Home Blog Page 1001

Makar Sankranti Festival : तिल और गुड़ खाने से मकर संक्रांति पर शरीर को होते हैं बहुत से फायदे

 कल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के तौर तिल और गुड़ खाया जाता है। तिल-गुड़ के सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। जरुरी न्यूट्रिशन होने से तिल-गुड़ का सेवन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद रहता है। कुछ लोग तो तिल के लडडू भी खाते हैं। आइए आपको बताते हैं गुड़-तिल खाने फायदे।

मजबूत होती है हड्डियां

अगर आप भी मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ का सेवन करते हैं तो आपको बता दें कि इससे आपकी हड्डियां मजबूत होगी। इसमें मौजूद पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम के गुण होते हैं, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करते हैं।

पाचन स्वस्थ रहता है

 आमतौर पर ज्यादातर लोग कब्ज की समस्याओं से परेशान रहते हैं। कब्ज और पाचन संबंधित समस्याओं से बचने के लिए तिल-गुड़ काफी लाभकारी होता है। इसमें मौजूद फाइबर के गुण पेट को स्वस्थ बनाएं रखते हैं।

एनर्जी देता है

आप शायद ही नहीं जानते होंगे कि मकर संक्रांति के दिन तिल-गुड़ का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा बनीं रहती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की थकान और कमजोरी दूर करते हैं। इसलिए आप तिल को रोस्ट करके गुड़ के चूरे में मिक्स करके खा सकते हैं।

ठंड में गर्मी देता

मकर संक्रांति के दौरान काफी ठंड होती है। तिल और गुड़ का तासीर गर्म होती है। इसलिए इस दिन तिल-गुड़ के सेवन से सर्दी से बचाव किया जा सकता है। यह दोनों ठंड से बचाते हैं।

गले में फायदा पहुंचता है

तिल-गुड़ के सेवन करने से गले का दर्द और खराश दूर होती है। आमतौर पर सर्दियों के दौरान गले में खराश और खांसी जरुर होती है। कभी-कभी तो गले में खराश होती है। इसलिए तिल-गुड़ खाने से खराश और खांसी में आराम मिलती है।

हेल्दी स्किन

 तिल-गुड़ के सेवन करने से स्किन हेल्दी बनी रहती है। इसके सेवन से स्किन जवां बनी रहती है। क्योंकि तिल-गुड़ खाने से शरीर के टॉक्सिंस निकालता है। जिससे आपकी स्किन साफ रहती है।

बॉलीवुड न्यूज़ :यह अभिनेत्री रईस परिवार में पैदा हुई थीं, कम उम्र में पति को खोने के बाद, जीवन ने लिया नया मोड़…

बॉलीवुड फिल्मों में मां के किरदार निभाने वाली अभिनेत्रियों के नामों का जब जिक्र होता है तो उनमें निरूपा रॉय, रीमा लागू जैसी अभिनेत्रियों के साथ-साथ दुर्गा खोटे का नाम भी जरूर लिया जाता है। दुर्गा खोटे ने मुगल-ए-आजम से लेकर आनंद जैसी फिल्मों में काम किया और अपनी अदाकारी से दर्शकों को अपना कायल बना दिया। अपने करियर में उन्होंने इतनी फिल्मों में ‘मां’ के किरदार निभाए, कि एक समय पर उन्हें इंडस्ट्री की ‘मां’ कहा जाने लगा था। 14 जनवरी को यानी आज दुर्गा खोटे कि बर्थ एनिवर्सरी है। बॉलीवुड में उस समय की सबसे पढ़ी लिखीं एक्ट्रेस दुर्गा को अपनी जिंदगी में स्ट्रगल भी देखना पडा।

फिल्मों में आने का कारण

दुर्गा जब महज 18 साल की थीं, तब उनकी शादी बेहद अमीर परिवार में कर दी गई थी। उनके पति मैकेनिकल इंजीनियर थे और उनका नाम विश्वनाथ खोटे था। विश्वनाथ खोटे से शादी के बाद दुर्गा खोटे के दो बेटे हुए, लेकिन जब वह महज 24 साल की थीं, उनके पति का निधन हो गया। जिसके बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। उस समय B.A. पास दुर्गा ने पैसे कमाने के लिए बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाया। कुछ समय बाद दुर्गा ने दूसरी शादी की, लेकिन उनकी दूसरी शादी भी ज्यादा समय नहीं चली। उसी दौरान उनके छोटे बेटे की मौत हो गई।

इस रोल के लिए हुईं फेमस

बेटे की मौत का गम और आर्थिक तंगी की मार के चलते दुर्गा खोटे ने फिल्मों का रुख किया। उन्होंने हिंदी, मराठी और बंगाली फिल्मों में शानदार काम किया। 1960 में दुर्गा खोटे ने मुगल-ए-आजम में जोधाबाई के रोल में नजर आईं थीं और दर्शकों ने जोधाबाई  के रोल में उन्हें बेहद पसंद किया। इसके बाद फिल्म ‘भरत मिलाप’ में उनके निभाए कैकयी के रोल को भी दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। बहुत सी फिल्मों में उन्होंने मां का रोल निभाया।

दुर्गा खोटे की शानदार फिल्में 

उन्होंने बहुत सी फिल्मों में काम किया हैं, जिनमें दौलत के दुश्मन, बॉबी, मेरे भैया, प्यार का सपना, कर्ज, चोर सिपाही, बावर्ची, आनंद, गोपी, खिलौना, पापी, पहेली, इंसानियत, बिदाई, दूर नहीं मंजिल, सपनों का सौदागर, दादी मां, अनुपमा, काजल, दूर की आवाज फिल्में की और अपना नाम बनाया हैं।

बॉलीवुड न्यूज़ :कृति सेनन किसकी बाहों में नजर आईं? पूल में भी दिखी रोमांटिक, शख्स का कनेक्शन MS Dhoni से

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी कमाल की एक्टिंग से लोगों का दिल कई बार जीत चुकी हैं। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। लंबे समय से एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी हुई हैं और इसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं है, बल्कि एक्ट्रेस लव लाइफ को लेकर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर इसी के चर्चे हैं कि आखिर एक्ट्रेस किसे डेट कर रही हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने अभी तक रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन आए दिन वायरल होने वाली उनकी तस्वीरें काफी कुछ बयां कर रही हैं। ये तस्वीरें लोगों की नजरों से बच नहीं पा रहीं और एक्ट्रेस के चाहने वाले इन्हें देखकर काफी उत्साहित भी हो रहे हैं। इस बार भी कई नई रोमांटिक तस्वीरें भी सामने आई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि तस्वीर में नजर आ रहे शख्स कौन हैं।

रोमांटिक हुई कृति सेनन

कृति सनोन, कबीर बहिया के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपने रिलेशनशिप को पर्दे में रखते हुए ये एक साथ वेकेशन मना रहे हैं। इनकी कई तस्वीरें लीक हो गई हैं। दोनों की अब हालिया तस्वीरें इंटरनेट पर हलचल पैदा कर रही हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी जोड़ी की सराहना कर रहे हैं। कृति सनोन और उनके कथित प्रेमी कबीर बहिया की ये तस्वीरें नए साल के सेलिब्रेशन की बताई जा रही हैं। कई तस्वीरों में कृति, कबीर को गले लगाते नजर आ रही हैं। इसके अलावा एक और तस्वीर में दोनों पूल में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य तस्वीर में दोनों एक साथ काउच पर बैठे दिख रहे हैं। दोनों राहत फतेह अली खान के गानों का मजा ले रहे हैं।

वायरल तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कई इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें ‘परफेक्ट’ कहा, जबकि कई फैंस ने कमेंट सेक्शन में लाल-दिल वाला इमोजी पोस्ट किए हैं। हालांकि कृति और कबीर ने इसे आधिकारिक तौर पर जाहिर नहीं किया है, लेकिन हाल में ही इनके क्रिसमस सेलिब्रेशन की झलक सामने आई थी। पिछले महीने दोनों ने साथ में क्रिसमस मनाया था, जिसमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी शामिल हुए थे। कहा जा रहा था कि कृति अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ धोनी की पार्टी में पहुंची थीं।

कबीर बहिया कौन हैं?

बता दें, कबीर बहिया 25 साल के हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1999 को हुआ। वहीं कृति उनसे 9 साल बड़ी हैं। उनकी उम्र 34 साल है। कबीर का बचपन इंग्लैंड में बीता है। वहीं उन्होंने पढ़ाई की। सोशल मीडिया पर भी कबीर की मौजूदगी है। कबीर एक जाने-माने परिवार से आते हैं। उनके पिता कुलजिंदर बहिया ने साउथॉल ट्रैवल की स्थापना की थी, जो यूके में मुख्यालय वाली एक प्रसिद्ध ट्रैवल कंपनी है। इनका परिवार लंदन में रहता है। साल 2019 में संडे टाइम्स रिच लिस्ट में बहिया का नाम शामिल था। कबीर का धोनी की पत्नी साक्षी से भी करीबी रिश्ता है। कहा जा रहा है कि वो उनके रिश्तेदार हैं और रिश्ते में साक्षी उनकी बहन लगती हैं। वो काफी वक्त धोनी के परिवार के साथ बिताते हैं। इन्हें एक साथ वेकेशन पर जाते भी देखा जाता है। हार्दिक पांड्या की उदयपुर वेडिंग का भी कबीर हिस्सा थे। उन्होंने क्रिकेट की भी ट्रेनिंग ली है।

सोने की खदान में मजदूर फंसे, 100 से अधिक लोगों की हुई मौत, जाने पूरा मामला

दक्षिण अफ़्रीका से हादसे की हैरान कर देने वाली घटना निकलकर सामने आ रही है। यहां एक समूह ने जानकारी दी है कि दक्षिण अफ़्रीकी खदान में फंसने से कम से कम 100 अवैध खनिकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये सभी मजदूर दक्षिण अफ्रीका में एक सोने की खदान में अवैध रूप से खनन कर रहे थे। अब खबर आई है कि इनमें से कम से कम 100 मजदूरों की मौत हो गई है।

क्या है पूरा मामला?

खान में फंसे मजदूरों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक समूह ने सोमवार को बताया है कि ये मजदूर महीनों तक भूमिगत खान में फंसे हुए थे। लंबे समय तक खान में फंसे रहने के बाद इनकी मौत हो गई है। पुलिस ने बड़ी संख्या में खान में फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन वे इसमें कामयाब न हो सके।

दर्जनों शव दिखाई दिए

AP के मुताबिक, माइनिंग अफेक्टेड कम्युनिटीज यूनाइटेड इन एक्शन ग्रुप के प्रवक्ता सबेलो म्न्गुनी ने बताया है कि कुछ बचाए गए खनिकों के साथ शुक्रवार को सतह पर भेजे गए एक मोबाइल फोन में दो वीडियो थे। इस वीडियो में जमीन के नीचे खान में प्लास्टिक में लिपटे दर्जनों शव दिखाई दे रहे थे।

कैसे हुई मौत?

ग्रुप के प्रवक्ता ने कहा है कि उत्तर पश्चिम प्रांत में खदान में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने खनिकों को बाहर निकालने के लिए पहली बार नवंबर महीने में एक अभियान शुरू किया था। शुक्रवार से अब तक भूमिगत खान से 18 शव निकाले जा चुके हैं। आशंका है कि उनकी मौत भूख या निर्जलीकरण से हुई है।

Sports News :चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का बड़ा खुलासा, इस तारीख को होगा टीम इंडिया का ऐलान

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें से 6 टीमों का ऐलान अब तक हो चुका है। जिन 2 टीमों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है, उनमें भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। हालांकि इस सप्ताह के अंत तक दोनों टीमों की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान केएल राहुल के विकेटकीपर की भूमिका निभाने से भारतीय टीम को संतुलन मिला था लेकिन अब लगता नहीं कि कर्नाटक का यह बल्लेबाज सीमित ओवरों की क्रिकेट में फिर से यह जिम्मेदारी संभालेगा।

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल के एक दिन बाद 19 जनवरी को राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। इस बैठक में दूसरे विकेटकीपर और कुलदीप यादव के सही समय पर फिट नहीं हो पाने पर लेग स्पिनर को लेकर चर्चा होने की संभावना है। जहां तक विकेटकीपर का सवाल है तो इसमें कोई संदेह नहीं की पहली पसंद ऋषभ पंत हैं। टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान के लिए ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और ईशान किशन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि जुरेल इसमें बाजी मार सकता है।

विकेटकीपर को लेकर संशय बरकरार

संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलने का फैसला किया जिससे उनका मामला कमजोर पड़ गया है। किशन ने अभी तक 27 वनडे में 933 रन बनाए हैं जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है लेकिन पिछले साल घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण वह चयन समिति के रडार से दूर हो गए। जहां तक जुरेल का सवाल है तो उन्होंने जब भी मौका मिला तब विकेटकीपर और बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में प्रभाव छोड़ा। वह निश्चित तौर पर सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए भी चयन समिति की निगाह में हैं।

लेग स्पिनर के लिए जबरदस्त मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में लेग स्पिनर की भूमिका कौन निभाएगा इसको लेकर भी चयन समिति की बैठक में गंभीर चर्चा हो सकती है। कुलदीप यादव को जल्द ही फिटनेस टेस्ट देना होगा और अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर तमिलनाडु के वरुण चक्रवर्ती और गुजरात के रवि बिश्नोई में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इन दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत किया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच भी इन दोनों के कौशल से अच्छी तरह से अवगत हैं। कोच जब कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हुए थे तब चक्रवर्ती उस टीम का हिस्सा थे। कोच जब लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर (मार्गदर्शक) थे तब बिश्नोई उस टीम के लिए खेलते थे।