Home Blog Page 897

Latest Bollywood News: अक्षय कुमार की भांजी ने शहजादियों के अंदाज में मामा का हाथ थामते हुए की भव्य एंट्री

साल 2025 बॉलीवुड में स्टारकिड्स का साल होने वाला है। इस साल कई सितारों के बच्चे अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। कई फेमस फैमिली के बच्चे डेब्यू की तैयारी में हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि क्या ये विरासत को आगे ले जा पाएंगे या फिर नहीं। राशा थडानी, इब्राहिम अली खान, अमन देवगन के बाद अब अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी फिल्मों में आने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मामा अक्षय कुमार ने खुद अपनी भांजी के डेब्यू का ऐलान किया। अब दोनों एक साथ नजर आए हैं, वो भी काफी स्टालिश अंदाज में। इसकी झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और इन पर से लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। इन्हें देखने के बाद लोग अक्षय कुमार की भांजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

अक्षय के साथ सिमर की शानदार एंट्री

सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार ऑल व्हाइट सूट में सूटेड-बूटेड अपनी भांजी का हाथ थामे एंट्री करते हैं। अक्षय कुमार की भांजी सिमर सैटिन व्हाइट गाउन, हाई हील्स और हल्के मेकअप में बेहद खूबसूरत लगीं। उनका लुक किसी शहजादी जैसा था। अक्षय कुमार ने सिमर की एंट्री को और भी खास बना दिया। अक्षय सीढ़ियों से उतरते हुए सिमर का हाथ थामे रहे और फिर कैमरों के सामने दोनों ने साथ में पोज दिए। अब इस वीडियो पर लोग प्यार लुटा रहे हैं और तरह-तरह के रिएक्शन से इसका कमेंट बॉक्स भर गया है।

लोगों का रिएक्शन

एक शख्स ने लिखा, ‘ये बिल्कुल अपने मामा पर गई है- शार्प और क्लासी।’ एक और शख्स ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘ये कितनी हसीन है।’ एक यूजर ने सिमर को लकी भांजी कहा तो एक शख्स ने उनकी मुस्कान की तुलना कैटरीना कैफ से की। एक शख्स ने लिखा, ‘बॉलीवुड को ऐसे खूबसूरत चेहरे की जरूरत थी।’ एक शख्स ने तो सीधे तौर पर कहा कि सिमर इंद्रलोक से उतरी परी की तरह लग रही हैं। कई लोगों ने सिमर बाकी स्टारकिड्स की तुलना में सबसे बेहतर करार दिया।

कौन हैं सिमर

आपको बता दें कि सिमर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया की बेटी हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी मौजूदगी की बात करें तो, सिमर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव हैं। सिमर भाटिया अपने मामा के नक्शेकदम पर चलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो देश के सबसे चहेते फिल्म सितारों में से एक हैं। बॉलीवुड में सिमर भाटिया के बड़े ब्रेक की बात करें तो वह अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा के साथ फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आएंगी। इस फिल्म को श्रीराम राघवन निर्देशित कर रहे हैं। अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया एक प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं और लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। रियल एस्टेट टाइकून, सुरेंद्र हीरानंदानी से अलका की शादी हुई है। साल 2012 में दोनों ने दूसरी शादी की। अलका और उनके पहले पति की सिमर बेटी हैं।

ऐसे होगी सिमर की फिल्म की कहानी

श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस सेकेंड’ लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल पीवीसी के जीवन पर आधारित है। यह कहने में कोई दो राय नहीं है कि सिमर एक शानदार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक के साथ काम कर रही हैं। 6 जनवरी, 2025 को अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक न्यूजपेपर कटिंग की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनकी भतीजी सिमर भाटिया के डेब्यू की जानकारी दी गई थी। अक्षय ने इसके साथ सिमर के लिए एक नोट भी लिया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

हेल्थ टिप्स :भीगे अखरोट का सेवन करें, शरीर को मिलते हैं अद्वितीय लाभ

स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डाइट होना भी काफी जरुरी है। भाग-दौड़ भारी जिंदगी में हम सभी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखते हैं। इसलिए अच्छी डाइट जरुर लेना चाहिए। अखरोट एक सुपरफूड है। इनमें पोषक तत्वों का मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है। अखरोट में कैल्शियम, विटामिन, मिनरल और प्रोटीन हमारे शरीर को हेल्दी रखते हैं। गर्मियों के सीजन में लोग ड्राई फ्रूट्स के सेवन करने से बचते हैं। क्योंकि अखरोट की तासीर गर्म होती है, अखरोट को भीगाकर जरुर खाना चाहिए। भीगे अखरोट खाने से कई चमत्कारिक फायदे होते हैं। इसके सेवन से शरीर मजबूत बना रहता है, जो कई बीमारियों को दूर करता है। आइए आपको बताते हैं भीगे हुए अखरोट का सेवन करने से क्या फायदे मिलते हैं।

भीगे अखरोट खाने से मिलते हैं शरीर को फायदे

– खराब कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने पर दिल से जुड़ी बीमारियां का खतरा बना रहता है। अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। रोजाना अखरोट खाने से कोलेस्ट्रॉल से निपटने में मदद मिल सकती है।

– जंक फूड खाने से शरीर को कई समस्याएं होने लगती है। इसलिए आपको नियमित रुप से भीगे अखरोट खाने चाहिए। यह पौष्टिक होते हैं और संतुष्ट कर सकते हैं। इसके सेवन से आपका पेटा भरा हुआ महसूस हो सकता है। इसे वजन घटाने में मदद मिलती है।

– अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। हेल्दी और मजबूत इम्यून सिस्टम होने पर आप खुद को बीमारियों को दूर भी रख सकते हैं।

– अखरोट खाने से आपको नींद अच्छी आएगी। इसमें मेलाटोनिन केमिकल होता है। इसके साथ ही आप सुबह और सोने से पहले भीगे हुए अखरोट खा सकते हैं, जो आपकी नींद को बेहतर करेगा।

– भीगे हुए अखरोट खाने से कई फायदे मिलते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, विटामिन ई, मेलाटोनिन और पॉलीफेनोल्स नामक केमिकल्स अखरोट में प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट से हमारी स्किन को यूवी किरणों से बचाने में सहायता होती है।

– अखरोट में कई हेल्दी फैट, फाइबर और प्रोटीन होता है, जो आपको गर्मी के महीनों के दौरान दिन भर के लिए जरुरी एनर्जी दे सकता है।

Stomach Issues: बदलते मौसम में पेट की सेहत पर पड़ रहा है गंभीर प्रभाव, जानिए विशेषज्ञों का कहना क्या है।

बदलते मौसम का असर सेहत पर साफ नजर आता है। बदलते मौसम में लोग कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों का शिकार हो सकते हैं। धीरे-धीरे मौसम बदलना शुरू हो रहा है। आमतौर पर लोगों को बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन बीमारियां सिर्फ जुकाम-बुखार तक सीमित नहीं होती है, बल्कि इस दौरान कई लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बदलते मौसम में आपको पेट संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। क्योंकि इन समस्याओं को गलत खानपान और अनहेल्दी लाइफस्टाइल से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बदलते मौसम के कारण पेट की सेहत पर कैसा असर होता है।

बदलते मौसम का पेट पर असर

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक बदलते मौसम में व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इन समस्याओं की मुख्य वजह डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव आना है। जैसे, सर्दियों में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिसकी वजह से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। शरीर में पानी की कमी और कैलोरी युक्त खाने की वजह से ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पेट पर बुरा असर पड़ने के कारण

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए ब्लड का फ्लो पेट और आंतों में कम हो जाता है। जिसकी वजह से व्यक्ति को पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसी तरह से गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए ब्लड फ्लो स्किन की तरफ बढ़ जाता है। ऐसे में पाचन तंत्र में ब्लड फ्लो कम होता है और भूख की कमी और मेटाबॉलिक रेट कम होने जैसी कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं बारिश के मौसम में वायरस और बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं। ऐसे में खाने के जरिए बीमारी फैलाने वाले बैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं।

पेट की समस्या से बचने के लिए करें ये काम

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

पेट संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। सर्दियों के मौसम में आप कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। हालांकि यह मात्रा व्यक्ति की उम्र, वजन और शारीरिक गतिविधि पर भी निर्भर करता है।

डाइट का रखें ध्यान

बदलते मौसम में बाहर का तला-भुना और मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। क्योंकि जंक फूड का असर सिर्फ आपके पेट ही नहीं बल्कि पूरी सेहत पर भी पड़ता है। इसलिए आपको घर का बना ताजा और पौष्टिक खाना खाना चाहिए।

एक्सरसाइज

बदलते मौसम में पेट की सेहत का ख्याल रखने के लिए आप एक्सरसाइज या योग का सहारा ले सकते हैं। व्यक्ति को फिट और हेल्दी रहने के लिए फिजिकल मूवमेंट करना जरूरी है। इसलिए आप रनिंग, वॉकिंग और योग जैसी एक्टिविटी को अपनी रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

तनाव कम लें

भले ही आपको यह जानकर हैरानी हो कि तनाव बढ़ने की वजह से पेट की समस्याएं बढ़ती हैं। इसलिए अधिक स्ट्रेस लेने से बचना चाहिए। स्ट्रेस की वजह से व्यक्ति को पेट के साथ अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

फाइबर की मात्रा बढ़ाएं

अगर आप भी पेट की समस्याओं से बचना चाहते हैं, आपको अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ानी चाहिए। इससे वेट लॉस में भी मदद मिलेगी। साथ ही डाइट में फाइबर शामिल कर आप पेट संबंधी कई समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। इसलिए आप डाइट में चावल, दालें, चने, गेहूं, जौं, बाजरा, राजमा, ब्रोकोली, स्प्राउट्स, पालक, गाजर, सेब, संतरे आदि शामिल कर सकते हैं।

वॉशिंगटन: 300 बिलियन डॉलर खर्च किए, फिर भी कुछ हासिल नहीं हुआ – ट्रंप का बाइडेन पर करारा हमला

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को कांग्रेस (अमेरिका की संसद) को संबोधित करने वाले हैं। कांग्रेस में अपने संबोधन से पहले ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन पर बड़ा हमला बोला है। ट्रंप ने यूक्रेन को बिना शर्त समर्थन देने के बाइडेन के फैसले को मूर्खतापूर्ण करार देते हुए कहा कि 300 बिलियन डॉलर देकर भी हमें कुछ हासिल नहीं हुआ जबकि इतनी बड़ी रकम से हम अपनी पूरी नेवी को खड़ा कर सकते थे। उन्होंने कहा कि यूरोप ने जो भी पैसे दिए वह लोन के रूप में दिए हैं जबकि अमेरिका को अपनी मदद के बदले कुछ भी वापस नहीं मिला।

‘बाइडेन ने बहुत ही मूर्खतापूर्ण तरीके से फंडिंग की’

यूक्रेन के साथ डील को लेकर भी ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को सकारात्मक तरीके से पेश आना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़ाई जारी रहने को लेकर जो बयान जेलेंस्की ने दिया है वह सही नहीं है। ट्रंप ने बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा, ‘यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है क्योंकि, आप जानते हैं, बाइडेन ने बहुत ही मूर्खतापूर्ण तरीके से, स्पष्ट रूप से एक देश को लड़ने 300 से 350 बिलियन डॉलर दिए। और आप जानते हैं क्या हुआ? हमें कुछ नहीं मिला। 350 बिलियन की रकम से अपनी पूरी अमेरिकी नौसेना का पुनर्निर्माण कर सकते थे। जरा सोचिए 350 बिलियन से हम यूएस नेवी को दोबारा खड़ा कर सकते थे।’

‘यूरोप के नेता बाइडेन से कहीं ज्यादा चालाक थे’

ट्रंप ने कहा, ‘बाइडेन ने ये पैसा दिया जो बेकार गया। हम इसे वापस लेंगे और कहीं ज्यादा लेंगे। मैं बस यही सोचता हूं कि यूक्रेन को अमेरिका की ज्यादा सराहना करनी चाहिए क्योंकि यह देश हर सुख-दुख में उनके साथ रहा है। हमने उन्हें यूरोप से कहीं अधिक दिया है जबकि यूरोप को हमसे अधिक देना चाहिए था। क्योंकि, जैसा कि आप जानते हैं, वे उनके पड़ोसी हैं। वे सीमा पर हैं। यह यूरोप के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण था। और मैं यूरोप पर निशाना नहीं साध रहा हूं। मैं यह कह रहा हूं कि वे जो बाइडेन से कहीं अधिक चालाक थे, क्योंकि जो बायडेन ने बस दे दिया, उन्होंने इसके बराबर देना चाहिए था।

‘मैं इसे सालों-साल चलता हुआ नहीं देखना चाहता’

रूस और यूक्रेन की बीच जारी जंग को जल्द से जल्द खत्म होने की इच्छा जाहिर करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘मैं इसे जल्द खत्म होते देखना चाहता हूं। मैं इसे सालों-साल चलता हुआ नहीं देखना चाहता। अब, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कथित तौर पर आज एपी में एक बयान दिया, उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि युद्ध लंबे समय तक चलने वाला है। बेहतर होगा कि वह इस बारे में सही न हो। मैं बस इतना ही कह रहा हूं।’ बता दें कि ट्रंप ने फिलहाल यूक्रेन को दी जा रही अमेरिकी मदद को रोकने का ऐलान कर दिया है जिसके बाद रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन और भी ज्यादा कमजोर पड़ सकता है।

Virat Kohli Records: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली रच सकते हैं इतिहास, नया रिकॉर्ड बनाते ही बन जाएंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज!

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। ग्रुप स्टेज के मुकाबले समाप्त हो चुके हैं और सेमीफाइनल का मंच सज चुका है। आज यानी 4 मार्च, मंगलवार से नॉकआउट मैचों का आगाज होने जा रहा है। पहले सेमीफाइनल में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं। ये मुकाबला दुबई में खेला जाना है। ग्रुप स्टेज में लगातार 3 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली टीम इंडिया का लक्ष्य अब जीत का चौका लगाते हुए फाइनल का टिकट हासिल करने का होगा। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये इतना भी आसान नहीं होगा क्योंकि सामने ऑस्ट्रेलिया की टीम है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वैसे तो फैंस को टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी लेकिन सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी होंगी। पाकिस्तान के खिलाफ शतक जड़ने के बाद कोहली से उम्मीदें कुछ ज्यादा ही बढ़ गई हैं। ऐसे में भारतीय फैंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली के बल्ले से बड़ी पारी आने की दुआ मना रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगर किंग कोहली 61 रन बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो वह नया इतिहास रच देंगे।

कोहली इतिहास रचने की दहलीज पर 

दरअसल, ICC नॉकआउट मैचों में विराट कोहली भरोसे का दूसरा नाम बन चुके हैं। वह ICC नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से अब तक 939 रन ICC नॉकआउट मैचों में आ चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 52.16 का रहा है। अगर कोहली 61 रन बनाने में सफल हो जाते हैं, तो ICC नॉकआउट मैचों में अपने 1000 रन पूरे कर लेंगे। ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अब तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है।

ICC नॉकआउट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 939 रन
  • रोहित शर्मा- 780 रन
  • रिकी पोंटिंग- 731 रन
  • सचिन तेंदुलकर- 657 रन
  • कुमार संगकारा- 595 रन
  • केन विलियमसन- 546 रन

विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ 22 रन बनाए थे। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 100 रनों की पारी खेली और नाबाद लौटे। हालांकि तीसरे मैच में वह कुछ खास नहीं कर सके। न्यूजीलैंड के खिलाफ उनके बल्ले से सिर्फ 11 रन निकले।