Home Blog Page 801

रोहित शर्मा ने कर दिया कमाल, विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा इस वक्त कमाल कर रहे हैं। आईपीएल के शुरुआती कुछ मैचों में भले ही उनका बल्ला ना चला हो, लेकिन अब वे फार्म में वापस लौटते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने फिर से अपने अंदाज में चौके और छक्कों की बारिश सी कर दी है। अब सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले में रोहित शर्मा ने एक और नया मुकाम छू लिया है। इससे पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर केवल विराट कोहली ही ये काम करने में कामयाब हुए हैं। रोहित शर्मा ने अब टी20 क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे कर लिए हैं। अब रोहित शर्मा दुनियाभर के बल्लेबाजों की एक खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

रोहित शर्मा ने फिर से हासिल किया फार्म, चौके और छक्कों की बरसात

रोहित​ शर्मा ने इस मुकाबले से पहले तक 455 टी20 मैच खेलकर 11988 रन बनाए थे। यानी वे 12 हजार रन के काफी करीब थे। इस बात की पूरी संभावना थी कि रोहित शर्मा हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ ये मुकाम छू लेंगे और हुआ भी ऐसा ही। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में ये कारनामा कर लिया है। वो भी चौके और छक्कों की बरसात करते हुए ये काम किया।

विराट कोहली पहले ही पूरे कर चुके हैं 12 हजार रन

रोहित शर्मा से पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर केवल विराट कोहली ही 12 हजार से ज्यादा रन बना पाए हैं। विराट कोहली ने अब तक 407 टी20 मैच खेलकर 13208 रन बनाए हैं। यानी रोहित शर्मा जल्द ही विराट कोहली की बराबरी भी कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए जरूरी है कि उनका बल्ला इसी तरह से बोलता रहे। यहां ध्यान रखिएगा कि टी20 की बात होती है तो उसमें टी20 इंटरनेशनल और आईपीएल के रन मिलाकर ये रिकॉर्ड रोहित ने बनाया है।

क्रिस गेल ने बनाए हैं टी20 में सबसे ज्यादा रन

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज तो वैसे क्रिस गेल हैं। उन्होंने 463 मैच खेलकर 14562 रन बनाए हैं। वे बाकी दुनियाभर के बल्लेबाजों से काफी आगे हैं। ​क्रिस गेल अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जो इस फॉर्मेट में 14 हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं। दूसरे नंबर पर एलेक्स हेल्स हैं, जिन्होंने 13610 रन बनाए हैं। ​क्रिस गेल भले ही अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलते हैं, लेकिन लीग में वे अभी भी कहीं ना कहीं स​क्रिय रहते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद को IPL में 12 साल बाद झेलना पड़ा शर्मनाक दिन, अपने होम ग्राउंड पर पहली बार हार गई ।

आईपीएल 2025 का 41वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस मैच में हैदराबाद की शुरुआत काफी शर्मनाक देखने को मिली है, जिसमें उनके टॉप-4 बल्लेबाज पावरप्ले खत्म होने से पहले ही पवेलियन लौट गए। वहीं हैदराबाद के साथ आईपीएल में 12 साल बाद एक ऐसी घटना घटी जो उन्होंने साल 2013 में खेले गए सीजन में देखी थी।

पहले चार विकेट 20 से कम स्कोर पर गंवाए

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो सभी को भरोसा था कि वह बड़ा स्कोर बनाएगी, लेकिन ट्रेविस बिना खाता खोले आउट हो गए तो वहीं ईशान किशन सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने। हैदराबाद ने अपना तीसरा विकेट अभिषेक शर्मा के रूप में गंवाया जो 8 रन बनाकर आउट हुए जबकि चौथा विकेट नितीश रेड्डी के रूप में गिरा जो सिर्फ 2 रन बनाने में कामयाब हो सके। हैदराबाद की टीम सिर्फ 13 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा चुकी थी। इससे पहले साल 2013 में हुए आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 से कम के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवाए थे। इसमें एक मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ था, जबकि दूसरा मैच पुणे वारियर्स इंडिया से था।

पावरप्ले में बनाया अपना चौथा सबसे कम स्कोर

आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का ये पावरप्ले में चौथा सबसे कम स्कोर है, जिसमें वह पहले 6 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 24 रन बनाने में कामयाब हो सके। हैदराबाद का आईपीएल में पहले 6 ओवर्स में सबसे कम स्कोर साल 2022 में हुए सीजन में देखने को मिला था, जब उन्होंने 3 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 14 रन बनाए थे। वहीं साल 2025 के आईपीएल सीजन को लेकर बात की जाए तो ये अभी तक का सबसे कम पावरप्ले स्कोर है।

“हमारा दिल टूट गया है” –ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक पहलगाम आतंकी हमले पर बोले

पहलगाम में आतंकियों की कायराना हरकत ने पूरे देश को गुस्से से भर दिया है। पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पूरी दुनिया से भी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने आतंकी हमले पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर लिखा है, “पहलगाम में हुए बर्बर हमले ने नवविवाहितों, बच्चों और खुशियां चाहने वाले परिवारों की जिंदगी छीन ली है। उनके लिए हमारा दिल टूट गया है। शोक मना रहे लोगों को पता है कि ब्रिटेन उनके दुख और एकजुटता में उनके साथ खड़ा है। आतंकवाद कभी नहीं जीतेगा। हम भारत के साथ खड़े हैं।”

‘भारत के साथ है अमेरिका’

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नें आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के साथ बातचीत की थी। ट्रंप ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे जघन्य हमला बताया है। ट्रंप ने हमले के दोषियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए भारत को पूर्ण समर्थन की बात कही है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘उन्होंने (ट्रंप ने) जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में निर्दोष लोगों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एकजुट हैं।’’

‘इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं’

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी को भेजे अपने संदेश में संवेदना व्यक्त की थी। पुतिन ने कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। पुतिन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के सहयोग की बात दोहराई है।

भारत के साथ है इजरायल

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा था कि वह ‘‘इस बर्बर आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं जिसमें दर्जनों निर्दोष लोग मारे गए और घायल हुए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। इजरायल आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ है।’’

जॉर्जिया मेलोनी ने जताया दुख

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा था कि वह पहलगाम में आतंकवादी हमले से बहुत दुखी हैं। उन्होंने प्रभावित परिवारों, घायलों, सरकार और भारतीय लोगों के प्रति एकजुटता जताई है।

वहीं, आपको बता दें कि पहलगाम हमले के विरोध में पूरे भारत में प्रोटेस्ट हो रहा है। इस हमले में 26 लोग मारे गए हैं। इस समय हर किसी के मन में एक ही बात है कि आखिर कब इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पीएम मोदी के 11 साल के कार्यकाल में शायद यह पहला मौका है, जब वह विदेश का दौरा बीच में ही छोड़कर भारत लौटे हैं। यह संकेत बता रहा है कि देश में अगले कुछ घंटे में बड़ा होने वाला है।

प्रेग्नेंट कियारा सिर पकड़े बैठीं थीं, सिद्धार्थ पैपराज़ी पर भड़के – उंगली दिखाकर जोर से चिल्लाए

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी, दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं। कियारा इन दिनों अक्सर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते नजर आती हैं। कपल जल्द ही अपने पहले बेबी का दुनिया में स्वागत करेगा। हील ही में दोनों को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया। वैसे इस दौरान दोनों ही हैप्पी मूड में नजर नहीं आए। इस दौरान एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। हमेशा शांत नजर आने वाले एक्टर पैपराजी से खासा खुश नजर नहीं आए। उन्होंने मीडिया को देखते ही अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया और वो आपा खोते हुए दिखे। उन्होंने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

कियारा को प्रोटेक्ट करते दिखे सिद्धार्थ

सामने आए वीडियो में आप कियारा अडवाणी को पिंक आउटफिट में कार के अंदर बैठे देख सकते हैं। इस दौरान उन्होंने अपना चेहरा कवर किया है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा भी व्हाइट टी-शर्ट और ट्राउजर में नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे ही ये देखते हैं कि कुछ पैपराजी एकदम कार के दरवाजे पर खड़े होकर वीडियो बना रहे है तो ये देखते ही एक्टर भड़क उठते हैं। वो पैपराजी से पर चिल्लाने लगते हैं। वैसे इससे ठीक पहले वो अपनी पत्नि कियारा को बड़े ही धैर्यपूर्वक होकर वो कार में ले जाते हैं। पिंक शर्ट, बेज पैंट और मास्क पहने एक्ट्रेस गाड़ी में आकर बैठती हैं। इस दौरान सिद्धार्थ उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हैं।

लोगों का रिएक्श

बाहर निकलने से पहले एक्टर पैपराजी पर चिल्लाते हुए कहते हैं, ‘पीछे हटो, वापस जाओ… अपना व्यवहार ठीक रखो।’ पहली बार लोगों को सिद्धार्थ का ये रूप देखने को मिला है। एक्टर का ये अंदाज देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि ये वहीं शांत स्वभाव वाले सिद्धार्थ हैं। इस वीडियो पर एक्टर के फैंस रिएक्शन दे रहे हैं। एक फैन ने इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा, ‘इन पैपराजी को प्रेग्नेंट औरत का सम्मान करना नहीं आता…बिल्कुल ठीक किया सिद्धार्थ।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘ये पैपराजी हमेशा रास्ता रोकते हैं, ठीक किया इन्हें हड़का कर।’ एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘क्या इस हैंडसम इंसान को भी गुस्सा आता है।’

दोनों ने दी थी खुशखबरी

बता दें, 28 फरवरी 2025 को कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने खुशी-खुशी घोषणा की कि वे अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने हाथों में सफेद बेबी सॉक्स की एक जोड़ी पकड़े हुए तस्वीर पोस्ट की। कियारा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार। जल्द ही आ रहा है।’ कैटरीना कैफ, कार्तिक आर्यन, अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, अनन्या पांडे, इब्राहिम अली खान, वरुण धवन और करण जौहर सहित कई और बॉलीवुड सितारों ने कपल को बधाई दी।

दिल्ली समेत 11 राज्यों में आया हीटवेव का अलर्ट, कुछ इलाकों में आंधी के साथ भारी बारिश की भी चेतावनी।

नई दिल्लीः मौसम विभाग (IMD) ने अगले सात दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में हीटवेव (लू) और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली समेत 11 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।  जबकि कुछ राज्यों में आंधी और भारी बारिश की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी भारत में बढ़ रहा तापमान

उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले छह दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की उम्मीद है। मध्य भारत और गुजरात में अगले तीन दिनों में 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है, जबकि पूर्वी भारत में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

11 राज्यों में हीटवेव अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, ओडिशा, पंजाब और दिल्ली में आज भीषण गर्मी का असर देखा जा सकता है। 24 से 26 अप्रैल के बीच बिहार और झारखंड के कई इलाकों में रात का तापमान भी अधिक रहने की उम्मीद है।

 दिल्ली-एनसीआर का मौसम अपडेट

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है। शुक्रवार और शनिवार के लिए भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना

24 से 26 अप्रैल तक असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। इन राज्यों में हवाएं 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं।

दक्षिणी भारत में आंधी-तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत दक्षिण भारत के राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना में अगले सात दिनों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में एक्टिव

पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों में बिजली, गरज और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। यह मौसम पैटर्न उत्तरी और मध्य पाकिस्तान पर सक्रिय एक चक्रवाती सिस्टम के कारण हो रहा है।