Home Blog Page 837

सरोजनीनगर में 114वां ‘आपका विधायक-आपके द्वार’ जनसुनवाई शिविर सम्पन्न: विधायक डॉ.राजेश्वर सिंह द्वारा जगनखेड़ा में जनसमस्याओं का समाधान, बेटियों को मिला नया मंच और मेधावियों को सम्मान

  • 114वां जनसुनवाई शिविर पंचायत ग्राम जगन खेड़ा में आयोजित।
  • 30 से अधिक जनसमस्याओं का मौके पर समाधान।
  • 4 मेधावी छात्रों को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित।
  • 71वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित, युवतियों को खेल किट भेंट।
  • वरिष्ठ नागरिकों को अंग वस्त्र भेंट कर दिया गया सम्मान।
  • ताराशक्ति निःशुल्क रसोई से सभी को मिला ताजा और पौष्टिक भोजन।

लखनऊ, 6 अप्रैल 2025: “समाधान, सम्मान और सेवा” के मूलमंत्र के साथ सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित अभिनव पहल ‘आपका विधायक -आपके द्वार’ कार्यक्रम का 114वां जनसुनवाई शिविर रविवार को ग्राम पंचायत जगन खेड़ा, अर्जुनगंज मंडल में आयोजित हुआ। यह शिविर न सिर्फ जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का केंद्र बना, बल्कि प्रतिभाओं को सम्मान और बेटियों को नए मंच की सौगात भी दी गई।

30 से अधिक समस्याओं का तत्काल समाधान : जनसुनवाई शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, श्रम कार्ड, सहित अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित 30 से अधिक समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया गया। अधिकतर मामलों में मौके पर ही आवेदन स्वीकार कर समाधान की कार्यवाही शुरू कर दी गई, जिससे ग्रामीणों के चेहरे प्रसन्नता से खिल उठे।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

डॉ. सिंह की “गांव की शान” पहल के अंतर्गत इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले चार होनहार छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्र-छात्राएं:

  • युवराज सिंह (82%)
  • भूपेंद्र तिवारी (77%)
  • साक्षी (70%)
  • सोनम कुमारी (62%)

इन सभी को साइकिल, घड़ी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। यह सम्मान न केवल उनकी मेहनत को मान्यता देता है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करता है।

71वां गर्ल्स यूथ क्लब गठित, खेल किट भेंट कर बेटियों को दी नई उड़ान

युवतियों को खेल और फिटनेस की दिशा में प्रेरित करने के अपने सतत प्रयासों के तहत डॉ. सिंह ने 71वें गर्ल्स यूथ क्लब की स्थापना जगन खेड़ा गांव में की। क्लब से जुड़ने वाली युवतियों को खेल किट दी गई, जिसमें बैडमिंटन, वालीबॉल, फुटबॉल आदि शामिल हैं। यह पहल नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक और अहम कदम है।

गांव के वरिष्ठजनों और प्रबुद्ध नागरिकों को मिला स्नेह और सम्मान

समाज के अनुभव और योगदान को सराहते हुए पूर्व प्रधान दयानंद, ओंकार, छेदीलाल, भगौती प्रसाद, जगदीश प्रसाद, संत बख्श लोधी, दीप चंद, संजू कुमार रावत, कन्हई लाल लोधी, बसंती लोधी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान परंपरा और सामाजिक मूल्यों को जीवित रखने का सशक्त उदाहरण बना।

ताराशक्ति निःशुल्क रसोई बनी जनसेवा की प्रेरणा

शिविर में आए सभी आगंतुकों को ‘ताराशक्ति निःशुल्क रसोई’ के माध्यम से ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया गया। डॉ. सिंह द्वारा संचालित यह रसोई जनसेवा के साथ-साथ पोषण सुरक्षा की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का उद्देश्य: हर व्यक्ति तक पहुंचे जनसुनवाई और समाधान

डॉ. सिंह ने कहा,
“जनसेवा मेरे लिए सेवा नहीं, संकल्प है। ‘आपका विधायक – आपके द्वार’ अभियान का उद्देश्य सिर्फ समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि समाधान पहुंचाना है। हर गांव तक यह सेवा पहुंचेगी।”

पीड़ितों की मदद में शिथिलता पर होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

  • जनता दर्शन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं
  • किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, हर समस्या का कराएंगे प्रभावी निस्तारण : सीएम योगी

गोरखपुर/लखनऊ, 6 अप्रैल 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन समस्याओं के निस्तारण और पीड़ितों की मदद में शिथिलता किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। शिथिलता बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। किसी पीड़ित की समस्या के निस्तारण में यदि कहीं भी कोई दिक्कत आ रही है तो उसका पता लगाकर समाधान कराया जाए। किसी स्तर पर जानबूझकर प्रकरण को लंबित रखा गया तो संबंधित की जवाबदेही तय की जाए।

सीएम योगी ने ये निर्देश रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। हर समस्या का वह प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कराएंगे। इसे लेकर उन्होंने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को मौके पर ही हिदायत दी कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। कुछ प्रकरणों पर उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया कि यह भी पता लगाएं कि यदि किसी को प्रशासन का सहयोग नहीं मिला है तो ऐसा क्यों और किन कारणों से हुआ। हर पीड़ित की त्वरित मदद की जाए। उन्होंने जमीन कब्जाने की शिकायतों पर विधि सम्मत कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए। विभिन्न जरूरतों की मांग को लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि हर पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

हर बार की तरह इस बार भी जनता दर्शन में कई लोग इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द अस्पताल के इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध करा दें। इलाज के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी। जनता दर्शन में कई महिलाएं अपने छोटे बच्चों को साथ लेकर आई थीं। सीएम ने सभी को प्यार-दुलारकर आशीर्वाद और चॉकलेट दिया।

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 123 दिन तक चली ऐतिहासिक क्रिकेट चैम्पियनशिप ने रचा नया इतिहास, युवाओं में उमड़ा जोश और जीत की ललक, सैनिक सुपर किंग्स और हार्टलेस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बनाई जगह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 123 दिन तक चली ऐतिहासिक क्रिकेट चैम्पियनशिप ने रचा नया इतिहास, युवाओं में उमड़ा जोश और जीत की ललक, सैनिक सुपर किंग्स और हार्टलेस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बनाई जगह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 123 दिन तक चली ऐतिहासिक क्रिकेट चैम्पियनशिप ने रचा नया इतिहास, युवाओं में उमड़ा जोश और जीत की ललक, सैनिक सुपर किंग्स और हार्टलेस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बनाई जगह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं
सरोजनीनगर स्पोर्ट्स लीग: डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में 123 दिन तक चली ऐतिहासिक क्रिकेट चैम्पियनशिप ने रचा नया इतिहास, युवाओं में उमड़ा जोश और जीत की ललक, सैनिक सुपर किंग्स और हार्टलेस इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में बनाई जगह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ, 5 अप्रैल 2025। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में खेलों के प्रति रुचि, अनुशासन और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप का छठा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। इस ऐतिहासिक आयोजन ने न सिर्फ क्षेत्र के युवाओं में नया जोश और ऊर्जा भरी, बल्कि सरोजनीनगर को एक खेल संस्कृति का केंद्र भी बना दिया।

यह लीग 123 दिनों तक चली, जिसमें कुल 166 टीमों ने भाग लिया और 158 मुकाबले खेले गए। इस आयोजन में 2400 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने पूरे आयोजन को शानदार, प्रतिस्पर्धात्मक और प्रेरणादायक बनाया।

खेल भावना का जश्न: जय जगत पार्क बना रोमांच का गवाह

शनिवार को कानपुर रोड स्थित जय जगत पार्क में हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में दर्शकों और खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। पार्क में जुटे हजारों क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का रोमांच भरपूर अंदाज़ में महसूस किया।

पहला सेमीफाइनल: सैनिक सुपर किंग्स बनाम मॉर्निंग जय जगत पार्क

  • सैनिक सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 10 ओवर में 84 रन बनाए।
  • जवाब में, मॉर्निंग जय जगत पार्क की टीम ने भरपूर कोशिश की, लेकिन टीम 84 के लक्ष्य से 8 रन पीछे रह गई।
  • इस तरह सैनिक सुपर किंग्स ने 8 रन से मुकाबला जीतते हुए फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरा सेमीफाइनल: हार्टलेस इलेवन बनाम लखनऊ नवाब

  • हार्टलेस इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
  • लखनऊ नवाब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 77 रन बनाए।
  • जवाब में हार्टलेस इलेवन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट से यह मुकाबला अपने नाम किया और फाइनल में जगह बना ली।

विजेता टीमों को किया गया सम्मानित, विधायक ने बढ़ाया हौसला

दोनों विजेता टीमों को मौके पर ट्रॉफी, स्पोर्ट्स किट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें आगामी फाइनल के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

“सरोजनीनगर का हर युवा खेलों के जरिए अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व सीख रहा है। मैं चाहता हूं कि युवा मोबाइल और सोशल मीडिया की दुनिया से निकलकर मैदान में उतरें, राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें।”
— डॉ. राजेश्वर सिंह, विधायक सरोजनीनगर

आयोजन समिति का योगदान

इस पूरी लीग को सफल बनाने में कई जुझारू कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की। इनमें प्रमुख रूप से शामिल रहे:

  • शैलेंद्र सिंह
  • पंकज त्रिपाठी
  • सुमन सिंह राठौड़

इन सभी ने तकनीकी प्रबंधन से लेकर आयोजन की सभी ज़रूरतों को बख़ूबी संभाला।

एक अभिनव पहल, जो बदल रही है सरोजनीनगर की तस्वीर

डॉ. राजेश्वर सिंह की इस पहल ने सरोजनीनगर के युवाओं को एक नई दिशा दी है। जहां पहले खेलों को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था, वहीं अब यह युवाओं के शारीरिक, मानसिक और नेतृत्व विकास का साधन बन चुका है।

इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि यदि राजनीतिक नेतृत्व इच्छाशक्ति से काम करे तो समाज के हर वर्ग — विशेषकर युवाओं — को सकारात्मक दिशा में मोड़ा जा सकता है

इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप सिर्फ एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि एक आंदोलन है, जो सरोजनीनगर के युवाओं को खेल, अनुशासन और नेतृत्व की ओर प्रेरित कर रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह की सोच, प्रयास और नेतृत्व से क्षेत्र में एक नई खेल संस्कृति का निर्माण हो रहा है, जो आने वाले वर्षों में और भी अधिक विस्तार पाएगा।

World Health Day 2025: इस साल मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर केंद्रित रहेगा विश्व स्वास्थ्य दिवस, जानिए इसके पीछे की अहम वजह

विश्व स्वास्थ्य दिवस प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को मनाया जाता है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है। यह दिन विश्व भर में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है और हर साल एक विशेष थीम पर जोर दिया जाता है जो दुनिया भर के लोगों को प्रभावित करती है।

इस दिन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य मानकों और स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच में सुधार की दिशा में काम करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस सरकारों, स्वास्थ्य सेवा संगठनों और व्यक्तियों को सामूहिक रूप से काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है ताकि वे स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कर सकें और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर सकें।

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 का थीम है ‘स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य’। इस थीम के तहत मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर एक साल तक चलने वाला अभियान शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य मातृ एवं नवजात शिशु मृत्यु को रोकने के लिए सरकारों और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को प्रोत्साहित करना है। साथ ही, यह महिलाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य और कल्याण पर ध्यान केंद्रित करेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ गर्भावस्था, जन्म और प्रसवोत्तर स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाली जानकारी और रणनीतियों का प्रसार करना है।

मातृ एवं नवजात शिशु स्वास्थ्य पर विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हर साल लगभग 300,000 महिलाएं गर्भावस्था या प्रसव के कारण अपनी जान गंवा देती हैं। इसके अलावा, 2 मिलियन से ज़्यादा बच्चे अपने जीवन के पहले महीने में ही मर जाते हैं और लगभग 2 मिलियन बच्चे मृत पैदा होते हैं। यह एक बहुत बड़ा और दुखद आंकड़ा है, जो हर 7 सेकंड में लगभग 1 रोकी जा सकने वाली मौत को दर्शाता है।

मौजूदा रुझानों के अनुसार, 2030 तक मातृ उत्तरजीविता (प्रसव के बाद मां और नवजात शिशु की जान बचाना तथा उनकी देखभाल करना, ताकि वे स्वस्थ रहें और जीवित रहें) में सुधार के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए 5 में से 4 देश ट्रैक से दूर हैं। इसके अलावा, 3 में से 1 देश नवजात मृत्यु को कम करने के लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहेगा। यह एक बहुत बड़ी चुनौती है जिसका हमें मिलकर सामना करना होगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

एक्टर को उठानी पड़ी फिल्म की वजह से परेशानी, चेहरा और आंखें हो गईं खराब, अब कहा- ‘वो रोल…’

‘अनुपमा’ आज के दिनों में टीवी इंडस्ट्री के सबसे हिट शोज में से एक है। इस सीरियल में रुपाली गांगुली लीड रोल में हैं। हालांकि, उनके अलावा भी इस सीरियल के कई किरदार काफी मशहूर हुए। इनमें सुधांशु पांडे द्वारा निभाया ‘वनराज शाह’ का किरदार भी शामिल है। सुधांशु पांडे वैसे ही जाने-माने एक्टर हैं, लेकिन अनुपमा ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। हालांकि, अब वह इस शो को छोड़ चुके हैं और अब अपने अगले प्रोजेक्ट की तैयारी में हैं। सुधांशु टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इस बीच उन्होंने अपने करियर की उस फिल्म के बारे में बात की, जिसके चलते उनका पूरा चेहरा खराब हो गया था और आंखों पर भी इसका बुरा असर हुआ था।

फिल्म में काम करके सुधांशु पांडे को हुआ पछतावा

सुधांशु पांडे ने हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में साउथ फिल्म Meaghamann में काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया और बताया कि इस फिल्म के चलते उन्हें काफी नुकसान सहना पड़ा था। एक्टर ने कहा- ‘मैंने एक फिल्म की थी, Meaghamann, जिसमें मैंने पहली बार प्रोस्थेटिक का इस्तेमाल किया था। इसके कारण मेरा चेहरा और आंखें खराब हो गई थीं।’

प्रोस्थेटिक ने बिगाड़ा चेहरे और आंखों का हाल

सुधांशु आगे बताते हैं- ‘उस फिल्म के डायरेक्टर मगिज थिरुमेनी थे, जो मेरे काफी करीबी दोस्त हैं। लेकिन, प्रोस्थेटिक का प्रोसेस काफी उबाऊ और टाइम टेकिंग था, जिसके कारण वो रोल मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती बन चुका था। प्रोस्थेटिक मेकअप खत्म होने में 4 घंटे लगते थे, जिसके बाद मैं सिर्फ 2-3 घंटे ही शूट कर सकता था। इसके बाद इसे निकालने का प्रोसेस शुरू हो जाता था और इसमें भी 2 घंटे लगते थे। ऐसे में ये रोल मेरे लिए मेरे करियर का सबसे मुश्किल रोल बन चुका था।’

इन टीवी शोज और फिल्मों में किया है काम

सुधांशु पांडे के फिल्मी और टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने ‘सिंह इज किंग’ ‘2.0’, ‘इंद्रजीत’और ‘राधे’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘संजीवनी’, ‘चक्रवर्ती अशोका सम्राट’ और ‘अनुपमा’ जैसे टीवी सीरियल्स के जरिए भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। खासतौर पर अनुपमा में निभाए अपने रोल वनराज शाह के लिए उन्होंने काफी तारीफें बटोरी हैं।