Home Blog Page 962

महाकुम्भ 2025: बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मैदान में उतरी मेडिकल फोर्स, टीम ने परखे 360 बेड के 23 हॉस्पिटल्स

महाकुम्भ 2025: बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मैदान में उतरी मेडिकल फोर्स, टीम ने परखे 360 बेड के 23 हॉस्पिटल्स
महाकुम्भ 2025: बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मैदान में उतरी मेडिकल फोर्स, टीम ने परखे 360 बेड के 23 हॉस्पिटल्स
महाकुम्भ 2025: बसंत पंचमी के स्नान को लेकर मैदान में उतरी मेडिकल फोर्स, टीम ने परखे 360 बेड के 23 हॉस्पिटल्स
  • सीएम योगी के स्पष्ट निर्देश, श्रद्धालुओं को न होने पाए कोई दिक्कत
  • महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य सेवाओं का सुनिश्चित किया गया व्यापक इंतजाम
  • इमरजेंसी कॉल पर तत्पर मेडिकल टीम, ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध

महाकुम्भनगर, 30 जनवरी 2025: बसंत पंचमी के स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार से मेडिकल फोर्स मैदान में सक्रिय हो गई है। 360 बेड की क्षमता वाले 23 अस्पताल श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार किए गए हैं। इनकी व्यवस्थाओं को जांचने के लिए स्पेशल मेडिकल टीम ने संपूर्ण मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

मेडिकल फोर्स का फील्ड निरीक्षण
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने मेला क्षेत्र का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। एंबुलेंस और आपातकालीन सुविधाओं की समीक्षा कर तैनाती को सुनिश्चित किया गया। टीम में चिकित्सा व्यवस्था के नोडल उमाकांत सान्याल, केंद्रीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कौशिक, सह नोडल चिकित्सा व्यवस्था डॉ. राम सिंह और महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे शामिल रहे।

क्विक रिस्पांस, मिनटों में इलाज
सेंट्रल हॉस्पिटल और अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं क्विक रिस्पांस के लिहाज से कारगर साबित हो रही हैं। माइनर इंजरी से लेकर गंभीर इलाज तक सभी आवश्यक सेवाएं यहां उपलब्ध कराई जा रही हैं। महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि इमरजेंसी कॉल्स पर मेडिकल टीम मिनटों में मौके पर पहुंच रही है। एंबुलेंस और हेल्थ फैसिलिटीज विषम परिस्थितियों में भी पूरी तरह क्रियाशील हैं।

सुरक्षा और स्वास्थ्य मुख्यमंत्री की प्राथमिकता
श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता में है। व्यापक स्वास्थ्य इंतजाम और पर्याप्त मेडिकल फोर्स श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए पूरी तरह तैयार है। इनमें 100 बेड का एक अत्याधुनिक सेंट्रल हॉस्पिटल, 25 बेड के दो सब-सेंट्रल हॉस्पिटल, 20 बेड के आठ सेक्टर हॉस्पिटल और 20 बेड के ही दो संक्रामक रोग हॉस्पिटल भी शामिल हैं। इनके अलावा एक बेड के 10 फर्स्ट एड पोस्ट भी सक्रिय हैं।

महाकुम्भ 2025: अखाड़ों ने शुरू की तीसरे अमृत स्नान की तैयारी, बसंत पंचमी पर स्वर्ण सिंहासन पर विराजेंगे आचार्य

अखाड़ों ने शुरू की तीसरे अमृत स्नान की तैयारी, बसंत पंचमी पर स्वर्ण सिंहासन पर विराजेंगे आचार्य
अखाड़ों ने शुरू की तीसरे अमृत स्नान की तैयारी, बसंत पंचमी पर स्वर्ण सिंहासन पर विराजेंगे आचार्य
अखाड़ों ने शुरू की तीसरे अमृत स्नान की तैयारी, बसंत पंचमी पर स्वर्ण सिंहासन पर विराजेंगे आचार्य
  • बसंत पंचमी का अमृत स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं से अखाड़ों ने की अपील, त्रिवेणी स्नान की जगह पवित्र नदियों में करें स्नान
  • हादसे पर सियासी बयानबाजी कर रहे नेताओं को दी नसीहत, सपा नेता राम गोपाल यादव को लगाई फटकार

महाकुम्भ नगर, 30 जनवरी 2025: प्रयागराज महाकुम्भ के तीसरे अमृत स्नान के लिए अखाड़ों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अखाड़ों की तरफ से बसंत पंचमी स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं के लिए अपील भी जारी की गई है। अखाड़ों ने महा कुम्भ में 29 जनवरी को घटी घटना को लेकर सियासी दलों द्वारा दिए जा रहे बयानों पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए नेताओं को नसीहत दी है।

अखाड़ों के लिए विशेष होगा बसंत पंचमी का अमृत स्नान, स्वर्ण सिंहासन पर सवार होंगे आचार्य
मौनी अमावस्या के अमृत स्नान के बाद अब सभी अखाड़ों में बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि मौनी अमावस्या में परिस्थितियों की वजह से अखाड़ों ने अपने पूर्ण वैभव और लाव लश्कर के साथ अमृत स्नान नहीं किया था लेकिन बसंत पंचमी का अमृत स्नान सभी अखाड़े पूरी दिव्यता और भव्यता के साथ करेंगे। आचार्यों के रथ और महा मंडलेश्वरों के सिंहासन फूलों की लड़ियों से सजाए जाएंगे। गाजे बाजे के साथ नागा संन्यासियों के लम्बे जुलूस इसकी शोभा बढ़ाएंगे। श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद का कहना है कि उनके अखाड़े के आचार्य महा मंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महराज स्वर्ण सिंहासन पर विराजमान होकर बसंत पंचमी का अमृत स्नान करने जाएंगे।

अखाड़ों ने श्रद्धालुओं के लिए जारी की एडवाइजरी
सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़ों ने महाकुंभ के मौनी अमावस्या के हादसे के बाद जो संवेदना अपने अमृत स्नान पर्व में सादगी के साथ दिखाई उसकी सब जगह भूरि भूरि प्रशंसा हुई है। अपने इसी दायित्व बोध को आगे बढ़ाते हुए अखाड़ों ने अपने भक्तों और श्रद्धालुओं के लिए बसंत पंचमी के अमृत स्नान के लिए एक अपील जारी की है। श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधूत स्वामी अरुण गिरी का कहना है कि उन्होंने अपने भक्तों और बसंत पंचमी का स्नान करने आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि महाकुंभ क्षेत्र में अपने निकट के गंगा या यमुना में स्नान करें सभी लोग त्रिवेणी में ही पुण्य की डुबकी लगाए। साधु संत महात्माओं के स्नान का फल भी उनके भक्तों के लिए होता है।

मौनी अमावस्या में हुए हादसे पर सियासी बयान बाजी पर दर्ज की नाराजगी
प्रयागराज महाकुम्भ में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के हादसे को लेकर सियासी दलों द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया आए बयानबाजी पर अखाड़े के संतो में गहरी नाराजगी है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी का कहना है कि जिस तरह से शासन प्रशासन ने पूरी व्यवस्था को संभाला वह प्रशंसनीय है। ऐसे अवसर पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ की भी जिम्मेदारी है कि वह संयम और प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करे। सियासी दलों को ऐसे विषयों पर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देने चाहिए। उनका यह भी कहना है कि जिस तरह से योगी सरकार के भगीरथ प्रयास से प्रयागराज महा कुम्भ अपनी दिव्यता और भव्यता के शिखर छू रहा था वह विपक्षियों को रास नहीं आ रहा था। ऐसे में किसी साजिश से भी इनकार नहीं किया जा सकता है । श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़े के महा मंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महा सचिव राम गोपाल यादव द्वारा हादसे पर दिए गए बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि राम गोपाल यादव अपने व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के ज्ञान से महा कुम्भ की दिव्यता और भव्यता का आकलन न करे।

महाकुम्भ 2025: घायल श्रद्धालुओं से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

महाकुम्भ 2025: घायल श्रद्धालुओं से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
महाकुम्भ 2025: घायल श्रद्धालुओं से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
महाकुम्भ 2025: घायल श्रद्धालुओं से मिले मुख्य सचिव और डीजीपी, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायल श्रद्धालुओं से मिलने एसआरएन अस्पताल पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी
  • एक-एक घायल से मिलकर जाना उनका हाल, डॉक्टर्स को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश
  • मुख्य सचिव ने कहा – अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का रखा जा रहा पूरा ध्यान, इलाज में नहीं होगी कोई कमी

महाकुम्भ नगर, 30 जनवरी 2025: मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार गुरुवार को स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल भी पहुंचे, जहां बुधवार को मौनी अमावस्या अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर घटी घटना के घायलों को भर्ती कराया गया है। यहां मुख्य सचिव और डीजीपी ने घायलों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। प्रदेश के दोनों शीर्ष अधिकारी एक-एक घायल के पास गए और उन्हें मिल रहे उपचार के विषय में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने डॉक्टर्स को इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रखने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप अस्पताल में घायल तीर्थयात्रियों का समुचित इलाज किया जा रहा है और पूरा प्रशासन उनकी देखरेख में जुटा हुआ है।

कोई भी मरीज गंभीर नहीं
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में भर्ती सभी श्रद्धालुओं को समुचित चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। अस्पताल प्रशासन पूरी तत्परता से सभी मरीजों की देखभाल कर रहा है। मरीजों के साथ आए परिजनों और श्रद्धालुओं के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी मरीजों के परिवारजनों को सूचना दे दी गई है और अधिकांश परिजन अस्पताल पहुंच चुके हैं। राहत की बात यह है कि कोई भी मरीज गंभीर स्थिति में नहीं है। हालांकि, कुछ मरीजों को फ्रैक्चर जैसी चोटें आई हैं, जिनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में 3 से 4 सप्ताह तक का समय लग सकता है। सरकार एवं अस्पताल प्रशासन मरीजों की देखभाल के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्य सचिव और डीजीपी ने महाकुम्भ में बुधवार को घटी घटना का किया स्थलीय निरीक्षण, डीजीपी बोले- घटना से मुख्यमंत्री दुखी, सुबह से लगातार 12 घंटे तक करते रहे घटना की मॉनीटरिंग

मुख्य सचिव और डीजीपी ने महाकुम्भ में बुधवार को घटी घटना का किया स्थलीय निरीक्षण, डीजीपी बोले- घटना से मुख्यमंत्री दुखी, सुबह से लगातार 12 घंटे तक करते रहे घटना की मॉनीटरिंग
मुख्य सचिव और डीजीपी ने महाकुम्भ में बुधवार को घटी घटना का किया स्थलीय निरीक्षण, डीजीपी बोले- घटना से मुख्यमंत्री दुखी, सुबह से लगातार 12 घंटे तक करते रहे घटना की मॉनीटरिंग
मुख्य सचिव और डीजीपी ने महाकुम्भ में बुधवार को घटी घटना का किया स्थलीय निरीक्षण, डीजीपी बोले- घटना से मुख्यमंत्री दुखी, सुबह से लगातार 12 घंटे तक करते रहे घटना की मॉनीटरिंग
  • घटना की समीक्षा करते हुए शीर्ष अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश, कहा- आगामी स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं के अनुभव को बनाएं यादगार
  • महाकुम्भ में घटी घटना दुर्भाग्यपूर्ण, अब आगामी अमृत स्नान को बनाएं जीरो एरर
  • मुख्य सचिव ने कहा- महाकुम्भ को लेकर तैयारियों की दुनिया भर में हो रही सराहना, मोरल डाउन न करें बल्कि बिल्ड इट बेटर की भावना से करें काम
  • डेढ़ साल से की जा रही मेहनत, प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया गया फंड और मैनपावर
  • मुख्यमंत्री जी ने व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए कुछ और सीनियर अधिकारियों को भेजा, मिलकर बनाएं योजना

महाकुम्भ नगर, 30 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुम्भ में घटी घटना का स्थलीय निरीक्षण किया और फिर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव और डीजीपी दोनों ही शीर्ष अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस बार महाकुम्भ को लेकर जो तैयारियां की गई थीं उसकी दुनिया भर में सराहना हो रही है। दुर्भाग्य से ये घटना हो गई, लेकिन इसके बावजूद हमें मोरल डाउन नहीं करना है और बिल्ड इट बेटर की भावना से काम करते हुए आगामी अमृत स्नान को जीरो एरर बनाते हुए श्रद्धालुओं के लिए महाकुम्भ में स्नान और आवागमन को यादगार बनाना है।

डीजीपी उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार ने कहा कि बुधवार रात में जो घटना घटी है, उससे हर कोई दुखी है। मुख्यमंत्री स्वयं घटना के बाद से भावुक हैं। उन्होंने बुधवार तड़के से ही मीटिंग में बुलाया और लगातार 12 घंटे तक पल-पल की मॉनीटरिंग करते रहे। 10 मिनट का भी उन्होंने रेस्ट नहीं लिया। उनके लिए यह घटना शॉकिंग थी, क्योंकि उन्होंने अपनी तरफ से व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। अब हमें बसंत पंचमी के अमृत स्नान को जीरो एरर बनाना है। इसके लिए यदि एक्सपर्ट्स की मदद लेनी हो तो ली जाए। उन्होंने कहा कि जिन स्थलों पर सर्वाधिक भीड़ है, वहां ज्यादा से ज्यादा अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहें। बॉर्डर एरिया में एसपी स्तर के अधिकारियों को तैनात किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने हादसे को लेकर ज्यूडिशियल इंक्वायरी के लिए कमीशन गठित कर दिया है। हमें यहां पर आगे की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया है। जो हादसा हुआ है, उसे झुठलाया नहीं जा सकता। लेकिन अब हमें आगे की ओर देखना होगा। बसंत पंचमी को होने वाले अमृत स्नान को हमें श्रद्धालुओं के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी होंगी, ताकि उनके लिए यह अवसर यादगार बन जाए।

उन्होंने कहा कि इस बार जितनी शिद्दत से महाकुम्भ की तैयारी की गई थी, उतनी बेहतर तैयारी कभी नहीं की गई। फंड्स और मैनपावर की कोई कमी नहीं रखी गई है। इक्विपमेंट्स हों या किसी भी तरह की मांग रही हो, प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सैंक्शन किया गया है। सभी ने बहुत मेहनत की है। ये दुर्भाग्य है कि इतनी तैयारियों के बावजूद दुर्घटना हो गई। इसका सबसे बड़ा कारण अत्यधिक भीड़ का होना है। अब हमें आगे की ओर देखना है। मनोबल कम नहीं होने देना है। जो भी तैयारी करनी है कर लीजिए, आपके पास दो दिन हैं। हमें श्रद्धालुओं के लिए इस अमृत स्नान को यादगार बनाना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि आने वाले अमृत स्नान पर हमें संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ को जाने से रोकना होगा। लोगों को रोकने के लिए कई स्तरों पर बैरीकेडिंग किए जाएं। डायवर्जन प्लान को लागू किया जाए। मुख्यमंत्री जी ने व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने के लिए कुछ और सीनियर अधिकारियों को यहां भेजा है। ये अधिकारी आपकी मदद करेंगे। मिलकर आगे की योजना बनाएं और तीर्थ यात्रियों के लिए अधिकतम सुविधाएं सुनिश्चित करें। उनके नहाने और आवागमन का अनुभव कभी न भूलने वाला होना चाहिए।

मुख्य सचिव ने सैनिटेशन को लेकर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मेले के अंदर कहीं भी गंदगी नहीं होनी चाहिए। अधिकारी खड़े होकर साफ सफाई सुनिश्चित कराएं। पूरी टीम फील्ड पर नजर आनी चाहिए। अमृत स्नान के दौरान जो भी गंदगी हुई है, उसे तुरंत क्लियर किया जाए। डस्टबिन में नए लाइनर बैग लगाना सुनिश्चित करें। सफाई कर्मियों को शिफ्ट वाइज तैनात किया जाए। मेले के बाहर शहर में भी साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ये भी निर्देश दिया कि जिस अधिकारी को सैनिटेशन की जिम्मेदारी दी जाए, उसे कोई और जिम्मेदारी न दी जाए, क्योंकि स्वच्छ महाकुम्भ मुख्यमंत्री जी की प्राथमिकता में है।

मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को लेकर अभूतपूर्व तैयारियां की गई थीं। सभी पार्किंग सक्रिय थीं। रेलवे स्टेशन पर मूवमेंट स्मूथली चल रहा था। जोनल प्लान लागू किया गया। सारे घाटों को यूटिलाइज किया गया। डायवर्जन प्लान को रात से ही लागू कर दिया गया था। पब्लिक एड्रेस सिस्टम बेहतरीन कार्य कर रहा था, जबकि आईसीसीसी का फीडबैक महत्वपूर्ण रहा। बसंत पंचमी के अमृत स्नान को लेकर इस बार स्ट्रैटेजिक डेप्लायमेंट किया जाएगा। जोनल प्लान को भी लागू करेंगे, ताकि जो जहां पर आए वहीं स्नान करे।

समीक्षा बैठक में यूपीपीसीएल के चेयरमैन आशीष गोयल, प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, एडीजी भानु भास्कर, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, डीआईजी वैभव कृष्ण, एसएसपी राजेश द्विवेदी मौजूद रहे।

बिल्ड भारत एक्सपो-2025: भारत की औद्योगिक क्षमता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन, नई दिल्ली में होगा आयोजन

बिल्ड भारत एक्सपो-2025: भारत की औद्योगिक क्षमता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन, नई दिल्ली में होगा आयोजन
बिल्ड भारत एक्सपो-2025: भारत की औद्योगिक क्षमता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन, नई दिल्ली में होगा आयोजन
बिल्ड भारत एक्सपो-2025: भारत की औद्योगिक क्षमता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन, नई दिल्ली में होगा आयोजन
  • बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का आयोजन 19 से 21 मार्च 2025 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में होगा।
  • यह भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी में से एक होगी, जिसमें 500+ स्टॉल्स और 15,000+ बिजनेस विजिटर्स शामिल होंगे।
  • MSME मंत्रालय और उत्तर प्रदेश सरकार सहित कई सरकारी संस्थानों से वित्तीय सहयोग एवं प्रोत्साहन प्राप्त है।
  • जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया समेत 25+ देशों के व्यापार प्रतिनिधिमंडल इस आयोजन में भाग लेंगे।
  • 50% से अधिक स्टॉल पहले ही बुक हो चुके हैं, स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया शीघ्र ही बंद हो सकती है।

नई दिल्ली, 30 जनवरी 2025: इण्डियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) को यह घोषणा करते हुए गर्व है कि “बिल्ड भारत एक्सपो-2025” का आयोजन 19 से 21 मार्च 2025 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जाएगा। यह भारत की सबसे बड़ी औद्योगिक प्रदर्शनी में से एक होगी, जिसका उद्देश्य औद्योगिक नवाचार को बढ़ावा देना, व्यापार सहयोग को सशक्त करना और भारतीय विनिर्माण क्षेत्र की क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करना है।

इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य भारतीय उद्योगों की ताकत, नवाचार और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को प्रदर्शित करना है, जिससे “आत्मनिर्भर भारत” के दृष्टिकोण को और मजबूती मिलेगी। यह आयोजन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यापारिक साझेदारियों को बढ़ावा देने का कार्य करेगा।

भव्य उद्घाटन और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति

बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का शुभारंभ समारोह 19 मार्च 2025 को सुबह 11:00 बजे होगा, जिसमें भारत सरकार, उद्योग जगत और अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठनों के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। समापन समारोह में भारत सरकार की माननीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

एक्सपो की मुख्य विशेषताएं:

  • 500+ स्टॉल्स और विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की व्यापक भागीदारी
    इस एक्सपो में 500 से अधिक स्टॉल्स पर औद्योगिक उत्पादों और नवीनतम प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में निम्नलिखित प्रमुख सेक्टर शामिल होंगे:
    • ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी
    • कृषि और खाद्य प्रसंस्करण
    • बिल्डिंग एवं कंस्ट्रक्शन मटेरियल
    • इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स
    • और भी कई उद्योग क्षेत्र
  • व्यापक नेटवर्किंग अवसर
    सरकारी एजेंसियों, व्यापारिक संगठनों और उद्योग जगत के अग्रणी विशेषज्ञों के साथ व्यावसायिक नेटवर्किंग और साझेदारी के अनगिनत अवसर उपलब्ध होंगे। भारतीय MSME सेक्टर को वैश्विक व्यापार जगत के साथ मजबूत संबंध स्थापित करने का यह एक अनूठा मंच प्रदान करेगा।
  • विशेष उत्पाद लॉन्च और तकनीकी नवाचार
    बिल्ड भारत एक्सपो-2025 में नई तकनीकों, उत्पादों और सेवाओं के अनावरण की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे भारतीय औद्योगिक जगत को नवीनतम वैश्विक ट्रेंड्स के साथ तालमेल बिठाने में मदद मिलेगी।
  • सरकारी समर्थन और प्रोत्साहन योजनाएं
    इस मेगा एक्सपो को भारत सरकार के MSME मंत्रालय द्वारा समर्थन प्राप्त है, जिसमें MSME कंपनियों को स्टॉल शुल्क में 80-100% तक की प्रतिपूर्ति दी जाएगी। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश सरकार, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और अन्य राज्य सरकारें इस आयोजन को सहयोग दे रही हैं।
  • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सहयोग और वैश्विक उपस्थिति
    बिल्ड भारत एक्सपो-2025 में जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और मलेशिया सहित 25 से अधिक देशों के व्यापार प्रतिनिधिमंडल एवं खरीदार (buyers) शामिल होंगे। इसके अलावा, आईआईए द्वारा विश्व के 75 देशों के साथ भारतीय एक्सपोर्टर्स का डाटा साझा किया जाएगा।
  • व्यापक दर्शक और व्यापारिक सहभागिता
    इस एक्सपो में 15,000 से अधिक बिजनेस विजिटर्स के शामिल होने की संभावना है, जिससे उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं और स्टार्टअप्स को अपनी बाजार पहुंच का विस्तार करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
  • राष्ट्रीय औद्योगिक संगठनों का सहयोग
    इस कार्यक्रम को KASSIA, AWAKE, मोहाली उद्योग संघ और A-20 फोरम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

स्टॉल बुकिंग तेजी से हो रही है – अब तक 50% से अधिक बुकिंग पूरी

एक्सपो के लिए अब तक 50% से अधिक स्टॉल बुक हो चुके हैं। इच्छुक व्यवसायों और कंपनियों को जल्द से जल्द अपने स्टॉल आरक्षित कराने की सलाह दी जाती है, क्योंकि सीमित स्टॉल ही बचे हैं।

बिल्ड भारत एक्सपो-2025: भारतीय उद्योगों की ताकत और प्रगति का प्रतीक

यह एक्सपो भारतीय उद्योगों के विकास, नवाचार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार अवसरों को सशक्त करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। यह आयोजन न केवल भारतीय व्यापारियों, स्टार्टअप्स और MSMEs को विश्व स्तरीय व्यापार अवसरों से जोड़ेगा, बल्कि भारत को एक वैश्विक औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा।

हम सभी भारतीय उद्योगपतियों, उद्यमियों, व्यापार प्रतिनिधियों और मीडिया के सदस्यों को इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करते हैं।

अधिक जानकारी के लिए:

वेबसाइट: www.buildbharatexpo.com
ईमेल: info@buildbharatexpo.co