Home Blog Page 910

Latest Bollywood News :कम उम्र में ही आराध्या ने निभाया सीता का किरदार, भगवा साड़ी में ऐश्वर्या की बेटी का दिव्य रूप!

बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों का अलग ही जलवा रहता है। हीरो-हीरोइनों की तरह ही इनकी भी अपनी फैन फॉलोइंग होती है और लोग इनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बेकरार रहते हैं। तैमूर से लेकर राहा तक कई सितारों के बच्चे स्टार स्टेटस बचपन से ही हासिल कर चुके हैं। इन स्टारकिड्स में से एक बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी हैं। जब भी आराध्या स्पॉट की जाती हैं तो उनका वीडियो झट से वायरल हो जाता है। छोटी सी उम्र में ही आराध्या काफी पॉपुलर हो गई हैं। अमिताभ बच्चन की लाडली पोती के टैलेंट की भी चर्चा होती रहती है, जिसे देखने के बाद लोग कहते हैं कि वो अपनी मां ऐश्वर्या राय पर गई हैं। अब एक बार फिर उनका एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उनके एक्टिंग टैलेंट की झलक देखने को मिली है। इससे जाहिर हो रहा है कि बचपन से ही उनका रुझान एक्टिंग की ओर हो गया है।

सामने आया पुराना वीडियो

सिर्फ 13 साल की उम्र में ही आराध्या अपने एक्टिंग टैलेंट को कई बार दिखा चुकी हैं। स्कूल के मंच पर होनों वाले अलग-अलग नाटकों में वो हिस्सा लेती रहती हैं। बीते दो सालों में उनके कई वीडियो वायरल होते रहे हैं, जिसमें वो अलग-अलग रोल प्ले करती नजर आईं। कई स्टेज अपीयरेंस की बदौलत अपने प्रशंसकों को इंप्रेस करने में वो कभी नहीं चूकतीं। अब उनका एक थ्रोबैक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो कई साल पुराना है, लेकिन इस पर अब लोगों की नजर पड़ी और इसे झट से वायरल कर दिया गया। सामने आए इस वीडियो में आराध्या अपने स्कूल के नाटक में सीता के रूप में मंच पर एक्ट करती नजर आ रही हैं। इस दौरान आराध्या बच्चन अकेली नहीं दिखीं, उनके साथ कई और बच्चों की टोली में भगवान राम का रोल अदा करते आमिर खान के बेटे आजाद राव खान मंच पर नजर आए।

दिखाया रामायण का ये सीन

क्लिप में आराध्या सीता के रूप में दिख रही हैं। उन्होंने भगवा साड़ी, आंखों में काजल और बालों में गजरा लगा रखा है। इसमें सीता हरण का दृश्य दिखाया जा रहा है, जिसमें रावण की भूमिका निभाने वाला एक बच्चा उनका हाथ खींचता दिख रहा है। वहीं एक सीन में आजाद राव खान भी उनके साथ राम के रोल में खड़े नजर आए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया प्रशंसकों ने आराध्या की तारीफ के पुल बांधने शुरू कर दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तुलना मां ऐश्वर्या राय से की जाने लगी। कई लोगों ने आराध्या की तुलना साल 2010 में आई मणिरत्नम की फिल्म ‘रावण’ में निभाए गए ऐश्वर्या के किरदार से की। इस फिल्म में ऐश्वर्या ने सीता की आधुनिक व्याख्या की थी।

लोग कर रहे तारीफ

एक बार फिर आराध्या बच्चन का एक्टिंग टैलेंट देखने के बाद प्रशंसक ने कहा, ‘अपने स्कूल के दशहरा समारोह में सीता जी के रूप में आराध्या को देखकर ऐसा लगा जैसे मैं ऐश को देख रहा हूं, उनकी हरकतें, उनका नृत्य, उनकी चाल उनकी मां जैसे ही हैं, लेकिन उनके पास अभिनय के अपना कौशल और उनकी प्यारी आवाज भी है।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘आराध्या अभी से अपने दादा अमिताभ का मान बढ़ा रही हैं।’ एक और शख्स ने लिखा, ‘आराध्या के हाव-भाव अभी से एक ट्रेंड एक्टर की तरह हैं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘वो ठीक अपनी मां जैसी ही हैं।’ याद दिला दें, इससे पहले भी आराध्या के प्ले के दो वीडियो वायरल हुए थे, जिसे देखने के बाद लोगों ने उनके एक्टिंग टैलेंट का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था। दोनों ही वीडियो उनके स्कूल के एनुअल फंक्शन के थे।

Champions Trophy 2025: इस दिग्गज टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का सपना टूटने के कगार पर!

 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले जैसे जैसे आगे बढ़ रहे हैं, रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच ग्रुप ए की तस्वीर तो साफ हो गई है। इस ग्रुप से भारत और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। लेकिन ग्रुप बी का मामला फंसा हुआ है। इस बीच बारिश ने पूरे मामले को और भी उलझा दिया है। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद हो गया, लेकिन इससे सबसे ज्यादा असर जिस टीम पर पड़ा है, वो इंग्लैंड है। अब टीम के सामने मुश्किल खड़ी हो गई है। हो सकता है कि इंग्लैंड की टीम अब सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की ना कर पाए।

रावलपिंडी में बारिश के कारण नहीं हो पाया ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी में होने वाला मुकाबला बारिश के कारण नहीं हो पाया। वहां इतनी बारिश हुई कि मैच की बात तो दूर की है, टॉस तक नहीं हो सका। आखिर में दोनों टीमों को एक एक अंक दे दिया गया। इससे दोनों टीमों के तीन तीन अंक हो गए हैं। इस बीच बात अगर इंग्लैंड की करें तो टीम का अभी तक खाता भी नहीं खुल पाया है। टीम ने एक ही मैच खेला है और इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा है। इंग्लैंड को अगर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करनी है तो फिर उसे यहां से बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे।

इंग्लैंड को अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका से खेलने हैं अपने मैच

इंग्लैंड के साथ सबसे ज्यादा दिक्कत इस बात की है कि अगर आज खेला जाने वाला मुकाबला टीम जीत भी जाती है तो भी उसके दो ही अंक होंगे और टीम तीसरे ही नंबर पर रहेगी। इसके बाद उसे अपना आखिरी मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, अगर ये मैच भी इंग्लैंड की टीम जीतती है तो ही उसके चार अंक होंगे। इसके बाद ही टीम टॉप 2 में अपनी जगह बना सकती है, लेकिन इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। वहीं बात अगर ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की करें तो उनके पास तीन तीन अंक पहले से ही हैं। ये दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत गई थीं, इसके बाद मैच रद होने के कारण एक एक अंक और मिला और कुल अंक तीन हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया को अपना अगला मैच अफगानिस्तान से खेलना है। ये मैच अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम जीत गई तो उसके कुल अंक 5 हो जाएंगे, जो सेमीफाइनल में जाने के लिए काफी होंगे। वहीं साउथ अफ्रीका को इंग्लैंड से भिड़ना है। इस तरह से देखें तो इंग्लैंड अगर आज का मैच जीत जाता है तो फिर यही मैच तय करेगा कि कौन सी टीम दो टीमें सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी।

साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच से ही मिलेगी सेमीफाइनल की टीम

इंग्लैंड की टीम एक मैच जीतकर दो अंक हासिल कर लेगी। वहीं साउथ अफ्रीका के तीन अंक हैं। अगर इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो उसके चार अंक हो जाएंगे, वहीं साउथ अफ्रीका के तीन ही अंक रह जाएंगे। यानी बारिश ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के लिए रास्ता आसान कर दिया है, लेकिन इंग्लैंड की टीम फंस गई है। अब दूसरे ग्रुप की जंग और भी ज्यादा रोमांचक होती हुई नजर आ रही है। देखना होगा कि इसमें कौन सी दो टीमें बाजी मारती हैं।

America Gold Card Scheme(ट्रंप की नई प्रवासी नीति): अमेरिका 5 मिलियन डॉलर में देगा नागरिकता

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई ‘गोल्ड कार्ड’ स्कीम का ऐलान कया है। इस स्कीम के तहत प्रवासी 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (43 करोड़ से ज्यादा भारतीय रुपये) का भुगतान करके इस खास कार्ड को हासिल कर सकते हैं। यह गोल्ड कार्ड ग्रीन कार्ड का प्रीमियम वर्जन है और इससे अमेरिकी नागरिकता हासिल करने में सहूलियतें हासिल होंगी।

गोल्ड कार्ड को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

ओवल ऑफिस में वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक के साथ कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए, ट्रंप ने कहा,’हम एक गोल्ड कार्ड बेचने जा रहे हैं। आपके पास ग्रीन कार्ड है, यह एक गोल्ड कार्ड है। हम इस कार्ड की कीमत लगभग 5 मिलियन डॉलर रखेंगे और यह आपको ग्रीन कार्ड की सुविधाओं के साथ-साथ कुछ और भी लाभ देगा। उन्होंने आगे बताया कि यह योजना दो हफ्ते में शुरू होगी।

खत्म होगा EB-5 कार्यक्रम

लुटनिक ने कहा है कि नई ‘गोल्ड कार्ड’ पहल मौजूदा EB-5 कार्यक्रम की जगह ले सकती है, जो अप्रवासी निवेशकों को अमेरिकी व्यवसायों में निवेश करके ग्रीन कार्ड प्राप्त करने की अनुमति देती है। उन्होंने कहा कि ‘गोल्ड कार्ड’ के लिए धन सीधे सरकार को जा सकता है। हम EB-5 कार्यक्रम को समाप्त करने जा रहे हैं। हम इसे गोल्ड कार्ड से बदलने जा रहे हैं।

कार्यक्रम कैसे लागू होगा?

ट्रंप ने यह भी कहा कि अमीर लोग इस कार्ड को खरीदकर हमारे देश में आएंगे। वो अमीर और सफल होंगे, वो बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे और टैक्स का भुगतान करेंगे और बहुत से लोगों को रोजगार देंगे। कार्यक्रम को कैसे लागू किया जाएगा फिलहाल इसे लेकर विवरण अभी पूरी तरह से सामने नहीं आया है।

मौसम अपडेट :दिल्ली समेत देश के 7 राज्यों में अगले 24 घंटे में बारिश का अलर्ट

नई दिल्लीः दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आज से एक बार फिर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों में कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिल रही है। उधर, मुंबई समेत महाराष्ट्र के इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर देखा जा रहा है।

दिल्ली समेत यहां पर बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 28 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 26 से 28 तारीख तक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। 2 या 3 मार्च तक यहां पर बारिश का दौर जारी रह सकता है। आज से 1 मार्च के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, 27 और 28 तारीख को उत्तराखंड में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 26 फरवरी से 1 मार्च के बीच पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 27 फरवरी को पंजाब और हरियाणा में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यूपी के इन जिलों में हो सकती है बारिश

उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है। दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में गरज के साथ बारिश संभव है। सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, हापुड़ और मुरादाबाद में भी बारिश की संभावना है। सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और फर्रुखाबाद में बारिश हो सकती है। वहीं अलीगढ़, मथुरा और संभल जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

हिमाचल में अगले तीन दिन होगी बारिश

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। इसके अनुसार, मौसम विभाग ने 26 फरवरी को राज्य के चार जिलों के लिए येलो अलर्ट और 27 फरवरी को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शिमला स्थित IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के बाद, “हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की गतिविधि बढ़ रही है।

आईएमडी ने अगले 24 घंटों के भीतर चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का अनुमान लगाया है। 26 फरवरी को कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और हमीरपुर में आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। कुल्लू, चंबा, कांगड़ा और मंडी में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। 27 फरवरी के लिए मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Indonesia Earthquake:भूकंप के तेज झटकों से हिली इस देश की जमीन, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 दर्ज

 इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप की तीव्रता 6.1 थी, और इसका केंद्र उत्तरी सुलावेसी प्रांत के पास तट से दूर था। यूएसजीएस एजेंसी के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर (6.2 मील) की गहराई पर आया। राहत की बात यह है कि इससे सुनामी का कोई खतरा नहीं है। राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा, तत्काल किसी नुकसान या हताहत की सूचना नहीं है।

‘रिंग ऑफ फायर’ में स्थित है इंडोनेशिया

इंडोनेशिया एक ऐसी जगह पर स्थित है जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है, जहां धरती की कई टेक्टोनिक प्लेट्स मिलती हैं। इसी वजह से यह इलाका भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है।

भूकंप और सुनामी ने मचाई है तबाही

बता दें कि, जनवरी 2021 में सुलावेसी को हिला देने वाले 6.2 तीव्रता के भूकंप में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों लोग बेघर हो गए। इससे पहले 2018 में, सुलावेसी के पालू में 7.5 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 2200 से अधिक लोग मारे गए थे। 2004 में, आचे प्रांत में 9.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिससे सुनामी आई और इंडोनेशिया में 170,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।