Home Blog Page 922

Latest Bollywood News :‘स्पेशल ऑप्स 2’ से लेकर ‘असुर 3’ तक, इन कल्ट सीरीज ने मचाया धमाल, अब बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस

स्ट्रीमिंग के दौर में अलग-अलग फ्रैंचाइजी ने अपना दबदबा बना लिया है और इसी के चलते सीक्वल की चाहत बढ़ गई है। फैंस को हर सरीजी और फिल्म के अगले पार्ट का इंतजार रहता है। ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन्स’ और ‘लास्ट ऑफ अस’ जैसे अंतरराष्ट्रीय शो जहां वैश्विक दर्शकों को बांधे रखते हैं, वहीं भारतीय ओरिजिनल शो अपनी कल्ट लोकप्रियता बना रहे हैं। इसके लाइनअप में कुछ शो ने नए मानक स्थापित कर दिए हैं। अब दर्शक इनके नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इनकी वापसी का कोई ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इन संभावित सीक्वल के बारे में चर्चा। यहां देखें ऐसी सीरीज की पूरी लिस्ट।

असुर 3

प्राचीन पौराणिक कथाओं के साथ फोरेंसिक अपराध को मिलाकर ‘असुर’ ने भारतीय स्ट्रीमिंग स्पेस में सबसे अनोखे थ्रिलर में से एक के रूप में अपनी जगह बनाई है। सीजन 2 ने हमें संदेह में छोड़ दिया, क्या शुभ हार गया है या उसकी भव्य योजना अभी भी सामने आ रही है? अगर ‘असुर 3’ पर काम चल रहा है, तो हम और भी भयावह मनोवैज्ञानिक लड़ाई, पौराणिक कथाओं की नई परतें और अराजकता और व्यवस्था के बीच युद्ध पर एक नया नजरिया देखने की उम्मीद कर सकते हैं। बुद्धि और साजिश के अपने खास मिश्रण के साथ यह एक ऐसा सीक्वल है जो वास्तव में बहुत गहरा हो सकता है।

स्पेशल ऑप्स 2

क्या हिम्मत सिंह एक आखिरी मिशन के लिए वापस आएगा? कुछ ही भारतीय जासूसी थ्रिलर ने ‘स्पेशल ऑप्स’ जैसा कल्ट स्टेटस हासिल किया है। हमेशा शानदार रहे के के मेनन द्वारा धारदार हिम्मत सिंह के रूप में अभिनीत इस सीरीज ने हमें गुप्त खुफिया जानकारी और उच्च-दांव वाली वैश्विक साजिशों की दुनिया में दाखिल कराया है। अगर स्पेशल ऑप्स 2 होता है तो क्या हिम्मत आखिरकार रिटायर हो जाएगा या कोई और अधूरा मिशन उसे वापस खींच लेगा? हॉलीवुड को टक्कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस और आपको अनुमान लगाने पर मजबूर करने वाले प्लॉट ट्विस्ट के साथ यह एक रोमांचक राइड होने वाली है।

क्रिमिनल जस्टिस 4

कानूनी ड्रामा तब सबसे अच्छे होते हैं जब वे सही और गलत के बीच की रेखाएं धुंधली कर देते हैं और क्रिमिनल जस्टिस ने इस कला में महारत हासिल कर ली है। पंकज त्रिपाठी के माधव मिश्रा के निर्देशन में हर सीजन में ऐसे मामले सामने आए हैं जो जितने दिलचस्प हैं, उतने ही जटिल भी हैं। तो आगे क्या हो सकता है? एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक घोटाला? एक पेचीदा हत्या का रहस्य? जो भी हो हम जानते हैं कि माधव मिश्रा एक बार फिर कोर्ट रूम में अपनी खास बुद्धि, अपरंपरागत तरीके और चतुर रणनीति लेकर आएंगे।

आर्या 4

सुष्मिता सेन की आर्या सरीन सिर्फ एक किरदार नहीं है, वह एक आइकन है। एक अनिच्छुक माफिया रानी से लेकर अपने भाग्य को नियंत्रित करने वाली एक उग्र नेता तक, उसका सफर अस्तित्व, शक्ति और पुनर्निर्माण का रहा है। अगर ‘आर्या 4’ बन रही है तो आगे क्या होगा? क्या वह अपने साम्राज्य का विस्तार करेगी या अतीत उसे परेशान करने के लिए वापस आएगा? विश्वासघात, सत्ता संघर्ष और हाई-ऑक्टेन ड्रामा के साथ यह अब तक का सबसे धमाकेदार सीजन होने की क्षमता रखता है।

ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने एक बार फिर हसीना के प्रत्यर्पण की मांग दोहराई, जानिए ताजा बयान

 बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस के कार्यालय ने कहा है कि अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का भारत से प्रत्यर्पण उनके देश की प्राथमिकता है। मुख्य सलाहकार यूनुस के प्रेस सचिव शफीक-उल आलम ने संवाददाताओं से कहा, ‘यह सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।’ उन्होंने बताया कि ढाका हसीना को प्रत्यर्पित करने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा ताकि व्यक्तिगत तौर पर उन पर मुकदमा चलाया जा सके।

यूनुस के प्रेस सचिव ने क्या कहा?

शफीक-उल आलम ने कहा कि एक भारतीय मीडिया समूह द्वारा किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि 55 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि शेख हसीना को वापस ढाका लाया जाए, जबकि कुछ प्रतिशत उन्हें दूसरे देश भेजना चाहते हैं और केवल 16-17 प्रतिशत चाहते हैं कि वो भारत में ही रहें।

‘यूनुस ने देश को एक आतंकी स्टेट बना दिया’

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने उन पुलिसकर्मियों की विधवाओं के साथ एक वर्चुअल संवाद किया था जिनके पति प्रदर्शनकारियों के हमलों में मारे गए थे। संवाद के दौरान उन्होंने बांग्लादेश में बढ़ती आतंकी गतिविधियों की निंदा करते हुए कहा था कि यूनुस ने देश को एक आतंकी स्टेट बना दिया है। इस दौरान उन्होंने वादा किया था कि पीड़ित परिवारों की मदद की जाएगी और हत्यारों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

‘मौतों का बदला लूंगी’

छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा हिंसा पर शेख हसीना ने कहा था, “मैं लौटूंगी और हमारे पुलिसकर्मियों की मौतों का बदला लूंगी।” उन्होंने कहा था कि यूनुस की अंतरिम सरकार में एक स्वयंभू छात्र नेता है जो कहता है कि बिना पुलिसकर्मियों की हत्या के कोई क्रांति नहीं होती। उन्होंने कहा था, “हमें इस अराजकता को समाप्त करना होगा।”

केरल के फुटबॉल स्टेडियम में आग लगी, और उस आतिशबाजी से 10 लोग घायल हुए

केरल के मल्लपुरम में फुटबॉल स्टेडियम में आग लगने की घटना देखने को मिली है। दरअसल यहां एरीकोड के फुलबॉल स्टेडियम में मैच का आयोजन किया गया था। इस दौरान स्टेडियम में पटाखे फूटने से 10 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। बता दें कि स्टेडियम में सेवेन्स फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होने वाला था। इस दौरान आतिशबाजी हो रही थी। पटाखे फूटने के बाद दूर-दूर तक फैल गए, जिससे मैदान के आसपास बैठ दर्शन भी घायल हो गए। घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह घटना यूनाइटेड एफसी नेल्लीकुथ और केएमजी मावूर के बीच फाइनल मैच के दौरान घटी।

कम्बामाला जंगलों में लगी आग

बता दें कि दूसरी तरफ केरल के पहाड़ी जिले वायनाड के कम्बामाला जंगलों में दावानल से घास के मैदान के एक हिस्से के नष्ट हो जाने के एक दिन बाद, मंगलवार को फिर मनंतावडी के पास उन्हीं पहाड़ियों में आग भड़क उठी। वन विभाग को संदेह है कि यह कोई ‘प्राकृतिक घटना’ नहीं थी। वन अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को अंदरूनी वन में लगभग 10 हेक्टेयर घास का मैदान आग से नष्ट हो गया। वन एवं अग्निशमन विभागों के अधिकारियों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, मंगलवार को एक बार फिर उसी पहाड़ी पर आग की लपटें फैल गईं।

वन अधिकारी ने कही ये बात

उत्तरी वायनाड के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) मार्टिन लोवेल ने एक वीडियो संदेश में इस घटना पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा कि आग प्राकृतिक नहीं प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई होगी, क्योंकि यह घटना जंगल के अंदर घास के मैदानों में हुई, जहां ऐसी आग आमतौर पर प्राकृतिक रूप से नहीं लगती है। अधिकारी ने कहा, ‘‘जब हमने स्थिति की जांच की, तो हम समझ पाए कि आग की घटनाएं उन दिनों में हुईं जब क्षेत्र में बाघ की समस्या थी। संदेह है कि जंगल में जानबूझकर आग लगायी गयी।’’

Latest World News :ऋषि सुनक ने परिवार के संग पीएम मोदी से की मुलाकात, प्रधानमंत्री ने साझा की तस्वीरें

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ऋषि सुनक का परिवार भी मौजूद रहा। सभी के साथ पीएम मोदी ने मुलाकात की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा, ‘ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनके परिवार से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारे बीच कई विषयों पर शानदार बातचीत हुई। सुनक भारत के बहुत अच्छे मित्र हैं और भारत-ब्रिटेन संबंधों को और भी मजबूत बनाने के इच्छुक हैं।’

संसद भवन का किया दौरा

बता दें कि ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक इन दिनों भारत दौरे पर हैं। वह लगातार देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर भारत की विविधता को देख रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी से मुलाकात से पहले ऋषि सुनक ने अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति और दोनों बेटियों के साथ संसद भवन का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति भी मौजूद थीं। लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने सुनक और उनके परिवार का स्वागत किया। संसद भवन में ऋषि सुनक ने गैलरी, चैंबर और संविधान हॉल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इसकी वास्तुकला और भव्यता की जमकर तारीफ की।

वित्त मंत्री से भी की मुलाकात

वहीं ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आज ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने ऐसे नए अवसरों पर चर्चा की, जिनसे दोनों देशों के बीच बाजार आधारित वित्तीय संबंधों को और मजबूत किया जा सके और आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा मिल सके। वित्त मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज नई दिल्ली में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात की।” पोस्ट में कहा गया कि दोनों नेताओं ने बाजार आधारित वित्तीय संबंधों को मजबूत करने तथा आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए संभावित नए अवसरों पर चर्चा की। मंत्रालय ने पोस्ट में कहा, “वित्त मंत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल का उपयोग करना महत्वपूर्ण है ताकि आपसी हितों के मुद्दों को जी-7 एजेंडा में शामिल किया जा सके, जिससे वैश्विक दक्षिण को लाभ हो।”

महाकुंभ में खूबसूरती की हुई चर्चा, हीरोइन से बनी लंबी जटाओं वाली साध्वी, पर अब हैं मुश्किलों में!

महाकुंभ अब अपने आखिरी चरण में है। 13 जनवरी से शुरू हुआ महाकुंभ 26 जनवरी को खत्म हो रहा है। गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर स्नान करने के लिए दुनियाभर से लोग प्रयागराज आए। कई नामी हस्तियां भी इसमें शिरकत कीं। कई लोगों की तस्वीरें और वीडियो इस कदर वायरल हुए कि वो सोशल मीडिया सनसनी बच गए। महाकुंभ मेले में साधु-संतों की भारी भीड़ के बीच मोनालिसा भी वायरल हुई, वहीं एक और खूबसूरत हसीना भी वायरल हुई जिसने मेले की शुरुआत में ही लोगों का ध्यान खींचा। ये कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस-एंकर हर्षा रिछारिया हैं। इन्होंने महाकुंभ मेले में खूब लाइमलाइट और सुर्खियां बटोरीं। साध्वी के अवतार में वो छाई रहीं। उनकी खूबसूरती की तारीफें हुईं और लोगों का ध्यान उनकी नीली आंखों और लंबे घने बालों पर गया।

अब हुईं परेशान

हर्षा रिछारिया  के वीडियो और तस्वीरें काफी वायरल हुईं। साध्वी बनने के बाद हर्षा रिछारिया  ने यू-टर्न भी ले लिया और कहा कि वो कोई सन्यासी नहीं हैं। उन्होंने आध्यात्म की ओर अपने कदम बढ़ाए थे, लेकिन उन्हें लोगों ने नहीं अपनाया और अब वो यू-टर्न ले ली हैं। महाकुंभ से वापस आकर भी हर्षा रिछारिया आध्यात्म से जुड़ी हुई हैं। वायरल होने के बाद उन्होंने रोते हुए मेला छोड़ने की बात कही थी। अब उन्होंने एक और वीडियो बनाया और बताया कि वो काफी परेशान हैं और उनकी परेशानी की भी वजह साझा की। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपने सबसे बेकार फैसले की बात की है। उन्होंने लिखा, ‘मेरा सबसे बेकार फैसला था इस ड्रेडलॉक को लगवाने का लेकिन आप ये कदम सोच समझकर उठाए। हर हर महादेव’

यहां देखें वीडियो

सुनाई पूरी व्यथा

हर्षा रिछारिया  ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए हुए वीडियो में कहा, ‘सवा महीने-डेढ़ महीने पहले मैंने ड्रेडलॉक बनवाए थे। ये बनवाना हमारी सोसाइटी में बहुत नॉर्मल हो गया है। साधु-संत भी ये बनवा रहे हैं। बहुत से नॉर्मल युवा और लोग भी बनवा रहे हैं। मैं ये तीन साल से बनवाना चाहती थी और जब मैंने इसके बनवाया तो कई भी इसके निगेटिव पॉइंट नहीं बताया, लेकिन जब आप वायरल हो जाओगे तो वो क्रेडिट लेने जरूर आ जाएंगे। इसके निगेटिव प्वाइंट मैं आपको बताती हूं। अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो कुछ दिनों तक आपको बहुत सिर दर्द होगा। आपको सोने में दिक्कत होगी। ये खिंचते बहुत ज्यादा हैं और एलर्जी-इंफेक्शन भी हो सकता है, छोटे-छोटे दाने होंगे। शैंपू का बॉटल पहले डेढ़ दो महीने चलता था अब वही तीन से चार वॉश चलता है। ये पानी के वेट की वजह ओवर वेट हो जाते हैं और हर 15-20 दिन में इनकी मेंटेनेंस लगती है। मुझे तो निगेटिव बताने वाला कोई नहीं था, लेकिन आपको मैंने बता दिया है तो सोच समझकर ये कदम उठाएं।’

विवाद में थीं घिरी

महाकुंभ में अपनी खूबसूरती और साध्वी अवतार के चलते से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया सोशल मीडिया पर छाई रहीं। हर्षा रिछारिया बीते दिनों विवादों में घिरी रहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके गुरुदेव कैलाशानंद गिरि जी महाराज का अपमान किया गया और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। हर्षा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने कभी साध्वी होने का दावा नहीं किया, बल्कि धर्म के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की थी। मूल रूप से हर्षा उत्तराखंड की रहने वाली हैं। अब वो वापस लौटकर भी इंस्टाग्राम पर धर्म की बाते करती हैं। उनका ग्लैमरस परिवेश पूरी तरह से बदलकर साधारण हो गया है।