Home Blog Page 971

हेल्थ टिप्स :30 दिनों में कोलेस्ट्रॉल होगा कंट्रोल, बस सुबह उठकर रोजाना करें ये 3 आसान काम

खराब लाइफ स्टाइल और गलत खानपान के कारण लोगों के शरीर में कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है। बाहर के जंक फूड खाने की लत भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। बैड कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करना हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि इसके कारण से ह्रदय रोगों का प्रमुख कारण है। शरीर से बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने के लिए रोजाना इन 3 आसान काम करने से एक महीने बैड कोलेस्ट्रोल कम कर सकते हैं।

रेगुलर एक्सरसाइज करें 

रोजाना सुबह उठकर रेगुलर एक्सरसाइज करने से बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही सुबह 30 मिनट के लिए चलने, दौड़ने, या योग करने का व्यायाम कर सकते हैं। रोजाना रूटीन में नियमित रुप से एक्सरसाइज करने से बैड कोलेस्ट्रोल कम हो सकता है।

हेल्दी ब्रेकफस्ट करें

मोर्निंग में ब्रेकफस्ट करना सबसे अच्छा और हेल्दी माना जाता है। आप नाश्ते में ओटमील, दालिया या फलों का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है।

खूब पानी पिएं

रोजाना सुबह उठकर पानी पीना शुरु कर दीजिए। ऐसा करने से बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। पानी पीने से शरीर में ब्लड का संचार बेहतर होता है और बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद मिलती है। जितना ज्यादा आप पानी पीएंगे उतना ही आपको फायदा मिलेगा। बता दें कि पानी आपके ब्लड फ्लो को बेहतर रखता है।

विंटर हैक्स : सर्दी-खांसी के बावजूद ऑफिस जाना है? तो इन सावधानियों का रखें ध्यान

सर्दियों के मौसम में खांसी-जुकाम की समस्या होना आम बात है। सर्दी लगने पर अधिक खांसी और छींक आने लगती हैं। जो दैनिक जीवन में हमें असहज कर देती हैं। ऐसे समय में घर पर रहकर आराम करना चाहिए। लेकिन ऑफिस से सर्दी-खांसी की छुट्टी मिलना आसान नहीं होता है। ऐसे में इस स्थिति में भी लोगों को रोजाना ऑफिस जाना पड़ता है और काम करना पड़ता है। अगर आप भी सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं और साथ ही ऑफिस जाना भी जरूरी है, तो यह आपके सेहत के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। साथ ही यह ऑफिस में काम करने वाले अन्य सहकर्मियों के स्वास्थ्य के लिए परेशानी का कारण बन सकता है।

क्योंकि इससे संक्रमण फैलने का खतरा होता है और ऑफिस में बार-बार खांसने या छींकने से सहकर्मियों को भी डिस्टर्ब हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप खुद को और दूसरों को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतें। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि खांसी-जुकाम की स्थिति में ऑफिस जाने की स्थिति में आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

मास्क पहनें

खांसी-जुकाम होने पर हमेशा मास्क पहनकर रखें। खासकर बात करते समय मास्क जरूर पहनें। जिससे कि छींक और खांसी आने पर सामने वाले व्यक्ति को संक्रमण का खतरा न हो। आप N95 या फिर सर्जिकल मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया और वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

सैनेटाइज करना न भूलें

वहीं नियमित रूप से अपने हाथों को सैनेटाइज करें। खासकर जब आप छींकते और खांसते हैं। इसलिए अपने ऑफिस डेस्क पर सैनेटाइजर जरूर रखें। इसके साथ ही ऑफिस सहकर्मियों से हाथ मिलाने या फिर किसी वस्तु को साझा करने से बचें। इसलिए समय-समय पर हाथ धोएं।

दूरी है जरूरी

सर्दी-खांसी की समस्या होने पर उचित दूरी बनाए रखें। कम से कम 1 मीटर की दूरी तो जरूर होनी चाहिए। वहीं अगर आपके ऑफिस में कोई मीटिंग होनी है और आपको उसमें शामिल होना है, तो आपको मास्क लगाकर मीटिंग में शामिल होना चाहिए। साथ ही दूसरों के नजदीक बैठने से बचें।

रूमाल और टिशू रखें साथ

खांसते या फिर छींकते समय अपने मुंह पर टिशू या रूमाल रखें। वहीं इस्तेमाल किए गए टिशू को फौरन कूड़ेदान में डाल देना चाहिए और माउस, कीबोर्ड, फोन व डेस्क को समय-समय पर साफ करते रहें।

‘COVID वायरस लैब से हुआ था लीक: CIA ने किया दावा; अमेरिका को अपने निष्कर्ष पर भी संशय

अमेरिका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (CIA) ने माना कि कोरोना महामारी के लिए जिम्मेदार Covid-19 वायरस की उत्पत्ति एक प्रयोगशाला में हुई है। सीआईए का ये दावा ट्रंप सरकार की ओर से चीन की ओर उंगली उठाता है। इसके साथ ही सीआईए ने ये भी स्वीकार किया कि उसे अपनी जासूसी एजेंसी के इस निष्कर्ष पर कम विश्वास है।

शनिवार को रिपोर्ट की गई सार्वजनिक

कोरोना की उत्पत्ति को लेकर यह निष्कर्ष किसी नई खुफिया जानकारी का नतीजा नहीं है। शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट पूर्व की बाइडेन सरकार और पूर्व सीआईए निदेशक विलियम बर्न्स के कहने पर पूरी हुई थी। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एजेंसी का नेतृत्व करने के लिए जॉन रैटक्लिफ के आदेश पर इसे शनिवार को सार्वजनिक किया गया, जिन्होंने गुरुवार को सीआईए डायरेक्टर के रूप में शपथ ली है।

एजेंसी को इस निष्कर्ष पर है कम विश्वास

सीआईए के डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ ने बताया कि निष्कर्ष से पता चलता है कि एजेंसी का मानना ​​है कि सबूतों की समग्रता एक प्राकृतिक उत्पत्ति की तुलना में प्रयोगशाला की उत्पत्ति को अधिक संभावित बनाती है। एजेंसी का आकलन इस निष्कर्ष पर कम विश्वास है। इसलिए इस पर राजनीतिक होने का आरोप नहीं लगाया जा सकता है।

जारी रखी जाएगी जांच

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीआईए ने यह आकलन किया कि इस महामारी का सबसे संभावित कारण जिसने दुनियाभर में इतनी तबाही मचाई है। वह चीन के वुहान में एक प्रयोगशाला से संबंधित घटना थी। इसलिए हम आगे बढ़ते हुए इसकी जांच जारी रखेंगे।

चीनी अधिकारी जांच में नहीं कर रहे सहयोग

कोरोना की उत्पत्ति को लेकर रिपोर्टें इस बात पर बंटी हुई हैं कि क्या कोरोनो वायरस चीनी प्रयोगशाला से उभरा है? संभवतः गलती से या यह स्वाभाविक रूप से कोरोना वायरस उत्पन्न हुआ है। नए आकलन से बहस सुलझने की संभावना नहीं है। अमेरिकी खुफिया अधिकारियों का कहना है कि चीनी अधिकारियों के सहयोग की कमी के कारण यह कभी हल नहीं हो सकता है।

Latest Sports News: यानिक सिनर ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 का खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने

टॉप रैंकिंग वाले इटली के 23 साल के यानिक सिनर ने शानदार अंदाज में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 का फाइनल जीत लिया। उन्होंने जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे तीन सेटों में हराया और उन्हें मैच में कोई भी मौका नहीं दिया। सिनर ने ज्वेरेव को दो घंटे 42 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6 (4), 6-3 से शिकस्त दी। उनका ये दूसरा ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब है। वहीं इससे पहले वह यूएस ओपन भी जीत चुके हैं। सिनर टेनिस के सिंगल्स में तीन ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले इटली के पहले खिलाड़ी बने हैं।

ज्वेरेव से हुईं ज्यादा गलतियां

यानिक सिनर टेनिस रैंकिंग में पहले पायदान पर मौजूद हैं। वहीं अलेक्जेंडर ज्वेरेव दूसरे नंबर पर हैं। दोनों खिलाड़ी की रैंकिंग में महज एक स्थान का फर्क है लेकिन फाइनल मुकाबले के दूसरे सेट के अलावा ज्वेरेव, सिनर को कभी भी टक्कर देते नहीं दिखे।  इस मैच में सिनर के दबदबे का अंदाज इससे भी लगाया जा सकता है कि उन्होंने ज्वेरेव के 25 विनर्स के मुकाबले 32 विनर्स लगाए। जर्मनी के खिलाड़ी ने 45 सहज गलतियां की जबकि सिनर ने इस आंकड़े को 27 तक सीमित रखा।

मैच के बाद ज्वेरेव ने भी माना सिनर का लोहा

मैच के बाद अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने कहा कि इस समय तुम (सिनर) बड़े अंतर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हो। मुझे उम्मीद थी कि मैं तुम्हें कड़ी टक्कर दूंगा लेकिन तुम ने कमाल का खेल दिखाया। सिनर की यह लगातार 21वीं जीत है। पिछले पांच ग्रैंड स्लैम में वह तीसरी बार चैंपियन बने हैं। पिछले साल से अब तक उनके जीत-हार का रिकॉर्ड 80-6 है और इस दौरान उन्होंने कुल नौ टूर्नामेंट जीते हैं।

टेनिस में किया राफेल नडाल जैसा कारनामा

पुरुष सिंगल्स में ऐसा बहुत कम बार हुआ है कि किसी खिलाड़ी ने करियर के अपने पहले ग्रैंड स्लैम खिताब का सफलता से बचाव किया है। यानिक सिनर से पहले स्पेन के राफेल नडाल ने 2005 और 2006 में फ्रेंच ओपन का खिताब जीतकर ऐसा कारनामा किया था। इस दौरान सिनर को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना पिछले साल मार्च में उनके नमूने में दो बार एनाबॉलिक स्टेरॉयड की थोड़ी मात्रा की पुष्टि होने से हुई है। इस बात को हालांकि अमेरिकी ओपन शुरू होते समय सार्वजनिक किया गया था। उन्होंने तब अमेरिकी ओपन का खिताब जीता था। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी की अपील पर हालांकि इस मामले की अप्रैल में सुनवाई होनी है।

Latest Bollywood News: 90 के दशक का सुपरहिट हीरो, करियर में आया उतार-चढ़ाव, ‘बाबा’ बनने के बाद किस्मत ने फिर पलटी मारी

संजय दत्त से लेकर इमरान हाशमी तक, बॉलीवुड में जाने कितने ही ऐसे सितारे हैं जिन्होंने हीरो बनकर अपने करियर की शुरुआत की थी और आज बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के जाने-माने विलेन बन गए हैं। किसी ने फिल्में ना चलने के चलते तो किसी ने किसी और कारण से अपनी हीरो वाली इमेज को छोड़ खलनायकी का रुख किया और वो कर दिखाया जो हीरो के किरदार के साथ ना कर सके। बॉबी देओल भी ऐसे ही कलाकार हैं। बॉबी देओल का आज जन्मदिन है, इस मौके पर आपको उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर किया किया काम

कम ही लोग जानते हैं कि बॉबी देओल ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी थी। बॉबी देओल ने 1977 में अपने पिता धर्मेंद्र की ‘धर्म वीर’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। फिल्म में उन्होंने धर्मेंद्र के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं उन्होंने 1995 में रिलीज हुई ‘बरसात’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने अभिनय, अलग अंदाज,अट्रैक्टिव पर्सनालिटी से सबको अपना दीवाना बना दिया।

बॉबी देओल का करियर

बरसात की रिलीज के बाद तो जैसे सबकी जुबां पर बॉबी देओल का ही नाम था। लगभग हर निर्माता-निर्देशक उनके साथ काम करना चाहता था। एक समय ऐसा आया जब बॉलीवुड में देओल ब्रदर्स के नाम का डंका बज उठा। हालांकि, कहते हैं ना वक्त कैसा भी हो कभी एक जैसा नहीं रहता। ना तो अच्छा समय ठहरता है और ना ही बुरा समय। बॉबी देओल के करियर में भी एक समय ऐसा आया, जब बॉबी की फिल्में फ्लॉप होने लगीं। बीच में बॉबी बॉलीवुड से नदारद भी हो गए। लेकिन, फिर उन्होंने ‘बाबा निराला’ बनकर फैंस के बीच धमाकेदार वापसी की

फिर फैंस के बीच छाए बॉबी देओल

बॉबी देओल ने ‘रेस 3’ से बॉलीवुड में अपना कमबैक किया। बॉबी एक बार फिर चमक उठे। वेब सीरीज ‘आश्रम’ में तो बाबा निराला का निगेटिव किरदार निभाकर तो जैसे उन्होंने तहलका ही मचा दिया। ये किरदार उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। उन्हें इस किरदार के लिए इतना प्यार मिला कि उनके निभाए हीरो के रोल भी फीके पड़ गए। वहीं 2023 में आई ‘एनिमल’ में उन्होंने अपने दमदार अवतार से तो ऐसी खलबली पैदा कर दी कि उनके पास प्रोजेक्ट्स की कतार लग गई।

कंगुवा में खूंखार विलेन बन फैंस को किया इंप्रेस

पिछले कुछ सालों में बॉबी देओल ने अपने काम से लगातार तारीफें हासिल की हैं और दर्शकों को अपनी तारीफ करने पर मजबूर किया है। फिर चाहे वो रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का खतरनाक विलेन अबरार बनकर हो, कंगुवा में एक शक्तिशाली नकारात्मक भूमिका या फिर लव हॉस्टल में अपने शानदार प्रदर्शन तक, बॉबी देओल ने अपने किरदारों से दर्शकों को हमेशा हैरान और खुश किया है। आलम ये है कि आज वो बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों के सबसे सफल खलनायकों में से एक बन चुके हैं।