Home Blog Page 1013

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंग्लैंड के खिलाफ धाकड़ बल्लेबाज को नहीं मिलेगा मौका, क्या वह सीधे चैंपियंस ट्रॉफी में एंट्री करेंगे?

ऑस्ट्रेलिया दौरा खत्म करने के बाद टीम इंडिया अपने घर में इंग्लैंड की चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से कोलकाता में 5 मैचों की T20I सीरीज का आगाज होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से ये सीरीज दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगी क्योंकि इसके तुरंत बाद ही ICC टूर्नामेंट खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। इस मैच से पहले टीम इंडिया अपने खिलाड़ियों को पूरी तरह से तैयार करना चाहती है, तो ऐसे में टीम मैनेजमेंट कुछ खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ दोनों सीरीज में आराम दे सकती है। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं केएल राहुल जिन्हें इंग्लैंड के खिलाफ आराम मिलने की संभावना है।

चैंपियंस ट्रॉफी में मिल सकता है मौका

राहुल की हालांकि 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी  के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा जबकि बाकी मैच मेजबान देश पाकिस्तान में होंगे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को पीटीआई को बताया कि उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से ब्रेक मांगा है, लेकिन वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया लेकिन राहुल उन कुछ बल्लेबाजों में से थे जिन्होंने रन बनाए। वह 10 पारियों में 30.66 की औसत से 276 रन बनाकर भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। सीमित ओवरों की टीम में राहुल को जगह बनाने के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे विकेटकीपर बल्लेबाज की चुनौती का सामना करना होगा।

भारत बनाम इंग्लैंड T20I सीरीज का पूरा शेड्यूल (5 T20I)

    • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला T20I: 22 जनवरी 2025, कोलकाता (ईडन गार्डन्स)
    • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा T20I: 25 जनवरी 2025, चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम)
    • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा T20I: 28 जनवरी 2025, राजकोट (सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
    • भारत बनाम इंग्लैंड, चौथा T20I: 31 जनवरी 2025, पुणे (महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
    • भारत बनाम इंग्लैंड, 5वां T20I: 02 फरवरी 2025, मुंबई (वानखेड़े स्टेडियम)

भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे) 

    • भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI: 06 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
    • भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)
    • भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)

हेल्थ टिप्स : शुगर का बढ़ना सेहत के लिए हानिकारक होता है, जानें इसके लक्षण और कंट्रोल करने की टिप्स

ब्लड शुगर के बढ़े रहने पर डायबिटीज की समस्या होती है। इसके अपने कई तरह के दुष्प्रभाव हो सकते हैं। खाली पेट शुगर का लेवल 125 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर और खाना खाने के बाद यह मात्रा 125 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर या इससे अधिक बनी रहती है। इस स्थिति को हाई शुगर या डायबिटीज कहा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, अक्सर जिन लोगों का शुगर लेवल सामान्य से अधिक बना रहता है, उनमें कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। अगर इस समस्या को कंट्रोल न किया जाए, तो समय के साथ आंख, लिवर, किडनी और मेटाबॉलिज्म से संबंधित दिक्कतें बढ़ जाती हैं।

हाई शुगर लेवल और इसकी वजह से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में बात की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शुगर बढ़ना जितना खतरनाक होता है और इसका कम होना भी खतरनाक माना जाता है। यही वजह है कि डॉक्टर शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि लो शुगर होने पर क्या लक्षण दिखते हैं और इसको आप कैसे कंट्रोल किया जा सकता है।

शुगर लेवल लो होना

ब्लड शुगर का लेवल सामान्य से कम होने की स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। अगर किसी का शुगर लेवल 70 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर से नीचे हो गया है। तो यह हाइपोग्लाइसेमिया की स्थिति मानी जाती है। अगर आपको लंबे समय तक यह समस्या बनी रहती है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। मुख्यता यह स्थिति डायबिटीज के मरीजों में देखी जाती है। विशेषतौर पर वह लोग जो इंसुलिन का इंजेक्शन लेते हैं। ग्लूकोज शरीर की ऊर्जा का मुख्य स्त्रोत है। जब शरीर में ग्लूकोज का लेवल कम हो जाता है, तो शरीर और मस्तिष्क पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

शुगर बढ़ने पर क्या होता है

सिरदर्द- धुंधला दिखाई देना।

बार-बार यूटीआई या त्वचा में संक्रमण होना।

भूख और प्यास अधिक लगना।

घाव का धीरे-धीरे ठीक होना या इसमें बहुत अधिक समय लगना।

बार-बार पेशाब आना।

थकान-वजन कम होना।

शुगर लेवल लो की स्थिति पर क्या होता है

थकान-कमजोरी और सिरदर्द होना।

भ्रम की स्थिति या बोलने में कठिनाई

बेहोशी या कोमा (अत्यंत गंभीर स्थिति में)

चक्कर आना-पसीना आना।

घबराहट या बेचैनी।

हाथ-पैर कांपना

जबड़ों का बैठ जाना

लो शुगर की स्थिति में क्या करना चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, शुगर लेवल लो होने के कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। भोजन न करना, भोजन के समय में बदलाव, दवाओं या इंसुलिन की अधिक मात्रा लेना या शराब पीने के कारण आपका शुगर लो हो सकता है।

अगर आपका शुगर लेवल लो हो जाता है, तो आपको शुगर कैंडी, ग्लूकोज बिस्किट या फलों का जूस पीना चाहिए। फिर कुछ समय बाद शुगर की जांच करें। इन उपायों को करने के बाद भी अगर आपका शुगर सामान्य नहीं हो रहा है या फिर लक्षणों में आराम न मिले, तो फौरन डॉक्टर से मिलें।

बता दें कि हाइपोग्लाइसेमिया एक गंभीर स्थिति हो सकती है। हालांकि इसको सही जानकारी और सावधानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इस तरह की समस्या से बचने के लिए आप नियमित रूप ले संतुलित डाइट, नियमित शुगर जांच और शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।

Yuzvendra Chahal Reaction: युजवेंद्र चहल ने तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट किया

 भारतीय टीम के लेग स्पिनर और टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम का हिस्सा रहे युजवेंद्र चहल पिछले कुछ दिनों से लगातार अपने खेल नहीं बल्कि पत्नी धनश्री वर्मा के साथ तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट देखने को मिल रहे जिसमें दोनों के बीच तलाक होने की चर्चा हो रही है। इसी बीच चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने तलाक की खबरों को तो सिरे खारिज नहीं किया है लेकिन उनकी ट्रोलिंग करने वाले लोगों को लेकर जरूर उन्होंने पोस्ट किया है। वहीं अब चहल ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर किया है जिसमें उन्होंने साफतौर पर फैंस से ये अपील की है कि उनके निजी जीवन को लेकर किसी तरह की चर्चा ना की जाए क्योंकि इससे उनके परिवार को काफी तकलीफ हो रही है। इसके अलावा उन्होंने अपने तलाक की खबरों को लेकर भी इस पोस्ट में इशारों ही इशारों में जिक्र जरूर किया है।

चहल ने लिखा कि ऐसा हो सकता और नहीं भी

युजवेंद्र चहल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी पर पोस्ट करते हुए अपने फैंस का धन्यवाद दिया जिन्होंने उनका समर्थन लगातार किया है। इसके बाद चहल ने आगे लिखा कि अभी उन्हें अपने देश और अपनी टीम और फैंस के लिए आगे भी काफी खेलना है। वहीं चहल ने अपने निजी जीवन को लेकर लिखा कि मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है लेकिन साथ ही मैं एक बेटा, भाई और दोस्त भी हूं। हाल में हुए सभी घटनाक्रम जो मेरे निजी जीवन से जुड़े हैं जिनमें कुछ कयास भी लगाए जा रहे हैं जो सही हो भी सकते हैं और नहीं भी। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस तरह के कयास लगाना बंद कर दीजिए क्योंकि इससे मेरे परिवार को काफी तकलीफ हो रही है। मुझे मेरे परिवार से ये संस्कार मिले हैं कि सभी के लिए अच्छा सोचो और किसी तरह के शॉर्ट कट को लेने की कोशिश मत करो। मैं आपका प्यार पाने की कोशिश करूंगा ना कि सहानुभूति।

साल 2020 में हुई थी दोनों की शादी

चहल और धनश्री की शादी साल 2020 में दिसंबर महीने में हुई थी, जिसके बाद से दोनों को लगातार साथ ही देखा गया है। आईपीएल में भी धनश्री कई मैचों में स्टेडियम में चहल का हौसला बढ़ाते हुए देखी गई थी। वहीं युजवेंद्र चहल को लेकर बात की जाए तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जहां एक भी मुकाबला नहीं खेले थे तो वहीं अभी फिलहाल वह टीम इंडिया से बाहर ही चल रहे हैं। इसके अलावा आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स की टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।

Britain Illegal Migration:ब्रिटेन ने अवैध प्रवास पर नियंत्रण के लिए उठाए कड़े कदम।

 ब्रिटेन ने बृहस्पतिवार को अवैध प्रवासन पर नकेल कसने के उपायों के तहत बड़े कदम उठाए हैं। ब्रिटेन सरकार ने  मानव तस्करी करने वाले गिरोहों से निपटने और ऐसे अपराध को बढ़ावा देने वाली अवैध फाइनेंसिंग को रोकने के लिए नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। सरकार ने कहा कि नए प्रतिबंध अवैध प्रवासन और संगठित आव्रजन अपराध को टारगेट करके इन पर अंकुश लगाने के लिए हैं। नई प्रतिबंध व्यवस्था इस वर्ष के भीतर लागू होने की उम्मीद है।

‘अपराधिक गिरोहों को खत्म करना होगा’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा, ‘‘हमें हमारी सीमाओं को अवैध रूप से पार कराने वाले अपराधिक गिरोहों को खत्म करना होगा। हम तस्करों की अवैध फाइनेंसिंग पर लगाम लगाकर यूरोप भर से हाशिये पर पड़े लोगों को अवैध तरीके से ब्रिटेन की सीमा में लाने वाले गिरोहों पर नकेल कसेंगे।” उन्होंने कहा, ”हम परिवर्तन की अपनी योजना को पूरा करेंगे और ब्रिटेन की सीमाओं को सुरक्षित करेंगे।’’

कीर स्टार्मर का सख्त रुख

कीर स्टार्मर ने कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए यह सुनिश्चित करेंगे कि हम कोई कसर ना छोड़ें। मेरी सरकार आने वाले वर्षों में जीवन बचाने और अपनी सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

India and Afghanistan Relation: भारत के साथ अपने रिश्ते मजबूत करना चाहता है अफगानिस्तान, तालिबान सरकार ने की बड़ी घोषणा

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा है कि भारत एक ‘अहम’ क्षेत्रीय और आर्थिक शक्ति है। तालिबान की यह टिप्पणी विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के बीच दुबई में बुधवार को हुई बातचीत के बाद आई है। मिसरी और मुत्तकी ने अगस्त 2021 में तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज होने के बाद दोनों देशों के बीच आयोजित पहली सार्वजनिक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की है।

अफगानिस्तान ने जताया भारत का आभार

अफगान विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मुत्तकी ने ‘‘मानवीय सहायता के लिए भारत का आभार जताया और कहा कि हम भारत के साथ राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं।’’ मंत्रालय ने कहा, ‘‘विदेश मंत्री ने भारतीय पक्ष को भरोसा दिलाया कि उसे अफगानिस्तान से कोई खतरा नहीं है। उन्होंने राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत से अपने व्यापारियों, मरीजों और छात्रों को वीजा सुविधा मिलने की आशा भी व्यक्त की।’’ बयान में कहा गया कि बैठक में अफगानिस्तान के वाणिज्य और परिवहन मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इसमें कहा गया कि दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ावा देने के उपायों पर व्यापक चर्चा हुई।

भारत करेगा सहायता

भारतीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में भारतीय पक्ष ने कहा कि नई दिल्ली अफगानिस्तान में विकास परियोजनाओं में शामिल होने और स्वास्थ्य क्षेत्र में देश को अतिरिक्त सामग्री सहायता प्रदान करने पर विचार करेगी। मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अफगान पक्ष के अनुरोध के जवाब में, भारत सबसे पहले स्वास्थ्य क्षेत्र और शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए अतिरिक्त सामग्री सहायता प्रदान करेगा।

चाबहार बंदरगाह को लेकर बनी सहमति

मंत्रालय ने कहा कि अफगानिस्तान के लिए मानवीय सहायता के उद्देश्य सहित व्यापार और वाणिज्यिक गतिविधियों के समर्थन के लिए चाबहार बंदरगाह के इस्तेमाल को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। अफगानिस्तान ने कहा कि भारतीय पक्ष ने बताया कि वह चाबहार बंदरगाह के माध्यम से व्यापार को बढ़ावा देने का इच्छुक है। मिसरी और मुत्तकी के बीच वार्ता भारत के अफगानिस्तान में पाकिस्तानी हवाई हमलों की ‘स्पष्ट रूप से’ निंदा करने के दो दिन बाद हुई, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे।