Home Blog Page 943

Latest Bollywood News: ऐश्वर्या राय से भी ज्यादा हसीन थी नीली आंखों वाली ये अभिनेत्री, रही ‘डुप्लीकेट’ के नाम से मशहूर

बॉलीवुड में अपनी जगह पक्की कर पाना कोई आसान बात नहीं। कई बार एक्टर्स को बड़ी फिल्मों में काम जरूर मिल जाता है, लेकिन उनका फिल्मी करियर सफल नहीं हो पाता। ऐसा कई बार देखा गया कि बड़े मेगा स्टार्स के साथ हीरोइनों ने डेब्यू किया और खूब लाइमलाइट बटोरी लेकिन इसके बाद उनका करियर हिचकोले खाने लगा और ऐसा दौर आया कि वो काम की मोहताज हो गई। आज ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आपको बताएंगे, जिसने कड़ी मेहनत की, पहली ही फिल्में अपनी क्यूटनेस से दिल जीता और नीली आंखों के चलते ऐश्वर्या राय की हमशक्ल भी कहलाई, लेकिन ये सब उनके काम नहीं आया और उनके हात गिनती की फिल्में ही लगीं।

ऐश्वर्या से तुलना ने डुबोया करियर

फिल्मों में अच्छी एक्टिंग करने के बाद भी ये एक्ट्रेस सिर्फ सुपरस्टार ऐश्वर्या राय का हमशक्ल बन कर रह गई। भले ही पहली फिल्म में इन्हें इसके चलते हाइप मिली, लेकिन आगे चलकर यही उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बनी। आज हम जिस हीरोइन की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि स्नेहा उल्लाल हैं। सलमान खान के साथ इन्होंने पहली ही फिल्म में काम किया और घर-घर में फेमस हो गईं। ‘लकी नो टाइम फॉर लव’ में उन्हें लोगों ने पसंद किया। उनकी क्यूटनेस पर कई लोग मरमिटे, लेकिन इस सबका कोई फायदा नहीं हुआ और एक्ट्रेस एक फ्लॉप स्टार बन गईं।

फ्लॉप रहीं बॉलीवुड फिल्में

स्नेहा की तुलना लगातार ऐश्वर्या राय से की गई। लोगों ने कहा कि उनकी आंखें और चेहरा बिल्कुल विश्व सुंदरी की तरह ही लगता है। स्नेहा उल्लाल मस्कट, ओमान में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। उनकी डेब्यू फिल्म ‘लकी’ 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन यह फिल्म फ्लॉप रही। फिर स्नेहा सोहेल खान के साथ ‘आर्यन: द अनब्रेकेबल’ में नजर आईं। ये फिल्म भी फ्लॉप रही और स्नेहा का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया। उन्होंने 2008 में ‘उल्लासमगा उत्सवमगा’ से तेलुगु में डेब्यू किया। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और स्नेहा के अभिनय की भी तारीफ हुई। इसके बाद उन्होंने नागार्जुन के साथ ‘किंग’ में काम किया और फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया।

साउथ फिल्मों में करती हैं काम

स्नेहा ने फिर से बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई। वो साल 2010 में ‘काश… मेरे होते’ से वापसी कीं, लेकिन फिल्म डूब गई। इसी साल उन्होंने ‘सिम्हा’ में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ अभिनय किया और ये फिल्म एक ब्लॉकबस्टर बन गई। स्नेहा को आखिरी बार ‘लव यू लोकतंत्र’ में देखा गया था जो साल 2022 में रिलीज हुई थी। वह अब जल्द ही ‘साको 363’ में दिखाई देंगी। इसके अलावा अब स्नेहा एक एनिमल एक्टिविस्ट बन गई हैं। वो कई कुत्तों के अलावा कई पक्षियों को भी पाल रही हैं। स्नेहा एक विगन हैं और जानवरों के बीच ज्यादा वक्त बिताती हैं। उनके घर में कौवे और कबूतरों को भी पनाह मिल गई है। पूरी तरह से स्नेहा एक एनिमल लवर हैं।

Latest Sports News: इस खिलाड़ी ने 25 साल बाद गिलक्रिस्ट जैसा करिश्मा किया, श्रीलंका की धरती पर रचा नया इतिहास

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अभी तक पहली पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच में स्टीव स्मिथ और एलेक्स कैरी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की है और दोनों प्लेयर्स ने शतक लगाए हैं। इन प्लेयर्स की वजह से ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ड्राइविंग सीट पर पहुंच गई है।

कैरी ने टेस्ट करियर का लगाया दूसरा शतक

ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग इलेवन में विकेटकीपर के तौर पर शामिल एलेक्स कैरी ने अभी तक मैच में 156 गेंदों में 139 रन बना लिए हैं, जिसमें 13 चौके और दो छक्के शामिल हैं। वह अभी क्रीज मौजूद हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया है। उनका यह शतक दो साल के बाद आया है। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2022 में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा था।

एडम गिलक्रिस्ट की कर ली बराबरी

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच गॉल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा है और यहां पर शतक जड़ते ही एलेक्स कैरी ने इतिहास रच दिया है। वह सिर्फ दूसरे ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर बने हैं, जिन्होंने श्रीलंका में टेस्ट शतक लगाया हो। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए एडम गिलक्रिस्ट श्रीलंका में टेस्ट शतक लगा चुके हैं। गिलक्रिस्ट ने मार्च 2004 में श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका में टेस्ट मैच में शतक लगाया था और 144 रनों की पारी खेली थी। अब 25 साल बाद एलेक्स कैरी ने गिलक्रिस्ट जैसा ऐतिहासिक कारनामा किया है।

ऐसा रहा है एलेक्स कैरी का करियर

एलेक्स कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2021 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर वह 39 टेस्ट खेल चुके हैं, जिसमें उनके बल्ले से 1740 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने दो शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए हैं।

latest Hindi News: चीन पहुंचकर पाकिस्तान हुआ ग़मगीन, जरदारी ने शी जिनपिंग के सामने कश्मीर का मुद्दा उठाया

आर्थिक रूप से बदहाली झेल रहा पाकिस्तान कश्मीर के मुद्दे पर अनर्गल बयानों से बाज नहीं आ रहा है। भारत की ओर से साफ तौर पर कह दिया गया है जम्मू-कश्मीर (पीओके भी) भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। इसके बावजूद पाकिस्तान विभिन्न मंचों पर बार-बार कश्मीर का राग अलाप रहा है। अब पाकिस्तान ने कश्मीर को लेकर चीन के सामने गुहार लगाई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की है और उनके सामने कश्मीर मुद्दे को उठाया है।

चीन-पाक ने जारी किया संयुक्त बयान

दरअसल, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी चीन के दौरे पर हैं। जरदारी ने यहां राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत के दौरान कश्मीर मुद्दे को उठाया है। दोनों देशों द्वारा जारी किए गए संयुक्त बयान में कहा गया- ‘‘पाकिस्तानी पक्ष ने चीनी पक्ष को जम्मू-कश्मीर की स्थिति के नवीनतम घटनाक्रम से अवगत कराया। चीनी पक्ष ने दोहराया कि जम्मू कश्मीर विवाद इतिहास की देन है और इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित एवं शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जाना चाहिए।’’

सहयोग बढ़ाएंगे चीन-पाकिस्तान

चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त प्रशिक्षण, अभ्यास और सैन्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही है। संयुक्त बयान में कहा गया- ‘‘दोनों पक्षों ने इस बात पर जोर दिया कि चीन और पाकिस्तान के बीच रणनीतिक रक्षा और सुरक्षा सहयोग क्षेत्र में शांति, स्थिरता और रणनीतिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों पक्ष संयुक्त प्रशिक्षण, अभ्यास और सैन्य प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे।’’

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग- भारत

भारत ने कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान को विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाकिस्तान के झूठे एजेंडे पर पलटवार करते हुए भारत ने साफ तौर पर कहा है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। भारत ने ये भी कहा है कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) भी भारत का अभिन्न अंग है।

तेजस में एक साथ उड़ान भरेंगे वायुसेना और थल सेना के प्रमुख, बनेगा ऐतिहासिक पल, जाने पूरी खबर

बेंगलुरू में एयरो इंडिया शो का आयोजन किया जा रहा है। 10 फरवरी को यह कार्यक्रम शुरू होगा, जो अगले 5 दिनों तक चलेगा। इस कार्यक्रम में भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस में 45 मिनट की उड़ान भरेंगे। बता दें कि तेजस को भारत में ही बनाया गया है और यह पूरी तरह स्वदेशी लड़ाकू विमान है। एयरो इंडिया शो का आयोजन बेंगलुरू में किया जा रहा है। इसके लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है। बता दें कि यह पहला मौका होगा, जब दोनों सेनाओं के प्रमुख एक साथ स्वदेशी निर्मित फाइटर प्लेन में उड़ान भरेंगे।

रूस भेज रहा घातक लड़ाकू विमान

बता दें कि येलहंका एयर फोर्स स्टेशन में होने वाले इस एयरो शो में रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे भारत की तस्वीर देखने को मिलेगी। ये शो दुनिया को भारत की हवाई ताकत का परिचय करवाएगा। सोमवार को हिंदुस्तान की ताकत की तस्वीरें देखने को मिलेगी। इस एयरो शो के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल किया जा रहा है। ये रिहर्सल सिर्फ बानगी है। सोमवार को बेंगलुरु के इतिहास में जांबाजी की एक नई कहानी लिखी जाएगी। वहीं, खबर सामने आई है कि इस एयरो शो में रूस अपने सबसे घातक लड़ाकू विमान सुखोई- Su-57 को भी भेज रहा है।

भारतीय वायुसेना ने किया रिहर्सल

पिछले कुछ सालों में भारतीय वायुसेना कितनी मजबूत और आत्मनिर्भर हुई है उसकी एक झलक रिहर्सल में देखने को मिली। रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर भारत की तस्वीर को दिखाते हुए HAL ने अपने एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ALH, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर LUH को जोड़कर एक आत्मनिर्भर फॉर्मेशन तैयार की है जिसकी एक झलक फुल ड्रेस रिहर्सल में भी देखने को मिली। रिहर्सल के दौरान हमारे अपने हल्के लड़ाकू विमान LCA तेजस ने हैरत अंगेज हवाई करतब दिखाकर लोगों को मोह लिया तो वहीं सुखोई 30 ने भी बेंगलुरू के आसमान में अपना दम दिखाया है। आधुनिक हल्के लड़ाकू विमान राफेल की आसमान में गर्जना का भी लोगों को बेसब्री से इंतजार है।

साओ पाउलो:ब्राजील में छोटे विमान का हादसा, 2 लोगों की मौत, कई वाहन क्षतिग्रस्त

 ब्राजील के साओ पाउलो शहर के पास एक छोटा विमान सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य के अग्निशमन दल ने सोशल मीडिया पर इस हदसे के बारे में जानकारी दी है। स्थानीय मीडिया की ओर से साझा की गई तस्वीरों में विमान का जलता हुआ मलबा नजर आ रहा है। वहीं, स्थानीय मीडिया ‘जी1 आउटलेट’ ने अपनी खबर में दावा किया कि इस हादसे में कम से कम दो यात्री मारे गए हैं।

पहले भी हुए हैं हादसे

बीते साल दिसंबर के महीने में भी ब्राजील के ग्रामाडो शहर में 10 लोगों को लेकर जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में भी सभी विमान सवार यात्रियों की मौत हो गई थी। यह हादसा उस वक्त हुआ था जब विमान कथित तौर पर पहले एक इमारत की चिमनी को टकराया, फिर एक घर की दूसरी मंजिल से टकराते हुए एक फर्नीचर की दुकान से टकराया।