Home Blog Page 944

Fortune Barishal vs Chittagong Kings BPL 2025 Final: तमीम इकबाल की टीम ने किया कमाल, BPL 2025 का खिताब जीता, आखिरी ओवर में हासिल की जीत

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल मुकाबला तमीम इकबाल की कप्तानी वाली फॉर्च्यून बारिशल ने तीन विकेट से जीत लिया है। फाइनल में बारिशल ने चटगांव किंग्स को हराया है। मैच में बारिशल के कप्तान तमीम इकबाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद चटगांव ने 20 ओवर में 194 रन बनाए। फिर तमीम की टीम ने आखिरी ओवर में इस टारगेट को चेज कर लिया। फॉर्च्यून बारिशल ने लगातार अपना दूसरा खिताब जीता है। इससे पहले टीम ने साल 2024 का खिताब कोमिला विक्टोरियंस को हराकर अपने नाम किया था।

तमीम इकबाल ने खेली बेहतरीन पारी

फार्च्यून बारिशल के लिए तमीम इकबाल और तौहिद हिरदॉय ने बेहतरीन शुरुआत दी। इन प्लेयर्स ने टीम की जीत की नींव रख दी थी। तमीम ने अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाया और महज 29 गेंद में 184 के स्ट्राइक रेट से 54 रन ठोक दिए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्के लगाए। तौहीद ने उनका अच्छा साथ निभाया और 32 रनों का योगदान दिया। बाद में काइल मेयर्स ने 28 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल रहे। जब बारिशल की टीम को जीत के लिए एक रनों की जरूरत थी। तब हुसैन तलत ने वाइड गेंद फेंक दी। इस तरह से वाइड के बाद बारिशल की टीम को जीत मिली।

चटगांव किंग्स के गेंदबाज रहे फ्लॉप

तमीम इकबाल को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया। उनकी वजह से टीम फाइनल मुकाबला जीतने में सफल रही। चटगांव किंग्स की तरफ से शोरिफुल इस्लाम ने चार ओवर में 34 रन देकर चार विकेट हासिल लिए। लेकिन बाकी के गेंदबाज उनका अच्छा साथ नहीं निभा सके। इसी वजह से चटगांव की टीम को करारी हार झेलनी पड़ी।

चटगांव के दोनों ओपनर्स ने लगाए थे अर्धशतक

दूसरी तरफ टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चटगांव किंग्स की टीम को ख्वाजा नाफे (66 रन) और परवेज हुसैन (78 रन) ने दमदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों प्लेयर्स ने अर्धशतक लगाए। जब ये दोनों खिलाड़ी खेल रहे थे। तब ऐसा लगा रहा था कि चटगांव की टीम आसानी से 200 रनों का टारगेट चेज कर लेगी। इसके बाद नंबर-3 पर उतरे ग्राहम क्लार्क ने 44 रनों का योगदान दिया। बारिशल की टीम के लिए काइल मेयर्स और इबादत हुसैन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।

latest Sports News :राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने को तैयार यह दिग्गज, टीम इंडिया के लिए खेल चुका है इतने मुकाबले

IPL 2025 से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर साईराज बहुतुले राजस्थान रॉयल्स के साथ स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में जुड़ने के लिए तैयार हैं। बहुतुले ने 2018-21 तक राजस्थान रॉयल्स के साथ काम किया था। उन्होंने बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिसे अब ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ कहा जाता है। बहुतुले के पास अनुभव है, जो राजस्थान रॉयल्स की टीम के काम आ सकता है। वह 2023 में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम कर चुके हैं।

राहुल द्रविड़ हैं राजस्थान रॉयल्स के कोच

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक साईराज बहुतुले न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के साथ काम करेंगे। उन्होंने पहले द्रविड़ के साथ काम किया था, जब वह भारतीय टीम के मुख्य कोच थे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम के साथ कोच के तौर पर अपने कार्यकाल को आगे नहीं बढ़ाया था और वह राजस्थान रॉयल्स के कोच बन गए थे। श्रीलंका के पूर्व खिलाड़ी कुमार संगकारा राजस्थान फ्रेंचाइजी के क्रिकेट निदेशक हैं।

राहुल द्रविड़ के साथ काम करने के लिए उत्साहित

भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी साईराज बहुतुले ने ‘क्रिकबज’ को बताया कि चर्चा जारी है और मैं फ्रेंचाइजी के साथ अपनी भागीदारी को अंतिम रूप देने के करीब हूं। अभी भी कुछ चीजों पर काम किया जाना है लेकिन मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ फिर से जुड़ने के लिए उत्साहित हूं। मैं राहुल के साथ दोबारा काम करने को लेकर भी रोमांचित हूं। उन्होंने ही मुझे 2023 में पिछली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान भारतीय टीम से परिचित कराया था, जब मैंने स्पिन-गेंदबाजी कोच के रूप में काम किया था। मैं श्रीलंका में उनके कोचिंग स्टाफ का भी हिस्सा था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ले चुके 600 से ज्यादा विकेट

साईराज बहुतुले ने भारतीय टीम के लिए साल 2001 टेस्ट में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने टीम के लिए सिर्फ दो टेस्ट मैच खेले, जिसमें 39 रन बनाए और तीन विकेट हासिल किए। वहीं वनडे क्रिकेट में उन्होंने टीम इंडिया के लिए साल 1997 में डेब्यू किया था। उन्होंने कुल 8 वनडे मैचों में 23 रन बनाए और दो विकेट हासिल किए। भले ही उनका इंटरनेशनल करियर ज्यादा लंबा ना रहा हो। लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके आंकड़े शानदार हैं। उन्होंने 188 फर्स्ट क्लास मैचों में 6176 रन बनाए, जिसमें 9 शतक शामिल रहे। इसके अलावा फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके खाते में 630 विकेट भी दर्ज हैं।

नई दिल्ली:पीएम मोदी 10 से 12 फरवरी तक करेंगे फ्रांस का दौरा, जानें उनका पूरा कार्यक्रम

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस का दौरा करेंगे। पीएम मोदी पेरिस में एआई समिट 2025 की सह अध्यक्षता करेंगे। फ्रांस ने भारत को इस सम्मेलन की सह अध्यक्षता के लिए निमंत्रण दिया था। जानकारी के मुताबिक, इस कार्यक्रम में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और चीनी उप प्रधानमंत्री कई अन्य लोग शिरकत करेंगे।

विदेश सचिव ने क्या कहा

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 फरवरी 2025 तक फ्रांस की यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा फ्रांस द्वारा आयोजित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन के आयोजन के अवसर पर हो रही है और प्रधानमंत्री फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के साथ इस AI एक्शन शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे। प्रधानमंत्री 10 फरवरी की शाम को पेरिस पहुंचेंगे।”

एलिसी पैलेस में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे पीएम मोदी

विदेश सचिव ने कहा, पीएम मोदी 10 फरवरी की शाम को ही राष्ट्रपति मैक्रों द्वारा सरकार के प्रमुखों और राष्ट्राध्यक्षों के सम्मान में एलिसी पैलेस में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होंगे। रात्रिभोज में टेक डोमेन से बड़ी संख्या में CEO और शिखर सम्मेलन में आमंत्रित कई अन्य विशिष्ट लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। अगले दिन 11 फरवरी को प्रधानमंत्री राष्ट्रपति मैक्रों के साथ AI एक्शन शिखर सम्मेलन की सह अध्यक्षता करेंगे…यह हाल के दिनों में आयोजित होने वाला तीसरा ऐसा उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन है। इनमें से पहला 2023 में यूके में, दूसरा 2024 में कोरिया गणराज्य में और अब यह फ्रांस में है।”

मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास को होगा उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 12 फरवरी को मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास का संयुक्त रूप से उद्घाटन भी करेंगे। दूतावास का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान किया जाएगा।  भूमध्यसागरीय तट पर मार्सिले फ्रांस के दक्षिण में स्थित शहर है। मार्सिले में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2023 में फ्रांस यात्रा के दौरान की गई थी।

America Passenger Plane Missing:अमेरिकी विमान अलास्का के रास्ते हुआ लापता, 10 यात्रियों का अब तक कोई सुराग नहीं

 अमेरिका में एक बेरिंग एयर फ्लाइट गुरुवार दोपहर अलास्का के नोम के पास से अचालक लापता हो गई। इस प्लेन में 10 लोग सवार थे। खतरनाक सर्दियों के मौसम में लापता हुए विमान की खोज शुरू कर दी गई है। लापता विमान सेसना 208B ग्रैंड कारवां था। टीमें विमान के आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।

विमान की तलाश जारी

अलास्का के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के अनुसार, बेरिंग एयर कारवां 9 यात्रियों और एक पायलट के साथ उनालाक्लीट से नोम के रास्ते में था। लगभग 4 बजे विमान के लापता होने की सूचना मिली थी। विभाग ने बताया है कि वह नोम और व्हाइट माउंटेन में स्थानीय लोगों की मदद से विमान की तलाश के काम में जुटे हैं। उनालाक्लीट पश्चिमी अलास्का में है, जो नोम से लगभग 150 मील (लगभग 240 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व और एंकोरेज से 395 मील (लगभग 640 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में है।

उड़ान भरने के बाद टूटा विमान से संपर्क

बेरिंग एयर के संचालन निदेशक डेविड ओल्सन के अनुसार, सेसना कारवां ने दोपहर 2:37 बजे उनालाक्लीट छोड़ा और अधिकारियों ने एक घंटे से भी कम समय बाद इससे संपर्क खो दिया। अमेरिकी तट रक्षक के अनुसार, विमान 12 मील (लगभग 19 किलोमीटर) दूर था। ओल्सन ने कहा, “बेरिंग एयर के कर्मचारी खोज और बचाव कार्य करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अलास्का में मुश्किल हैं हालात 

अमेरिकी सरकार के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्युपेशनल सेफ्टी एंड हेल्थ के अनुसार अमेरिका के बाकी राज्यों की तुलना में अलास्का में एयर टैक्सी और छोटे विमानों की दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। अलास्का में पहाड़ी इलाका और मुश्किल मौसम होता है। यहां कई गांव सड़क से नहीं जुड़े हैं, इसलिए लोगों और सामान की आवाजाही के लिए छोटे विमानों का इस्तेमाल किया जाता है।

यू.पी. लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, शमीम अख्तर बने अध्यक्ष

यू.पी. लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, शमीम अख्तर बने अध्यक्ष
यू.पी. लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, शमीम अख्तर बने अध्यक्ष
यू.पी. लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न, शमीम अख्तर बने अध्यक्ष
  • शमीम अख्तर (उप श्रमायुक्त) अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित।
  • महासचिव पद पर सिद्धार्थ मोदियानी और सचिव पद पर राम अशील विजयी।
  • 86 अधिकारियों ने मतदान किया, जिसमें 65 ने ऑफलाइन और 21 ने ऑनलाइन वोट दिया।
  • श्रीमती सौम्या पांडेय (अपर श्रमायुक्त) ने विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
  • चुनाव प्रक्रिया में कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

लखनऊ, 07 फरवरी 2025: उत्तर प्रदेश लेबर डिपार्टमेंट ऑफिसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव गोमती नगर स्थित किसान मंडी भवन में संपन्न हुआ। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए अधिकारियों ने प्रतिभाग किया और निर्वाचित हुए।

चुनाव अधिकारी सैयद रिजवान अली ने जानकारी दी कि शमीम अख्तर (उप श्रमायुक्त) अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा, शेर सिंह (सहायक श्रमायुक्त) को उपाध्यक्ष, निक्की नैन्सी (सहायक श्रमायुक्त) को कोषाध्यक्ष, तथा गौरव कुमार (अभियंता – वि./यॉ.), दीप्तिमान भट्ट (उप श्रमायुक्त), अनुराग मिश्र (उप श्रमायुक्त) और सियाराम (उप श्रमायुक्त) कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए।

महासचिव और सचिव पद पर हुआ सीधा मुकाबला

महासचिव और सचिव पद के लिए प्रतिद्वंद्विता देखने को मिली। महासचिव पद के लिए हुए चुनाव में सिद्धार्थ मोदियानी (सहायक श्रमायुक्त) ने राम लखन पटेल (सहायक श्रमायुक्त) को 07 मतों से हराया, जबकि सचिव पद पर राम अशील (सहायक श्रमायुक्त) ने लाला राम (सहायक श्रमायुक्त) को 10 मतों से पराजित कर विजयी रहे।

चुनाव में 86 अधिकारियों ने लिया भाग

इस द्विवार्षिक चुनाव में कुल 86 अधिकारियों ने मतदान किया, जिसमें 65 अधिकारियों ने ऑफलाइन और 21 अधिकारियों ने ऑनलाइन वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश श्रीमती सौम्या पांडेय पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने विजयी अधिकारियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त दिलीप कुमार सिंह, सरजू राम, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पी.के. सिंह, उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्रा, सियाराम, राजेश मिश्रा, राकेश द्विवेदी, महेश पांडेय, बी.एम. शर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

यह चुनाव उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग में नेतृत्व के नए स्वरूप को दर्शाता है और आने वाले वर्षों में संगठन की भूमिका को और मजबूत करेगा।