Home Blog Page 937

वन्यजीव पर्यावरण योद्धा अभियान: भाजपा विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर 16 फरवरी को बहराइच में इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता और वनकर्मियों का सम्मान कार्यक्रम में करेंगे शिरकत”

  • 16 फरवरी 2025 को बहराइच में इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता और वन्य विभाग कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन।
  • एनवायार्न्मेंट वारियर्स संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।
  • क्विज प्रतियोगिता के मुख्य विषय: वनों का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, और तराई के रिज़र्व फॉरेस्ट की विशेषताएँ।
  • 30 वन्यजीव वाचर्स को साइकिल और 5 वन कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
  • अगला कार्यक्रम मार्च में पीलीभीत में डिबेट प्रतियोगिता के रूप में आयोजित किया जाएगा।

लखनऊ, 11 फरवरी 2025: पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “वन्यजीव पर्यावरण योद्धा” अभियान के तहत इंटर-स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 16 फरवरी 2025 को मोतीपुर गेस्ट हाउस, बहराइच में किया जाएगा। यह कार्यक्रम एनवायार्न्मेंट वारियर्स संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 12 विद्यालयों के कक्षा 9वीं से 11वीं तक के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। क्विज प्रतियोगिता के मुख्य विषयों में वनों का महत्व, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, भूमि संरक्षण, तराई के रिज़र्व फॉरेस्ट की विशेषताएँ और वहां पाए जाने वाले वन्यजीव एवं वनस्पतियों की विशेषताएँ शामिल होंगी।

मुख्य अतिथि और विशेषज्ञों की उपस्थिति
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह और अम्बालिका समूह संस्थान, लखनऊ के अध्यक्ष अम्बिका मिश्रा होंगे। ये अतिथि पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव जागरूकता पर अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा, पर्यावरणविदों और संरक्षणविदों द्वारा विशेष मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

अभियान की शुरुआत और पिछले कार्यक्रम
इस अभियान की शुरुआत 12 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर पलिया कलां (खीरी) स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में की गई थी। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, विधायक रोमी साहनी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, आईएफएस अधिकारी ललित वर्मा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पर्यावरणविदों ने भाग लिया था। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण, 10 मेधावी छात्रों को टैबलेट वितरण, पर्यावरण कैलेंडर एवं वेबसाइट लॉन्च, 5 फ्रंटलाइन वनकर्मियों और 30 वॉचर्स को सम्मानित करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपन्न हुए थे।

16 फरवरी के कार्यक्रम की विशेषताएं
16 फरवरी को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर 30 वन्यजीव वाचर्स को साइकिल प्रदान की जाएगी और बहराइच वन प्रभाग के 5 कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं, पर्यावरणविदों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच पर्यावरण संरक्षण की महत्ता को बढ़ावा देना और समुदाय को अपनी जिम्मेदारी समझाने के लिए प्रेरित करना है।

भविष्य की योजनाएं
एनवायार्न्मेंट वारियर्स संस्था अगला कार्यक्रम मार्च महीने में पीलीभीत में आयोजित करेगी, जहाँ विद्यार्थियों के बीच डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भी पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव जागरूकता को लेकर युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाएगा।

Travel Tips: अगर आप वैलेंटाइन डे पर एक दिन में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये जगहें आपके लिए सबसे बेहतरीन हैं।

मोहब्बत का वीक चल रहा है यानी के वैलेंटाइन वीक और अब कपल्स को 14 फरवरी का इंतजार है। इस दिन वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट किया जाता है। फरवरी का महीना प्यार के लिए जाना जाता है। इस खास दिन कपल्स एक-दूसरे को स्पेशल फील करवाते हैं। अगर आप भी कपल्स हैं और आप भी घूमने के लिए अच्छी जगहें की तलाश में हैं, तो आप एक दिन के लिए इन जगहों पर जरुर घूमने जाएं।

मुरथल

यदि आप फूड लवर हैं, तो आप मुरथल दिल्ली से बेहद पास है। यहां पर आप कुछ फेमस ढाबे हैं, जिनके पराठे काफी मशहूर हैं। इसके अलावा यहां पर कई ऐसे ट्रैवल स्पॉट है जहां पर आप स्वादिष्ट खाना को एन्जॉय कर सकते हैं।

आगरा

लव बर्ड्स के लिए आगरा से अच्छा क्या हो सकता है। प्यार के इस खास दिन पर आप आगरा में मशहूर ताजमहल घूमें और यहां कई खूबसूरत पर्यटक स्थल जिन्हें आप देख सकते हैं।

मानेसर 

अगर आप दिल्ली के आसापास की जगहों की तलाश कर रहे हैं, तो आप दिल्ली से नजदीक मानेसर जा सकते हैं। यह जगह काफी फेमस है। दिल्ली से 55 किलोमीटर दूर है। यदि आप एक दिन के लिए किसी भी रिसॉर्ट या हॉटल में रुक सकते हैं। यहां घूमने के लिए कई जगहें है।

दमदमा झील

यदि आप दिल्ली के आसापास रहते हैं, तो आप गुरुग्राम की दमदमा झील पर पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। इतना ही नहीं, यहां पर आप कैंपिंग और कुछ एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। एक दिन के लिए यह जगह सबसे बढ़िया है।

वृंदावन

अगर आप आध्यात्मिक जगह पर घूमने के लिए जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप वृंदावन जा सकते हैं। यहां पर आप शांत दिन के लिए जा सकते हैं। वृंदावन में कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है कई खूबसूरत मंदिर है। दिल्ली से वृंदावन ज्यादा दूर नहीं है, आप एक दिन में यात्रा से लौट सकते हैं।

Health Tips: 40 के बाद महिलाओं को इन मसालों का सेवन करना चाहिए, सेहत रहेगी बेहतरीन!

40 उम्र की पड़ाव पर महिलाओं को काफी हेल्थ प्रॉब्लम होती है। जैसे कि थॉयराइड, हार्मोनल इंबैलेंस और पीरियड्स से जुड़ी दिक्कते शामिल है। कमजोर हड्डियों की समस्या भी काफी देखने को मिलती है। मेनोपॉज की वजह से आर्थराइटिस होने का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं को 40 के बाद अपनी डाइट में इन 3 मसालों को जरुर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से हेल्थ से जुड़े सभी समस्याएं दूर हो जाती है। आइए आपको बताते हैं किन मसालों का सेवन करना चाहिए।

धनिया

40 उम्र के बाद महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की सबसे बड़ी समस्या रहती है। धनिया का पानी थायराइड की समस्या को कम करने में मदद करता है। धनिया में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज क्रॉनिक डिसीज को कम करने में मदद करता है। आयुर्वेद के मुताबिक, धनिया तीनों तरह के दोष-वात, पित्त और कफ को शांत करने में मदद करता है। डाइजेशन को बढ़ाता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है।

अजवाइन 

अजवाइन का सेवन करने से हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। अजवाइन की प्रॉपर्टीज डाइजेशन को बढ़ाने में मदद करती है। ब्लॉटिंग, गैस और अपच होने पर अजवाइन खाना फायदेमंद होता है। अजवाइन एंटीमाइक्रोबियल होने के साथ ही सांस से जुड़ी दिक्कतों में भी फायदेमंद होती है। अजवाइन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। 40 के बाद महिलाओं में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है। इसके कारण बेली फैट बढ़ता है। यह सर्दी-जुकाम में भी राहत देता है।

सौंफ 

ज्यादातर महिलाओं को मैंस्ट्रुअल क्रैम्प्स होते हैं और अनियमित पीरियड्स की शिकायत रहती है। उन लोगों को सौंफ का सेवन जरुर करना चाहिए। सौंफ में फाइटोएंस्ट्रोजन और एंटी स्पैस्मोडिक प्रॉपर्टीज होती है जो पीरियड्स में होने वाली ऐंठन को कम करते हैं और इसके साथ ही हार्मोंस को बैलेंस करने में मदद करती है। इसके साथ ही डाइजेशन बढ़ाने के साथ ओरल हेल्थ को भी बेहतर होती है।

रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के विवादास्पद कमेंट्स के बाद ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के उस एपिसोड को हटाना पड़ा, मचा हंगामा।

 शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में गेस्ट बनकर गए थे। शो में ही उन्होंने एक आपत्तिजनक सवाल किया था। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी आलोचना होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि उनके खिलाफ शिकायत और एफआईआर तक दर्ज कराई गई, जिसके बाद यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए माफी मांगी और अपनी गलती को स्विकार करते हुए कहा कि शो में जाना एक गलत फैसला था। इसके साथ ही रणवीर अल्लाहबादिया ने गुजारिश की थी कि इस एपिसोड से उनका कमेंट हटा दिया जाए। लगातार हो रही कार्रवाइयों को देखते हुए और रणवीर अल्लाहबादिया की गुजारिश के मद्दे नजर इस एपिसोड को अब यूट्यूब से डिलीट कर दिया गया है।

हटाया गया एपिसोड

इंडियाज गॉट लेटेंट के विवादित एपिसोड को अब यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस कॉन्टेंट को अलग से इंडियाज गॉट लेटेंट के मोबाइल एप्लीकेशन पर भी अपलोड किया जाता है, लेकिन एप्लीकेशन में भी अब उसे वीडियो को एक्सेस नहीं किया जा सकता। NHRC ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया था। बता दें, मुंबई कमिश्नर के पास और महाराष्ट्र महिला आयोग में शो में कथित रूप से अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। न केवल रणवीर अल्लाहबादिया बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और कॉमेडियन समय रैना का भी नाम इसमें शामिल था। इस मामले पर असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने भी ट्वीट किया है और बताया कि इस मामले में गुवाहाटी पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज की है।

रणवीर ने कही थी ये बातें

वहीं रणवीर अल्लाहबादिया ने एक्स पर माफी मांगने के लिए एक लंबा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा, ‘मेरी टिप्पणी सिर्फ अनुचित नहीं थी, यह मजेदार भी नहीं थी। कॉमेडी मेरी खासियत नहीं है, मैं सिर्फ माफी मांगने आया हूं। आप में से कई लोगों ने पूछा कि क्या मैं अपने प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल इस तरह करना चाहता हूं, जाहिर है! मैं इसका इस्तेमाल इस तरह नहीं करना चाहता। मैं जो कुछ भी हुआ उसके पीछे कोई संदर्भ, औचित्य या तर्क नहीं देने जा रहा हूं, मैं सिर्फ माफी मांगने आया हूं। मेरी व्यक्तिगत रूप से निर्णय लेने की क्षमता में कमी थी। यह मेरी तरफ से ठीक नहीं था। पॉडकास्ट को सभी उम्र के लोग देखते हैं और मैं उस व्यक्ति होने की जिम्मेदारी को हल्के में नहीं लेना चाहता हूं। परिवार आखिरी चीज है जिसका मैं अनादर करना चाहता हूं। इस प्लेटफॉर्म का बेहतर इस्तेमाल करने की जरूरत है, यही इस पूरे अनुभव से मेरी सीख रही है। मैं बस बेहतर होने का वादा करता हूं। मैंने वीडियो के निर्माताओं से असंवेदनशील हिस्से हटाने के लिए भी कहा है और अंत में मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि मुझे खेद है। मुझे उम्मीद है कि आप एक इंसान के तौर पर मुझे माफ कर देंगे।

पेरिस: AI समिट में भागीदारी से लेकर इंडियन कॉन्सुलेट के उद्घाटन तक, जानिए क्यों खास है PM मोदी का फ्रांस दौरा?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे, जहां वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे और उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।  दोनों नेताओं के बीच फ्रांस से नए युद्धक विमानों की खरीद और फ्रांस के सहयोग से भारत में छोटे परमाणु ऊर्जा रिएक्टर लगाने को लेकर वार्ता काफी अहम मानी जा रही है।

प्रधानमंत्री अपने दौरे पर विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। पीएम 10 से 12 फरवरी तक फ्रांस में रहेंगे जिसके बाद दौरे के दूसरे चरण पर अमेरिका रवाना होंगे।

पीएम मोदी के सम्मान में VVIP डिनर का आयोजन

प्रधानमंत्री के सम्मान में फ्रांस सरकार ने सोमवार रात मशहूर एलिसी पैलेस में VVIP डिनर का आयोजन किया था। इसमें फ्रेंच प्रेसिडेंट मैक्रों समेत कुछ और देशों के नेता मौजूद रहे। PM मोदी का यह दौरा 2 दिनों का है। वे आज AI समिट में शामिल होंगे और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।

PM मोदी के फ्रांस दौरे में क्या है खास?

    1. मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों के साथ ‘एआई एक्शन समिट’ की सह-अध्यक्षता करेंगे।
    1. मोदी और मैक्रों प्रतिनिधिमंडल स्तर पर भी बातचीत करेंगे तथा भारत-फ्रांस सीईओ मंच को संबोधित करेंगे।
    1. बुधवार को, दोनों नेता प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मजारगुएज युद्ध स्मारक का दौरा करेंगे।
    1. वह मार्सिले में भारत के नये महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करेंगे।
    1. मोदी और मैक्रों कैडारैचे का दौरा करेंगे, जो एक उच्च-विज्ञान परियोजना, अंतरराष्ट्रीय थर्मोन्यूक्लियर प्रायोगिक रिएक्टर (आईटीईआर) का स्थल है।