Home Blog Page 992

Latest Bollywood News :‘मधुशाला’ से ‘अग्निपथ’ तक, महान कवि हरिवंश राय बच्चन की कुछ प्रसिद्ध कविताएं देंखे

हरिवंश राय बच्चन, हिंदी साहित्य के महान कवि थे। जिन्हें मेगास्टार अमिताभ बच्चन के पिता के रूप में भी लोग जानते हैं, लेकिन आज भी उनकी गिनती हिंदी साहित्य के सबसे लोकप्रिय कवियों में होती है। सरल भाषा और गहरे विचारों के कारण की रचनाएं और कविताएं पाठकों के दिलों में बसती है। हरिवंश राय बच्चन का जन्म 27 नवंबर 1907 को एक कायस्थ परिवार में हुआ और 18 जनवरी 2003 को सांस की बीमारी के कारण, मुंबई में निधन हो गया था। वह पिता प्रताप नारायण श्रीवास्तव और मां सरस्वती देवी के बड़े बेटे थे। हरिवंश राय बच्चन वो कवि और लेखक थे, जिनका हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान था।

यहां ‘पद्म भूषण’ पुरस्कार विजेता की कुछ प्रसिद्ध कविताएं हैं-

1. मधुशाला

मदिरालय जाने को घर से

चलता है पीने वाला

किस रास्ते से जाऊं?

असमंजस में है कौन भोला-भाला

अलग-अलग पथ बतलाते सब,

पर मैं ये बतलाता हूं-

राह पकड़ तू एक चला चल,

पा जाएगा मधुशाला

2. अग्निपथ

तू ना थकेगा कभी,

तू ना थमेगा कभी,

तू ना मुड़ेगा कभी,

कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,

अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ

रुके ना तू

धनुष उठा, प्रहार कर

तू सबसे पहला वार कर

अग्नि सी धधक-धधक

हिरण सी सजग-सजग

सिंह सी दहाड़ कर

शंख सी पुकार कर

रूके ना तू, थके ना तू

झुके ना तू, थमे ना तू

3. विश्व सारा सो रहा है

हैं विचारते स्वान सुंदर,

किंतु इनका संग तजकर,

व्योमव्यापि शून्यता का

कौन साथी हो रहा है?

विश्व सारा सो रहा है

4. जो बीत गई सो बात गई है

जीवन में एक सितारा था

माना वह बेहद प्यारा था

वह डूब गया तो डूब गया

अम्बर के आनन को देखो

कितने इसके तारे टूटे

कितने इसके प्यारे छूटे

जो छूट गए फिर कहाँ मिले

पर बोलो टूटे तारों पर

कब अम्बर शोक मनाता है

जो बीत गई सो बात गई

5. न तुम सो रही हो, न मैं सो रहा हूं

मगर यामिनी बीच में ढल रही है।

दिखाई पड़े पूर्व में जो सितारे,

वही आ गए ठीक ऊपर हमारे,

क्षितिज पश्चिमी है बुलाता उन्हें अब,

न रोके रुकेंगे हमारे-तुम्हारे।

न तुम सो रही हो, न मैं सो रहा हूं

Latest Sports News (Vijay Hazare Trophy): फाइनल मुकाबला विदर्भ और कर्नाटक के बीच।

विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 का फाइनल मुकाबला अब तक इस टूर्नामेंट में एकतरफा प्रदर्शन करने वाली विदर्भ और कर्नाटक की टीम के बीच में 17 जनवरी को वडोदरा के स्टेडियम में खेला जाएगा। विदर्भ की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ एकतरफा जीत हासिल की थी तो वहीं कर्नाटक ने हरियाणा के खिलाफ 5 विकेट से सेमीफाइनल मुकाबले को जीत फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया था। करुण नायर की कप्तानी में विदर्भ की टीम का इस बार टूर्नामेंट में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें खुद करुण नायर का बल्ले से अविश्वसनीय प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीं कर्नाटक की टीम भी मयंक अग्रवाल की कप्तानी में ग्रुप स्टेज से लेकर फाइनल तक के सफर में सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करते हुए यहां तक पहुंची है।

विदर्भ की बल्लेबाजी से पार पाना कर्नाटक के लिए नहीं होगा आसान

वडोदरा के स्टेडियम में खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर बात की जाए तो इसमें विदर्भ टीम की बल्लेबाज और कर्नाटक टीम गेंदबाज कैसा प्रदर्शन करते हुए परिणाम काफी कुछ इसपर निर्भर रहने वाला है। सेमीफाइनल मुकाबले में जहां विदर्भ टीम के दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज यश राठौड़ और ध्रुव शौरी शतकीय पारी खेलने में कामयाब हुए थे तो वहीं कप्तान करुण नायर के बल्ले से भी 88 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली थी। नायर अभी तक इस टूर्नामेंट में 752 रन बना चुके हैं जिसमें सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कर्नाटक टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल का नाम है जिन्होंने भी 619 रन बनाए हैं, ऐसे में इस मुकाबले को लेकर सभी फैंस की नजरें रहने वाली हैं।

फाइनल मुकाबला यहां देख सकते फैंस लाइव

विदर्भ और कर्नाटक के बीच होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले की लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात की जाए तो ये भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 पर शुरू होगा जिसमें इसका टीवी पर सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं खिताबी मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो सिनेमा की एप पर होगी जहां फैंस आसानी से इस मैच को देख सकते हैं।

इजरायल (यरूशलम): कैबिनेट ने गाजा में युद्धविराम और दर्जनों बंधकों की रिहाई के समझौते को दी मंजूरी,जाने पूरा मामला

 इजरायल से बड़ी खबर सामने आई है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल की कैबिनेट ने गाजा में युद्धविराम और दर्जनों बंधकों की रिहाई के समझौते को मंजूरी दे दी है। बता दें कि इजरायल की सुरक्षा कैबिनेट ने शुक्रवार को अहम बैठक की थी। इस बैठक का मुख्य मुद्दा यही था कि क्या उस समझौते को मंजूरी दे दी जाए, जिससे गाजा में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए दर्जनों लोगों को रिहा किया जा सके और 15 महीने से चल रहे युद्ध को रोका जा सके।

नेतन्याहू के कार्यालय ने कही थी ये बात

शुक्रवार की बैठक से पहले प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय का बयान सामने आया था, जिसमें उसने कहा था कि समझौते को अंतिम रूप देने में अंतिम समय में कुछ अड़चनें आई हैं। इससे पहले इजरायल ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा कैबिनेट के मतदान में देरी की, जिसमें हमास के साथ विवाद को मंजूरी में देरी का कारण बताया गया।

समझौता क्या है?

पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि उन्होंने गाजा से लौटने वाले बंधकों को लेने के लिए एक विशेष कार्य बल को तैयार करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा था कि समझौता पूरी तरह होने पर रविवार को शुरुआती बंधकों की रिहाई के साथ युद्ध विराम शुरू हो सकता है। इस समझौते के तहत, गाजा में बचे हुए लगभग 100 बंधकों में से 33 को अगले छह सप्ताह में रिहा किया जाना है, बदले में इजरायल द्वारा कैद किए गए सैकड़ों फलस्तीनियों को छोड़ा जाएगा। इसके अलावा, इजरायली सेना कई क्षेत्रों से वापस आ जाएगी, सैकड़ों हजारों फलस्तीनी अपने घरों में वापस लौट सकेंगे, और मानवीय सहायता में वृद्धि होगी। पुरुष सैनिकों सहित शेष बंधकों को दूसरे चरण में रिहा किया जाना है।

हालांकि इस समझौते पर नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन सहयोगियों की ओर से कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था। जानने वाली बात ये भी है कि इजरायल के प्रधानमंत्री सत्ता में बने रहने के लिए इन सहयोगियों पर भी निर्भर हैं।

Latest Bollywood News :टीवी एक्टर की सड़क हादसे में दुखद मौत, 23 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

टीवी जगत से दुखद खबर मिली है। टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में किरदार के लिए मशहूर टीवी एक्टर अमन जायसवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे 22 वर्ष के थे। अमन जायसवाल ने बहुत ही कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्टर को जोगेश्वरी हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रोड एक्सीडेंट के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना के समय वह बाइक पर थे। अमन के दोस्त अभिनेश मिश्रा ने खुद इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर दी है और साथ ही एक इमोशनल नोट भी लिखा है।

कम उम्र में एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

अमन जायसवाल की इस तरह अचानक मौत के बाद से उनके दोस्तों, परिवार और फैंस के बीच हलचल मची हुई है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है। टीवी एक्टर अमन जायसवाल टीवी शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में अपने काम के लिए जाने जाते थे। इस शो के लेखक धीरज मिश्रा ने बताया कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। उसी वक्त जोगेश्वरी हाईवे पर उनकी बाइक को ट्रक ने टक्कर मारी थी

एक्टर की मौत से लगा झटका

धीरज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी, जिसे अब हटा दिया गया है। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा, ‘आप हमारी यादों में जिंदा रहेंगे… भगवान कभी-कभी इतने क्रूर हो सकते हैं कि आपकी मौत ने मुझे आज एहसास कराया… अलविदा @aman__jazz।’

अमन जायसवाल कौन थे?

उत्तर प्रदेश के बलिया के रहने वाले अमन जायसवाल ने टीवी शो से अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ में आकाश भारद्वाज और सोनी टीवी के ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ में यशवंत राव फांसे का किरदार निभाया था जो जनवरी 2021 से अक्टूबर 2023 तक प्रसारित हुआ। एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अमन, रवि दुबे और सरगुन मेहता के लोकप्रिय शो ‘उडारियां’ का भी हिस्सा थे, जिसमें प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने अभिनय किया था।

मॉस्को: ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले रूस पहुंचे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान, जानिए इसका कारण।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान रूस के साथ एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर करने के लिए शुक्रवार को मॉस्को पहुंचे। क्रेमलिन की दीवार के पास गुमनाम सैनिकों के स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद पेजेशकियान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए क्रेमलिन (रूस का राष्ट्रपति कार्यालय) पहुंचे। यह जुलाई 2024 में पेजेशकियान के ईरान के राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने के बाद पुतिन के साथ उनकी तीसरी बैठक है।

व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि पर होंगे दस्तखत

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने कहा कि पुतिन और मसूद पेजेशकियान जिस ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी संधि’ पर दस्तखत करेंगे, उसमें व्यापार और सैन्य सहयोग से लेकर विज्ञान, शिक्षा और संस्कृति तक सभी क्षेत्र शामिल हैं। दोनों नेता इस संधि पर ऐसे समय में हस्ताक्षर करने जा रहे हैं, जब डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले हैं। ट्रंप ने यूक्रेन में शांति कायम करने और ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का वादा किया है, जो आर्थिक पक्ष पर चुनौतियों के साथ ही पश्चिम एशिया में अपने दबदबे वाले क्षेत्रों में सैन्य असफलताओं से जूझ रहा है।

ट्रंप के शपथ समारोह से संबंध नहीं

क्रेमलिन के प्रवक्ता पेस्कोव के मुताबिक, पुतिन ने बातचीत के लिए पहुंचे पेजेशकियान का स्वागत करते हुए कहा कि “नई संधि आपसी सहयोग के सभी क्षेत्रों को व्यावहारिक रूप से अतिरिक्त प्रोत्साहन देगी।” वहीं, पेजेशकियान ने रूस-ईरान संबंधों के “रणनीतिक महत्व” पर जोर दिया और कहा कि यह संधि ‘भविष्य के कदमों के लिए मजबूत नींव’ प्रदान करेगी। दमित्री पेस्कोव ने ट्रंप के शपथ समारोह और संधि पर हस्ताक्षर के समय के बीच कोई संबंध होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि संधि पर हस्ताक्षर का कार्यक्रम बहुत पहले ही तय कर लिया गया था।

मजबूत हुए हैं रूस और ईरान के रिश्ते

फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद रूस और ईरान के रिश्ते मजबूत हुए हैं। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने ईरान पर रूस को यूक्रेन के खिलाफ इस्तेमाल के लिए सैकड़ों ड्रोन उपलब्ध करने का आरोप लगाया है। हालांकि, दोनों देशों ने इन आरोपों को खारिज किया है।