Home Blog Page 1014

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन: सीएम योगी ने पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया, भू-माफियाओं को भी दी सख्त चेतावनी

प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन: कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण और भू माफियाओं पर चेतावनी
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन: कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण और भू माफियाओं पर चेतावनी
प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन: कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण और भू माफियाओं पर चेतावनी
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया।
  • इस दौरान सीएम ने भूमाफियाओं को सख्त चेतावनी देते हुए कब्जा की गई भूमि को खाली करने का निर्देश दिया।
  • सीएम योगी ने उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और महाकुम्भ के शिविर की स्थापना को सराहा।
  • उन्होंने महाकुम्भ के आयोजन के महत्व पर जोर देते हुए स्वच्छ प्रयागराज की दिशा में प्रयासों की चर्चा की।
  • कार्यक्रम में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रयागराज, 10 जनवरी 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्रयागराज में पूर्व स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेवी कमला बहुगुणा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कमला बहुगुणा के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और प्रयागराज में भूमि पर कब्जा जमाए भूमाफियाओं को कड़ी चेतावनी दी।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह सुखद संयोग है कि राजधानी लखनऊ में पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा का भी अनावरण करने का अवसर मिला और आज प्रयागराज में स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय कमला बहुगुणा की प्रतिमा का भी अनावरण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भूमाफियाओं को भी निशाने पर लिया। सीएम योगी ने चेतावानी दी कि भूमाफियाओं ने प्रयागराज में जो सैकड़ों एकड़ भूमि कब्जाई है, उसे खाली करना ही पड़ेगा। सीएम योगी ने भूमाफियाओं को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रयागराज में भी सैकड़ों एकड़ भूमि पर तमाम भूमाफियाओं ने कब्जा किया हुआ है। देर सवेर तो इसे खाली होना ही है। इससे पूर्व सीएम योगी के मंच पर चढ़ते जय श्री राम, हर हर महादेव, हर हर गंगा मैया, वंदे मातरम का भी उदघोष हुआ।

सीएम ने की योगदान की सराहना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कमला बहुगुणा के बचपन से ही ब्रिटिश शासन के खिलाफ किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे आठ वर्ष की उम्र में कमला बहुगुणा ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई और अपने दृढ़ निश्चय से स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमला बहुगुणा ने 1954 में ही महाकुम्भ में एक शिविर की शुरुआत की थी, जो आज भी श्रद्धालुओं की सेवा में समर्पित है।

भू माफियाओं पर कड़ी चेतावनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमाफियाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि प्रयागराज में सैकड़ों एकड़ भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले भूमाफियाओं को जल्द से जल्द यह भूमि खाली करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि देर-सवेर इन कब्जों को हटाया जाएगा और प्रशासन इस दिशा में आवश्यक कदम उठाएगा।

महाकुम्भ के आयोजन की महत्ता

सीएम योगी ने महाकुम्भ के आयोजन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि जिस तरह अयोध्या के लिए लोगों के अंतर्मन में भावना थी, वही भावना आज महाकुम्भ के लिए भी है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज एक पवित्र स्थान है, जहां मनुष्य के साथ-साथ पवित्र आत्माएं भी आती हैं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छ प्रयाग की कल्पना को साकार करने के लिए युद्धस्तर पर किए जा रहे प्रयासों की भी चर्चा की।

अन्य गणमान्य व्यक्तियों का संबोधन

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी सभा को संबोधित किया और यूपी की बदलती तस्वीर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के आयोजन के माध्यम से यूपी का विकास देश और दुनिया में पहुंच रहा है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उपस्थित थे। पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

बॉलीवुड न्यूज़ :डेब्यू से ही हिट, 51 की उम्र में भी सुपरफिट, इस तरह बने इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन उन स्टार किड्स में से एक हैं, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करते ही बॉक्स ऑफिस अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार से करोड़ों रुपए कमाए थे। अपनी एक्शन और रोमांटिक फिल्मों के अलावा वह अपनी फिटनेस से लेकर यूनिक डांस स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। ऋतिक रोशन की फिटनेस का राज हर किसी को पता है क्योंकि वह अपने फैंस को आए दिन सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट और डाइट के बारे में हर छोटा-बड़ी अपडेट शेयर करते हैं। ऋतिक रोशन 10 जनवरी को अपना 51 बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं। इतना ही नहीं एक्टर के इंडस्ट्री में 14 जनवरी को 25 साल पूरे होने वाले हैं।

फैंस ने सुपरस्टार को बनाया इंडस्ट्री का ग्रीक गॉड

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का गुड लुक और उनका चार्म देख कोई भी उनका एक नजर में फैन हो जाएगा।  ‘The Kris Gethin Podcast’ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ग्रीक गॉड क्यों कहा जाता है तो उन्होंने कहा, मुझे पहली बार देखने से आपको लगेगा कि मेरी पर्सनेलिटी थोड़ी अलग है और मेरी आंखें हरी है तो मेरा फैंस मुझे ग्रीक गॉड की तरह दिखते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर किया राज

भारत में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर में से एक ऋतिक रोशन ने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें छह फिल्मफेयर पुरस्कार और चार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए मिले थे। उनकी पहली फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ (2000) में बॉक्स ऑफिस सुपरहिट हुई थी, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिले। 2000 में आई आतंकवाद पर आधारित फिल्म ‘फिजा’ और 2001 में आई ‘कभी खुशी कभी गम’ ने उन्हें एक अलग पहचान दिलाई। 2003 की साइंस फिक्शन फिल्म ‘कोई मिल गया’, जिसके लिए उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, यह उनके फिल्मी करियर की सबसे धानदार फिल्मों में से एक है। बाद में उन्होंने इसके सीक्वल ‘कृष’ (2006) और ‘कृष 3’ (2013) में सुपरहीरो की भूमिका निभाई। उन्होंने ‘धूम 2’ (2006) में एक चोर और ‘जोधा अकबर’ (2008) में मुगल सम्राट अकबर के बेहतरीन किरदारों से नेम फेम कमाया।

ऋतिक रोशन का 2025 में होगा धमाका

डॉक्यू सीरीज ‘द रोशन्स’, जिसका प्रीमियर 17 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर होगा। इसके अलावा ऋतिक रोशन अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज को लेकर भी खूब चर्चा में है।

कनाडा न्यूज़ : हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में गिरफ्तार हुए, सभी 4 भारतीयों को जमानत मिली

ओटावा: कनाडा की सुप्रीम कोर्ट ने खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए चार भारतीयों को गुरुवार को जमानत दे दी है। रिपोर्ट के अनुसार, निचली अदालत में कार्यवाही पर रोक लगने के बाद सबूतों के अभाव में रिहाई का आदेश जारी किया गया। अब इस मामले की सुनवाई 11 फरवरी को कनाडा की अदालत में होगी। निज्जर की हत्या के मामले में चार भारतीय नागरिक करन बराड, अमनदीप सिंह, कमलप्रीत सिंह और करनप्रीत सिंह फर्स्ट डिग्री मर्डर और हत्या की साजिश रचने के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

कनाडा ने भारत पर मढ़ा आरोप

खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की जून 2023 में ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हत्या कर दी गई थी। यह मामला अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में आ गया, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या में भारत सरकार शामिल थी। इस दावे को भारत ने निराधार बताकर खारिज किया। भारत ने कनाडा से सबूतों की मांग की, जिसे आज तक कनाडाई एजेंसियां उपलब्ध नहीं करा पाई हैं।

भारतीयों को किया गया गिरफ्तार

मई 2024 में रॉयल कनेडियन माउंटेड पुलिस ने कनाडा में अलग-अलग स्थाानों से चार भारतीयों को गिरफ्तार किया और हत्याकांड में उनके शामिल होने का दावा किया। हालांकि, प्रारंभिक सुनवाई के दौरान साक्ष्य प्रस्तुत करने में देरी के लिए अभियोजन पक्ष को आलोचना का सामना करना पड़ा।

कोर्ट में दायर की थी जमानत अर्जी

कनाडा की पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। चारों भारतीयों के खिलाफ नवंबर 2024 में आरोप पत्र दाखिल किया गया था। उन्होंने कनाडा की सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दायर की थी, जिसे बाद में स्वीकार कर लिया गया। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार, तीन आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई के लिए पेश हुए, जबकि एक के वकील पेश हुए थे।

रामस्टीन एयर बेस (जर्मनी): जानिए किसने कहा, ‘ट्रंप सरकार के दौरान भी यूक्रेन को सैन्य मदद जारी रहनी चाहिए’

 रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। दोनों ही देश एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने बृहस्पतिवार को अपनी अंतिम बैठक में कहा कि अगली ट्रंप सरकार को यूक्रेन की सैन्य सहायता जारी रखनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब सैन्य समर्थन बंद कर दिया गया तो इससे ‘‘केवल और केवल आक्रामकता, अराजकता एवं युद्ध बढ़ेगा।’’

जेलेंस्की ने क्या कहा?

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, “हम इतनी लंबी दूरी तय कर चुके हैं कि अब युद्ध को छोड़ देना और हमारे द्वारा बनाए गए रक्षा गठबंधनों को आगे नहीं बढ़ाना वास्तव में पागलपन होगा। दुनिया में चाहे जो भी हो रहा हो, हर कोई यह सुनिश्चित करना चाहता है कि उनका देश नक्शे से ना मिटे।”

अमेरिका ने की सैन्य मदद

मेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिका द्वारा यूक्रेन को 50 करोड़ डॉलर की सुरक्षा सहायता भेजे जाने की भी घोषणा की। इस सहायता में लड़ाकू विमानों के लिए मिसाइल, एफ-16 के लिए उपकरण, बख्तरबंद पुल प्रणाली और छोटे हथियार तथा गोला-बारूद भी शामिल हैं।

लॉयड ऑस्टिन ने क्या कहा?

ऑस्टिन ने पिछले तीन वर्षों से यूक्रेन के लिए हथियारों और सैन्य सहायता के समन्वय के लिए बैठकें कर रहे लगभग 50 सदस्य देशों से कहा, “अगर पुतिन यूक्रेन को निगल जाते हैं तो उनकी भूख और बढ़ेगी।” उन्होंने कहा, “अगर तानाशाह यह मान ले कि लोकतंत्र अपनी जड़ें खो देगा तो हम और अधिक भूमि पर कब्जा देखेंगे। अगर तानाशाह यह सीख जाते हैं कि आक्रामकता लाभकारी है तो हम और अधिक आक्रामकता, अराजकता एवं युद्ध देखेंगे।”

Myanmar Army Airstrike: म्यांमार सेना का अपने ही देश के गांव पर हवाई हमला, 40 लोगों की हुई मौत।

 म्यांमार में हथियारबंद अल्पसंख्यक जातीय समूह के नियंत्रण वाले एक गांव पर सेना के हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। जातीय समूह और एक स्थानीय परमार्थ संस्था के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी। पदाधिकारियों ने दावा किया कि हवाई हमले से लगी आग में सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए। उन्होंने बताया कि हमला बुधवार को रामरी द्वीप पर क्यौक नी माव गांव में हुआ, जो पश्चिमी रखाइन प्रांत में अल्पसंख्यक जातीय समूह ‘अराकान सेना’ के नियंत्रण वाला क्षेत्र है।

सेना ने नहीं की पुष्टि

हालांकि, सेना ने इलाके में किसी हमले की पुष्टि नहीं की है। गांव की स्थिति की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है, क्योंकि क्षेत्र में इंटरनेट और मोबाइल फोन सेवा तक पहुंच लगभग बाधित है।

म्यांमार में ऐसे शुरू हुई हिंसा

गौरतलब है कि, म्यांमार में हिंसा तब शुरू हुई थी जब सेना ने फरवरी 2021 में Aung San Suu Kyi की निर्वाचित सरकार को हटा दिया था। सेना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को दबाने के लिए बल का प्रयोग भी किया है। इस बीच सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए और देश के बड़े हिस्से अब संघर्ष में उलझे हुए हैं।