमिया का खतरा बढ़ा सकता है।

एसिडिटी और पेट फूलने की समस्या बनीं रहती

जो लोग सुबह-सुबह चाय पीने से काफी नुकसान होता है। खाली पेट इसका सेवन करने से एसिड ज्यादा बनने लगता है। यह पेट को अंदर से नुकसान पहुंचा सकता है और एसिडिटी व ब्लोटिंग हो सकती है। ज्यादा चाय पीन से हार्ट रेट और बीपी बढ़ता है जो कि हार्ट हेल्थ के लिए बुरा है। 

चाय की जगह इन टी का सेवन करें

अगर आप चाय के शौकीन हैं, तो आप दूध वाली चाय की जगह तुलसी, ग्रीन टी और कैमोमाइल टी जैसी हर्बल चाय पिएं डायजेशन और इम्यूनिटी के लिए बढ़िया है। मसाला टी और ब्लैक टी जैसी बिना दूध की चाय भी पी सकते हैं।

ध्यान रहे कि चाय को हमेशा नाश्ते के बाद ही पीना चाहिए। ऐसा करने से पोषक तत्व आराम से मिल जाते हैं।

ओहियो (अमेरिका): ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले दुनियाभर के हिंदुओं के लिए आई खुशखबरी, ओहियो ने लिया ये बड़ा फैसला

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले दुनिया भर में बसे हिंदुओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अमेरिका के ओहियो राज्य ने अक्टूबर को हिंदू विरासत माह के रूप में नामित किया है। ओहियो का यह फैसला पूरे भारत को गौरवान्वित करने वाला है। बता दें कि ओहियो के गवर्नर माइक डेविन ने अमेरिकी राज्य में अक्टूबर को “हिंदू विरासत माह” के रूप में नामित करने के लिए एक विधेयक पर हस्ताक्षर किया है।

बुधवार को डेवाइन द्वारा प्रस्तावित इस विधेयक पर राज्य के पूर्व सीनेटर नीरज अंतानी ने भी हस्ताक्षर किया। वह जो पिछले साल इस कानून के मुख्य प्रायोजक और प्रस्तावक थे। इस विधेयक पर राज्य के कई अन्य सामुदायिक नेताओं की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया। अंतानी ने कहा कि “ओहियो में अक्टूबर को हिंदू विरासत माह के रूप में नामित करने के लिए इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने के लिए मैं गवर्नर डेविन का बहुत आभारी हूं।

90 दिनों में प्रभावी हो जाएगा विधेयक

अंतानी ने कहा, गवर्नर डेवाइन का ओहियो भर के हिंदू समुदाय के साथ लंबे समय से घनिष्ठ संबंध रहा है और मैं उनके नेतृत्व के लिए आभारी हूं। उन्होंने कहा, “दो साल के लंबे काम के बाद मुझे बेहद खुशी है कि मैं अपने समुदाय के लिए यह उपलब्धि हासिल कर सका।” यह बिल अब आधिकारिक तौर पर एक कानून है और 90 दिनों में प्रभावी हो जाएगा। इसके बाद से अक्टूबर 2025 से ओहियो का पहला आधिकारिक हिंदू विरासत माह होगा।