Home Blog Page 787

Health Tips: रोज़ सुबह खाली पेट सूखे आंवले और जीरे का पानी पीने से होंगे कई फायदे, नतीजे देख आप खुद हैरान रह जाएंगे

आयुर्वेद में सूखा आंवला पाउडर और जीरे के पानी को स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। दरअसल, आंवला और जीरा दोनों ही प्राकृतिक तत्व और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है और इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मददगार होता है। इसके अलावा यह बालों और स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सूखे आंवला पाउडर और जीरे के पानी के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

ऐसे बनाएं आंवला पाउडर और जीरे का पानी

आंवला पाउडर – 1 चम्मच सूखा

जीरा पाउडर – 1 चम्मच भुना हुआ

पानी – 1 गिलास गुनगुना

इन सभी चीजों को पानी में मिलाकर उबाल लें और फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

पाचन तंत्र होगा मजबूत

सूखा आंवला पाउडर और जीरे का पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। आंवले में फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। वहीं जीरा गैस, एसिडिटी और अपच को ठीक करता है। ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट आंवला पाउडर और जीरा पानी पीते हैं, तो इससे पाचन संबंधी समस्या दूर होगी।

इम्युनिटी

आंवला विटामिन सी का मुख्य सोर्स है। यह शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आंवले में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं। जीरा में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जोकि इंफेक्शन से लड़ने में सहायता करता है। ऐसे में नियमित रूप से यह पीने से सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं कम होती हैं।

वेट लॉस

अगर आप भी वेट लॉस करना चाहते हैं, तो सूखा आंवला पाउडर और जीरा पानी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। आंवला मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और जीरा भी एक्स्ट्रा फैट कम करता है। साथ ही यह कॉम्बिनेशन भूख कम करने के साथ ही शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम करने में सहायक है।

डिटॉक्सिफिकेशन में लाभकारी

आंवला और जीरा पानी पीने से शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। आंवला लिवर को स्वस्थ रखता है और खून साफ करता है। वहीं जीरा भी शरीर के हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार होता है। इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट इसको पीने से बॉडी डिटॉक्स होता है और शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है।

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद

आंवला में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन को ग्लोइंग बनाता है और झुर्रियों को भी कम करता है। वहीं यह पिगमेंटेशन और मुंहासों को भी दूर करता है। वहीं जीरे का पानी भी बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह बालों का झड़ना कम करने के साथ उनको मजबूत बनाता है।

डायबिटीज होगी कंट्रोल

दरअसल, आंवले में क्रोमियम नामक मिनरल पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में सहायता करता है। तो वहीं जीरा भी इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को लाभ मिलता है।

Chandratal Lake: एडवेंचर पसंद है तो हिमाचल की इस खूबसूरत झील की सैर जरूर करें, जानें वहां पहुंचने का तरीका

आप में से अधिकतर लोग शिमला, मनाली, कसोल और कसौली जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर चुके होंगे। ऐसे में अगर आप भी हिमाचल प्रदेश की भीड़भाड़ वाली जगहों को छोड़कर सुकून और ऑफबीट प्लेसेस को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो स्पीति वैली की एक जगह आपके लिए परफेक्ट है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चंद्रताल लेक की। जिसको ‘मून लेक’ भी कहा जाता है। हिमाचल की स्पीति घाटी में 4,300 मीटर की ऊंचाई पर यह स्थित है। अगर आप नेचर के खूबसूरत और मनमोहक नजारों का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो चंद्रताल लेक आपके लिए बेस्ट है।

यहां पर बर्फ से ढके पहाड़ और खूबसूरत नजारे इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अगर आप एडवेंचर लवर हैं, तो आपको यहां पहुंचकर काफी मजा आएगा। हालांकि यहां पर पहुंचना भी किसी एडवेंचर से कम नहीं है।

ऐसे पहुंचे चंद्रताल लेक

दिल्ली से चंद्रताल लेक तक बाय रोड दो रास्ते हैं। पहला रास्ता मनाली से और दूसरा रास्ता शिमला से होकर जाता है। ऐसे में आपको तय करना है कि आपको किस ओर से चंद्रताल लेक जाना है।

ऐसे जाएं शिमला से चंद्रताल लेक

यह रास्ता दिल्ली से शुरू होता है और नारकंडा की तरफ जाता है। यहां से फिर आप कल्पा जा सकते हैं और काजा और नाको की यात्रा कर सकते हैं। स्पीति घाटी में आप एक छोटा सा ब्रेक लेने के बाद चंद्रताल लेक की ओर जा सकते हैं। आप शिमला से किन्नौर तक और फिर स्पीति घाटी की ओर जा सकते हैं। स्पीति घाटी पहुंचने के बाद आप चंद्रताल लेक पहुंच सकते हैं।

ऐसे जाएं मनाली से चंद्रताल लेक

अगर आप चंद्रताल लेक के लिए छोटा रास्ता चाहते हैं, तो मनाली मार्ग आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। वहीं अगर आप दिल्ली से जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप मंडी, रोहतांग ला, कुल्लू, ग्रैम्फू और बट्टल से होकर यहां तक पहुंचेंगे।

मनाली से चंद्रताल

मनाली और काजा के बीच सुबह-सुबह दो बसें चलती हैं। बस सुबह 04:30 बजे कुल्लू से चलती है और मनाली ले जाती है। यहां से काजा का टिकट मुश्किल से 250 रुपए प्रति व्यक्ति पड़ता है। एक बार जब आप शाम तक चंद्रताल डायवर्जन पॉइंट पर उतर जाते हैं, तो यहां से अपना रास्ता हाइकिंग के जरिए पूरा कर सकते हैं।

शिमला से चंद्रताल

शिमला से चंद्रताल के लिए दो नॉन एसी बसें हैं, जो शिमला से रिकांग पियो तक जाती हैं। रिकांग पियो जाने पर काजा पहुंचें और सुबह 07:00 बजे एचआरटीसी बस में बैठें। काजा से मनाली के लिए बस से सफर करें और चंद्रताल झील मोड़ पॉइंट पर उतरें। यहां से आप हाइकिंग के माध्यम से चंद्रताल लेक पहुंच सकते हैं।

चंद्रताल झील घूमने का सही समय

चंद्रताल झील घूमने का सही समय जून से सितंबर के बीच होता है। अगर आप सर्दियों के मौसम में यहां पर ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो यह सही समय नहीं है। क्योंकि यहां पर बर्फ से सड़कें जाम रहती हैं। वहीं मई के महीने में बर्फ साफ होने लगती है। यहां पर जून से सितंबर तक सड़क खुली रहती हैं और मौसम सुहावना रहता है।

पाकिस्तानी एक्टर्स पर सरकार का शिकंजा, सख्त कार्रवाई के तहत गिरी गाज

कश्मीर की पहलगाम घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस आतंकी हमले से पूरे देश गुस्से से खौल रहा है। भारत सरकार भी लगातार पाकिस्तान को सबक सिखाने की तैयारी में है और अलग-अलग तरीकों से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब पाकिस्तानी एक्टर्स पर भी भारत सरकार की गाज गिरी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के कुछ एक्टर्स का इंस्टाग्राम अकाउंट भी भारत में बैन कर दिया है। इन एक्टर्स में माहिरा खान और हानिया आमिर जैसी एक्ट्रेस शामिल हैं। बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने पाकिस्तान के कुछ मीडिया आउटलेट्स समेत 16 यूट्यूब चैनल्स को भी भारत में बैन कर दिया था। अब इसके बाद पाकिस्तान के पॉपुलर एक्टर्स पर ये गाज गिरी है।

इन एक्टर्स के अकाउंट किए ब्लॉक

बता दें कि बुधवार को भारत सरकार ने पाकिस्तान के कई पॉपुलर एक्टर्स के अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया है। इनमें से हानिया आमिर, माहिरा खान, अली जफर, सनम सईद, बिलाल अब्बास, इकरा अजीज, इमरान अब्बास और संजय एली जैसे कलाकार शामिल हैं। अब इन कलाकारों के इंस्टाग्राम भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं। इनमें से कुछ कलाकार ऐसे हैं जो बॉलीवुड में सक्रिय रहे हैं और करोड़ों रुपयों की कमाई कर चुके हैं। हानिया आमिर का तो बॉलीवुड रैपर बादशाह के साथ अफेयर की भी खबरें सामने आई थीं। हालांकि बाद में दोनों ने इन अफेयर्स की खबरों पर विराम लगा दिया था। इसके साथ ही माहिरा खान बॉलीवुड में फिल्में कर चुकी हैं और करोड़ों रुपया कूट चुकी हैं। इसके साथ ही अली जफर भी बॉलीवुड में बतौर हीरो कुछ फिल्मों में काम कर चुके हैं। लेकिन अब इन कलाकारों को इंस्टाग्राम भारत में ब्लॉक कर दिए गए हैं।

पाकिस्तान को सबक सिखाने के मूड में है भारत

बता दें कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद से पूरा भारत गुस्से से उबल रहा है और आतंकवाद को पनाह देने वाले देश पाकिस्तान को इसका सबक सिखाना चाहता है। पाकिस्तान के कलाकारों पर पहले ही बैन लगा दिया है। इसके साथ ही हाल ही में भारत सरकार ने पाकिस्तान के कुल 16 से ज्यादा यूट्यूब चैन्स को भी बैन कर दिया है। साथ ही कुछ मीडिया ऑर्गनाइजेशन्स को भी पाकिस्तान से बाहर भारत में नहीं देखा जा सकता है। अब भारत इस आतंकी हमले के सबक सिखाने के मूड में नजर आ रहा है।

सुपरहिट सीरीज की पांचवीं फिल्म में 10 से ज्यादा सुपरस्टार्स, बजट 375 करोड़ पार

बॉलीवुड की सबसे सुपरहिट फिल्मी सीरीज में गिनी जाने वाली हाउसफुल की अब पांचवीं किश्त का इंतजार है। करीब 18 बड़े फिल्मी सितारों से सजी हाउसफुल-5 का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार से लेकर अभिषेक बच्चन तक का कॉमिक अंदाज देखने को मिला है। लेकिन सबसे खास है नाना पाटेकर का किरदार। टीजर में नाना पाटेकर ने धमाकेदार रोल किया है जिसका दम भी स्क्रीन पर देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो हाउसफुल-5 के मेकर्स ने 375 करोड़ रुपयों का दांव फिल्म पर खेला है। अब इसी साल 6 जून को रिलीज हो रही ये फिल्म सुर्खियों में है।

10 से ज्यादा सुपरस्टार्स आएंगे नजर

बता दें कि हाउसफुल-5 में बॉलीवुड के 10 से ज्यादा सुपरस्टार नजर आने वाले हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, चित्रांगदा सेन, संजय दत्त, कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, जॉन अब्राहम, फरदीन खान, अर्जुन कपूर समेत कुल 2 दर्जन से ज्यादा नामी एक्टर्स स्क्रीन पर कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को तरुण मंसुखानी ने डायरेक्ट किया है। हाउसफुल के फैन्स पांचवीं किस्त के साथ एक मजेदार सफर का गवाह बनने के लिए तैयार हैं। फिल्म का टीजर भी बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को लेकर एक फैन ने लिखा, ‘संगीत – यो यो गायक – यो यो गीत – यो यो और अल्फाज अक्षय कुमार के साथ।’

अब तक की सबसे बड़ी हिट फ्रेंचाइजी रही हाउसफुल

बता दें कि साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म को साजिद खान ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रितेश देशमुख, अर्जुन रामपाल और लारा दत्ता जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म के धड़ाधड़ पार्ट बनाए और कमाई भी कर डाली। अब तक फिल्म के 4 पार्ट्स रिलीज हो चुके हैं। अब इस फिल्म सीरीज की पांचवीं किश्त भी जून में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म को लेकर फैन्स भी काफी उत्साहित नजर आने वाले हैं।

“अब डर लगने लगा है” — पहलगाम आतंकी हमले की खबर से भावुक हो उठीं भारती सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस और लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह हाल ही में रोती नजर आईं। बीते दिनों कश्मीर के पहलगाम घाटी में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। फिल्मी सितारे भी इस हमले के असर से बेखबर नहीं हैं। इस हमले की खबर ने भारती सिंह को भी बेहद दुखी किया है और कई बार रोती रहीं। भारती सिंह ने हाल ही में अपने ब्लॉग में इसका खुलासा किया है। पहलगाम आतंकी हमले की खबर के बाद से भारती सिंह रात में ठीक से सो नहीं पा रही हैं। इतना ही नहीं रात में उठ-उठकर रोती रहती हैं। भारती सिंह ने हाल ही में अपना एक ब्लॉग फैन्स के साथ शेयर किया है। जिसमें भारती सिंह रोते हुए अपना दुख फैन्स के साथ शेयर कर रही हैं।

खुद वीडियो पोस्ट कर दी जानकारी

भारती ने दुबई की अपनी यात्रा के बारे में एक व्लॉग शेयर किया और जिन जगहों पर वह गई थीं, उनके बारे में बात करने से पहले उन्होंने बताया कि कैसे पहलगाम हमले के बारे में जानने के बाद वह दुख में डूब गई थीं। भारती ने वीडियो में बताया, ‘मैं पिछले कुछ दिनों से दुखी हूं, मुझे नहीं पता कि कोई मेरी भावनाओं को समझ पाएगा या नहीं। मैं इंस्टाग्राम पर पहलगाम और जम्मू-कश्मीर के बारे में विनाशकारी वीडियो और पोस्ट देखती रहती हूं और इससे मेरा दिल टूट जाता है। मैं यह बताने में असमर्थ हूं कि यह सब देखने के बाद मैं कैसा महसूस कर रही हूं। यहां तक ​​कि फ्लाइट के दौरान भी मेरी आंखों में आंसू थे। मैं रात में दो-तीन बार उन दिल दहला देने वाले दृश्यों को देखने के बाद रोई भी। वो छोटे बच्चे… मैं इसके बारे में बात भी नहीं करना चाहती।’ उन्होंने आगे याद किया कि कैसे पहले वे वैष्णो देवी की यात्रा का बेसब्री से इंतजार करती थीं और कहा, ‘हमारे लिए वैष्णो देवी हमारी सबसे बड़ी यात्रा हुआ करती थी। साल में एक बार वैष्णो देवी की यात्रा और हम बहुत अच्छा समय बिताते थे। इसी तरह, भारत में हर मध्यम वर्ग के व्यक्ति ने देश के भीतर कहीं न कहीं यात्रा करने की योजना बनाई है। लेकिन अब बहुत ज्यादा डर लगने लगा है। मैं इस बात पर क्या बोलूं समझ ही नहीं रहा। प्लीज़ यार शांति बनाए रखो। बड़े प्यारे लोग हैं।’

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

बता दें कि बीते दिनों कश्मीर की पहलगाम घाटी में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लोगों के अंदर गुस्सा है और आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन का इंतजार है। वहीं फिल्मी सितारों ने भी इस हमले पर अपना गुस्सा जाहिर किया है और इस हमले में अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों को सांत्वना भी दी है। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस भारती सिंह ने भी अपनी भावनाएं शेयर की हैं।