Home Blog Page 909

हेल्थ टिप्स :इन दिनों गुड़ खाने से बचें! जानें इसके बेहतर विकल्प

 सर्दियों के दौरान गुड़ का सेवन करना काफी जरुरी होता है। यह स्वाद के साथ ही रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन कई बार गलत समय पर गुड़ के सेवन से हेल्थ प्रॉब्लम शुरु हो जाती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसे खाने से एलर्जी, धूल-मिट्टी के कण परेशान नहीं कर पाते हैं। वहीं, अगर आप गलत समय पर अगर सही चीज खाते हैं, तो इससे आपको कम फायदे और कई नुकसान ज्यादा मिलने लगते हैं।

इंस्टाग्राम पर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ, रोबिन शर्मा ने अपने वीडियो में बताया है कि गुड़ खाने से कई बार नुकसान हो सकता है। गुड़ खाने में स्वादिष्ट होता है इसके साथ ही यह कब्ज, बवासीर, अपच, पेशाब में रुकावट और पेट की 20 प्रकार की बीमारियों के लिए काफी लाभदायक होता है। 

गुड़ कब खाएं?

डॉक्टर ने बताया कि वसंत ऋतु का आगमन हो चुका है और अगले 45 से 60 दिनों तक गुड़ का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। इसलिए अगर आप फिट रहने के लिए गुड़ खाने से बचें।

क्या है इसके पीछे कारण?

एक्सपर्ट के मुताबिक, वसंत ऋतु में हमारे शरीर में कफ दोष का प्रकोप होता है और इस दौरान गुड़ शक्कर सभी चीजें जैसे कि मीठे पदार्थ का प्रयोग करने का मनाही की गई है। क्योंकि मीठे चीजों का सेवन करने कफ दोष और अधिक कुपित हो सकता है जो कि पहले हो रखा हो।

इसकी जगह शहद का सेवन करें

इसके जगह आप शहद का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि शहद के सेवन से अपने रुक्ष गुण के कारण मीठा होने के पश्चात भी कफ दोष को कम करने का कार्य करता है।

सूडान में हुआ बड़ा विमान हादसा: कई सैन्य कर्मियों और नागरिकों की गयी जान

खार्तूम: सूडान की राजधानी खार्तूम के बाहरी इलाके में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान हादसे में कई अधिकारियों और नागरिकों की मौत हो गई है। सेना ने मंगलवार देर रात जारी एक बयान में कहा कि विमान एक हवाई अड्डे से उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सैन्य कर्मियों और नागरिकों की मौत हुई है। कई लोग घायल भी हुए हैं।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

बयान में कहा गया, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और अग्निशमन दल दुर्घटना स्थल पर आग पर काबू पाने में कामयाब रहे।” एक सैन्य सूत्र ने पहले AFP को बताया था कि एंटोनोव विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे तकनीकी खराबी थी। यह दुर्घटना वादी सेइदना हवाई अड्डे के पास हुई।

कई घरों को हुआ नुकसान

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस इलाके में विमान गिरा, वहां कई घरों को नुकसान पहुंचा है। उत्तरी ओमदुरमन के निवासियों ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे आसपास के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई।

पिछले महीने भी हुआ था विमान हादसा

बता दें कि, पिछले महीने भी दक्षिण सूडान में एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स समेत 21 लोग सवार थे। प्लेन हादसे में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई थी। विमान यूनिटी ऑयलफील्ड एयरपोर्ट से उड़ान भरकर राजधानी जुबा जा रहा था तभी यह हादसा हुआ था।

IPL 2025 KKR: इस खिलाड़ी को मिल सकती है KKR की कप्तानी, जल्द शुरू होगा नया सीजन

 आईपीएल 2025 की तैयारी जोरों पर है। इस बार भी इस टूर्नामेंट में 10 टीमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी। बीसीसीआई की ओर से अगले सीजन के इंडियन प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है, लेकिन अभी भी दो टीमें ऐसी हैं, जिसके कप्तान को लेकर फैसला होना बाकी है। इसमें दिल्ली कैपिटल्स के अलावा केकेआर यानी कोलकाता नाइटराइडर्स की भी टीम शामिल है। इस बीच अब केकेआर के कप्तान को लेकर अपडेट सामने आया है। हो सकता है कि जल्द ही टीम के नए कप्तान का ऐलान कर दिया जाए।

वेंकटेश अय्यर को सकते हैं केकेआर के नए कप्तान 

​आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइटराइडर्स की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभाल रहे थे। उनकी कप्तानी में ही टीम ने खिताब भी अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया। अब श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स में हैं और वे टीम के नए कप्तान बनाए गए हैं। लेकिन सवाल केकेआर को लेकर है। अभी तक चैंपियन टीम की कमान कौन संभालेगा, इस पर से पर्दा उठना बाकी है। अब खबर आई है कि वेंकटेश अय्यर केकेआर के अगले कप्तान हो सकते हैं। वेंकटेश अय्यर के लिए केकेआर ने 23.75 करोड़ रुपये की मोटी रकम खर्च की है। हालांकि केकेआर में अजिंक्य रहाणे भी हैं, जो कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं, लेकिन ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसर फिलहाल वेंकटेश अय्यर कप्तानी की दावेदारी में आगे चल रहे हैं।

इस साल 22 मार्च से होगा आईपीएल का आगाज

इस बार आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। जब कोलकाता नाइटराडर्स और आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने सामने होंगी। ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। वेंकटेश अय्यर के पास वैसे तो कप्तानी का ज्यादा अनुभव नहीं है, लेकिन फिर भी केकेआर की टीम उन पर दांव खेल सकती है। वे पिछले काफी वक्त से इसी टीम के साथ जुड़े हुए हैं। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर के लिए प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 51 मैच खेलकर 1326 रन बनाए हैं और उनका औसत भी काफी अच्छा रहा है। वेंकटेश अय्यर शुरू से ही केकेआर के लिए खेल रहे हैं, इसलिए वे टीम के लिए काफी भरोसेमंद भी हैं।

आईपीएल 2025 के लिए केकेआर का स्क्वाड: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह, वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नोर्खिया, अंगकृष रघुवंशी, वैभव अरोड़ा, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, स्पेंसर जॉनसन, लवनिथ सिसौदिया, अजिंक्य रहाणे, अनुकूल रॉय, मोइन अली, उमरान मलिक।

दमिश्क:इजरायल ने सीरिया में फिर बरपाया कहर, लड़ाकू विमानों ने दमिश्क के पास किए जोरदार हवाई हमले

 इजरायल के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार 25 फरवरी की देर रात सीरिया की राजधानी के दक्षिण में एक शहर और दक्षिणी प्रांत दारा पर हवाई हमले किए। सुरक्षा सूत्रों और स्थानीय प्रसारक सीरिया टीवी ने बताया कि मंगलवार देर रात सीरिया की राजधानी में कई धमाके सुने गए। इजरायली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने एयर स्ट्राइक की पुष्टि की है। काट्ज ने कहा कि हमले इसलिए किए गए ताकि सीरियाई बल या दूसरे आतंकवादी समूह दक्षिण सीरिया में आईडीएफ के बफर जोन का उल्लंघन ना करें।

इजरायली सेना ने क्या कहा 

इजरायली सेना ने इन हमलों को लेकर कहा कि पिछले कुछ घंटों में आईडीएफ ने दक्षिणी सीरिया में सैन्य ठिकानों पर हमला किया, जिसमें कमांड सेंटर और हथियार रखने वाली कई जगहें शामिल हैं। सीरिया के दक्षिणी हिस्से में सैन्य बलों और संपत्तियों की मौजूदगी इजरायली नागरिकों के लिए खतरा पैदा करती है। इजरायलियों के लिए किसी भी खतरे को दूर करने के लिए आईडीएफ काम करना जारी रखेगा।

मिलिट्री साइट को बनाया गया निशाना

सीरिया टीवी ने कहा कि इजरायली विमानों ने दमिश्क से लगभग 20 किलोमीटर दूर दक्षिण में किस्वाह शहर पर भी हमला किया। इस दौरान एक मिलिट्री साइट को निशाना बनाया गया। सीरिया से आ रही रिपोर्टों से पता चलता है कि हमले में दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। दमिश्क के बाहरी इलाके में सैन्य वाहनों को भी निशाना बनाया गया है।

नेतन्याहू ने क्या कहा था?

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में कहा था कि इजरायल दक्षिणी सीरिया में एचटीएस या देश के नए शासकों से संबद्ध किसी भी अन्य ताकत की उपस्थिति को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इस क्षेत्र को विसैन्यीकृत किए जाने की मांग भी की थी।

कीव: यूक्रेन ने झुकाया सिर! अमेरिका संग खनिज समझौते पर बनी सहमति, ट्रंप प्रशासन ने नहीं दी प्रतिक्रिया

यूक्रेन और अमेरिका दुलर्भ खनिजों के दोहन संबंधी समझौते समेत एक व्यापक आर्थिक समझौते की रूपरेखा पर सहमत हो गए हैं। यूक्रेन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने  इस बारे में जानकारी दी है। मामले से परिचित अधिकारियों ने अपना नाम नहीं बताने की शर्त पर यह जानकारी दी है। एक अधिकारी ने कहा कि कीव को उम्मीद है कि समझौते पर हस्ताक्षर होने से यूक्रेन के लिए उस अमेरिकी सैन्य सहायता का निरंतर प्रवाह सुनिश्चित हो जाएगा जिसकी उसे तत्काल आवश्यकता है।

ट्रंप प्रशासन ने नहीं की टिप्पणी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने इस संबंध में अभी कोई टिप्पणी नहीं की है। यूक्रेन के एक अधिकारी ने बताया कि समझौते पर शुक्रवार को हस्ताक्षर होने की संभावना है और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के ट्रंप से मिलने के लिए वाशिंगटन जाने की योजना बनाई जा रही है।

अधिकारी ने यह भी कहा?

यूक्रेन के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यह समझौता जेलेंस्की और ट्रंप को यूक्रेन के लिए सैन्य सहायता जारी रखने पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगा। यही कारण है कि कीव इस समझौते को अंतिम रूप देने के लिए उत्सुक है। रूस से संघर्ष के बीच यूक्रेन के लिए यह समझौता बेहद जरूरी भी है। कारण है कि इस समझौते के माध्यम से उसे अमेरिकी सैन्य सहायता सुनिश्चित हो सकेगी। यूक्रेन का मानना है कि इस समझौते के जरिए उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक समर्थन मिलेगा, जिससे उसकी सुरक्षा और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

यह भी जानें

समझौते के तहत दुर्लभ पृथ्वी खनिजों के व्यापार पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों, सौर पैनल और अन्य तकनीकी उपकरणों के निर्माण में उपयोग होते हैं। यह खनिज यूक्रेन में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं और इनका वैश्विक स्तर पर बहुत बड़ा बाजार है।