Home Blog Page 976

लंदन: दक्षिण लंदन में चाकू से हमले में 5 लोग घायल, पुलिस ने संदिग्ध को कर लिया गिरफ्तार

दक्षिण लंदन के क्रॉयडन में बृहस्पतिवार को चाकू से किए गए हमले में पांच लोग घायल हो गए। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि आसदा सुपरमार्केट के पास हुई इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि चाकू से किए गए हमले में घायल पांच लोगों में से एक को गंभीर अवस्था में ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया है, जबकि चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, उन्होंने हमले के पीछे के मकसद के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

छात्रा पर हुआ था हमला

ब्रिटेन में चाकू से हमले की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं यहां होती रही हैं। हाल ही में लंदन में स्कूल जाते समय एक छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। छात्रा की उम्र महज 15 साल थी। हालांकि, घटना के बाद लंदन पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लड़की क्रोयडन में एक निजी गर्ल्स स्कूल जॉन व्हिटगिफ्ट स्कूल की छात्रा थी।

Latest Bhojpuri News :साड़ी में आम्रपाली को देखकर निरहुआ का दिल मचला, सरेआम हुए रोमांटिक; यह भोजपुरी गाना जमकर देखा जा रहा है

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री की वो जोड़ी हैं, जिन पर उनके फैंस दिल-जान से फिदा हैं। दोनों की कोई फिल्म हो या गाना, रिलीज होते ही बवाल काट देती है। इन दिनों दोनों का एक गाना यूट्यूब पर खूब धूम मचा रहा है, जो इनकी फिल्म ‘फसल’ का है। नहीं-नहीं यहां हम ‘मरून कलर सड़िया’ के बारे में नहीं बल्कि इसी फिल्म के एक दूसरे गाने ‘बलमु के हिपिया’ की बात कर रहे हैं, जिसने इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रखी है।

फैंस पर चढ़ा ‘बलमु के हिपिया’ का खुमार

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे स्टारर फिल्‍म ‘फसल’ 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के साथ-साथ दर्शकों को फिल्‍म के गाने भी बहुत पसंद आए। इन गानों ने पर्दे पर रोमांस का गजब समां बांधा है। यूट्यूब पर ‘बलमु के हिपिया’ खूब गर्दा काट रहा है। गाने को रिलीज हुए 11 महीने हो गए हैं, लेकिन अब भी इसकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है। इस भोजपुरी गाने को यूट्यूब पर 6.2 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

11 महीने पहले रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें, आम्रपाली और निरहुआ की फिल्म ‘फसल’ होली के मौके पर 25 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसमें दोनों पति-पत्‍नी के रोल में हैं। इस फिल्म के गाने ‘बलमु के हिपिया’ में आम्रपाली अपने राजा जी यानी निरहुआ पर प्‍यार लुटा ही हैं।

खेतिहर किसान की कहानी है ‘फसल’

इस रोमांटिक गाने को भोजपुरी सिनेमा की स्टार सिंगर श‍िल्‍पी राज ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। गाने में आम्रपाली दुबे का दिलकश अंदाज और बवाली डांस देखने लायक है। ‘फसल’ फिल्म की बात करें तो ये एक खेतिहर किसान के परिवार की कहानी है। फिल्‍म में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के अलावा विनीत विशाल, संजय पांडे, शुभी शर्मा, अरुणा गिरी , अयाज खान और तृषा प्रमुख भूम‍िकाओं में हैं।

दावोस: थर्ड जेंडर पर ट्रंप का पहला कदम, बोले- अमेरिका में मान्यता सिर्फ दो लिंगों को मिलेगी…महिला और पुरुष

 अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से थर्ड जेंडरों में हड़कंप मचा है। उन्होंने बृहस्पतिवार को फिर कहा कि अमेरिका में केवल दो लिंग होंगे पुरुष और महिला… ट्रंप ने कहा कि किसी भी पुरुष को महिलाओं के खेलों में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। बता दें कि ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण के पहले दिन भी यह बड़ा ऐलान करके एक बहुत बड़े परिवर्तन का संकेत दिया था। इसके बाद उन्होंने फिर अपना बयान दोहरा कर सख्त इरादों को दर्शा दिया है। ट्रंप ने इसके लिए अमेरिकी दस्तावेजों में बदलाव का ऐलान भी किया है।

ट्रंप के ऐलान के बाद अब तेजी से अमेरिका के सभी प्रमुख दस्तावेजों में लिंग कॉलम में सिर्फ महिला और पुरुष का विकल्प रखने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ट्रंप के इस फैसले से तीसरे जेंडरों को भारी निराशा हुई है। अपने दूसरे कार्यकाल के लिए कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद ट्रंप ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक को संबोधित किया और कहा कि ‘ट्रांसजेंडर ऑपरेशन’ (जो आजकल काफी लोकप्रिय हो गया है) भविष्य में बहुत कम ही होगा।

अमेरिका की आधिकारिक नीति में बदलाव

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांस जेंडरों की व्यवस्था खत्म करने का ऐलान करते कहा, ‘‘मैंने इसे संयुक्त राज्य अमेरिका की आधिकारिक नीति बना दिया है कि वहां केवल दो लिंग हैं, पुरुष और महिला। हम महिलाओं के खेलों में किसी भी पुरुष को भाग लेने नहीं देंगे।’ इससे यह भी साफ है कि अब महिलाओं की जेलों में भी पुरुष नहीं रह सकेंगे।

ऑस्कर 2025: एकेडमी अवॉर्ड नॉमिनेशन की हुई शुरुआत, इस हिंदी फिल्म ने भी बनाई अपनी जगह

इस साल मार्च में, कॉनन ओ’ब्रायन 97वें एकेडमी अवॉर्ड को होस्ट करेंगे। राचेल सेनोट और बोवेन यांग ने गुरुवार को अकादमी के सैमुअल गोल्डविन थिएटर से नॉमिनेशन्स का लाइव ऐलान किया। ऑस्कर 2025 नॉमिनेशन में गोल्डन ग्लोब्स विजेता एमिलिया पेरेज और मिकी मैडिसन की एनोरा का दबदबा रहा। एकेडमी के सीईओ बिल क्रेमर और अध्यक्ष जेनेट यांग ने इसकी घोषणा की है। जिसके लिए, बेस्ट बेस्ट पिक्चर से लेकर सपोर्टिंग एक्टर्स तक, अलग-अलग केटेगरी में अवॉर्ड दिए जाएंगे।

अनुजा ने भी बनाई जगह

इसी के साथ एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंसेज ने उन नामों पर से भी पर्दा उठा दिया है, जिन्होंने ऑस्कर 2025 में नॉमिनेशन हासिल किया है। इस नॉमिनेशन में भारत को भी खुशखबरी मिली है। नॉमिनेशन में हिंदी भाषा की अमेरिकन फिल्म ‘अनुजा’ ने भी जगह बनाई है। इस फिल्म ने बेस्ट एक्शन शॉर्ट फिल्म की केटेगरी में जगह बनाई है। ऑस्कर 2025 में और किन फिल्मों ने जगह बनाई है, आईये जानते हैं।

ऑस्कर 2025 पूर्ण नामांकन सूची

बेस्ट लीड एक्टर

– एड्रियन ब्रॉडी- द ब्रुटलिस्ट

– टिमोथी चालमेट- अ कंप्लीट अननोन

– कोलमैन डोमिंगो- सिंग सिंग

– राल्फ फिएनेस- कॉन्क्लेव

– सेबस्टियन स्टेन- द अप्रेंटिस

बेस्ट लीड एक्ट्रेस

– सिंथिया एरिवो- विकेड

– कार्ला सोफिया गैसकॉन- एमिलिया पेरेज़

– मिकी मैडिसन- अनोरा

– डेमी मूर- द सब्सटांस

– फर्नांडा टोरेस- आइ एम स्टिल हियर

बेस्ट पिक्चर

– अनोरा

– द ब्रूटलिस्ट

– ए कंपलीट अननोन

– कॉन्क्लेव

– ड्यून: पार्ट टू

– एमिलिया परेज

– आई एम स्टिल हियर

– निकल बॉयज

– द सब्सटांस

– विकेड

बेस्ट डायरेक्टर

– शॉन बेकर- अनोरा

– ब्रैडी कॉर्बेट- द ब्रूटलिस्ट

– जेम्स मैंगोल्ड- ए कंपलीट अननोन

– जैक ऑडियार्ड- एमिलिया परेज

– कोर्ली फरजेट- द सब्सटांस

बेस्ट एक्ट्रेस सपोर्टिंग रोल

– मोनिका बारबारो- द कंपलीट अननोन

– एरियाना ग्रांडे- विकेड

– फेलिसिटी जोन्स- द ब्रूटलिस्ट

– इसाबेला रोसिलीनी- कॉन्क्लेव

– जॉय साल्डेना- एमीलिया पेरेज

बेस्ट एक्टर सपोर्टिंग रोल

– यूरा बोरिसोव- अनोरा

– किरेन कल्किन- ए रियल पेन

– एडवर्ड नोर्टन- ए कंप्लीट अननोन

– गाय पीयर्स- द ब्रुटलिस्ट

– जर्मी स्ट्रांग- द अप्रेंटिसट

बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म

– अ लाइन

– अनुजा

– आई एम नॉट ए रोबोट

– द लास्ट रेंजर

– द मैन हू कूड नॉट रिमेन साइलेंट

17 जनवरी को होने वाला था ऐलान

बता दें, पहले ऑस्कर 2025 नॉमिनेशन्स का ऐलान 17 जनवरी को होने वाला था, लेकिन लॉस एंजेलिस में लगी आग के चलते नॉमिनेशन पोस्टपोन कर दिए गए। जिसके बाद अब यानी 23 जनवरी को नॉमिनेशन का ऐलान किया गया।

Sports News :रोहित शर्मा का विकेट लेने के बाद उमर नजीर ने इस कारण नहीं मनाया जश्न

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में फिर से वापसी करने के लिए 23 जनवरी से मुंबई और जम्मू कश्मीर के बीच शुरू हुए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में खेलने उतरे लेकिन यहां भी उन्हें निराशा का ही सामना करना पड़ा। रोहित की घरेलू क्रिकेट में वापसी को लेकर सभी फैंस के अंदर काफी उत्सुकता थी लेकिन वह 3 के निजी स्कोर पर जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमर नजीर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। एकतरफ जहां रोहित के जारी खराब फॉर्म को लेकर चर्चा काफी तेज देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ उमर नजीर भी काफी सुर्खियां बटोर रहें हैं। उमर ने रोहित का विकेट लेने के बाद जश्न नहीं मनाया था जिसपर सभी का ध्यान भी गया था और इसका खुलासा उमर ने पहले दिन का खत्म होने के बाद किया।

मैं रोहित का बहुत बड़ा फैन हूं

उमर नजीर का कद लगभग 6 फुट 4 इंच का है और उन्होंने रोहित को आउट करने से पहले उन्हें अपनी गेंदों से काफी परेशान भी किया। उमर ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद रोहित का विकेट लेने के बाद जश्न क्यों नहीं मनाया इसके बारे में भी जवाब दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने रोहित का विकेट लेने के बाद उसे सेलिब्रेट नहीं किया क्योंकि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उनका विकेट हासिल करना मेरे लिए काफी मायने रखता है। मैं उन्हें पहली बार गेंदबाजी कर रहा था। बता दें कि मुंबई टीम की पहली पारी में उमर ने रोहित सहित कुल 4 विकेट अपने नाम किए जिसमें अजिंक्य रहाणे, शिवम दुबे और हार्दिक तामोरे का विकेट शामिल था। उमर नजीर ने 11 ओवर्स की गेंदबाजी में 41 रन देने के साथ कुल 4 विकेट अपने नाम किए।

मुंबई 120 रनों पर सिमटी, जम्मू-कश्मीर के पास 54 रनों की बढ़त

मुंबई की टीम जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में अपनी पहली पारी में सिर्फ 120 रनों पर सिमट गई जिसमें सिर्फ शार्दुल ठाकुर के बल्ले से 51 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने पर जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना लिए थे, जिससे उनके पास अब 54 रनों की पहली पारी के आधार पर बढ़त हासिल हो गई जो इस मुकाबले में काफी अहम साबित हो सकती है।