Home Blog Page 1004

Health Tips :रात भर शहद में डुबाकर रखें ये दो ड्राई फ्रूट्स, फिर देखें चमत्कारी परिणाम, शरीर रहेगा शक्तिशाली।

खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण आजकल के लोगों का शरीर खोखला होता जा रहा है। अत्याधिक जंक फूड के सेवन करना या फिर एक्सरसाइज न करने से मनुष्य का शरीर कमजोर होता जा रहा है। कई बार पोषण की कमी से शरीर कुपोषित हो जाता है। इसलिए पर्याप्त न्यूट्रिशन लेने के लिए रात भर शहद में ये 2 ड्राई फ्रूट को डुबोकर रख दें फिर अगले दिन इसके सेवन से गजब के फायदे मिलते हैं। चलिए आपको इसके फायदे बताते हैं।

खाने के बाद से ही दिखेगा असर

आजकल ज्यादातर लोगों में कमजोरी, स्टेमिना में कमी, थकान रहती हैं उन लोगों को काजू-बादाम शहद में भिगोकर खाना चाहिए। एक्सपर्ट के मुताबिक, यह एक शक्तिशाली उपाय है, जिस दिन से यह आप खाना शुरु करेंगे, उसी दिन से असर दिखेगा।

पूरे दिन ताकतवर रहेंगे

शहद में डुबे हुए ड्राई फ्रूट्स खाने से मसल्स को ताकत मिलती है। बादाम के हेल्दी फैट, काजू का नेचुरल शुगर और शहद के गुण मिलाकर इसका लेवल बढ़ाते हैं। इसे खाने के बाद स्टेमिना के लेवल अच्छे से बढ़ता है।

लो ब्लड शुगर में रामबाण

जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है तो ठीक नहीं माना जाता है। ऐसे लोगों को मीठा खाने की सलाह दी जाती है। शहद में भीगे हुए बादाम-काजू खाने से नेचुरल शुगर मिलती है। जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है।

विटामिन-मिनरल्स का भंडार

आमतौर पर ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी,  मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, ओमेगा 3 मिलता है। शहद के अंदर भी ऐसे शक्तिशाली तत्वों पाए जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है।

शहद में कैसे भिगोएं बादाम-काजू?

इसके लिए रात को 3 बादाम की गिरी और 3 काजू को 1 चम्मच शहद में रातभर के लिए अच्छे डुबों दें और सुबह खाली पेट खाएं। वहीं, जिन लोगों को ड्राई फ्रूट से एलर्जी या डायबिटीज हो, वो इसका प्रयोग न करें।

बॉलीवुड न्यूज़ :डेब्यू में छाए, आमिर खान के साथ शुरू किया करियर, एक्टिंग के अलावा भी कई अन्य प्रतिभाएं हैं।

बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म से धमाल मचा दिया है। उन्हीं में से एक आमिर खान के भांजे भी हैं। धमाकेदार बॉलीवुड डेब्यू के बाद एक्टर इमरान खान अचानक गायब हो गए। इमरान खान ने ‘जाने तू या जाने ना’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। इस फिल्म से ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था, जिसमें उनके साथ जेनेलिया डिसूजा भी दिखाई दी। डेब्यू फिल्म के बाद इमरान 2010 में ‘आई हेट लव स्टोरीज’ में सोनम कपूर के साथ नजर आए। 2011 में इमरान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ आई। उनके कई किरदार आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। हर कोई उनके लुक और मासूमियत का फैन है।

आमिर खान की फिल्म से छाए एक्टर

इमरान खान 13 जनवरी को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई हिट फिल्म देने के बाद से एक्टर इमरान बड़े पर्दे से लंबे समय से दूरी हैं। हालांकि, वे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इमरान खान का पहले इमरान पाल नाम था। बॉलीवुड में धूम मचा चुके इमरान खान के नाना नासिर हुसैन निर्देशक-निर्माता, मामा मंसूर खान निर्देशक-निर्माता और मामा आमिर खान बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर हैं। इमरान खान चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ और ‘जो जीता वही सिकंदर’ में आमिर खान संग काम कर चुके हैं। इन दोनों फिल्मों के लिए उन्हें बहुत प्यार मिला।

9 साल बाद इमरान खान करेंगे वापसी

इमरान खान ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म ‘मिशन मार्स कीप वॉकिंग इंडिया’ में बतौर निर्देशक भी काम किया। एक्टर इमरान को साल 2015 में फिल्म ‘कट्टी बट्टी’ में आखिरी बार देखा गया था। उसके बाद उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली। इमरान खान अब जल्द ही फिल्मों में कमबैक कर सकते हैं। हाल ही में फिल्ममेकर दानिश असलम ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह इमरान खान के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जो उनके मामा आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे। हालांकि, अभी पूरी कास्ट फाइनल नहीं हुई है।

Tourist Places :सांची कला, स्थापत्य और भारतीय संस्कृति के प्रेमियों के लिए एक प्रमुख स्थल है।

भारत का इतिहास और संस्कृति विश्वभर में प्रसिद्ध है, और इस सांस्कृतिक धरोहर का एक अद्वितीय उदाहरण मध्यप्रदेश के सांची में देखने को मिलता है। सांची एक ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है, जो अपनी प्राचीन स्तूपों, मठों, और बौद्ध अवशेषों के लिए प्रसिद्ध है। यह स्थल विशेष रूप से बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए महत्वपूर्ण है और यहाँ के ऐतिहासिक स्मारक भारतीय स्थापत्य कला और संस्कृति के अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। सांची को यूनेस्को द्वारा 1989 में विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता प्राप्त हुई थी, जो इसे और भी खास बनाता है।

सांची का इतिहास

सांची का इतिहास बहुत ही प्राचीन है और यह बौद्ध धर्म के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है। यहाँ स्थित सांची स्तूप को सम्राट अशोक ने तीसरी शताबदी ईसा पूर्व में बनवाया था। सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को प्रचारित करने के लिए सांची को एक प्रमुख स्थल के रूप में विकसित किया था। इसके अलावा, यहाँ के अन्य स्तूप, मठ, और विहार भी बौद्ध धर्म के प्रचार-प्रसार से जुड़े हुए हैं। सांची का इतिहास भारत के प्राचीन धर्म और संस्कृति को दर्शाता है, और यहाँ के स्मारक बौद्ध धर्म के महत्वपूर्ण केंद्र माने जाते हैं।

सांची के प्रमुख आकर्षण

सांची स्तूप (Stupa No. 1): सांची का प्रमुख आकर्षण सांची स्तूप है, जिसे सम्राट अशोक ने अपने शासनकाल के दौरान बनवाया था। यह स्तूप बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है और इसे विश्वभर से श्रद्धालु और पर्यटक देखने आते हैं। स्तूप की दीवारों पर बौद्ध धर्म से संबंधित चित्रण और उकेरे गए दृश्य अत्यंत प्रसिद्ध हैं। यह स्तूप बुद्ध की जीवन गाथाओं को चित्रित करता है और इसे भारतीय स्थापत्य कला का उत्कृष्ट उदाहरण माना जाता है।

विक्रमादित्य का स्तूप (Stupa No. 2): यह स्तूप सांची के प्रमुख स्तूपों में से एक है और इसमें बुद्ध के अवशेष रखे गए थे। इसे विक्रमादित्य के नाम से भी जाना जाता है। यह स्तूप संरचनात्मक रूप से बहुत आकर्षक है और यहाँ की दीवारों पर बौद्ध धर्म के प्रतीकों और चित्रों को देखा जा सकता है।

अशोक स्तंभ (Ashoka Pillar): सांची में सम्राट अशोक द्वारा स्थापित एक विशाल स्तंभ स्थित है, जो बौद्ध धर्म के प्रचार और सम्राट अशोक के धार्मिक योगदान को दर्शाता है। इस स्तंभ पर अशोक के शिलालेख उकेरे गए हैं, जो उस समय के शासन और बौद्ध धर्म के प्रति उनके समर्पण को व्यक्त करते हैं।

विहार और मठ: सांची में कई मठ और विहार भी हैं, जो प्राचीन बौद्ध साधकों और भिक्षुओं के रहने के स्थल रहे हैं। इन मठों और विहारों का स्थापत्य और धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। यहाँ पर बौद्ध धर्म के अनुयायी ध्यान और साधना करते थे।

सांची संग्रहालय (Sanchi Museum): सांची संग्रहालय बौद्ध कला और संस्कृति का एक प्रमुख स्थल है। इस संग्रहालय में सांची से प्राप्त प्राचीन मूर्तियाँ, स्तूपों के अवशेष, शिलालेख और अन्य धार्मिक वस्तुएं प्रदर्शित की जाती हैं। यहाँ आकर पर्यटक सांची के ऐतिहासिक महत्व को गहरे से समझ सकते हैं।

उदयगिरी गुफाएँ (Udaygiri Caves): सांची से कुछ किलोमीटर दूर स्थित उदयगिरी गुफाएँ प्राचीन हिन्दू और बौद्ध कला के अद्भुत उदाहरण हैं। ये गुफाएँ भगवान विष्णु, शिव और बुद्ध के अद्वितीय चित्रण से सुसज्जित हैं।

सांची का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

सांची का धार्मिक महत्व विशेष रूप से बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए अत्यधिक है। सम्राट अशोक द्वारा स्थापित स्तूप और अन्य स्मारक बौद्ध धर्म के आस्था और अनुशासन के प्रतीक माने जाते हैं। सांची न केवल एक धार्मिक स्थल है, बल्कि यह भारतीय कला, स्थापत्य, और संस्कृति का भी प्रमुख केंद्र है। यहाँ की वास्तुकला और मूर्तियों में उस समय की सामाजिक और धार्मिक जीवनशैली का चित्रण किया गया है, जो भारतीय इतिहास और संस्कृति के अध्ययन में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सांची कैसे पहुंचें?

वायु मार्ग: सांची का नजदीकी हवाई अड्डा भोपाल में स्थित है, जो लगभग 46 किलोमीटर दूर है। भोपाल से सांची तक टैक्सी या बस द्वारा आसानी से पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग: सांची का नजदीकी रेलवे स्टेशन सांची रेलवे स्टेशन है, जो यहाँ से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भोपाल, दिल्ली, मुंबई और अन्य प्रमुख शहरों से सांची के लिए ट्रेन सेवाएँ उपलब्ध हैं।

सड़क मार्ग: सांची प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। भोपाल, गुना, और उज्जैन जैसे शहरों से सांची के लिए नियमित बस सेवाएँ और टैक्सी उपलब्ध हैं।

सांची का मौसम

सांची का मौसम पूरे साल अच्छा रहता है, लेकिन सबसे आदर्श समय यहाँ यात्रा करने के लिए सर्दियों (नवंबर से फरवरी) का होता है। इस समय का मौसम ठंडा और सुखद होता है, जो यात्रा के लिए उपयुक्त है। गर्मियों में तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन नर्म मौसम और वायु की ठंडक यहां की यात्रा को सुखद बना देती है।

सांची भारतीय इतिहास, संस्कृति और बौद्ध धर्म का अद्भुत संगम है। यहाँ के स्तूप, मठ, और संग्रहालय न केवल बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए एक तीर्थ स्थल हैं, बल्कि कला, स्थापत्य और भारतीय संस्कृति के प्रेमियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण स्थल हैं। सांची की यात्रा से आपको न केवल धार्मिक शांति और मानसिक संतुलन मिलेगा, बल्कि भारतीय प्राचीन कला और संस्कृति का भी अनमोल अनुभव होगा। अगर आप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों में रुचि रखते हैं, तो सांची एक आदर्श गंतव्य है।

लाहौर:9 मई हिंसा मामला, पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने हाईकोर्ट का रुख किया।

 जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने 9 मई 2023 की हिंसा से संबंधित आठ मामलों में गिरफ्तारी के बाद जमानत की मांग करते हुए लाहौर उच्च न्यायालय का रुख किया है। इन मामलों में एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के आवास पर हमला भी शामिल है। लाहौर उच्च न्यायालय के समक्ष शनिवार को अलग-अलग जमानत याचिकाएं दायर की गईं। पिछले साल नवंबर में लाहौर की आतंकवाद निरोधक अदालत ने इन मामलों में खान को जमानत देने से इनकार कर दिया था।

इमरान खान (72) ने अपनी याचिकाओं में तर्क दिया कि अभियोजन पक्ष उनकी गिरफ्तारी के बाद नौ मई को हुई हिंसा में उनकी संलिप्तता साबित करने में विफल रहा है। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर से 9 मई 2023 को अर्धसैनिक रेंजर्स द्वारा खान की गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिन्ना हाउस (लाहौर कोर कमांडर हाउस), मियांवाली एयरबेस और फैसलाबाद में आईएसआई बिल्डिंग समेत एक दर्जन सैन्य प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की।

सेना के मुख्यालय पर भीड़ ने किया था हमला

भीड़ ने रावलपिंडी में सेना मुख्यालय (जीएचक्यू) पर भी हमला किया था। खान ने कहा कि नौ मई के मामलों में “केवल राजनीतिक कारणों से उन्हें परेशान करने और अपमानित करने की एक सुनियोजित साजिश” के परिणामस्वरूप फंसाया गया। उन्होंने कहा कि इन मामलों में उनके खिलाफ एकमात्र आरोप ‘उकसाने’ का है, जिसे अभियोजन पक्ष ने अत्यंत अस्पष्ट तरीके से आगे बढ़ाया है। लाहौर उच्च न्यायालय सोमवार को खान की याचिका पर विचार कर सकता है। खान अगस्त 2023 से कई मामलों के सिलसिले में जेल में हैं।

Suryakumar Yadav T20I Runs Against England: T20 सीरीज में सूर्यकुमार के पास रोहित को पछाड़ने का मौका, बस जुटाने होंगे इतने रन।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसके लिए दोनों टीमों के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को मिली है। वहीं उपकप्तान अक्षर पटेल को बनाया गया है। भारतीय कप्तान सूर्या विस्फोटक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और वह अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ T20I में बनाए 321 रन

भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं और उन्होंने कुल 648 रन बनाए हैं। 467 रनों के साथ दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। तीसरे नंबर पर मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 321 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। रोहित-विराट T20I से रिटायरमेंट ले चुके हैं। अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज में अगर सूर्या 147 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह रोहित को पीछे करते हुए भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ T20I रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

इंग्लैंड के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट: 

    • विराट कोहली- 648 रन
    • रोहित शर्मा- 467 रन
    • सूर्यकुमार यादव- 321 रन
    • हार्दिक पांड्या- 302 रन
    • महेंद्र सिंह धोनी- 296 रन

T20I क्रिकेट में लगा चुके हैं चार शतक

सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम के लिए साल 2021 में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था और इसके बाद कम समय में ही उन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से एक अलग पहचान बनाई। वह मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं और चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर प्लेयर हैं। उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 78 T20I मैचों में कुल 2570 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड: 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।