Home Blog Page 899

NCLT द्वारा अंसल एपीआई को दिवालिया घोषित किए जाने पर प्रभावित खरीदारों से विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह ने की मुलाकात; डॉ. सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा- हर हाल में की जाएगी अंसल खरीदारों के हितों की रक्षा, सरकार निवेशकों के साथ, उनकी जमापूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी

  • एनसीएलटी ने अंसल प्रॉपर्टीज को दिवालिया घोषित कर IRP नियुक्त किया।
  • सरकार निवेशकों की सुरक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट और एनसीएलएटी में अपील करने पर विचार कर रही है।
  • अंसल के खिलाफ FIR और LDA के तहत कानूनी कार्रवाई की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया, सरकार निवेशकों के साथ खड़ी है।

लखनऊ: सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अंसल एपीआई के प्रभावित खरीदारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उनके निवेश की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार हर हाल में खरीदारों के हितों की रक्षा करेगी और उनकी जमापूंजी को सुरक्षित रखने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगी।

एनसीएलटी ने अंसल एपीआई को दिवालिया घोषित किया

गौरतलब है कि राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) द्वारा अंसल प्रॉपर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिवालिया घोषित कर दिया गया है और इंटरिम रिज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल (IRP) नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। इस फैसले के बाद अंसल के निवेशकों और खरीदारों में असमंजस और चिंता का माहौल है। बड़ी संख्या में लोगों ने अंसल एपीआई में फ्लैट, प्लॉट और विला खरीदे थे, लेकिन कंपनी के दिवालिया होने से उनकी पूंजी अधर में लटक गई है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का आश्वासन – सरकार खरीदारों के साथ

बैठक में डॉ. राजेश्वर सिंह ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और सरकार प्रभावित खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी संभावित कानूनी और प्रशासनिक विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।

निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए तीन प्रमुख विकल्पों पर विचार

डॉ. सिंह ने बताया कि सरकार इस मामले को लेकर तीन बड़े कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाने पर विचार कर रही है:

  1. सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करना:
    • अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की जाएगी, जिससे खरीदारों के अधिकारों की रक्षा हो सके।
  2. एनसीएलटी के फैसले के खिलाफ अपील करना:
    • अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के फैसले को चुनौती देने के लिए एनसीएलएटी (NCLAT) में अपील दायर की जाएगी।
  3. सरकारी कार्रवाई और एफआईआर:
    • अंसल प्रॉपर्टीज के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करने और एलडीए (LDA) के तहत कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है।

निवेशकों की चिंता पर सरकार की सक्रियता

बैठक के दौरान अंसल रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गगन टंडन, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी, शैलेन्द्र सिंह, अमर पाल राठौर, कुश अग्रवाल, अजीत यादव, पंकज तिवारी, एस. एस. अस्थाना, संजय सिंह, अनिल अग्रवाल सहित कई अन्य प्रभावित खरीददार उपस्थित रहे।

प्रभावित निवेशकों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों की सराहना की और सरकार से शीघ्र समाधान की मांग की। इस पर डॉ. सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी करेंगे और सरकार निवेशकों के साथ खड़ी है।

सरकार के कड़े कदम– खरीदारों की सुरक्षा प्राथमिकता

डॉ. सिंह ने कहा कि इस तरह के मामलों में निवेशकों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है और राज्य सरकार आर्थिक अपराधों और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस मुद्दे की समीक्षा कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले में बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

अंसल प्रॉपर्टीज में निवेश करने वाले हजारों खरीदारों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण है, लेकिन सरकार उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरकार इस मामले को एनसीएलटी, सुप्रीम कोर्ट और पुलिस कार्रवाई जैसे सभी संभावित विकल्पों से हल करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। खरीदारों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सीएम योगी से मिले डॉ. राजेश्वर, सरोजनीनगर के विकास कार्यों का अवलोकन एवं ‘सोलर संवाद’ कार्यक्रम में किया आमंत्रित

dr-rajeshwar-singh-
dr-rajeshwar-singh-
dr-rajeshwar-singh-

लखनऊ। सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें सरोजनीनगर के विकास कार्यों का अवलोकन एवं ‘सोलर संवाद’ कार्यक्रम में आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश सरकार के द्वितीय कार्यकाल की ऐतिहासिक तीसरी वर्षगांठ के अवसर पर 10 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात की जानकारी डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की। उन्होंने लिखा—
“तप, तेज और त्याग की प्रतिमूर्ति, मां भारती के दैदीप्तिमान नक्षत्र, अप्रतिम नेतृत्व के प्रकाशपुंज, राष्ट्रसेवा के दिव्य प्रेरणास्रोत, श्रद्धेय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भेंटकर अमूल्य मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया!”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ध्येयनिष्ठ संकल्पशक्ति, अदम्य कर्मठता और राष्ट्रसेवा का अटल ओज उनके लिए नवचेतना, सतत ऊर्जा और अविरल प्रेरणा का स्रोत है।

‘सोलर संवाद’ कार्यक्रम का उद्देश्य

✅ सरोजनीनगर क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों की समीक्षा एवं प्रस्तुतिकरण।
✅ सौर ऊर्जा (सोलर पावर) के उपयोग और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा।
✅ स्थानीय जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने पर विशेष जोर।
✅ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सरोजनीनगर के विकास की नई परियोजनाओं की घोषणा की संभावना।
✅ प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनकल्याणकारी उपलब्धियों को रेखांकित करना।

सरोजनीनगर: विकास की नई ऊंचाइयों की ओर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि सरोजनीनगर में स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छता, सड़क निर्माण, जल आपूर्ति और ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े स्तर पर कार्य हो रहे हैं। सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में न सिर्फ विकास कार्यों का अवलोकन किया जाएगा, बल्कि सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु ‘सोलर संवाद’ आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सरोजनीनगर को ऊर्जा-स्वतंत्र एवं ग्रीन एनर्जी को अपनाने वाला क्षेत्र बनाना है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के प्रमुख बिंदु:

🔹 10 मार्च 2025 को ‘सरोजनीनगर के विकास कार्यों का अवलोकन एवं सोलर संवाद’ कार्यक्रम आयोजित होगा।
🔹 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
🔹 कार्यक्रम में क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की प्रस्तुति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी।
🔹 सौर ऊर्जा और ग्रीन एनर्जी के महत्व पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
🔹 सरोजनीनगर को स्मार्ट सिटी और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना।

योगी सरकार के 3 वर्ष और सरोजनीनगर की विकास यात्रा

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि योगी सरकार के तीन वर्षों में सरोजनीनगर को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए सड़क, जल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सरोजनीनगर को आधुनिक बुनियादी ढांचे से जोड़ने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस कार्यक्रम में भाग लेने से सरोजनीनगर के विकास को और अधिक गति मिलेगी तथा जनता को सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ मिलेगा

सरोजनीनगर में बुनियादी ढांचे और सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों को नई दिशा देने के लिए यह ‘सोलर संवाद’ कार्यक्रम महत्वपूर्ण साबित होगा। डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया जाना यह दर्शाता है कि सरकार जनहित और सतत विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 10 मार्च 2025 को इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किन नई योजनाओं की घोषणा करते हैं।

Health Tips Foods To Reduce Anxiety: मूड स्विंग्स को कम करने में मदद कर सकते हैं ये सुपरफूड्स!

अक्सर ऐसा होता है कि हमें काफी चिड़चिड़ेपन का अहसास होता है या फिर बेवजह ही मन उदास या मूड खराब रहता है। ऐसे में हमें समझ में नहीं आता है कि क्या किया जाए। अमूमन हम अपने मूड को ठीक करने के लिए कई तरीकों का सहारा लेते हैं, लेकिन फूड भी इसमें एक अहम् रोल निभा सकता है। जी हां, आप जो खाते हैं, उसका आपके मूड पर बहुत बड़ा असर होता है। सही फूड्स आपकी भावनाओं को स्थिर रखने, तनाव कम करने और यहां तक कि खुशी बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं।

जहां डार्क चॉकलेट से लेकर ग्रीन टी, ओमेगा-3 से भरपूर फिश, केला, दही आदि तनाव को कम करने और एनर्जी लेवल को स्थिर रखने में मदद कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ, प्रोसेस्ड फूड आइटम्स, मीठे स्नैक्स और बहुत ज़्यादा कैफीन मूड स्विंग को और भी बदतर बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जो मूड स्विंग्स को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं-

केले (Banana)

केले विटामिन बी6 से भरपूर होते हैं, जो सेरोटोनिन और डोपामाइन बनाने में मदद करते हैं। इससे आपको अच्छा महसूस होता है। इसमें फाइबर के साथ-साथ नेचुरल शुगर होती है, जिसकी वजह से आपको एनर्जी क्रैश की शिकायत भी नहीं होती है।

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, मेथी व सरसों का सेवन करने से भी मूड स्विंग्स को हैंडल करना आसान हो जाता है। दरअसल, इनमें फोलेट अधिक पाया जाता है, जो मूड-रेग्युलेटिंग न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन में मदद करता है। साथ ही साथ, यह मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर है, जो एनर्जी लेवल को स्टेबल रखता है।

दही (Curd)

दही में प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं, जो गट हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। आपको शायद पता ना हो, लेकिन गट हेल्थ सीधेतौर पर आपके मूड को प्रभावित करता है। जिससे चिंता और तनाव को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए, अपनी डेली डाइट में दही को जरूर शामिल करें।

अंडे (Eggs)

अधिकतर लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है, लेकिन अंडे भी आपके मूड को अच्छा बना सकते हैं। दरअसल, अंडे प्रोटीन और आवश्यक अमीनो एसिड से भरपूर होते हैं, जो न्यूरोट्रांसमीटर फ़ंक्शन को सपोर्ट करते हैं। इतना ही नहीं, इसमें विटामिन डी होता है, जो आपके मूड को बेहतर कर सकता है।

“DK शिवकुमार को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता” – कांग्रेस नेता के बयान ने हलचल मचाया

कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचातानी तेज हो रही है। एक ओर सिद्धारमैया हैं तो दूसरी ओर डीके शिवकुमार। इन सब के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने बड़ा बयान जारी किया है। वीरप्पा मोइली ने साफ तौर पर कह दिया है कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राज्य का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। मोइली ने आगे दावा किया कि यह एक तय मामला है।

क्या बोले वीरप्पा मोइली?

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने रविवार को बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने कहा- ‘‘मैं ही वह व्यक्ति था जिसने सुनिश्चित किया कि शिवकुमार को विधायक के रूप में पहली बार चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिले। आज वह कर्नाटक में एक सफल नेता के रूप में उभरे हैं। आइए, हम सभी उनके जल्द से जल्द मुख्यमंत्री बनने की कामना करें।’’

शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर परिश्रम किया है- मोइली

दरअसल, वीरप्पा मोइली रविवार को करकला में कांग्रेस के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस का प्रमुख होने के बाद भी डीके शिवकुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण समय में अथक परिश्रम किया है। शिवकुमार ने अन्य राज्यों में भी पार्टी को सत्ता में लाने में योगदान दिया है।

मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता- शिवकुमार

वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने रविवार को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह कांग्रेस के वफादार कार्यकर्ता हैं। शिवकुमार ने कहा, “मैंने कोई शर्त नहीं रखी है और कोई शर्त रखने की जरूरत भी नहीं है। मैं एक कार्यकर्ता हूं, पार्टी जो कहती है, मैं उसके अनुसार काम करता हूं। शर्तें रखना या ब्लैकमेल करना मेरे खून में नहीं है। मैं कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हूं।”

Latest Sports News :जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा हुए गदगद, इस खिलाड़ी की जमकर की तारीफ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2025 चैंपियंस ट्रॉफी का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत ने 44 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर पहुंच गई। भारत का मुकाबला अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारत की इस जीत में वरुण चक्रवर्ती ने अहम भूमिका निभाई। दरअसल रोहित शर्मा ने इस मैच के लिए प्लेइंग XI में एक बदलाव किया था। उन्होंने हर्षित राणा को आराम देकर वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया। रोहित का ये फैसला एक दम सही साबित हुआ। उन्होंने मैच के बाद वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की।

रोहित शर्मा ने की वरुण चक्रवर्ती की तारीफ

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में रोहित ने वरुण को लेकर कहा, उनमें कुछ अलग बात है, इसलिए वह कोशिश करना चाहते थे और देखना चाहते थे कि वरुण क्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि वो अगले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। उनके लिए हर मैच जीतना और एक छोटे टूर्नामेंट में सब कुछ सही करना महत्वपूर्ण है। उनके लिए गलतियों को तुरंत सुधारना महत्वपूर्ण है, और यहीं से उन्हें पता चलता है कि आपकी टीम ऊपर जा रही है या नीचे जा रही है।

NZ के खिलाफ जीत को लेकर क्या बोले कप्तान रोहित

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतने को लेकर कप्तान ने कहा कि जीत के साथ ग्रुप स्टेज को समाप्त करना महत्वपूर्ण है। न्यूजीलैंड एक अच्छी टीम है जो अच्छा क्रिकेट खेल रही है। अच्छा परिणाम पाने के लिए हमें अच्छा क्रिकेट खेलना था और हमने वही किया। 30/3 होने के बाद एक साझेदारी होना जरूरी था और उन्हें लगा कि उन्होंने एक अच्छा स्कोर बना लिया है। उनकी गेंदबाजों के पास उस स्कोर को डिफेंड करने की क्षमता थी।

ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए तैयार है टीम इंडिया

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर रोहित ने कहा कि यह एक अच्छा मैच होगा। ऑस्ट्रेलिया के पास आईसीसी टूर्नामेंट अच्छा खेलने का एक अच्छा इतिहास है, लेकिन उनके लिए भी यह उनको हराने का एक अच्छा मौका है। उन्हें उम्मीद है कि, यह एक शानदार मैच होगा। उम्मीद है कि वो वहां भी जीत हासिल करेंगे। बता दें कि भारत 04 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी मैदान पर सेमीफाइनल मैच खेलेगा।