Home Blog Page 835

पेट, कमर और हिप्स की चर्बी मक्खन की तरह पिघलेगी, डेली रूटीन में शामिल करें ये 2 असरदार एक्सरसाइज

अगर किसी महिला से उनकी विशेज के बारे में पूछा जाए, तो वह अपनी उस विश में फ्लैट टमी और पतली कमर को जरूर शामिल करेंगी। क्योंकि हर महिला पतली फिगर और परफेक्ट फिगर की चाहत रखती है। लेकिन मोटापा एक बार बढ़ जाए, तो फिर यह आसानी से कम नहीं होता है। खासकर अगर पेट की जिद्दी चर्बी बढ़ जाए तो उसको कम करना बहुत मुश्किल होता है। बता दें कि कमर, पेट और हिप्स के फैट को कम करने के लिए अपनी डेली रूटीन में योग और एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। अगर आपकी कमर मोटी है और हिप्स पर चर्बी बढ़ती जा रही है, तो आपको इन 2 एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं। इससे हिप्स फैट और बेली फैट कम होगा। तो आइए जानते हैं इन दोनों एक्सरसाइज के बारे में…

रिवर्स क्रंचेज

इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से कमर की चर्बी और बेली फैट कम होता है।

इससे पेट की निचली मांसपेशियां मजबूत होती हैं।

इसको करने के लिए सबसे पहले एक योगा मैट पर लेट जाएं।

सबसे पहले हाथों को शरीर के किनारे रखें और हथेलियों को नीचे की ओर रखें।

फिर घुटनों को मोड़कर पैरों को ऊपर की ओर उठाएं।

अब थाई को फ्लोर के 90 डिग्री एंगल पर रखें और कोल मसल्स को टाइट करें।

इसके बाद घुटनों को छाती की तरफ खींचते हुए हिप्स को हल्का सा ऊपर की तरफ उठाएं।

इस पोजिशन में कुछ सेकेंड रुकें और अब पैरों को पहले जैसी स्थिति में वापस ले आएं।

इसके अलावा साइकिल क्रंच करने में भी मदद मिलती है।

इस एक्सरसाइज के प्रोसेस को 10-15 बार दोहराएं।

गारलैंड पोज वॉक

इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।

दोनों पैरों को एक-दूसरे से थोड़ा दूर रखें और स्क्वाट की पोजिशन में आएं।

अब घुटनों को मोड़ें और हिप्स को जमीन पर लाएं।

इस पोजिशन में रीढ़ की हड्डी को सीधा रखना है और हथेलियों को एक-दूसरे से जोड़ लें।

फिर पैरों को आगे बढ़ाएं और धीरे-धीरे इस पोजिशन में आगे की ओर बढ़ें और फिर पीछे की ओर आएं।

कुछ सेकेंड्स तक ऐसे करना है।

आप अपनी क्षमता के हिसाब से समय को घटा या बढ़ा सकती हैं।

इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से कमर का फैट, बेली फैट और हिप्स का फैट कम होगा।

साथ ही यह डाइजेशन की समस्या को भी दूर करता है।

खाली पेट इन फलों का सेवन करने से बचें, वरना सेहत को हो सकता है नुकसान

दिन की शुरुआत में हम सभी क्या खाते हैं, इसका गहरा प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग सुबह के समय कुछ हेल्दी और फ्रेश आइटम खाना चाहते हैं और इसलिए अक्सर वे अपनी मॉर्निंग डाइट में फलों को शामिल करते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि फलों का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। लेकिन क्या आपको इस बात की जानकारी है कि सुबह-सुबह खाली पेट कुछ फल खाना आपके पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। सुनने में आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यही सच है।

यह सच है कि फल विटामिन्स, फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं, लेकिन फिर भी कुछ फल ऐसे होते हैं जो खाली पेट खाने पर आपकी डाइजेशन को बिगाड़ सकते हैं। इससे आपको गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की शिकायत हो सकती है। दिन की शुरुआत में हम बिल्कुल भी इस तरह की परेशानी झेलना नहीं चाहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको खाली पेट खाने से बचना चाहिए-

सिट्रस फल 

संतरा, नींबू और मौसंबी जैसे फलों को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। दरअसल, ये फल बहुत ज्यादा खट्टे मसलन एसिडिक होते हैं। इसलिए, जब आप इन्हें खाली पेट खाते हैं, तो इनका एसिड आपके पेट की लाइनिंग को परेशान कर सकता है। इससे आपको जलन, एसिडिटी या हैवीनेस का अहसास हो सकता है। अगर पहले से एसिडिटी या गैस्ट्राइटिस की परेशानी है, तो ये चीज़ें और बढ़ सकती हैं।

केला 

सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन खाली पेट केला खाने से भी बचना चाहिए। दरअसल, सुबह-सुबह खाली पेट इसे खाने से आपके शरीर में मैग्नीशियम और पोटैशियम का लेवल अचानक बढ़ सकता है। इससे दिल की धड़कन पर असर हो सकता है या आप सुस्त और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अगर आप इसे प्री-वर्कआउट के रूप में खा रहे हैं तो इसे किसी और चीज के साथ खाएं, जैसे कि दूध या ओट्स।

अनानास 

अनानास भी काफी खट्टा होता है। साथ ही इसमें ब्रोमेलिन नामक एक एंजाइम होता है। ये खाना पचाने में मदद करता है, लेकिन तभी जब आपने कुछ खाया हो। अगर आप इसे खाली पेट खा लेंगे, तो जलन या मतली की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

श्रीलंका ने 14 भारतीय मछुआरों को किया गया रिहा, पीएम मोदी ने जताया आभार और कही यह बड़ी बात

श्रीलंका ने रविवार को विशेष पहल के रूप में कम से कम 14 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। यह कदम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मछुआरों के मुद्दे को मानवीय दृष्टिकोण से सुलझाने की वकालत किए जाने के एक दिन बाद उठाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी और श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके के बीच हुई बातचीत के दौरान मछुआरों का मुद्दा प्रमुखता से उठा था। सूत्रों ने बताया कि श्रीलंका ने विशेष पहल के तौर पर 14 भारतीय मछुआरों को रिहा किया है। दिसानायके से मुलाकात के बाद मोदी ने मीडिया को दिए बयान में कहा, ‘‘हमने मछुआरों की आजीविका से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे बढ़ना चाहिए।’’

मछुआरों की रिहाई पर पीएम मोदी ने दिया जोर

उन्होंने कहा, ‘‘हमने नौकाओं और मछुआरों की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को श्रीलंका की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की। बता दें कि पूर्व में श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों के विरुद्ध बल प्रयोग करने की कई घटनाएं घटित हुई हैं। पाक जलडमरूमध्य तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकरी जलपट्टी है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने अपने मीडिया वक्तव्य में इस मामले पर ‘मानवीय दृष्टिकोण’ अपनाने की मांग की है।

पीएम मोदी ने कही ये बात

पीएम मोदी ने दिसानायके से मुलाकात के बाद अपने मीडिया वक्तव्य में कहा, “हमने मछुआरों की आजीविका से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की। हम इस बात पर सहमत हुए कि हमें इस मामले में मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।” उन्होंने कहा, “हमने मछुआरों और उनकी नौकाओं की तत्काल रिहाई पर भी जोर दिया।” शनिवार को मीडिया ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि मछुआरों के मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच “काफी विस्तार से” चर्चा हुई। उन्होंने कहा, “जैसा कि प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य के दौरान स्वयं कहा, इन मुद्दों पर सहयोग के लिए मानवीय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया क्योंकि ये ऐसे मुद्दे हैं जो अंततः पाक खाड़ी के दोनों ओर के मछुआरों की आजीविका को प्रभावित करते हैं।”

India’s Got Latent विवाद: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना पेश हुए पुलिस के सामने

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना बीते दिनों सुर्खियां बटोरते रहे। समय के यूट्यूब पर आए शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में कंटेस्टेंट से पूछे गए आपत्तिजनक सवालों के बाद इसका वीडियो वायरल हो गया था। जिसके बाद लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की थी। साथ ही महाराष्ट्र और असम के मुख्यमंत्रियों ने इसको लेकर कार्रवाई की बात कही थी। गुवाहाटी पुलिस ने भी इसको लेकर मामला दर्ज किया था। अब इस मामले को लेकर को समय रैना गुवाहाटी पुलिस के सामने पेश हुए हैं। कथित आरोपी समय रैना ने पहले गुवाहाटी पुलिस को सूचित किया था कि वह उनके सामने पेश नहीं हो पाएंगे क्योंकि वह अपने कॉमेडी टूर के लिए भारत से बाहर हैं। शनिवार को समय ने जांच अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुवाहाटी क्राइम ब्रांच का दौरा किया।

पुलिस ने खुद दी जानकारी

एएनआई से बात करते हुए गुवाहाटी के संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने कहा कि पुलिस ने समय रैना से पूछताछ की और मामले के संबंध में उनका बयान दर्ज किया। 10 फरवरी को गुवाहाटी पुलिस ने कुछ यूट्यूबर्स और सोशल इन्फ्लुएंसर, आशीष चंचलानी, जसप्रीत सिंह, अपूर्व मखीजा, रणवीर अल्लाहबादिया, समय रैना और अन्य के खिलाफ ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ नामक शो में अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने साइबर पीएस केस संख्या 03/2025 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 79/95/294/296 के साथ आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 67, सिनेमैटोग्राफ अधिनियम 1952 की धारा 4/7 और महिलाओं के अशिष्ट चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया था।

आशीष चंचलानी को भी बनाया था आरोपी

इससे पहले यूट्यूबर आशीष चंचलानी जो इस मामले में कथित आरोपियों में से एक हैं, प्रभावशाली व्यक्ति अपूर्व मखीजा, पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, कॉमेडियन समय रैना और अन्य के साथ अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुवाहाटी क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुए थे। चल रहे कानूनी मुद्दों के मद्देनजर रैना ने हाल ही में अपने भारत दौरे को रीशेड्यूल करने का निर्णय लिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की और प्रशंसकों को आश्वासन दिया कि टिकटों के लिए रिफंड प्रदान किया जाएगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त अंकुर जैन ने पुष्टि की कि एफआईआर में नामित कई व्यक्तियों को नोटिस दिए गए हैं, जिनमें रैना, चंचलानी, अल्लाहबादिया और अन्य शामिल हैं। जैन ने कहा, ‘हमने नोटिस दिए हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक इसका पालन नहीं किया है। हम कानूनी प्रक्रिया के अनुसार मामले की जांच कर रहे हैं और तदनुसार कार्रवाई करेंगे।’ हाल ही में एक एपिसोड के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया द्वारा की गई विवादास्पद टिप्पणियों के बाद यह शो गहन जांच के घेरे में आ गया। अल्लाहबादिया की एक प्रतियोगी द्वारा अपने माता-पिता को शामिल करने के बारे में की गई टिप्पणी तुरंत वायरल हो गई और सोशल मीडिया पर इसकी व्यापक आलोचना हुई। पॉडकास्टर ने बाद में सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी टिप्पणियां न केवल अनुचित थीं बल्कि उनमें हास्य की कमी थी।

टोकियोःजापान में एंबुलेंस हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार होकर समुद्र में गिरा, 3 लोग अब भी लापता।

 जापान में एक एंबुलेंस हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार होकर अचानक समुद्र में गिर गया। इससे उसमें सवार 6 में से 3 लोग लापता हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह हादसा जापान के दक्षिणपश्चिम हिस्से में रविवार को हुआ, जहां एक मरीज को लेकर जा रहा चिकित्सा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होकर समुद्र में गिर गया। इसमें कुल 6 लोग सवार थे। इनमें से तीन लापता हो गये हैं। जापान के तटरक्षक बल ने यह जानकारी दी।

तटरक्षक बलों ने बताया कि इस हेलीकॉप्टर में रोगी के अतिरिक्त एक डॉक्टर, नर्स, पायलट, हेलीकॉप्टर मैकेनिक और रोगी की देखभाल करने वाला एक व्यक्ति सवार थे। जापान तट रक्षक बल के एक अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि बल ने तीन लोगों को बचाया जिन्हें (इस हादसे के कारण)‘हाइपोथर्मिया’ हो गया यानी उनके शरीर का तापमान असामान्य रूप से गिर गया था, लेकिन वे होश में थे।

जापानी तटरक्षकों ने 3 लोगों को बचाया

जापानी तटरक्षकों ने दुर्घटना के तुरंत बाद तत्परता दिखाते हुए 3 लोगों को बचा लिया। इन तीनों के शरीर में पानी भर गया था। मगर उनको तत्काल चिकित्सा के लिए ले जाया गया। तटरक्षकों ने कहा कि जिन लोगों को बचाया गया है उनकी पहचान नहीं हो पायी है। हादसे की वजह का भी पता नहीं चल पाया है। तटरक्षक बल ने बचाव अभियान के तहत इलाके में दो विमानों एवं तीन जहाजों को लगाया है। तटरक्षक बल के मुताबिक यह हेलीकॉप्टर नागासाकी के एक हवाई अड्डे से फुकुओका स्थित एक अस्पताल जा रहा था।