Home Blog Page 871

देइर अल-बलाह: ‘इज़रायल ने हवाई हमले कर तोड़ा सीजफायर’, हमास ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दी बड़ी धमकी।

हमास ने चेतावनी दी है कि मंगलवार की सुबह इजरायल के नए हवाई हमलों ने उनके बीच हुए सीजफायर को तोड़ दिया है। उसने साथ ही धमकी भरे अंदाज में यह भी कहा कि इजरायल की इस हरकत ने बंधकों के भाग्य को खतरे में डाल दिया है। वहीं, इजरायल ने कहा कि उसने सीजफायर को बढ़ाने के लिए चल रही बातचीत में कोई प्रगति न देखते हुए गाजा पट्टी में हवाई हमले किए हैं। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि इजरायल ने ये हमले दबाव बनाने की रणनीति के तहत किए या 17 महीने पुरानी जंग फिर से शुरू हो गई है।

बेंजामिन नेतन्याहू ने दिया हमले का आदेश

हमास ने कहा कि इजरायल की सरकार फिलिस्तीनियों के खिलाफ ‘बिना उकसावे की कार्रवाई’ के लिए जिम्मेदार है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार की सुबह किए गए हवाई हमलों में कम से कम 200 लोग मारे गए हैं। बता दें कि इजरायल ने मंगलवार की सुबह गाजा पट्टी में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इजरायल ने कहा कि जनवरी में सीजफायर लागू होने के बाद से यह क्षेत्र में हमास के ठिकानों पर सबसे भीषण हमला था। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने युद्ध विराम को आगे बढ़ाने के लिए चल रही बातचीत में कोई तरक्की न देखते हुए हमलों का आदेश दिया था।

गाजा के विभिन्न इलाकों में हो रहे हैं विस्फोट

नेतन्याहू के दफ्तर की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, ‘ये हमले हमास के द्वारा हमारे बंधकों को रिहा करने से बार-बार इनकार करने और अमेरिकी राष्ट्रपति के दूत स्टीव विटकॉफ और मध्यस्थों से प्राप्त सभी प्रस्तावों को अस्वीकार करने के बाद किए गए हैं।’ इजरायल द्वारा किए जा रहे हमलों के बीच गाजा में जगह-जगह पर विस्फोटों की आवाजें सुनी जा सकती थीं। बता दें कि बीते 6 हफ्तों में हमास ने लगभग 2 हजार फिलिस्तीनी कैदियों के बदले में लगभग 3 दर्जन बंधकों को रिहा किया, लेकिन बाकी के 60 बंधकों को रिहा करने पर अब तक सहमत नहीं हुआ है।

मारे जा चुके हैं 48 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी

बता दें कि इस जंग की शुरुआत हमास द्वारा 7 अक्टूबर 2023 को सीमा पार से किए गए हमले से हुई, जिसमें करीब 1200 लोग मारे गए और 250 अन्य बंधक बना लिए गए। हमास की इस बर्बर कार्रवाई का जवाब इजरायल ने सैन्य हमले के साथ दिया। इजरायल के हमले में अब तक 48,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं और गाजा की अनुमानित 90 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो गई है। युद्ध विराम ने गाजा के लोगों को कुछ राहत दी थी और हजारों विस्थापित फिलिस्तीनियों को अपने घरों में वापस लौटने की उम्मीद जगी थी।

South Africa contracted squad for the upcoming 2025-26 season:सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बार धाकड़ ऑलराउंडर की एंट्री, दो अनुभवी खिलाड़ियों की हुई छुट्टी

 साउथ अफ्रीका के क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने 15 महिला खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिसमें ICC वूमेन्स इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुनी गईं ऑलराउंडर एनेरी डर्कसेन को पहली बार शामिल किया गया है। हालांकि, इस बार लारा गुडॉल और डेल्मी टकर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर रखा गया है। दोनों खिलाड़ियों का नाम पिछली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल था, लेकिन इस बार उन्हें मौका नहीं दिया गया है।

एनेरी डर्कसेन ने साल 2024 में वनडे और टेस्ट में डेब्यू किया था और वह अब तक दो टेस्ट व चार वनडे मैच खेल चुकी हैं। उन्हें अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए 2024 में ICC इमर्जिंग विमेंस प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया था। उन्होंने जनवरी 2023 में साउथ अफ्रीका के लिए अपना पहला T20I मैच खेला था। उनके नाम 22 T20I मैचों में 170 रन और 5 विकेट दर्ज हैं।

लिस्ट में कई अनुभवी नाम शामिल 

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली खिलाड़ियों में कप्तान लौरा वोलवार्ड, पूर्व कप्तान सुने लुस, ऑलराउंडर क्लो ट्रायोन और नादिन डी क्लार्क, अनुभवी ऑलराउंडर एनेके बॉश, अयाबोंगा खाका और बाएं हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा जैसे परिचित और अनुभवी नाम शामिल हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि मारिजान काप भी इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल की शुरुआत में संन्यास लेने की बात कहने के बाद भी इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना जारी रखा है। ऐसा माना जा रहा है कि वह इस साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को अपने आखिरी टूर्नामेंट के रूप में देख रही हैं। हालांकि, उनकी नजरें T20 वर्ल्ड कप पर भी लगी होंगी, जो 15 महीने दूर है। वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड में जून-जुलाई महीने में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम अप्रैल और मई में महिला वनडे ट्राई सीरीज खेलेगी। श्रीलंका इस सीरीज की मेजबानी करेगा इस सीरीज में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी शिरकत करेगी। ये सीरीज 27 अप्रैल से 11 मई के बीच कोलंबो में खेली जाएगी।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाली साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी: एनेके बॉश, ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, एनेरी डर्कसन, अयांदा ह्लुबी, सिनालो जाफ्ता, मारिजान काप, अयाबोंगा खाका, मसाबाता क्लास, सुने लुस, एलिज-मारी मार्क्स, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायॉन, लौरा वोलवार्ड।

फ्रांस के नेता ने ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ को वापस माँगा , अमेरिका ने जवाब दिया – “हम न होते तो ये…”

डोनाल्ड ट्रंप की सत्ता में वापसी और टैरिफ में बढ़ोतरी के बाद से अमेरिका और यूरोप के बीच के संबंध लगातार तनावपूर्ण होते चले जा रहे हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब एक दूसरों को दिए गए तोहफे को भी वापस लेने की मांग की जाने लगी है। जानकारी के मुताबिक, फ्रांस के एक नेता ने अमेरिका से प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को वापस करने की मांग कर दी है। हालांकि, अमेरिका ने इस मांग पर तीखा जवाब दिया है।

…तो आप जर्मन बोल रहे होते-  कैरोलिन लेविट

फ्रांसीसी राजनेता द्वारा अमेरिका से स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को वापस करने की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा- “बिल्कुल नहीं। उस फ्रांसीसी राजनेता को मेरी सलाह होगी कि उन्हें याद दिलाएं कि यह सिर्फ अमेरिका ही वो वजह से है कि फ्रांस के लोग अभी जर्मन नहीं बोल रहे हैं। उन्हें हमारे महान देश का आभारी होना चाहिए।”

क्यों दिया गया जर्मन भाषा का उदाहरण?

दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की नाजी सेना ने काफी कम समय में फ्रांस पर जीत हासिल कर ली थी। माना जाता है कि फ्रांस की सेना ने हिटलर की सेना के सामने सरेंडर कर दिया था। जर्मनी ने पेरिस समेत फ्रांस के बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया था और वहां अपनी पसंद की सरकार भी बनवा दी थी। साल 1944 में मित्र राष्ट्रों के आक्रमण के बाद फ्रांस को आजादी मिली। इसमें अमेरिकी सेना का अहम योगदान था।

Karnataka Hidden Places: मार्च में घूमें कर्नाटक का खूबसूरत हिल स्टेशन, ये हसीन जगहें बनाएंगी ट्रिप खास

दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक देश के टॉप हॉलिडे डेस्टिनेशन्स में से भी एक माना जाता है। कर्नाटक के अद्भुत और खूबसूरत परिदृश्य से लेकर शांत और मनमोहक समुद्र तटों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। कर्नाटक में 5 राष्ट्रीय उद्यान और 20 से अधिक वन्यजीव अभयारण्य हैं, जो इसको खास बनाने का काम करते हैं। कर्नाटक में कूर्ग, गोकर्ण, हम्पी, मैसूर और राजधानी बेंगलुरु के बारे में तो हर कोई जानता है। लेकिन इसी राज्य में स्थित कुंदाद्री हिल्स के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुंदाद्री हिल्स की खूबसूरती और इसकी खासियत के अलावा इसके आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कुंदाद्री हिल्स

कुंदाद्री हिल्स कर्नाटक के शिमोगा जिले में मौजूद है। यह हिल्स शिमोगा के पश्चिमी घाट की एक पहाड़ी जगह है। यह जंगली वनस्पतियों के लिए भी जाना जाता है। यह हिल्स कर्नाटक की राजधानी बेंगलूरु से करीब 237 किमी दूर है। इसके अलावा कुंदाद्री हिल्स उडुपी से सिर्फ 79 किमी और चिकमंगलूर से 113 किमी दूर है।

कुंदाद्री हिल्स की खासियत

बता दें कि समुद्र तल से करीब 800 से ज्यादा मीटर की ऊंचाई पर मौजूद कुंदाद्री हिल्स कर्नाटक राज्य का छिपा हुआ खजाना माना जाता है। यहां पर घने जंगल, ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और झील-झरने इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करता है।

कुंद्रादी हिल्स प्राकृतिक सुंदरता और सुंदर दृश्यों के लिए भी जाना जाता है। यहां से कुछ ही दूरी पर अरब सागर मौजूद है, जिसकी वजह से कुंदाद्री हिल्स का मौसम एकदम सुहावना रहता है।

कुंदाद्री हिल्स है क्यों खास

यह हिल्स पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र माना जाता है। खासकर उन लोगों के लिए जो प्रकृति के पास रहना पसंद करते हैं। उनके लिए कुंदाद्री हिल्स को स्वर्ग माना जाता है। यहां का शांत और शुद्ध वातावरण भी पर्यटकों को खूब पसंद आता है।

कुंदाद्री हिल्स अपनी खूबसूरती के साथ एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी जाना जाता है। यहां पर कई सैलानी पर्यटक ट्रैकिंग से लेकर हाईकिंग और कैंपिंग का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचते हैं। ट्रैकिंग के दौरान आप यहां पर लुभावने और मनमोहक दृश्यों को कैमरे में कैद किया जा सकता है।

जैन मंदिरों के लिए जानी जाती है ये जगह

कुंदाद्री हिल्स अपने खूबसूरत नजारों के साथ-साथ जैन मंदिर के लिए भी जाना जाता है। बताया जाता है कि पहाड़ की चोटी पर एक जैन मंदिर है, जिसका निर्माण 17वीं शताब्दी के आसपास हुआ खा। यह मंदिर पार्श्वनाथ तीर्थंकर को समर्पित है।

आसपास घूमने की जगहें

इसके अलावा कुंदाद्री हिल्स के आसपास में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां से करीब 18 किमी दूर अगुम्बे, 38 किमी दूर सोमेश्वर वाइल्ड लाइफ सेंक्चुअरी और 30 किमी दूर श्रृंगेरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि सोमेश्वर सेंक्चुअरी में आप जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

हेल्थ टिप्स :PCOS में बढ़ते वजन से हैं परेशान? वेट लॉस के लिए पिएं यह हेल्दी ड्रिंक

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) एक आम हार्मोनल विकार है जो ओवरीज को प्रभावित करता है। खराब लाइफस्टाइल के कारण महिलाओं को अपनी चपेट में करता है। पीसीओएस में अक्सर अनियमित पीरियड्स चक्र और अत्यधिक एंड्रोजन (पुरुष हार्मोन) का लेवल बढ़ना शामिल है। पीसीओएस पीड़ित महिलाओं को इनफर्टिलिटी, इंसुलिन प्रतिरोध, वजन बढ़ना और टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोगों के बढ़ते जोखिम को जन्म दे सकता है। पीसीओएस से पीड़ित महिलाओं को वजन कम करने के लिए घर पर ही इस ड्रिंक को बना सकते हैं। लोटस स्टीम इन्फ्यूज ड्रिंक पीसीओएस को कंट्रोल करेगा और वजन भी बढ़ाएगा।

पीसीओएस से पीड़ित महिलाएं पिएं यह ड्रिंक 

जिन महिलाओं को पीसीओएस है उनको कमल ककड़ी का पानी पीने से पाचन में सुधार होता है और ब्लोटिंग कम करती है। यह ड्रिंक पाचन एंजाइम को बढ़ाने में मदद करती है, यह डाइजेशन के लिए बेहतर है।

कमल ककड़ी ड्रिंक को कैसे बनाएं

– सबसे पहले आप कमल ककड़ी लें और इसे अच्छे से धोकर पतले स्लाइस में काट लें।

 – अब एक गिलास पानी में 5 से 6 स्लाइस डालें।

– इसे रातभर भिगोंकर रखें।

– इसे छानकर खाली पेट पिएं।

किस समय इस ड्रिंक का सेवन करें

– शरीर को डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने के लिए सुबह खाली पेट पिएं।

– भूख को कंट्रोल करने और ब्लड शुगर को स्थिर करने के लिए भोजन में 30 मिनट पहले पिएं।