Home Blog Page 802

KL राहुल की धमाकेदार पारी से संजीव गोयनका काफी खुश हुए , लेकिन मैच के बाद राहुल ने बेरुखी से हाथ मिलाया

IPL 2025 में केएल राहुल का शानदार प्रदर्शन जारी है। पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे केएल राहुल IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े और अब IPL के 18वें सीजन में बल्ले से कमाल कर रहे हैं। केएल इस सीजन दिल्ली की टीम से एक मैच देर से जुड़े थे क्योंकि वह पिता बनने वाले थे। इस वजह से वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली के लिए सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाए थे।

केएल को लखनऊ के खिलाफ इस सीजन दूसरा मैच खेलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा और फिर 22 अप्रैल को वो दिन आया जब दिल्ली की टीम लखनऊ के घर में खेलने उतरी। इस मैच में सभी की निगाहें केएल राहुल पर टिकी थी, जो पिछले सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी कर रहे थे। IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को रिटेन नहीं किया जिसके बाद उन्हें दिल्ली की टीम का साथ मिला और अब उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ते हुए कमाल कर दिया। उन्होंने छक्के से अपनी टीम को जीत दिलाई, जिसके बाद लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल, IPL 2025 के 40वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 6 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने 2 विकेट खोकर 17.5 ओवरों में 160 रनों का टारगेट हासिल कर लिया। केएल ने 42 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 57 रनों की पारी खेली। केएल ने धमाकेदार अंदाज में छक्का जड़ते हुए दिल्ली को जीत दिलाई। केएल की इस मैच विनिंग पारी को देख लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मालिक संजीव गोयनका मंद-मंद मुस्कराते नजर आए।

यही नहीं, मैच खत्म होने के बाद जब हाथ मिलाने की बारी आई तो केएल ने संजीव गोयनका से बहुत ही बेरुखी से हाथ मिलाया। इसके बाद जब संजीव गोयनका और उनके बेटे ने रुकने के लिए कहा, तो केएल दोनों को नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि केएल के मन में उस घटना को लेकर अभी तक नाराजगी है, जो पिछले सीजन घटी थी।

आपको बता दें, पिछले सीजन लखनऊ को SRH के खिलाफ एक मुकाबले में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद संजीव गोयनका और केएल राहुल की तीखी नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद कयास लगाए जाने लगे कि अब शायद केएल इस टीम के लिए नहीं खेलेंगे और हुआ भी ऐसा ही। LSG ने सीजन खत्म होने के बाद केएल को रिटेन नहीं किया।

टीम इंडिया में इस खिलाड़ी की हो एंट्री सकती है , इंग्लैंड सीरीज में मिलने का भी है मौका

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी इस वक्त तो आईपीएल में व्यस्त हैं। अब करीब आधा सीजन हो गया है और अभी आधा बाकी है। अभी रोचक मुकाबले जारी हैं। भारतीय टीम इसके बाद जून में इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की लंबी सीरीज खेली जानी है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। इस बीच एक खिलाड़ी ने इस सीरीज के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। हम बात कर रहे हैं साई सुदर्शन की। वे इस वक्त जिस तरह के फार्म में चल रहे हैं, ऐसे में अगर इंग्लैंड सीरीज में उन्हें मौका मिल जाए तो कोई ताज्जुब की बात नहीं होगी।

भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं साई सुदर्शन

साई सुदर्शन अभी तक भारत के लिए वनडे और टी20 इंटरनेशन तो खेल चुके हैं, लेकिन अभी टेस्ट में उन्हें मौका नहीं मिला है। हालांकि अगर प्रथम श्रेणी के आंकड़े देखें तो वे कमाल के हैं। साई ने अभी तक भारत के तीन वनडे मुकाबले खेले हैं। इसमें उन्होंने 127 रन बनाए हैं। यहां उनका औसत 63.50 का है। इन तीन मैचों में दो बार तो उन्होंने अर्धशतक भी लगाया है। लेकिन इसके बाद भी वे टीम में अपनी परमानेंट जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने जो एक टी20 इंटरनेशनल भारत के लिए खेला है, उसमें उनकी बल्लेबाजी ही नहीं आई। हालांकि वहां से भी वे बाहर हो गए।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी कमाल के आंकड़े

इस बीच प्रथम श्रेणी आंकड़ों की बात की जाए तो वे अब तक 29 मैचों की 49 पारियों में 1957 रन बना चुके हैं। यहां उनका औसत 39.93 का है। उन्होंने सात शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। ऐसा प्रदर्शन भारत की टेस्ट टीम में शामिल होने के लिए काफी है। अभी तक जानें क्यों बीसीसीआई सेलेक्शन कमेटी की नजर उन पर नहीं पड़ी है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिल सकता है मौका

भारतीय टीम जून में नए सिरे से अगले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का आगाज करेगी। इसमें पहली सीरीज भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज होगी। पूरी संभावना है कि वे इस सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड का हिस्सा हों। भले ही वे प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाएं या नहीं, लेकिन वे तीसरे और चौथे नंबर के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। हालांकि ये बात सही है कि टी20 यानी आईपीएल और टेस्ट में काफी फर्क होता है, लेकिन जिस तरह के टेंपरामेंट के साथ साई खेलते हैं, उससे पता चलता है कि वे टेस्ट में भी अगर खेले तो शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

एक्टर ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या की, फिल्म इंडस्ट्री में छाया शोक का माहौल

बॉलीवुड और टीवी जगत में अपने काम के लिए मशहूर एक्टर ललित मनचंदा का निधन हो गया। वे सोमवार, 21 अप्रैल, 2025 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने घर पर मृत पाए गए। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अधिकारियों ने देखा कि मनचंदा का शव घर के अंदर लटका हुआ था। पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा दिया है। सेलेब्स और उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ललित मनचंदा ने इस वजह से की आत्महत्या

मेरठ के लिसाड़ी गेट के प्रहलाद नगर में रहने वाले ललित के परिवार के अनुसार, एक्टर काम न मिलने के कारण डिप्रेशन में थे। इसी के चलते एक्टर ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है। एक्टर की बॉडी उनके कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी देखकर परिवार वालों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज और घर वालों से पूछताछ की।

CINTAA ने जताया शोक

मनचंदा ने कई बॉलीवुड फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में सहायक भूमिकाओं में काम किया था। वह एक वेब सीरीज में नजर आने वाले थे, जिस पर उन्होंने हाल ही में काम करना शुरू किया था। मंगलवार को, CINTAA के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने ललित के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक पोस्ट शेयर किया और संवेदना व्यक्त की। एक्टर की एक तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, ‘CINTAA ललित मनचंदा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करता है।’

इन टीवी शोज में कर चुके थे काम

ललित मनचंदा ‘इंडिया मोस्ट वांटेड’, ‘क्राइम पेट्रोल’, ‘मर्यादा’, ‘झांसी की रानी’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे कई सीरियल में सहायक अभिनेता के रूप में काम कर चुके थे। काम न मिलने की वजह से वह डिप्रेशन में थे और आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। इसी वजह से वह मुंबई से मेरठ लौट आए थे।

SRH vs MI Dream11 Prediction:  सूर्यकुमार यादव या हेनरिक क्लासेन में से किसे बनाएं कप्तान, जानें इन 11 प्लेयर्स को टीम में शामिल करने के टिप्स

IPL 2025 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में SRH और MI के जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज हैं। ऐसे में हाई-स्कोरिंग मैच होने की संभावना जताई जा रही है। SRH को अपने घर में मुंबई के गेंदबाजों से संभलकर रहना होगा क्योंकि टीम लगातार 3 जीत के बाद हैदराबाद में खेलने उतरेगी। SRH के सामने अपने घर में जीत दर्ज करने की मुश्किल चुनौती होगी क्योंकि इस सीजन पैट कमिंस की कप्तानी में टीम संघर्ष कर रही है और पाइंट्स टेबल में सिर्फ 2 जीत के साथ 9वें पायदान पर है। SRH से नीचे सिर्फ CSK की टीम है। दूसरी तरफ, मुंबई अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी।

SRH vs MI मैच डिटेल्स

  • तारीख: 23 अप्रैल 2025
  • दिन: बुधवार
  • समय: 7:30 PM
  • टॉस: 7:00 PM
  • वेन्यू: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
  • कहां देखें: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

संभावित प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ईशान किशन, ट्रेविस हेड, अथर्व तायदे, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), मोहम्मद शमी, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, नमन धीर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), मिचेल सेंटनर, जसप्रीत बुमराह, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट।

SRH vs MI Dream11 प्रिडिक्शन

  • विकेटकीपर: हेनरिक क्लासेन, रयान रिकेल्टन
  • बल्लेबाज: ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा
  • ऑलराउंडर: अभिषेक वर्मा, हार्दिक पांड्या
  • गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, पैट कमिंस

कप्तान- सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान- हेनरिक क्लासेन

स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), श्रीजीत कृष्णन (विकेटकीपर), बेवोन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, वीएस पेनमेत्सा, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रीत बुमराह।

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अथर्व तायदे, अभिनव मनोहर, अनिकेत वर्मा, सचिन बेबी, स्मरण रविचंद्रन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), ट्रैविस हेड, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, सिमरजीत सिंह, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा।

ओटीटी पर साउथ की ये नई फिल्में रिलीज होंगी , इस हफ्ते मिलेगा एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज

इस हफ्ते साउथ सिनेमा एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाका करने के लिए तैयार है। अप्रैल खत्म होने के पहले कई बिग बजट फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें से एक बेहतरीन फिल्म मोहनलाल की मलयालम मूवी ‘एल2: एम्पुरान’ है जो 24 अप्रैल को कन्नड़ डब वर्शन में रिलीज होने वाली है। चाहे आप सस्पेंस या इंटेंस ड्रामा के मूड में हों, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको कॉमेडी, एक्शन और ड्रामा सबकुछ एक साथ देखने को मिलने वाला है। यहां देखें पूरी लिस्ट…

1. वीरा धीरा सूरन

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो

ओटीटी रिलीज डेट: 24 अप्रैल, 2025

एस.यू. अरुण निर्देशित ‘वीरा धीरा सूरन: पार्ट 2’, जिसमें चियान विक्रम मुख्य भूमिका में हैं। ये एक्शन-ड्रामा फिल्म 24 अप्रैल को कन्नड़ डब वर्शन में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। तमिल फिल्म की कहानी एक पुलिस अधिकारी और एक पूर्व माफिया सरगना के इर्द-गिर्द घूमती है। विक्रम को काली और एस.जे. सूर्या को एसपी ए. अरुणगिरी आईपीएस के रूप में देखा जाता है।

2. सोमू साउंड इंजीनियर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेज़न प्राइम वीडियो (केवल किराए पर)

ओटीटी रिलीज डेट: 21 अप्रैल, 2025

अभि द्वारा निर्देशित और क्रिस्टोफर किनी द्वारा निर्मित कन्नड़ फिल्म ‘सोमू साउंड इंजीनियर’ में श्रेष्ठा, श्रुति पाटिल, जहांगीर, गिरीश जट्टी, यश शेट्टी और अपूर्वा हैं। ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म की कहानी सोमू और उसके गुस्से से होने वाले विवादों पर है जो हर बार अपने गुस्से की वजह से मुसीबत में फंस जाता है।

3. मैड स्क्वायर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

ओटीटी रिलीज डेट: 24 अप्रैल, 2025

28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली तेलुगु फिल्म ‘मैड स्क्वायर’ 2023 में आई फिल्म ‘मैड’ का सीक्वल है। इसमें नरने नितिन, संगीथ सोभन, राम नितिन और प्रियंका जावलकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। ‘मैड स्क्वायर’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

4. एल 2: एम्पुरान

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जियोहॉटस्टार

ओटीटी रिलीज डेट: 24 अप्रैल, 2025

मोहनलाल स्टारर मलयालम फिल्म ‘एल 2: एम्पुरान’ 24 अप्रैल को कन्नड़ वर्शन में भी छोटे पर्दे पर आएगी। पृथ्वीराज सुकुमारन द्वारा निर्देशित और मुरली गोपी द्वारा लिखित, ‘लूसिफेर 2’ इस साल रिलीज हुई सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में से एक रही है और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है।